रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने 10 दिवसीय विदेश दौरे से आज राजधानी रायपुर पहुंचे है। जैसे ही मुख्यमंत्री रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे वैसे ही कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री
विष्णु देव साय का फूल माला के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य से भव्य स्वागत किया। बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जापान और साउथ कोरिया के दौरे पर थे। इस दौरे में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जापान और साउथ कोरिया में बड़े उद्योगपतियों से निवेश करने का आग्रह किया है।
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना खमतराई क्षेत्र से सामने आई है, जहां गौवंश भी सुरक्षित नहीं है. अखिलेश सूर्यवंशी नामक युवक ने गौवंश के साथ दुष्कर्म किया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
जिस गाय को लोग माता का दर्जा देकर पूजा करते हैं, उसी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर इंसानियत को कलंकित कर दिया गया. यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि उस मानसिकता का आईना है, जहां इंसान अपनी हैवानियत में इतना गिर चुका है कि अब पशु भी सुरक्षित नहीं रहे. समाज में बढ़ते ऐसे मामलों पर सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इंसान और जानवर में फर्क ही क्या बचा है?
अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पति ने रॉड से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। फिर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने चरित्र शंका होने पर वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा कि आरोपी पति ने वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी पत्नी से सेक्स किया था। इसके बाद चरित्र शंका को लेकर विवाद होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला टोकरो गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, टोकरो निवासी मुकेश सेन अपनी पत्नी प्रियंका सेन की चरित्र पर शंका करता था। तीजा पर पत्नी प्रियंका अपने मायके गई हुई थी। उपवास के दूसरे दिन मुकेश ससुराल पहुंचा और कहने लगा कि उसे उसके पिताजी घर से भगाना चाहते हैं इसलिए प्रियंका को लेने आया हूं। हम दोनों साथ रहेंगे तो मेरे पिताजी कुछ नहीं कर पाएंगे। आरोपी पति के ऐसा कहने पर प्रियंका अपने पति के साथ टोकरो आ गई।
पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा होते रहता था। घटना से पहले पति-पत्नी दोनों ने आपस में संबंध बनाए। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी से अफेयर को लेकर विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने रॉड से अपने पत्नी की सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
वहीं मृतिका के मायके वालों ने मुकेश और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि आरोपी मुकेश सेन और उसका पूरा परिवार प्रियंका सेन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मारपीट के चलते प्रियंका दो बार मायके में आकर बैठ गई थी, जिसे समझा बुझाकर वापस उसके ससुराल भेजा गया था। अभनपुर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर। 9एम इंडिया लिमिटेड द्वारा 2024 में निर्मित और सप्लाई की गई पैरासिटामोल के सभी बैच के इस्तेमाल पर CGMSC ने रोक लगा दी है। छत्तीसगढ़ के जिन अस्पतालों व सीएचसी सेंटर में इन दवाओं की आपूर्ति की गई थी,तत्काल डिपो भेजने का निर्देश दिया है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड CGMSC Ltd स्टोर ऑफिसर (ड्रग स्टोर) ने पत्र लिखकर दवाओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही डिपो वापस भेजने की बात कही है। Paracetamol 500mg Tab. IP (Drug Code- D395) एवं Paracetamol 650mg Tab (Drug Code-SP19448) के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
जारी पत्र में लिखा है कि दवा गोदाम रायपुर द्वारा आपके व आपके अधिनस्थ स्वास्थ्य संस्था को फर्म मेसर्स 9M India Ltd. द्वारा निर्मित औषधि Paracetamol 500mg Tab. IP (Drug Code- D395) एवं Paracetamol 650mg Tab (Drug Code- SP19448) आपूर्ति की गई है। प्रधान कार्यालय से प्राप्त संदर्भित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि उक्त औषधि के निर्माण वर्ष (MFG) 2024 वाले उपलब्ध समस्त वैचों की सम्पूर्ण मात्रा को फर्म को वापस किया जाना है। आपके एवं आपके अधिनस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं में निमार्ण वर्ष (MFG) 2024 वाली उपलब्ध समस्त बैचों की उक्त औषधि Paracetamol 500mg Tab. IP (Drug Code- D395) एवं Paracetamol 650mg Tab (Drug Code- SP19448) को दवा गोदाम रायपुर को यथाशीघ्र वापस करने का कष्ट करेंगे ताकि अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
इन अफसरों को लिखा पत्र-
अस्पताल अधीक्षक, डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल, रायपुर (छ.ग.)।
अस्पताल अधीक्षक, डीकेएस स्नातकोत्तर संस्थान एवं अनुसंधान केन्द्र, रायपुर (छ.ग.)।
