रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस कार्यालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए। मंत्रिपरिषद द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वाेच्च बलिदान को ध्यान में रखते हुए अनुकम्पा नियुक्ति हेतु जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश-2013 की कंडिका 13 (3) में संशोधन करते हुए निर्णय लिया है कि – नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस सेवकों के प्रकरण में उनके परिवार के किसी भी पात्र सदस्य (महिला या पुरूष) को विकल्प के आधार पर पुलिस विभाग के अलावा, किसी अन्य विभाग में, राज्य के किसी भी जिला, संभाग में अनुकम्पा नियुक्ति दी जा सकेगी। पहले अनुकम्पा नियुक्ति यथासंभव उसी विभाग या कार्यालय में देने की व्यवस्था थी, जिसमें दिवंगत शासकीय सेवक निधन के पूर्व कार्यरत था।
गरियाबंद : छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेशर में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद ने दोस्ती को खून से रंग दिया। जानकारी के मुताबिक, गांव का निवासी मानसिंह अपने ही दोस्त मिलाप राम के साथ किसी बात को लेकर उलझ पड़ा। बात इतनी बढ़ी कि मानसिंह ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से मिलाप राम पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना के बाद आरोपी मानसिंह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने तुरंत छुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।
फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत का माहौल है और लोग हैरान हैं कि दोस्ती का रिश्ता इस कदर खून में कैसे बदल गया।
महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली विवाद के चलते कर दी अपने बहन की हत्या। बसना पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार। हत्या का मामला दर्ज।
बता दें कि बसना थाना क्षेत्र में एक कलयुगी भाई ने अपनी सगी बड़ी बहन को मामूली विवाद पर लकड़ी के गुटके से मारकर मौत के घाट उतार दिया है। मामला बीती रात्रि को बसना थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15, आदर्श नगर निवासी गोलू उर्फ सलीम जौहरी अपनी बहन सलमा जौहरी विवाद हो गया।
विवाद के चलते सगे भाई ने सलीम जौहरी ने लकड़ी के गुटके से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.पीड़िता की छोटी बहन सबनम जौहरी ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी बसना पुलिस ने गिरफ्तार कर सलीम उर्फ गोलू जौहरी के खिलाफ हत्या का मामला 103(1)-BNS, 296- bns के खिलाप अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने खूनी खेल खेलते हुए तीन ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी और 12 लोगों का अपहरण कर जंगल ले गए। हालांकि बाद में अपहृत सभी ग्रामीणों को रिहा कर दिया गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने पहले तीन ग्रामीणों की हत्या की, जिनकी पहचान जग्गू मोडियाम, अनिल मंडावी और सोमा मोडियाम के रूप में हुई है। इसके बाद उन्होंने गांव से 12 अन्य लोगों को अगवा कर जंगल में ले जाया गया।
सूत्रों के अनुसार, अपहरण किए गए करीब 7 ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की गई। हालांकि, कुछ घंटों बाद सभी 12 ग्रामीणों को रिहा कर दिया गया और वे सुरक्षित घर लौट आए हैं।
इस सनसनीखेज वारदात ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस और सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।
रायपुर। मत्स्य विभाग द्वारा वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) के लिए संरक्षण देने के लिए जिले की तालाबों, जल स्त्रोतों, नदी-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदीयों और जलाशयों में 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को ”बंद ऋतु (क्लोज सीजन)“ के रूप में घोषित किया है। इनमें सभी प्रकार का मत्स्याखेट 15 अगस्त 2025 तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
