CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री साय

सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री साय

रायपुर।  शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  हमारी सरकार प्रारंभ से ही राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य गठन के समय जहां केवल एक मेडिकल कॉलेज हुआ करता था, वहीं आज प्रदेश में लगभग 15 मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं। इसी तरह हमने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान जैसे आईआईटी, ट्रिपल-आईटी, आईआईएम, लॉ यूनिवर्सिटी, एम्स और सिपेट जैसे संस्थान छत्तीसगढ़ में स्थापित किए हैं, जिनका लाभ राज्य के स्थानीय विद्यार्थियों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  हमारी सरकार प्रारंभ से ही राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य गठन के समय जहां केवल एक मेडिकल कॉलेज हुआ करता था, वहीं आज प्रदेश में लगभग 15 मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं। इसी तरह हमने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान जैसे आईआईटी, ट्रिपल-आईटी, आईआईएम, लॉ यूनिवर्सिटी, एम्स और सिपेट जैसे संस्थान छत्तीसगढ़ में स्थापित किए हैं, जिनका लाभ राज्य के स्थानीय विद्यार्थियों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  हमारी सरकार प्रारंभ से ही राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य गठन के समय जहां केवल एक मेडिकल कॉलेज हुआ करता था, वहीं आज प्रदेश में लगभग 15 मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं। इसी तरह हमने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान जैसे आईआईटी, ट्रिपल-आईटी, आईआईएम, लॉ यूनिवर्सिटी, एम्स और सिपेट जैसे संस्थान छत्तीसगढ़ में स्थापित किए हैं, जिनका लाभ राज्य के स्थानीय विद्यार्थियों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में अनेक योजनाएँ प्रारंभ की गई हैं। प्रदेश का पहला एक्वा पार्क हसदेव बांगो जलाशय में लगभग ₹37 करोड़ की लागत से निर्मित किया जा रहा है। यह एक्वा पार्क मछली उत्पादन, प्रोसेसिंग, निर्यात और टूरिज़्म— इन चारों क्षेत्रों में नए अवसर सृजित करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में यहाँ 800 केजों में मत्स्य पालन किया जा रहा है, जिससे अनेक पंचायतों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे मछुआ भाइयों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय मछुवारा संघ के सभी पदाधिकारियों और देशभर से पधारे मेहनतकश मछुआ भाइयों-बहनों को राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि निषाद समाज का गौरवशाली इतिहास और परंपरा रही है। हमारे इतिहास और परंपरा के बारे में नई पीढ़ी को बताना और सिखाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव निषाद समाज को अग्रणी स्थान दिया है।

उन्होंने बताया कि जब अयोध्या में प्रभु रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया, तब उसी के सामने सरयू नदी के तट पर निषाद राज मंदिर का निर्माण कर समाज को उचित सम्मान दिलाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया है। इस हेतु निषाद समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज अत्यंत मेहनतकश और परिश्रमी समाज है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में निषाद समुदाय का योगदान अनुकरणीय है।

इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, सहित प्रदेश और अन्य राज्यों से आए समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 
 
 
CG Crime Breaking : शराब के नशे में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

CG Crime Breaking : शराब के नशे में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिगामा में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति ने शराब के नशे में विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात पति उमाशंकर अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ने लगा.

बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने डंडे से गला दबाकर पत्नी शिला की हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में पुलिस को शव के गले में चोट के निशान मिले हैं. आरोपी पति उमाशंकर को हिरासत लिया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

CG Breaking : पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार…करोड़ों का सामान जलकर खाक

CG Breaking : पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार…करोड़ों का सामान जलकर खाक

 कवर्धा/बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ओड़िया गांव स्थित पाइप फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. यहां पिछले 10 सालों से कृषि संबंधित पाइप और दूसरे सामान तैयार किए जाते हैं. आग से काफी सामान और मशीनें जलकर खाक हो गई है. तेज हवा के कारण आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में भी फैल गई है. घटना में करोड़ो रुपए का नुकसान हुआ है.

जानकारी के मुताबिक खंडडसरा चौकी क्षेत्र के ओड़िया गांव स्थित पाईप फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. फिलहाल आग शॉर्ट सर्किट से लगी है या किसी और वजह से यह अभी स्पष्ट नहीं है. सूचना के बाद बेमेतरा और कवर्धा की दमकल वाहन की टीम मौके पर मौजूद है.