प्राचार्य, शासकीय डेंटल कॉलेज, रायपुर (छ.ग.)।
समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला रायपुर एवं बलौदाबाजार।
समस्त सीविल सर्जन, जिला अस्पताल, जिला रायपुर एवं बलौदाबाजार।
समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला रायपुर एवं बलौदाबाजार।
समस्त चिकित्सा प्रभारी. प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र, जिला रायपुर एवं बलौदाबाजार।
शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिला रायपुर एवं बलौदाबाजार
दवा की गुणवत्ता में गंभीर खामियां
लैब टेस्ट में 9M इंडिया लिमिटेड द्वारा 2024 में निर्मित और सप्लाई की गई पैरासिटामोल दवा की गुणवत्ता में गंभीर खामियां पाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड CGMSC ने उपयोग और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। रोक लगाने के साथ ही अस्पतालों से स्टाक को डिपो में वापस मंगा लिया है। महासमुंद स्थित कंपनी की आपूर्ति की गई विभिन्न खेपों की जांच के बाद यह फैसला लिया गया है। लैब टेस्ट में पैरासिटामोल 500mg और 650mg की गोलियों पर काले धब्बे पाए गए थे। गुणवत्ता में गंभीर खामियां पाई गई थी। ये खामियां दवा की गुणवत्ता को संदेह के घेरे में लाती हैं और मरीजों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।
डोंगरगढ़। मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के कर्मचारी परमानंद प्रसाद उर्फ़ चंदू ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना स्थानीय अंडरब्रीज के ऊपर स्थित रेल ट्रैक पर हुई। मृतक की पहचान परमानंद प्रसाद उर्फ़ चंदू के रूप में हुई है। जो मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के कर्मचारी था। परमानंद प्रसाद उर्फ़ चंदू 20 साल से मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति में काम कर रहे थे।
लिखा तीन पन्नों का सुसाइड नोट
इस घटना से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के पास से एक तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।
मंदिर प्रसाद समिति पर आरोप
सुसाइड नोट में मंदिर प्रसाद समिति पर पैसों की वसूली का दबाव का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के अनुसार, मंदिर प्रसाद समिति ने उसपर 2-3 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता का झूठा आरोप लगाया था। जिसके लिए उसे परेशान किया जा रहा था। इससे वो मानसिक रूप से परेशान हो गया था। जिससे तंग आकर उसने अपनी जिंदगी ख़त्म कर ली। सुसाइड नोट में मंदिर प्रसाद समिति के कुछ सदस्यों और ट्रस्ट के अन्य लोगों के नाम भी लिखे हैं जिसके खिलाफ मृतक ने कार्रवाई की मांग की है।
जाँच में जुटी पुलिस
इस घटना से मंदिर प्रसाद समिति पर सवाल उठाये जा रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। लोगों से पूछताछ की जा रही हैं। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
रायपुर। सड़क हादसे में कमी और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत बिना हेलमेट बाइक सवारों को अब पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। ये नियम 1 सितंबर से रायपुर के सभी पेट्रोल पंप में लागू होगा।
इसे लेकर धगट ने कहा कि रायपुर में पिछले कई दिनों से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के गंभीर रूप से घायल और कुछ मामलों में मौत की अत्यंत दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इन घटनाओं में गौर करने लायक बात है कि अधिकतर दो-पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण दुर्घटना होने पर उन्हें सर में चोट लगी।
धगट ने कहा कि इसे देखते हुए एसोसिएशन की बैठक में सामाजिक हित में “नो हेलमेट नो पेट्रोल” अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। आगामी 1 सितम्बर से यह अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को ही पंप पर पेट्रोल दिया जाएगा। श्री धगट ने जनहितकारी इस सामाजिक कार्य में शासन-प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रतला ब्लॉक के परसाभांठा प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर कुर्सी पर सो गए। स्कूल पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने हेडमास्टर का वीडियो बना लिया। हैरान कर देने वाली बात ये है कि, जिसके भरोसे स्कूल के नौनिहालों का भविष्य है, उन्हें खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और जिले के कलेक्टर का नाम मालूम ही नहीं है। हेडमास्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानिए क्या है पूरा मामला
परसाभांठा प्राथमिक स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर का नाम चंद्रपाल पैकरा है. मामला बीते गुरुवार का है. हेडमास्टर चंद्रपाल पैकरा शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर दोनों पैर फैलाकर सो गया. दोपहर के वक्त ग्रामीण अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे. तब उन्होंने देखा कि, बिनी किसी चिंता फिक्र के हेडमास्टर आराम से गहरी नींद में सो रहे हैं.