इन नियमों का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र (संशोधित) अधिनियम के नियम-3 (5) के अन्तर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनों सजा एक साथ होने का प्रावधान है। उक्त नियम केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी नाले से नहीं है, अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर में लागू नहीं होगा। अन्य प्रांतों से मछली आयात कर विक्रय करने में शासन द्वारा कोई प्रतिबंध नहीं है, तथापि ऐसी मछली के परिवहन-विक्रय दौरान मछली आयात संबंधी पर्याप्त साक्ष्य अवश्य रखें। जिस राज्य से मछली आयात की गई है, उस राज्य के मछली पालन विभाग द्वारा लागू नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन की कीमतें जल्द ही बढ़ने वाली हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 से जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू की जाएंगी। पंजीयन विभाग के सूत्रों का कहना है कि नई गाइडलाइन दरों के लागू होने के बाद पूरे राज्य में जमीन की कीमतों में कम से कम 10-15% और कुछ क्षेत्रों में 20-25% तक की वृद्धि हो सकती है। सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जमीन के प्रचलित मूल्यों का आकलन किया है, जिसके आधार पर नई दरें तय की जाएंगी। रायपुर के 50 किलोमीटर के दायरे में जमीन की कीमतें सबसे अधिक बढ़ने की संभावना है।
पंजीयन विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में जमीन की मौजूदा बाजार दरों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है और अब क्षेत्रवार व जिलेवार मूल्य विश्लेषण किया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में सर्वे में देरी के कारण नई दरें लागू करने में थोड़ा विलंब हुआ है। खास बात यह है कि राज्य में आठ साल बाद जमीन की गाइडलाइन दरों में बदलाव होने जा रहा है।
नई गाइडलाइन दरों से सबसे अधिक फायदा किसानों को होगा। छत्तीसगढ़ में अधिकांश जमीनें किसानों के पास हैं। वर्तमान में सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण का मुआवजा मौजूदा गाइडलाइन दरों के आधार पर दिया जाता है, जबकि सड़क से सटी किसानों की जमीनों की वास्तविक कीमत गाइडलाइन से कई गुना अधिक है। नई दरें लागू होने के बाद सरकार को अधिग्रहण के लिए बढ़ी हुई दरों के हिसाब से मुआवजा देना होगा, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ होगा।
जमीन के सौदों में अक्सर बड़े बिल्डर और डेवलपर गाइडलाइन दरों के बजाय अपनी मनमानी कीमत वसूलते हैं और अंतर की राशि नकद (कच्चे) में लेते हैं। इससे जमीन की वास्तविक कीमत को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। नई दरें लागू होने से इस प्रथा पर अंकुश लगेगा, क्योंकि बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें बाजार मूल्य के करीब होंगी, जिससे काले धन का लेन-देन कम होगा।
रायपुर। मेडिकल कॉलेज से संबंधित अस्पतालों में मीडिया कवरेज के चिकित्सा शिक्षा विभाग से जारी प्रोटोकॉल ने बवाल मचा दिया है। दरअसल छत्तीसगढ़ शासन ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में रोगियों की फोटो और वीडियो लेने पर रोक लगा दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि जब तक रोगी या उसके अभिभावक की लिखित सहमति नहीं होगी, तब तक किसी भी मीडिया या व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में बाउंसर विवाद के दौरान मीडिया कवरेज को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस घटना के बाद से ही प्रशासन सख्त हुआ है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कहा है कि मीडिया मैनेजमेंट के लिए सभी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रोटोकॉल बनाएंगे।
इस नए आदेश के बाद अब अस्पतालों में बिना इजाजत मरीज की फोटो या वीडियो बनाना अपराध माना जाएगा।
महासमुंद। कहते है शिक्षक भविष्य निर्मता होते है लेकिन इस शिक्षक दंपति का शर्मनाक मामला सामने आया है। शेयर मार्केट में पैसा डबल करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले शिक्षक दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिक्षक दंपति ने लोगों को भरोसे में लेकर 18 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया अपने पूर्व मकान मालिक समेत 5 लोगों से 18 लाख 73 हजार रुपए वसूल लिए। साढ़े 18 लाख रुपये को फिल्म निर्माण में लगा दिया। समय सीमा बीतने पर लोगों ने जब पैसे मांगे तो उन्हें रकम भी वापस नहीं की। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर शिक्षक पति– पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक निर्मला पटेल पति मनोज पटेल निवासी ग्राम भंवरपुर ने चौकी भंवरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लोकनाथ खुंटे एवं संगीता खुंटे दोनों को रहने के लिए किराए में मकान दिया है। लोकनाथ खुंटे एवं उसकी पत्नी संगीता खुंटे ने 27 फरवरी 2024 को शेयर मार्केट में पैसा लगाकर रकम को 18 माह में दुगुना करने की बात कही। निर्मला पटेल ने अपने पति मनोज पटेल को यह बात बताई। 2,48,000 दे दिए। 18 माह बीत जाने के बाद जानकारी जुटाई। पता चला कि ग्राम झारबंद के पिताम्बर चौधरी, भंवरपुर की ज्योति ओगरे, ग्राम रसोड़ा के हेमलाल बंजारा, दुर्पत लाल नायक से भी धोखाधड़ी की गई है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी भंवरपुर में आरोपी लोकनाथ खुंटे एवं संगीता खुंटे के विरूद्ध धारा 420, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