फैक्ट्री मालिक ने बताया कि इस फैक्ट्री में पिछले 10 सालों से कृषि से संबंधित पाइप, अन्य वस्तुओं का निर्माण होता आ रहा है. आज सुबह अचनाक आग लगी, जिसकी वजह स्पष्ट नहीं है. घटना में 1 से 1.5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. फैक्ट्री में रॉ मटेरियल स्क्रेप जो रखे थे. जिससे पाइप का निर्माण होता है. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.v

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदना योजना की 20वीं किस्त की जारी, अगर आपके खाते में नहीं आए पैसे तो ये करें

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदना योजना की 20वीं किस्त की जारी, अगर आपके खाते में नहीं आए पैसे तो ये करें

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त के तहत लगभग 65 लाख महिलाओं के खातों में 606.94 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की।

यह कार्यक्रम बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम देखने को मिला। मंच से अमित शाह ने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों की आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर मंच पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

महतारी वंदन योजना 20वीं किस्त जारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त के तहत 606.94 करोड़ की राशि 64.94 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किया। यह योजना 1 मार्च 2024 से शुरू हुई थी, जिसमें हर विवाहित महिला को 1,000 प्रति माह मिलते हैं। अब तक महिलाओं को कुल 12,983.13 करोड़ की सहायता मिल चुकी है। लेकिन क्या हो अगर महतारी वंदन की 19 वीं किस्त की रकम आपके खाते में ना आए. ऐसे में आपको ये करना चाहिए..

अगर पैसा आपके खाते में नहीं आया तो ऐसे करें शिकायत

यदि अक्टूबर महीने की यानी 20वीं किस्त आपके खाते में नहीं आई है, तो घबराएं नहीं.. आप नीचे बताए गए तरीकों से समाधान पा सकती हैं-

1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं:
https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करें या योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें।

2. हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें:
महतारी वंदन योजना के हेल्प डेस्क नंबर +91-771-2220006 पर संपर्क करें। यहां आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

3. नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाएं:
आप अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकती हैं। वे आपके आवेदन और भुगतान की स्थिति की जांच करेंगे।

4. कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क करें:
इस लिंक पर जाएं और अपने जिले के कंट्रोल रूम नंबर से संपर्क करें। अधिकारी सीधे आपकी समस्या का समाधान करेंगे।

सुझाव: इस दौरान आवेदन संख्या और बैंक विवरण साथ रखें ताकि जांच प्रक्रिया में आसानी हो।

छत्तीसगढ़ को मिला पहला राष्ट्रीय राजमार्ग टनल,सिर्फ 12 महीनों में निर्माण कार्य पूरा,विकास की राह में ऐतिहासिक उपलब्धि…

छत्तीसगढ़ को मिला पहला राष्ट्रीय राजमार्ग टनल,सिर्फ 12 महीनों में निर्माण कार्य पूरा,विकास की राह में ऐतिहासिक उपलब्धि…

 रायपुर, 05 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ ने आज बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सिर्फ 12 महीनों में राज्य की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग (लेफ्ट हैंड साइड) का निर्माण कर लिया है। यह ब्रेकथ्रू इंजीनियरिंग की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ आमजन के जीवन और राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाला है।

2.79 किलोमीटर लंबी यह टनल रायपुर–विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे (NH-130CD) का हिस्सा है, जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभनपुर परियोजना कार्यान्वयन इकाई द्वारा निर्मित किया जा रहा है। यह ट्विन ट्यूब टनल जब पूरी तरह तैयार होगी, तो रायपुर से विशाखापट्टनम तक यात्रा का समय काफी कम होगा, व्यापार एवं उद्योग को गति मिलेगी और छत्तीसगढ़, ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश के बीच संपर्क और मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह टनल समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क एवं परिवहन अधोसंरचना का विकास प्रदेश की प्रगति की रीढ़ है। इस टनल से छत्तीसगढ़ में पर्यटन और सामाजिक–आर्थिक जुड़ाव के नए अवसर भी खुलेंगे।

उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन के अनुरूप यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।रायपुर, 05 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ ने आज बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सिर्फ 12 महीनों में राज्य की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग (लेफ्ट हैंड साइड) का निर्माण कर लिया है। यह ब्रेकथ्रू इंजीनियरिंग की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ आमजन के जीवन और राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाला है।