तब ग्रामीणों ने सोते हुए हेडमास्टर का मोबाइल से वीडियो बना लिया. जब हेडमास्टर की नींद टूटी तो उन्होंने अपने आसपास ग्रामीणों को देखा. जब ग्रामीणों ने हेडमास्टर से पूछा कि, प्रधानमंत्री का पूरा नाम क्या है, तो मोदी कहा और बोला मेरे को परेशान मत करो.इसके अलावा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन है पूछने पर कहा कि रमन सिंह। इसके साथ ही ब्यूटीफुल का स्पेलिंग पूछने पर हेडमास्टर जवाब नहीं दे पाए। वायरल वीडियो में हेडमास्टर का कहना है कि, स्कूल घर से पास है, इसलिए यहां आ गया.
46 बच्चों पर सिर्फ 2 टीचर
परसाभांठा प्राथमिक स्कूल में 46 बच्चे अध्धयनरत है. यहां पर सिर्फ 2 ही शिक्षक तैनात है. गुरुवार के दिन शिक्षक देव प्रसाद बर्मन क्लास में बच्चों को पढ़ा रहे थे, वहीं, दूसरी क्लास के बच्चे मस्ती कर रहे है. ग्रामीणों का आरोप है कि, इससे पहले भी कई बार टीचर शराब पीकर स्कूल आया है. जिसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की गई है, लेकिन अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई. इसका सीधा नुकसान बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पढ़ रहा है.
रायपुर,30 अगस्त। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 के मूल्यांकन को लेकर कुछ न्यूज वेबपोर्टल्स में प्रकाशित खबरों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई है। आयोग ने कहा है कि 03 मूल्यांकनकर्ताओं के नाम उजागर कर परीक्षा प्रक्रिया पर प्रश्न उठाने का प्रयास किया गया, जबकि आयोग निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मूल्यांकन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विषय के प्रश्न-पत्र, प्रश्न और उप-प्रश्नों के मूल्यांकन हेतु बड़ी संख्या में विषय-विशेषज्ञों को आहूत किया जाता है। साथ ही मूल्यांकन की प्रक्रिया कई स्तरों पर जांच से गुजरती है और इसमें गोपनीयता बनाए रखना सभी की बाध्यता है।
आयोग का मानना है कि कुछ व्यक्तियों ने व्यक्तिगत द्वेष की भावना से मूल्यांकनकर्ताओं, जो एक ही संस्था में कार्यरत हैं, को निशाना बनाकर जानबूझकर आयोग की प्रक्रिया को संदिग्ध ठहराने का प्रयास किया है।
आयोग ने कहा कि वह अपने संवैधानिक दायित्वों और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही, मूल्यांकनकर्ताओं के नाम उजागर करने के स्रोत की जानकारी जुटाई जा रही है और विभागीय या अन्य विधिक कार्यवाही यथासमय की जाएगी।
बिलासपुर। भारतीय रेलवे ने त्योहारों में इस बार 150 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से बिलासपुर, रायपुर और पश्चिम मध्य रेलवे से भोपाल, कोटा जैसे स्टेशनों को जोड़ते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 4 पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। इन ट्रेनों की 30 फेरों की घोषणा की गई है। दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के 8 फेरे चलाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग से 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी।
यह गाड़ी दुर्ग से सुबह 10.45 बजे रवाना होगी और अगली दिन सुबह 11.10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झांसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और पलवल स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल डिब्बों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08761 हजरत निजामुद्दीन से 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार को रवाना होगी।
बालोद। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए. यह घटना बालोद जिले के संजारी चौकी के अछोली गांव की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है
मृतक की पहचान सुरेश नेताम पिता स्वर्गीय कुंजीलाल, कुमारी नैना नेताम पिता सुरेश नेताम निवासी ग्राम कोड़ेकसा के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक, सुरेश नेताम अपनी 10 साल की बेटी के साथ ससुराल जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया.
इस हादसे में बाइक के दो टुकड़े हो गए. वहीं घटना स्थल पर ही पिता की मौत हो गई. वहीं पुत्री की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पर पहुंची. आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर घटना की जांच की जा रही है.
बीजापुर. नक्सलियों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है. शिक्षादूत लगातार उनके निशाने पर आ रहे हैं. शुक्रवार को नक्सलियों ने गंगालूर क्षेत्र में पदस्थ एक शिक्षादूत को अपहरण कर जंगल ले गए और उसकी हत्या कर दी.
जानकारी के मुताबिक, नेन्द्रा में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती को नक्सलियों ने शुक्रवार शाम को स्कूल से लौटते समय अगवा कर लिया था. देर रात अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई. मृतक मूल रूप से तोड़का गांव का निवासी था.
27 अगस्त को सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक शिक्षादूत की निर्मम हत्या कर दी थी. घटना सिलगेर इलाके के मंडीमरका में हुई, मृतक का नाम लक्ष्मण बारसे बताया गया. वह मूल रूप से बीजापुर के ग्राम पेगड़ापल्ली का निवासी था और लक्ष्मण सिलगेर में शिक्षादूत के रूप में कार्यरत था.