जांच के दौरान पता चला कि शिक्षक दंपत्ति ने शेयर मार्केट की जानकारी देने के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखा था। इसमें वह लोगों को जोड़ शेयर मार्केट से मिलने वाले फायदों की जानकारी देती थी। शुरू शुरू में पैसे लगाने वालों को मासिक आधार पर कुछ रकम भी वापस की गई। जिससे लोगों में विश्वास बढ़ गया। फिर अचानक रकम वापस करना बंद कर दिया गया। रुपए वापस मांगने पर निवेश कर्ताओं को तकनीकी खराबी का हवाला दे एक साथ रकम देने की बात कहीं।
पुलिस ने लोकनांथ खुंटे पिता स्व. चैतु खुंटे (39) निवासी सावित्रीपुर एवं उसकी पत्नी संगीता खुंटे (37) निवासी सावित्रीपुर सांकरा को पकड़ा। पूछताछ में प्रार्थिया निर्मला पटेल के साथ घोखाधड़ी करना स्वीकार किया। दोनों ग्राम पलसापाली, कोटेनदरहा में दोनों सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। शेयर मार्केट में पैसा दुगुना हो जाएगा कहकर उन्होंने पांच लोगों से रकम ले ली थी। यदि शेयर मार्केट में नुकसान हो जाए तो अपनी निजी भूमि बेच कर रकम वापस करने की बात कही थी। समय सीमा बीतने पर लोगों के द्वारा पैसा मांगने पर उन्हें चेक दे दिया जो बाउंस हो गया।
किससे कितनी रकम ली
निर्मला पटेल से 2,48,000, पिताम्बर पटेल 4,50,000, ज्योति ओगरे से 8,00,000, हेमलाल बंजारा व दुर्पत लाल नायक से 3,75,000 रुपए कुल 18,73,000 की ठगी की। यह पैसा फिल्म बनाने में खर्च कर दिए।
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले 16 जून को छत्तीसगढ़ आने वाले थे। मगर अहमदाबाद विमान दुर्घटना की वजह से उनका आना स्थगित हो गया था। पता चला है, अमित शाह का संशोधित दौरा तैयार हो गया है। वे 22 जून को शाम रायपुर आएंगे। रायपुर के बीजेपी मुख्यालय में वे रात्रि विश्राम करेंगे।
अमित शाह रायपुर दौरे में नक्सल इश्यू को लेकर बड़ी बैठक करेंगे। इसमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी जैसे केंद्रीय सुरक्षा बलों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुकमा नक्सली हमले में शहीद एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी जा सकते हैं। दरअसल, अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम अभी नहीं आया है इसलिए टाईमिंग और उनके प्रोग्राम को लेकर अभी कुछ क्लियर नहीं हुआ है।
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव कैबिनेट का विस्तार लंबे समय से प्रती़क्षत है। इसी महीने मुख्य सचिव अमिताभ जैन का रिटायरमेंट है। उनकी जगह पर अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इस पर भी कुहासा छाया हुआ है। उधर, यूपीएससी से पेनल आने के बाद भी पूर्णकालिक डीजीपी का फैसला अभी नहीं हो पाया है। पेनल में प्रभारी डीजीपी के अलावा हिमांशु गुप्ता का नाम है।
सूत्रों का कहना है कि 22 जून को अमित शाह के रायपुर दौरे में इन तीनों विषयों पर फैसला हो सकता है। चीफ सिकरेट्री का नाम तो तय करना ही होगा। क्योंकि, चीफ सिकरेट्री में प्रभारी नहीं होता। 11 दिन बाद अमिताभ जैन रिटायर हो जाएंगे। इसलिए नए मुख्य सचिव का नाम 30 से पहले फायनल करना होगा। अभी कोई संकेत नहीं है कि अगला मुख्य सचिव कौन होगा? जाहिर है, मध्यप्रदेश, ओड़िसा, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में मुख्य सचिवों की नियुक्ति में भारत सरकार की भूमिका अहम रही है। दिल्ली से ही मुख्य सचिवों के नाम तय होकर आए थे। इससे इन अटकलां को बल मिलता है कि छत्तीसगढ़ में भी मुख्य सचिव और डीजीपी की नियुक्ति में भारत सरकार की भूमिका तो रहेगी। अपवाद के तौर पर हो सकता है कि छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र के पास कोई नाम या च्वाइस न हो मगर ये सही है कि सरकार केंद्रीय गृह मंत्री की नोटिस में लाकर ही मुख्य सचिव और पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति करेगी।