2.79 किलोमीटर लंबी यह टनल रायपुर–विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे (NH-130CD) का हिस्सा है, जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभनपुर परियोजना कार्यान्वयन इकाई द्वारा निर्मित किया जा रहा है। यह ट्विन ट्यूब टनल जब पूरी तरह तैयार होगी, तो रायपुर से विशाखापट्टनम तक यात्रा का समय काफी कम होगा, व्यापार एवं उद्योग को गति मिलेगी और छत्तीसगढ़, ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश के बीच संपर्क और मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह टनल समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क एवं परिवहन अधोसंरचना का विकास प्रदेश की प्रगति की रीढ़ है। इस टनल से छत्तीसगढ़ में पर्यटन और सामाजिक–आर्थिक जुड़ाव के नए अवसर भी खुलेंगे।

उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन के अनुरूप यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

भूपेश बघेल को ऑब्जर्वर बनाए जाने पर विधायक मिश्रा ने कसा तंज,कहा अब वही हाल बिहार में भी होने वाला है

भूपेश बघेल को ऑब्जर्वर बनाए जाने पर विधायक मिश्रा ने कसा तंज,कहा अब वही हाल बिहार में भी होने वाला है

 रायपुर– बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनावी पर्यवेक्षक यानी ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इस पर रायपुर उत्तर से कांग्रेस विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखा तंज कसा है। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा भूपेश बघेल और अशोक गहलोत को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई,लेकिन अब इनको न तो उनके घर में पूछा रहा है न तो विधानसभा क्षेत्र में और न ही प्रदेश में कोई पूछ रहा है। उन्होंने आगे कहा की जैसा हाल कांग्रेस का छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुआ,वैसा ही हाल अब बिहार चुनाव में भी होने वाला है।

Crime : पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Crime : पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, वजह जान हो जाएंगे हैरान

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लेलूंगा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है, आपको बताना चाहेंगे कि लैलूंगा के बड़े केला गांव में एक शराबी पति ने जब पत्नी से जोर जबरदस्ती करना शुरू किया, तो पत्नी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया।

लगाने पड़े 7 से 8 टांके

घायल पति को इलाज के लिए लैलूंगा चिकित्सालय ले जाया गया है, घायल पति के प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके आए हैं।  फ़िलहाल पुलिस ने पत्नी आरोपी महिला को  गिरफ्तार कर लिया है, आगे की जांच चल रही है। SDOP सिद्धांत तिवारी ने घटना की पुष्टि की है।

 
 
कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मचा हड़कंप: राजस्थान-मध्यप्रदेश में 12 बच्चों की मौत, छत्तीसगढ़ में भी बैन की तैयारी

कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मचा हड़कंप: राजस्थान-मध्यप्रदेश में 12 बच्चों की मौत, छत्तीसगढ़ में भी बैन की तैयारी

  रायपुर।   देशभर में ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ को लेकर हड़कंप मच गया है। इस सिरप के सेवन से राजस्थान और मध्यप्रदेश में 12 बच्चों की दर्दनाक मौत होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मध्यप्रदेश और तमिलनाडु सरकार ने इस सिरप की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरप के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह सिरप तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित ‘श्रीसन फार्मा’ कंपनी द्वारा तैयार की जाती है। जांच में इस दवा में अत्यधिक मात्रा में ‘डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG)’ नामक जहरीला केमिकल पाया गया है, जो बच्चों की मौत का कारण बना।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राज्य में इस कंपनी की सिरप की सप्लाई नहीं है, लेकिन जनता में भ्रम और दहशत न फैले इसलिए इसे छत्तीसगढ़ में भी प्रतिबंधित करने की तैयारी चल रही है।

Transfer : परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक से लेकर महिला आरक्षक तक 167 कर्मचारियों का तबादला

Transfer : परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक से लेकर महिला आरक्षक तक 167 कर्मचारियों का तबादला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने कुल 167 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें परिवहन निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक और महिला आरक्षक शामिल हैं।

देखें लिस्ट

आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से महिला माओवादी घायल, छोड़कर कर भागे साथी

आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से महिला माओवादी घायल, छोड़कर कर भागे साथी