बता दें कि क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान नक्सलियों की यह दूसरी कायराना करतूत है. शुक्रवार को जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर ही एक 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी. बंद पड़े स्कूलों को पुनः खोलने के बाद से अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या हो चुकी है. लगातार नक्सलियों के खूनी खेल से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज से छह दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। भागवत 27 दिसंबर शुक्रवार को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरे में टोली बैठक, सांय और प्रातः शाखा में शामिल होंगे। इसके बाद डॉ. मोहन भागवत 1 जनवरी को दोपहर रायपुर से दिल्ली रवान होंगे।
शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर RSS का फोकस
बता दें अगले साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने वाले हैं। जिसको लेकर देशभर में आरएसएस इस शताब्दी वर्ष में कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान किस किस तरह के कार्यक्रम होंगे, इस पर मोहन भागवत लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान वे अलग-अलग सत्र में कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। शताब्दी वर्ष में आरएसएस का बड़ा फोकस पंच परिवर्तन पर है। इसके बारे में जानकारी देकर बताया जाएगा, क्या-क्या करना है।
स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा RSS
1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसके लिए देश के अलग-अलग प्रांतों में सरसंघचालक मोहन भागवत का प्रवास हो रहा है। इस प्रवास में संबंधित प्रांत में संगठनात्मक कार्यों पर वह चर्चा करते हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक विषयों व शताब्दी वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों पर वह संगठन के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
विभिन्न सत्र में लेंगे बैठक
सरसंघचालक डॉ. भागवत अपने प्रवास के दौरान विषय आधारित विभिन्न बैठकों में संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करेंगे। सरसंघचालक की इन बैठकों में कार्य विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों के गुणात्मक विकास पर विशेष रूप से चर्चा होगी। संघ ने शताब्दी वर्ष में प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र तक शाखा के माध्यम से पहुंचने का लक्ष्य रखा है। सरसंघचालक का प्रवास छत्तीसगढ़ में संघ कार्य को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने 10 दिवसीय विदेश प्रवास के बाद विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये हैं। राजधानी दिल्ली में उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा, मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा और बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
रायपुर। नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे NHM कर्मचारी अगर काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इसका आदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी सीएमएचओ को जारी कर दिया है।
आदेश पत्र में कहा गया है कि आदेश के बाद भी अधिकांश जिलों में NHM अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जो लोकहित के विरुद्ध है और अनुचित है। कार्यालय में उपस्थित नहीं होने पर कर्मचारी को नोटिस जारी करें, जिसमें लिखा हो कि उपस्थित नहीं होने की स्थिति में उनकी सेवा समाप्त की जाएगी। सभी सीएमएचओ को यह भी निर्देशित किया गया है कि अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के कार्य नहीं वेतन नहीं के सिद्धांत पर इस माह का वेतन आहरित ना किया जाए।

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को हर संभव रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं रासायनिक उर्वरक की लागत में कमी लाने तथा डीएपी खाद की आपूर्ति में कमी को ध्यान में रखते हुए नैनो उर्वरक के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रदेश में चालू खरीफ सीजन के लिए भारत सरकार द्वारा 14.62 लाख मीट्रिक टन विभिन्न रासायनिक खादों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के विरूद्ध सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में 15.64 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण कर लिया गया है। भंडारण के विरूद्ध किसानों को 13.19 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किया गया है। समितियों एवं निजी क्षेत्रों में भी यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान भी उत्साह पूर्वक नैनो उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चालू खरीफ सीजन के लिए 25 अगस्त की स्थिति में 3 लाख 91 हजार 79 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 3 लाख 11 हजार 563 मीट्रिक टन इस तरह कुल 7 लाख 2 हजार 642 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है। भंडारण के विरूद्ध 6 लाख 38 हजार 599 मीट्रिक टन यूरिया किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। इसमें 3 लाख 42 हजार 444 सहकारी क्षेत्र और 2 लाख 96 हजार 155 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र से वितरण शामिल है, जबकि पिछले खरीफ सीजन वर्ष 2024 में 6 लाख 17 हजार 798 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया था।