राजनीतिक मामलों पर बैठक-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संगठन की बैठक भी कर सकते हैं। हो सकता है, विधायकों और प्रमुख नेताओं से वे चर्चा करें।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। मानसून के आगमन के साथ ही माना जा रहा है कि किसानों और खाद से जुड़ी समस्याओं को लेकर लेकर साय कैबिनेट में अहम फैसला लिया जा सकता है। दूसरी ओर कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर भी अहम फैसला लिया जा सकता है। हालांकि अभी इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
यह परियोजना बदलेगी बस्तर की तस्वीर, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम
रायपुर - दंतेवाड़ा जिले में खेती और जंगल से मिलने वाली उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य दिलाने के लिए एक बड़ी शुरुआत की जा रही है। जिले के पातररास गांव में केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पहली बार एक ऐसा आधुनिक केंद्र बनाया जा रहा है जहां कोल्ड स्टोरेज, खाद्यान्न और वनोपज को खराब होने से बचाने के लिए रेडिएशन जैसी तकनीक का इस्तेमाल होगा। यह कार्य प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत हो रहा है। यह पूरे देश में सरकारी स्तर पर बनने वाली अपनी तरह की पहली सुविधा है। इस परियोजना से बस्तर की तस्वीर बदलेगी।
अब उपज नहीं होगी बर्बाद, बढ़ेगी आमदनी
बस्तर क्षेत्र में इमली, महुआ, जंगली आम, देशी मसाले और मोटे अनाज जैसे बाजरा जैसी उपज होती है। लेकिन सही तरीके से उन्हें संरक्षित रखने और बेचने की सुविधा नहीं होने से हर साल 7 से 20 प्रतिशत उपज खराब हो जाती है। अब जो सुविधा बन रही है, उसमें कोल्ड स्टोरेज, फ्रीजर, रेडिएशन मशीन, और सामान ढोने के लिए बड़े ट्रक होंगे। इससे ये चीजें लम्बे समय तक सुरक्षित रखी जा सकेंगी। उत्पादों का टिकाऊपन बढ़ेगा, बर्बादी रुकेगी और किसानों को ज्यादा दाम मिलेंगे।
क्या-क्या होगा इस सुविधा में
इस परियोजना की लागत करीब 25 करोड़ रुपये है और इसे जिला परियोजना आजीविका कॉलेज सोसायटी चला रही है। यह संस्था खासतौर पर आदिवासी इलाकों में रोजगार बढ़ाने के लिए बनी है। पातररास गांव में बनने वाली इस परियोजना में 1500 मीट्रिक टन की क्षमता वाला कोल्ड स्टोरेज, 1000 मीट्रिक टन का फ्रोजन स्टोरेज, 5 छोटे-छोटे कोल्ड रूम,फलों को जल्दी ठंडा करने के लिए ब्लास्ट फ्रीजर,पकने वाली चीजों के लिए अलग चौंबर,रेडिएशन मशीन जिससे चीजें लंबे समय तक खराब न हों, सामान ले जाने वाले 3 बड़े ट्रक तथा बिजली बचाने के लिए 70 किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगेगा।
यह सुविधा हर साल 10 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा उपज को सुरक्षित रखने में मददगार साबित होगी और इसका फायदा दंतेवाड़ा के अलावा बस्तर, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव और नारायणपुर जैसे जिलों के किसानों और वनोपज संग्राहकों को मिलेगा। इस परियोजना के लिए 10 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की योजना से तथा 14.98 करोड़ रुपये जिला खनिज निधि से व्यय किये जायेंगे। अब तक इस तरह की प्रोजेक्ट के ज्यादातर काम निजी कंपनियों ने किए हैं, लेकिन पहली बार सरकार खुद ऐसी सुविधा बना रही है, जिससे आदिवासी इलाकों में सरकारी योजनाओं के भरोसे को भी मजबूती मिलेगी।
रोजगार और आमदनी में होगा इजाफा
इस सुविधा से प्रतिवर्ष लगभग 8.5 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। इसका सीधा फायदा किसानों, वनोपज संग्रहणकर्ताओं और स्थानीय युवाओं को मिलेगा, क्योंकि यहां काम करने के लिए लोगों की जरूरत होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा और कई लोगों को अपने गांव में ही रोजगार मिल सकेगा। यह पहल वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित इलाकों में स्थायी रोजगार और शांति की दिशा में भी मददगार साबित होगी।
जल्द ही होगा काम शुरू, तैयार है बाजार
इस सुविधा के लिए जमीन मिल चुकी है और रेडिएशन तकनीक देने वाली संस्था बीआरआईटी के साथ समझौता भी हो चुका है। काम पूरा होने में करीब 24 महीने लगेंगे, यानी 2 साल में सुविधा पूरी तरह शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने रायपुर और विशाखापत्तनम जैसे बड़े शहरों में बाज़ार भी तैयार कर लिए हैं, जहां से बस्तर के बने प्रोडक्ट्स को देश-विदेश में भेजा जाएगा। खास बात ये है कि बस्तर के नाम से खास ब्रांड तैयार करने की योजना भी बन रही है, ताकि यहां के उत्पादों की पहचान अलग बने और ज्यादा दाम मिल सके।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट नही, बल्कि आदिवासी भाई-बहनों के भविष्य की नींव है। हमारे वनोपज संग्राहकों और किसानों को अब अपने उत्पाद का बेहतर दाम मिलेगा, सामान लंबे समय तक खराब नहीं होगा और वे सीधे बड़े बाजार से जुड़ सकेंगे। यह पूरी व्यवस्था बस्तर के लोगों के लिए, बस्तर के लोगों द्वारा चलाई जाएगी।