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में आज एक बार फिर से नक्सलियों का असली और कायर चेहरा देखने को मिला. मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा जंगल में माओवादियों के द्वारा ही लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल हो गई. विस्फोट के बाद महिला के अन्य नक्सली साथी उसका हथियार लेकर मौके से भाग निकले और घायल महिला को जंगल में ही तड़पता छोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मद्देड़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला माओवादी को जंगल से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

पुलिस के अनुसार, घायल माओवादी की पहचान गुज्जा सोढ़ी के रूप में हुई है, जो पिछले 6–7 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय थी. वह एसीएम कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में काम कर रही थी और उसके पास 12 बोर का हथियार था.

सुरक्षा बलों ने बताया कि यह घटना माओवादियों की निर्मम सोच और आतंरिक विफलता का प्रमाण है, जहां अपने ही साथियों को हादसे में मरने के लिए छोड़ दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

CG – बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को प्रेम जाल में फसाया, पीड़िता की बिमा राशि देख फूटा लालच, AI से अश्लील वीडियो बनाकर लूटे लाखों रुपए, फिर जो हुआ……

CG – बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को प्रेम जाल में फसाया, पीड़िता की बिमा राशि देख फूटा लालच, AI से अश्लील वीडियो बनाकर लूटे लाखों रुपए, फिर जो हुआ……

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से 8 लाख रुपए वसूल लिए। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का AI की मदद से अश्लील वीडियो बनाया और फिर वायरल करने की धमकी देकर उससे 8 लाख रुपए वसूल लिए। ये पूरा मामला भिलाई-03 थाना क्षेत्र का है। आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम उमाशंकर भारती है, जो ग्राम उमदा का रहने वाला है। पीड़िता दीक्षा कोसरे (24) है। जो वार्ड नंबर- 6 की रहने वाली है। वह सिलाई-कढ़ाई का काम करती हैं। फरवरी 2021 में पीड़िता दीक्षा कोसरे की पहचान उमाशंकर से हुई थी।

दोनों में धीरे धीरे दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गयी। इसी बीच पीड़िता के भाई यशवंत कोसरे की मौत हो गयी। भाई यशवंत कोसरे के मौत के बाद को पीड़िता को 8 लाख की बीमा राशि मिली। इसके बारे में बॉयफ्रेंड को पता चल गया। उसकी नियत ख़राब हो गयी और उसने पैसे को हड़पने का प्लान बनाया।

आरोपी बॉयफ्रेंड ब्लैकमेल कर उससे 8 लाख रूपए मांगने लगा। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने पीड़िता का एआई से अश्लील वीडियो एडिट किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह पैसे की डिमांड करने लगा। पीड़िता धमकी से डर गयी और आरोपी बॉयफ्रेंड को 8 लाख रूपए दे दिए। लेकिन वो यहीं नहीं रुका। उसने और पैसों की डिमांड और जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे पीड़िता डर गयी।

जिसके बाद शुक्रवार को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 308(2) BNS के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

दोहरे हत्याकांड का चंद घंटों में हुआ खुलासा… बेटा निकला हत्यारा, 2 गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड का चंद घंटों में हुआ खुलासा… बेटा निकला हत्यारा, 2 गिरफ्तार

 रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने रायकेरा में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा महज़ 24 घंटे में करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि हत्या का कारण एनटीपीसी की मुआवजा राशि के बंटवारे को लेकर चल रहा पुराना विवाद था।

सास और दामाद की हुई थी हत्या

एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस ने अंधे कत्ल की इस गुत्थी को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर को ग्राम रायकेरा के कोटवार सकिर्तन राठिया ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के घुराउ राम सिदार (55) और उनकी सास सुकमेत उर्फ सुखमेत सिदार (70) का शव उनके ही घर की परछी में पड़ा है। दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़, घरघोड़ा पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत गला दबाने और मारपीट के कारण होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने दिनांक 03.10.2025 को ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध (265/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस.) पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