इसी तरह नैनो यूरिया का सहकारी क्षेत्र में 1 लाख 78 हजार 919 बॉटल (500 मि.ली.) एवं निजी क्षेत्र में 1 लाख 12 हजार 140 बॉटल इस तरह कुल 2 लाख 91 हजार 59 बॉटल भंडारण किया गया है। वहीं नैनो डीएपी का सहकारी क्षेत्र में 1 लाख 58 हजार 809 बॉटल तथा निजी क्षेत्र में 79 हजार 810 बॉटल इस तरह कुल 2 लाख 38 हजार 619 बॉटल भंडारण किया गया है। भंडारण के विरूद्ध नैनो यूरिया किसानों को 2 लाख 32 हजार 652 बॉटल और नैनो डीएपी 1 लाख 85 हजार 136 बॉटल (500 मि.ली.) वितरित किया जा चुका है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के किसानों को 2 लाख 32 हजार 652 बॉटल (500 मि.ली.) नैनो यूरिया का वितरण किया गया है जिससे 2 हजार 617 मीट्रिक टन परंपरागत यूरिया की आपूर्ति के बराबर प्रभाव पड़ा। वहीं 1 लाख 85 हजार 136 बॉटल (500 मि.ली.) नैनो डीएपी का वितरण किया गया जो 4 हजार 628 मीट्रिक टन परंपरागत डीएपी के बराबर है। इससे यह स्पष्ट होता है कि नैनो उर्वरको का उपयोग परंपरागत उर्वरक भार को कम करने और आपूर्ति में संतुलन लाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि नैनो यूरिया उपयोग से 80 से 90 प्रतिशत पोषक तत्व प्राप्त होता है इसके साथ ही लागत मंे भी कमी आती हैं वहीं साथ ही पर्यावरण के अनुकूल होते है तथा प्रदूषण स्तर को घटाता है। नैनो यूरिया के उपयोग से परिवहन और भंडारण पर बचत होती है तथा पर्यावरण पर भी कम प्रभाव पड़ता है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, धान की एक एकड़ फसल के लिए आवश्यक 50 किलोग्राम ठोस डीएपी खाद के स्थान पर केवल 25 किलोग्राम ठोस डीएपी तथा एक आधा लीटर नैनो डीएपी की बोतल पर्याप्त होती है। कृषि विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर कृषि चौपालों एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानों को डेमो दिखाए गए और विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, नैनो उर्वरक से संबंधित पंपलेट, बैनर और पोस्टर सहकारी समितियों में प्रदर्शित किए गए हैं। कृषि विभाग के मैदानी कर्मचारी द्वारा लगातार खेतों का भ्रमण कर रहे हैं और किसानों को नैनो उर्वरक के प्रयोग और इसके लाभों की जानकारी दे रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप किसान पूरे विश्वास के साथ अपनी धान की फसल में नैनो उर्वरक का उपयोग कर रहे हैं।
रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में शामिल हुए। ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूरे देश में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध आयोजनों के बीच उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के आह्वान पर खिलाड़ियों ने ‘हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान’ के जोरदार नारे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम को गूंजा दिया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में रायपुर प्रीमियर लीग के आयोजन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी संभागीय मुख्यालयों में इसके आयोजन के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ऑडिटोरियम में मौजूद सभी लोगों को फिट रहने के लिए मैदान पर जाकर खेल खेलने और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई। श्री साव और अन्य अतिथियों ने राज्य में खेल आयोजनों, खेल अलंकरण, युवा महोत्सव, खेल की सुविधाओं तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, बैडमिंटन खिलाड़ी श्री श्रेयांश जायसवाल, फुटबाल खिलाड़ी सुश्री किरण पिस्दा और आईपीएल क्रिकेटर श्री शशांक सिंह भी राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के मैदान में पूरे मनोयोग से उतरें, पूरे जोश और जज्बे के साथ खेलें। मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मान-सम्मान, करियर, नौकरी, धन सभी प्राप्त होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की नई तकनीकों और उपकरणों से अपडेट रहने तथा अपनी फिटनेस व खेल सुधारने के लिए इनका उपयोग करने को कहा। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में भी पूरा देश ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहे, इसके लिए मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि खिलाड़ियों को जज्बे और जुनून से परिपूर्ण होना चाहिए। राज्य सरकार और केंद्र सरकार ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ के माध्यम से खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्कूलों और छात्रावासों से समन्वय बनाकर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें निचले स्तर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की योजना है। श्री साव ने कहा कि फिट रहने के लिए हर व्यक्ति को रोज कम से कम एक घंटा कोई न कोई खेल खेलना चाहिए।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना जरूरी है। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों के बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उतरने को कहा। खेलना, इनाम और पदक जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। श्री अग्रवाल ने बताया कि ‘फिट इंडिया’ मुहिम के तहत सभी सांसदों को खेलों का आयोजन करना है। वे इस आयोजन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दस हजार खिलाड़ियों को शामिल करने जा रहे हैं। इसके तहत 12 खेल होंगे। विकासखंड स्तर पर होने वाले इन आयोजनों में स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले ‘सांसद खेल महोत्स’व का लोगो भी जारी किया गया।

खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हम सबको खेलने और फिट रहने के लिए प्रेरित करता है। उच्च स्तर पर खेलने के लिए बहुत मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है। मैं उन माता-पिता को साधुवाद देता हूं जिन्होंने अपने बच्चों को खेल को करियर के रूप में चुनने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ कई सत्रों का आयोजन किया गया है। लगातार तीन दिनों तक इसके तहत विविध आयोजन किए जा रहे हैं। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप और खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनूजा सलाम सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
रायपुर नगर निगम में स्वच्छता के ब्रांड एम्बैसडर होंगे चार प्रसिद्ध खिलाड़ी
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में मौजूद चार प्रसिद्ध खिलाड़ियों को स्वच्छता के लिए रायपुर नगर निगम का ब्रांड एम्बैसडर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर जनसहभागिता बढ़ाएंगे। मंच पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, बैडमिंटन खिलाड़ी श्री श्रेयांश जायसवाल, फुटबाल खिलाड़ी सुश्री किरण पिस्दा और आईपीएल क्रिकेटर श्री शशांक सिंह ने उप मुख्यमंत्री श्री साव के अनुरोध पर ब्रांड एम्बैसडर बनने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।
रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया हैं बता दे रीता शांडिल्य 2002 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। रीता शांडिल्य कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पहले से ही दायित्व सम्हाल रही हैं। आज राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए पूर्व IAS रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के स्थायी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी हैं।

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में गिरते भू-जल स्तर को रोकने और वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने कठोर कदम उठाया है। इसके तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण नहीं कराने वाले 3623 भवन मालिकों को निगम ने नोटिस जारी किया है।
भवन शाखा की ओर से इन सभी मालिकों को तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब देने को कहा गया है। यदि जवाब नहीं मिला तो भवन अनुमति के समय जमा की गई सुरक्षा निधि (एफडीआर) जब्त कर ली जाएगी। इतना ही नहीं, शासन के निर्देश के अनुसार प्रति 100 वर्ग मीटर पर 1000 रुपये का वार्षिक जुर्माना भी लगाया जाएगा। यह जुर्माना तब तक वसूला जाएगा जब तक मालिक अपने भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कर उसका प्रमाण निगम को नहीं दे देते।
निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि वर्षा जल संचय ही गिरते जल स्तर को संतुलित करने का सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने साफ कहा कि 2018 से 2022 तक जिन भवन मालिकों ने 1500 वर्ग फीट से अधिक जमीन पर निर्माण की अनुमति ली थी, उन्हें वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से करना होगा।
राज्य शासन ने पहले ही सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि 1500 वर्गफीट से अधिक भूखंडों पर भवन निर्माण की अनुमति तभी दी जाएगी जब मालिक 110 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से सुरक्षा निधि जमा करेंगे। यदि सिस्टम का निर्माण कर इसकी सूचना दी जाती है तो यह निधि वापस कर दी जाती है। लेकिन हजारों लोग इस नियम की अनदेखी कर चुके हैं।
रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर के ग्राम टोकरो में एक पति ने अपनी पत्नी की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। आपकों बता दे कि पत्नी प्रियंका सेन अपने मायके तीज का त्यौहार मनाने गई हुई थी,अपने पति मुकेश सेन की लंबी आयु की कामना कर उसने तीज का व्रत रखा और निर्जला उपवास भी रखी, जिसे उसका पति तीज उपवास के दूसरे ही दिन लेने चले जाता है और पत्नी के मायके वालों को यह कहकर कि उसे उसके पिताजी घर से भगाना चाहते हैं घर से निकाल देंगे मुझे डर लग रहा है इसलिए प्रियंका को लेने आया हूँ हम दोनों साथ रहेंगे तो मेरे पिताजी कुछ नहीं कर पाएंगे। आरोपी पति के ऐसा कहने पर मृतिका के परिवार वाले उसे उसके साथ भेज देते हैं। उसके बाद मृतिका के परिजनों को सीधे उसके मौत की खबर मिलती है। आरोपी मुकेश सेन और उसकी पत्नी के शादी को हुवे 10 वर्ष हो गए थे उन दोनों के दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि पति ने अपने पत्नी की हत्या कर दी।
पहले शारीरिक संबंध बनाए, फिर कर दी हत्या