यह परियोजना इस बात का प्रमाण है कि अगर नीति, सरकारी संसाधन और लोगों की मेहनत साथ आ जाएं, तो गांव की अर्थव्यवस्था भी चमक सकती है। यह मॉडल अब दूसरे आदिवासी इलाकों के लिए भी एक उदाहरण बनेगा, जहां जनजातीय समुदायों को उनका हक और सम्मान दोनों मिल सके। यह परियोजना बस्तर की तस्वीर को नया आयाम देगी।
बालोद में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की घोषणा
मुख्यमंत्री सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सेन समाज प्रगतिशील समाज है, इसका गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में इस समाज का योगदान अतुलनीय है। यह समाज छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बालोद नगर में सेन समाज के सामाजिक भवन हेतु 20 लाख रूपये की स्वीकृति घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने सेन महाराज की तैल्यचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में आगे कहा कि किसी भी समाज मे परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। आज समाज में महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार को इसका लाभ मिलता है। सशक्त महिला से ही सशक्त समाज एवं सशक्त समाज से सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। हमारी सरकार का दृढ़ विश्वास है कि महिलाएँ समाज निर्माण की आधारशिला हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सेन समाज के प्रतिभाओं जैसे स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर जी सहित अनेक लोगों के योगदान का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सेन समाज सामाजिक विसंगतियों को दूर करने के लिए सार्थक कदम उठा रहा है, यह प्रसन्नता का विषय है। हमारी सरकार सेन समाज के विकास और उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने को तैयार है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। महिलाओं के लिए कई योजनाएँ शुरू की हैं,जो प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद कर रही है। हमारी सरकार आने के बाद हमने मोदी की गारंटी में शामिल महतारी वंदन योजना को लागू किया। आज प्रदेश की 70 लाख महिलाएँ इससे लाभान्वित हो रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान की है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा केन्द्र द्वारा संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शुरुआत कर लिंगानुपात में सुधार, बालिका शिक्षा को बढ़ावा और समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का उद्देश्य रखा गया है। हमारी बेटियां हमारा गौरव हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से हम उनकी शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित कर रहे हैं। कार्यक्रम को विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर सेन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, कलाकारों, महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का साल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनीत सेन, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल
आयोग के 15 वें स्थापना दिवस पर पुलिस जवान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और छात्राएं हुईं सम्मानित
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15 वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सार्थक एवं रक्षक अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के सुदूर अंचलों में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सार्थक एवं रक्षक जैसे नये अभियान जनमानस में बच्चों के अधिकारों के लिए जागरूक करने में कारगर सिद्ध होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर अंचल खासकर बस्तर एवं सरगुजा संभाग में कम उम्र में ही बच्चे कामकाज की तलाश में अन्य शहरों के तरफ चले जा जाते हैं, पर जानकारी के अभाव में कई बार शोषण के शिकार हो जाते हैं। आयोग की जिम्मेदारी है कि ऐसे बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें रोजगार से जोड़ते हुए शासन की योजनाओं से लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बच्चों और युवाओं पर केन्द्रित अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। हमारी सरकार गांव-गांव तक स्कूल, कॉलेज, कोचिंग की सुविधा मुहैया करा रही