संदेहियों से पूछताछ में हुआ खुलासा

मामले की गहराई से जांच में पुलिस को शक के घेरे में आए मृतक के बेटे रविशंकर सिदार और रामप्रसाद सिदार से पूछताछ की गई। दोनों ने पूछताछ में जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक और मृतिका का आरोपी रामप्रसाद के बीच एनटीपीसी के मुआवजा रकम को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार इनका झगडा विवाद हो चुका था, मृतक के बेटे रविशंकर सिदार को रामप्रसाद सिदार के उकसाने पर पूर्व में अपने पिता मृतक – घुराउ राम सिदार को कई बार मारपीट कर चुका था।

उसी रंजीष पर रामप्रसाद सिदार द्वारा इसी रंजिश में 2 अक्टूबर की शाम को रविशंकर ने अपने पिता घुराउ राम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को देखकर जब सुखमेत ने विरोध किया तो उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों रविशंकर सिदार (26) और रामप्रसाद सिदार उर्फ गरिहा (83) निवासी रायकेरा मांझापारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक दिब्यांग पटेल धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में अंधे कत्ल के इस जटिल मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव और उनकी टीम एएसआई खेमराज पटेल, रामसजीवन वर्मा, प्रधान आरक्षक पारस मणि बेहरा, हरीश पटेल, चंद्रशेखर चंद्राकर, आर. प्रदीप तिग्गा तथा कालिया गुप्ता की त्वरित कार्रवाई व सूझबूझपूर्ण विवेचना की अहम भूमिका रही।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर से आज “मुख्यमंत्री ग्रामीण बस” योजना का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर से आज “मुख्यमंत्री ग्रामीण बस” योजना का शुभारंभ किया

 सूरजपुर। उक्त योजना में जिला सूरजपुर  में संचालित होने वाली बस को आज पुराना बस स्टैंड अग्रसेन चौक से विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मराबी द्वारा हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ग्रामीण बस को  सूरजपुर से रवाना किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा , जनपद अध्यक्ष सूरजपुर स्वाति सिंह , जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर एस.जयवर्धन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, जिला परिवहन अधिकारी योगेश भंडारी  उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ग्रामीण अंचल के लोगों को बस सुविधा का विशेष लाभ मिलेगा एवं बस संचालकों को शासन द्वारा संचालन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सूरजपुर जिले से वर्तमान में तीन बसों का संचालन किया जायेगा जिनकी संख्या भविष्य में और बढ़ेगी।

 
नक्सलियों के पास आत्मसमर्पण के अलावा कोई और विकल्प नहीं – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

नक्सलियों के पास आत्मसमर्पण के अलावा कोई और विकल्प नहीं – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

 जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि नक्सलियों के पास मार्च 2026 से पहले आत्मसमर्पण के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि बस्तर अब विकास के रास्ते पर चल पड़ा है, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर पहुंचे, यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, अमित शाह ने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और माता से बस्तर को नक्सल मुक्त करने का आशीर्वाद मांगा. इसके बाद वे बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण रस्म मुरिया दरबार में शामिल हुए, जहां उन्होंने परंपरा के अनुसार बस्तर दशहरा समिति के प्रमुखो और सभी ग्राम प्रमुखों से मुलाकात कर उनके गांवों की समस्याएं सुनीं और प्रशासन को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

अमित शाह ने बस्तर दशहरा के प्रमुख माझी चालकियों का आश्वासन दिया कि 2031 तक बस्तर के हर एक गांव में बिजली सड़क और पानी की व्यवस्था होगी, इन गांव का चौमुखी विकास होगा जो गांव नक्सली मुक्त हो रहे हैं. उन गांव के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार एक करोड़ रुपए की राशि देगी और इस राशि से गांव में विकास कार्य होंगे।
उन्होंने कहा कि साल 2031 तक बस्तर सँभाग का ऐसा कोई भी गांव नहीं होगा, जहां बिजली नहीं पहुंची हो।

31 मार्च 2026 तक बस्तर से समाप्त होगा लाल आतंक, केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने दिलाया भरोसा

31 मार्च 2026 तक बस्तर से समाप्त होगा लाल आतंक, केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने दिलाया भरोसा

 जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने लालबाग मैदान से महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, बारिश के बावजूद हजारों के संख्या में आए इसके लिए मैं प्रणाम करता हूं। बस्तर दशहरा विश्व प्रसिद्ध मेला है। आज सुबह दंतेश्वरी माई का दर्शन करके प्रणाम करके आया हूं। 31 मार्च 2026 तक इस बस्तर से लाल आतंक समाप्त होगा।