आरोपी पति ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका थी, उसे शक था कि उसकी पत्नी उसके पीठ पीछे किसी और मर्द से मिलती थी उसके साथ उसके जिस्मानी संबंध थे, और इस बात को लेकर उन दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होते ही रहता था, घटना की रात पति के पुलिस को दिए बयान के आधार पर पहले पति पत्नी दोनों ने आपस में संबंध बनाए उसके बाद दोनों आपस में बाते करने लगे। उसी दौरान पति ने अपनी पत्नी को फिर से उसकी चरित्र को लेकर सवाल किया और अन्य लोगों के साथ उसके सम्बन्ध होने की बात कह कर उसके साथ विवाद करने लगा, विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पहले से ही अपने कमरे में रखे लोहे की रॉड से अपने पत्नी की सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसे रात में ही आरोपी के परिजन और उसके पड़ोसी हॉस्पिटल पहुंचाए जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं मृतिका के परिजनों का कहना है कि आरोपी मुकेश सेन और उसका पूरा परिवार प्रियंका सेन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मारपीट के चलते प्रियंका दो बार अपने पति को छोड़कर मायके में आकर बैठ गई थी जिसे सामाजिक बैठक कर समझा बुझाकर वापस उसके ससुराल भेजा गया था। मृतिका के परिजन अब आरोप लगा रहे हैं कि हत्या दहेज को लेकर हुई है और आरोपी अकेला नहीं बल्कि पूरा उसका परिवार है, सभी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं साथ ही आरोपी पति को फांसी की सजा देने की भी बात कर रहे हैं।
मृतिका प्रियंका सेन को ये कहा पता था कि वह जिस पति की लम्बी उम्र की कामना कर रही है वह पति ही उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रच चुका है और इसी कारण वह उसे तीज उपवास के दूसरे दिन ही लेकर वापस घर आया।
रायपुर। नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एनएचएम (NHM) कर्मचारियों पर अब गाज गिर सकती है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी जिलों के सीएमएचओ को सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि अगर कर्मचारी तत्काल काम पर नहीं लौटते तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी, कर्मठ एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरते हुए देशभर में सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस ऐतिहासिक एवं गौरवशाली उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को बधाई देते हुए इस छत्तीसगढ़ के विकास युग का आरंभ कहा है। यह गौरवशाली क्षण न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के लिए भी गर्व का विषय है।
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि MOTN सर्वे के अनुसार : फरवरी 2025 में जहाँ 39% जनता मुख्यमंत्री साय के कार्यों से संतुष्ट थी वहीं अगस्त 2025 में यह आँकड़ा बढ़कर 41.9% तक पहुँच गया है और यह आंकड़ा निरंतर अभी आगे बढ़ेगा। भाजपा सरकार सभी वर्गों व क्षेत्रों में मिशन मोड पर कार्य कर रही है। यह बढ़ता हुआ विश्वास इस बात का सजीव प्रमाण है कि भाजपा ही विकास और विश्वास की गारंटी है।
छत्तीसगढ़ सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल बन रही
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल बन रही है। गरीब, किसान, युवा व मातृशक्ति के लिए कल्याणकारी योजनाएँ, कौशल, शिक्षा, स्वास्थ्य व बुनियादी ढाँचे में ऐतिहासिक सुधार, जनता की उम्मीदों को पूरा करने का अटूट संकल्प के साथ प्रदेश में निवेश को भी बढ़ावा मिल रहा है।
हमारे लिए गर्व का क्षण
आगे उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहुत कम समय में छत्तीसगढ़ को सुशासन, विकास और विश्वास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। MOTN सर्वे में देशभर के मुख्यमंत्रियों में दूसरा स्थान मिलना, जनता के बढ़ते विश्वास और मुख्यमंत्री की जनसेवा को मिली सबसे बड़ी स्वीकृति है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है और इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा की सरकार ही विकास और विश्वास की गारंटी है। इस स्वर्णिम उपलब्धि पर हम सब गर्वित हैं और माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. और रेल रखरखाव समाधानों की प्रमुख कोरियाई कंपनी UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, सतत परिवहन अधोसंरचना का निर्माण करना और रेलवे नेटवर्क को मज़बूत बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन दोनों कंपनियों के साथ साझेदारी से छत्तीसगढ़ की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा और लॉजिस्टिक्स बैकबोन को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित कर कंपनी को प्रदेश में अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव देते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य को स्वच्छ ऊर्जा और सतत परिवहन अधोसंरचना के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीति 2024–30, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्यों के अनुरूप है। उन्होंने कहा—
“छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना से न केवल स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को बल मिलेगा, बल्कि प्रदेश की जनता को बेहतर और आधुनिक परिवहन अवसंरचना भी उपलब्ध होगी। यह पहल भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण का उपहार देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।”