है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास, नालन्दा परिसर एवं दिल्ली में ट्राईबल यूथ हॉस्टल जैसे कार्यों के माध्यम से छात्रों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा ने आयोग की कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। गौरतलब है कि सार्थक अभियान बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने एवं रक्षक अभियान विश्वविद्यालयों में बाल अधिकार संरक्षण कानूनों की विशेष जानकारी प्रदान करने के लिए संचालित की जा रही है। आयोग के स्थापना दिवस समारेाह में बाल अधिकारों की जागरूकता के लिए बेहतर कार्य करने वाले पुलिस के जवानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नई मार्गदर्शिका बुकलेट, रक्षक बुकलेट एवं गुड टच, बेड टच सेफ टच, मानव तस्करी, एवं शिक्षा के अधिकार पर आधारित कार्टून पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।
इस अवसर पर विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री गुरु खुशवंत साहेब, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज सहित अनेक जनप्रतिनिधि और आयोग से जुड़े संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने परिवहन सुरक्षा बेड़े में शामिल 48 वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के कर्मियों को सौंपी वाहनों की चाबी
रायपुर - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। परिवहन और यातायात सुरक्षा में लगे उड़नदस्ता दल को 48 नवीन वाहनों की तैनाती से दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी, यातायात सुग़म होगा और लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। श्री साय आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर परिवहन विभाग के निरीक्षकों को इन वाहनों की चाबी सौंपी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नवीन शासकीय वाहनों की मदद से परिवहन उड़नदस्ता दल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उड़नदस्ता दल की कार्यक्षमता में वृद्धि, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, सुरक्षा मानकों का बेहतर क्रियान्वयन और यातायात व्यवस्था में सुधार व अनुशासन बनाए रखने में यह पहल मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे दूरदराज के क्षेत्रों में भी परिवहन दस्ते की निगरानी और पहुंच सुनिश्चित होगी।
ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील
मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने और ट्रैफिक नियमों का पालन कर दूसरों के जीवन की रक्षा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही हम एक सुरक्षित, संयमित और संवेदनशील सड़क परिवेश का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील भी की।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव सह परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर सहित परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
रायपुर | दिनांक 17 जून को NGO बेटर भारत (Better Bharat) एवं "मां" संस्था के सौजन्य से कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और ज़रूरतमंदों के लिए रक्तदान को प्रोत्साहित करना था।
शिविर में 230 से अधिक लोगों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई और कुल 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो गंभीर रोगियों के लिए संजीवनी का कार्य करेगा।
विशेष सहयोग एवं आभार:
डॉ. कार्तिकेय देवांगन (दंत चिकित्सक)
ILS हॉस्पिटल
अभिमन्यु आयुर्वेदिक हॉस्पिटल
ASG आई हॉस्पिटल
इन सभी संस्थाओं ने अपनी विशेषज्ञ चिकित्सा टीम भेजकर इस शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, डॉक्टरों की टीम, रक्तदाताओं एवं सभी स्वयंसेवकों का हृदय से धन्यवाद किया गया जिन्होंने इस जनकल्याणकारी कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
स्वस्थ भारत – सशक्त भारत की दिशा में यह एक प्रेरणादायक पहल रही।
“रक्तदान करें, जीवन बचाएं।”
NGO Better Bharat एवं मां संस्था के साथ कृषि महाविद्यालय एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे जनहितैषी आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे।