नक्सलवाद को लेकर कही ये बात

गृह मंत्री शाह ने अपने संबोधन में कहा कि, मैं आज मोदी जी की ओर से भरोसा दिलाना चाहता हूं कि, 31 मार्च 2026 के बाद ये नक्सलवाद आप के विकास और बस्तर के विकास को नहीं रोक पाएंगे। मुझे पूरा भरोसा है 31 मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा।

 इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं आप सबसे अपील करने आया हूं जो लड़के हमारे बीच बंदूक उठाए है उन्हें समझाइए। हमारी सरकार ने सरेंडर पॉलिसी बहुत अच्छा बनाया है। बस्तर में बस्तर ओलंपिक की शुरुआत किया है और इस बार पूरे देश से आदिवासी भाई इस बस्तर ओलंपिक में शामिल होने आयेंगे। आज मैं मुरिया दरबार में शामिल हुआ जहां सभी समाज के लोग आए और अपनी समस्या सुनाई।

गृह मंत्री अमित शाह और सीएम साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

गृह मंत्री अमित शाह और सीएम साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Murder : शराब पार्टी के बाद अधेड़ की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, ग्रामीणों के उड़े होश

Murder : शराब पार्टी के बाद अधेड़ की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, ग्रामीणों के उड़े होश

 रायपुर-आरंग।  राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकरा में सहता का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरंग अस्पताल भेजवाकर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

खून से लथपथ मिली लाश

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मृतक की पहचान सुरेश धीवर (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान है. पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुरेश कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी. उसके बाद जब शनिवार सुबह सुरेश की लहूलुहान हालत में लाश मिली तो ग्रामीणों के होश उड़ गए. फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी में करोड़ों की लूट, कारोबारी के हाथ पैर बांधकर लूटे 86 किलो चांदी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी में करोड़ों की लूट, कारोबारी के हाथ पैर बांधकर लूटे 86 किलो चांदी

 रायपुर।  4 अक्टूबर शनिवार राजधानी रायपुर से लूट की एक बड़ी वारदात सामने आ रही है। जहां एक सराफा व्यापारी से 86 किलो चांदी के जेवरात की बड़ी लूट की वारदात ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 50 हजार रुपए बताई जा रही है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके में सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले व्यापारी को बंधक बनाया। उसके हाथ-पैर बांधकर बेहोश कर दिया गया और फिर तिजोरी से भारी मात्रा में चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान और उनके हुलिए को सामने लाने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि घटना में शामिल आरोपी पहले से रेकी कर रहे थे और पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

 वहीं इस सनसनीखेज लूट से पूरे सराफा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है और वे सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है. वहीं 5 अक्टूबर से बारिश की गतिविधि में लगातार कमी होने की आशंका है.

प्रदेश में बीते 24 घंटे में अमलीपदर और बलौदा बाजार में सर्वाधिक 10 सेमी बारिश हुई, जबकि मंदिर हसौद और मैनपुर में 9 सेमी वर्षा दर्ज की गई. बिल्हा, खरोरा और पलारी में 8 सेमी, वहीं बागबाहरा, सुहेला, महासमुंद, गरियाबंद और आरंग में 7 सेमी बारिश हुई. धनोरा, नेरहरपुर और माना-रायपुर एयरपोर्ट में 6 सेमी वर्षा दर्ज की गई. पेंड्रा रोड, करपावंड, बेलरगांव, पथरिया, पिथौरा, केशकाल, राजिम, भाटापारा, माकड़ी, बकावंड, कोमाखान, नगरी और देवभोग में 5 सेमी बारिश हुई. इसके अलावा सरोना, बड़ेराजपुर, लाभांडीह, सुकमा, कुरुद, बसना, गोबरा नवापारा, कांकेर, तिल्दा, पाटन, लवन, धरशिवा, गिधौरी टुंड्रा, रायपुर और तखतपुर में 4 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि कई अन्य स्थानों पर 3 सेमी से कम बारिश दर्ज की गई.