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि इस निवेश से स्थानीय युवाओं के लिए व्यापक रोज़गार अवसर सृजित होंगे, राज्य में हरित तकनीकी कौशल का विकास होगा और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में सतत परिवहन नेटवर्क को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ModernTech Corp. का अनुभव और विशेषज्ञता छत्तीसगढ़ की ऊर्जा संक्रमण यात्रा को तेज़ करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर घटक निर्माण इकाइयों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़ हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक उभरते हुए राष्ट्रीय हब के रूप में स्थापित होगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ModernTech Corp. के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि “प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि निवेशक बिना किसी बाधा के अपने प्रोजेक्ट को शीघ्रता से क्रियान्वित कर सकें।”
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान UNECORAIL के सीईओ श्री डोंग पिल पार्क से मुलाकात की। यह कंपनी कोरिया की अग्रणी रेल मेंटेनेंस समाधान प्रदाता है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी हस्तांतरण और रेलवे अधोसंरचना विकास में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तेज़ी से बढ़ती औद्योगिक और लॉजिस्टिक आवश्यकताओं को देखते हुए रेलवे क्षेत्र में अत्याधुनिक समाधान बेहद अहम हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि UNECORAIL के अनुभव और विशेषज्ञता से राज्य में रेलवे नेटवर्क को सुदृढ़ करने, रखरखाव को बेहतर बनाने और लॉजिस्टिक्स बैकबोन को मजबूत करने में नई दिशा मिलेगी। इससे न केवल औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी बल्कि आम जनता को भी सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास को नीति का केंद्रीय तत्व बना रही है। उन्होंने सभी निवेशकों से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ के विकास भागीदार बनें और इस परिवर्तनकारी यात्रा में शामिल होकर राज्य को नए शिखरों पर पहुँचाएँ।
बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य क्षेत्र बस्तर में मानसूनी बारिश ने इस साल जमकर तबाही मचाई है। भारी बारिश ने सबसे ज्यादा अपना प्रकोप लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के मांदर पंचायत में दिखाया। प्रशासन से मिले आंकड़ों के मुताबिक लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के मांदर पंचायत में 25 मकान पूरी तरह से धराशाई हो गए और 100 से अधिक मकान भी क्षतिग्रस्त हुए है, 50 से अधिक मवेशी बाढ़ के पानी में बह गए और खेतों में भी खड़ी फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या सैकड़ों में है। ऐसे में लोग कई दिनों से ना ही भरपेट भोजन कर पा रहे है और ना ही इनके घर में अनाज का एक दाना भी बचा है। बाढ़ उनका सब कुछ बहा ले गया। घरों में रखे कीमती सामान से लेकर पैसा, बर्तन, कपड़ा सब कुछ बह गया।
लौंहडीगुड़ा के राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी के अनुसार प्रशासन के द्वारा नुकसान का किए गए आकलन में 100 से अधिक परिवार इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं वही 50 से अधिक मवेशी बह गए हैं, हालांकि लगातार आकलन किया जा रहा है, और सरकार से उचित मुआवजा मिल सके इसके लिए प्रशासन के द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है। वहीं बाढ़ प्रभावितों के लिए गांव के स्कूलों में राहत शिविर बनाया गया है, जहां उनके लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है, इसके अलावा अलग-अलग सामाजिक संगठनों के द्वारा प्रभावित लोगों को कपड़े भी दिए जा रहे हैं।
बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम ने इस बार गणेश उत्सव को खास बनाने के लिए स्वच्छता से जुड़ी एक अनोखी पहल की है। निगम ने सभी गणेशोत्सव समितियों और पंडाल आयोजकों को पत्र जारी कर साफ-सफाई बनाए रखने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया है। इस पहल के तहत जिन पंडालों में सबसे बेहतर स्वच्छता होगी और जहां लोग स्वच्छता के लिए प्रेरित होंगे, उन समितियों को न केवल पुरस्कृत किया जाएगा बल्कि ‘स्वच्छ पंडाल प्रशस्ति पत्र’ भी प्रदान किया जाएगा।
नगर निगम की यह पहल न केवल गणेशोत्सव को पर्यावरण हितैषी और स्वच्छ बनाने की दिशा में कारगर साबित होगी बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति नई सोच भी जगाएगी। निगम ने साफ कहा है कि पंडाल समितियां न केवल अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें बल्कि वहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता का महत्व समझाएं। इसके लिए समितियों को अलग से सफाई व्यवस्था करने और प्लास्टिक व गंदगी पर रोक लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।
निगम का मानना है कि गणेशोत्सव जैसे बड़े आयोजनों के जरिए अगर स्वच्छता का संदेश दिया जाए तो उसका प्रभाव समाज पर और गहरा होगा। यही वजह है कि इस बार स्वच्छता को लेकर प्रतियोगिता जैसी व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें सबसे स्वच्छ और प्रेरणादायक पंडाल को पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा। निगम की यह अनोखी पहल न केवल शहरवासियों को जागरूक करेगी बल्कि आने वाले आयोजनों के लिए एक आदर्श भी स्थापित करेगी।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, नक्सलियों ने एक और आदिवासी युवक को मौत के घाट उतार दिया। यह पूरा मामला बीजापुर थाना के मानकेलि का है, जहां नक्सलियों ने पहले मनकेली निवासी आदिवासी युवक सुदेश कोरसा का अपहरण किया उसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है लोग डरे सहमें हुए है।





