 
 
CG Breaking : जगदलपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत

CG Breaking : जगदलपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत

 जगदलपुर।  : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में अमलीपदर और बलौदा बाजार में सर्वाधिक 10 सेमी बारिश हुई, जबकि मंदिर हसौद और मैनपुर में 9 सेमी वर्षा दर्ज की गई. बिल्हा, खरोरा और पलारी में 8 सेमी, वहीं बागबाहरा, सुहेला, महासमुंद, गरियाबंद और आरंग में 7 सेमी बारिश हुई. धनोरा, नेरहरपुर और माना-रायपुर एयरपोर्ट में 6 सेमी वर्षा दर्ज की गई. पेंड्रा रोड, करपावंड, बेलरगांव, पथरिया, पिथौरा, केशकाल, राजिम, भाटापारा, माकड़ी, बकावंड, कोमाखान, नगरी और देवभोग में 5 सेमी बारिश हुई. इसके अलावा सरोना, बड़ेराजपुर, लाभांडीह, सुकमा, कुरुद, बसना, गोबरा नवापारा, कांकेर, तिल्दा, पाटन, लवन, धरशिवा, गिधौरी टुंड्रा, रायपुर और तखतपुर में 4 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि कई अन्य स्थानों पर 3 सेमी से कम बारिश दर्ज की गई.पिंटू दूबे, बिलासपुर। Bilaspur News : न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक बार फिर वो तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे न धर्म बचता है, न समाज। अशोक नगर इलाके में शुक्रवार देर रात ऐसा कुछ हुआ, जिसने इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक अशरफ खान ने मंदिर … 

 
 
Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक – तीन युवकों की मौत

Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक – तीन युवकों की मौत

 धमतरी। एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। कुकरेल के पास माकरदोना मोड़ पर खड़े ट्रक से बाइक के टकरा जाने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान डोमेश्वर नेताम (बाजार कुर्रीडीह निवासी, सीएएफ जवान), दिवस ध्रुव (बाजार कुर्रीडीह निवासी) और पालेश्वर यादव (पीपरछेड़ी निवासी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डोमेश्वर नेताम सीएएफ में पदस्थ था और हाल ही में छुट्टी पर अपने घर आया था।

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक धमतरी से काम निपटाकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान माकरदोना मोड़ पर उनकी बाइक खड़े ट्रक से जा भिड़ी और हादसे ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। हादसे की खबर से गांव और आसपास के इलाके में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

धमतरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

 
 
गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में शामिल हुए सीएम साय, बोले – गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों में ही छिपा है मानवता और समानता का मार्ग

गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में शामिल हुए सीएम साय, बोले – गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों में ही छिपा है मानवता और समानता का मार्ग

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 162 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें नवीन सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मेला स्थल पर डोम निर्माण, तेलासी-भंडारपुरी मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा कुटेसर प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि समाज से पाँच युवा पायलट बनना चाहें तो उनका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी और उन्हें पायलट बनाया जाएगा।

 
आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त, केंद्रीय मंत्री अमित शाह मुरिया दरबार से महिलाओं को देंगे सौगात

आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त, केंद्रीय मंत्री अमित शाह मुरिया दरबार से महिलाओं को देंगे सौगात

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 04 अक्टूबर को माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित करेंगे। योजना की 20वीं किस्त का लाभ राज्य की 64,94,768 लाभार्थी महिलाओं को मिलेगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 से की गई है, इसका उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को हर माह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अब तक इस योजना के तहत 19 किस्तों में लाभार्थी महिलाओं को 12 हजार 376 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों 4 अक्टूबर को 20वीं किस्त की राशि 606 करोड़ 94 लाख रूपए जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 12 हजार 983 करोड़ 13 लाख रूपए से अधिक हो जाएगा।

 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करम परब पर्व 2025 में हुए शामिल, कहा- करम परब हमारी संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करम परब पर्व 2025 में हुए शामिल, कहा- करम परब हमारी संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी स्थित अखिल भारतीय वनवासी आश्रम परिसर में उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ रायपुर द्वारा आयोजित करम पूजा परब 2025 महोत्सव में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

करमा परब हमारी संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री श्री साय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि करम परब हमारी संस्कृति और हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इस संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। करम परब हमारे प्रकृति-प्रेम और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने सभी को करम परब की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी तथा उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ से जुड़े परिवार और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इन्हें बनाया गया मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का विशेष सहायक, आदेश जारी

इन्हें बनाया गया मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का विशेष सहायक, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने विकास आयुक्त कार्यालय में संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत जितेन्द्र कुमार साहू को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है।