रायपुर। सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल से आज भाठागांव से धमतरी रोड तक नहर के ऊपर निर्माणाधीन सड़क से प्रभावित नागरिकों ने भेंट कर अपनी समस्याएं साझा कीं। नागरिकों ने बताया कि वे विगत 40 वर्षों से अधिक समय से वहां निवासरत हैं और उन्हें बेघर न किया जाए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी प्रभावितों की बातें गंभीरता से सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, हम विकास भी करेंगे और जनता को भी सुरक्षा और सम्मान के साथ रखेंगे। किसी को भी बेघर नहीं किया जाएगा। यदि किसी की ज़मीन सड़क निर्माण के दायरे में आती है, तो उन्हें नियमानुसार अन्य स्थान पर वैकल्पिक आवास अथवा आवासीय भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
सांसद श्री अग्रवाल ने संबंधित विभागों से भी समन्वय कर प्रभावितों के पुनर्वास की प्रक्रिया को पारदर्शी और संवेदनशील ढंग से संपन्न कराने की बात कही। आश्वासन पाकर उपस्थित लोगों ने श्री अग्रवाल का आभार जताया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बस्तर से आगे बढ़कर दुर्ग जिले तक पहुंच चुका है। अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून सम्पूर्ण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ भाग, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ और भाग, छत्तीसगढ़ के कुछ और भाग, ओडिशा, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ और भाग में पहुंच गया है। इसके वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। 17 और 18 जून को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सेन समाज प्रगतिशील समाज है, इसका गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में इस समाज का योगदान अतुलनीय है। यह समाज छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बालोद नगर में सेन समाज के सामाजिक भवन हेतु 20 लाख रूपये की स्वीकृति घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने सेन महाराज की तैल्यचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में आगे कहा कि किसी भी समाज मे परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। आज समाज में महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार को इसका लाभ मिलता है। सशक्त महिला से ही सशक्त समाज एवं सशक्त समाज से सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। हमारी सरकार का दृढ़ विश्वास है कि महिलाएँ समाज निर्माण की आधारशिला हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सेन समाज के प्रतिभाओं जैसे स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर जी सहित अनेक लोगों के योगदान का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सेन समाज सामाजिक विसंगतियों को दूर करने के लिए सार्थक कदम उठा रहा है, यह प्रसन्नता का विषय है। हमारी सरकार सेन समाज के विकास और उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने को तैयार है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। महिलाओं के लिए कई योजनाएँ शुरू की हैं,जो प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद कर रही है। हमारी सरकार आने के बाद हमने मोदी की गारंटी में शामिल महतारी वंदन योजना को लागू किया। आज प्रदेश की 70 लाख महिलाएँ इससे लाभान्वित हो रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान की है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा केन्द्र द्वारा संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शुरुआत कर लिंगानुपात में सुधार, बालिका शिक्षा को बढ़ावा और समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का उद्देश्य रखा गया है। हमारी बेटियां हमारा गौरव हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से हम उनकी शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित कर रहे हैं। कार्यक्रम को विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर सेन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, कलाकारों, महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का साल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनीत सेन, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश कुमार अग्रवाल ने 176 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है और सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें लिस्ट-






बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने मंगलवार की शाम सरेंडर नक्सली के परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी है। 7 ग्रामीणों को बेदम पीटा है, जबकि कुछ लोगों का अपहरण कर अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल, पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
दरअसल, यह घटना नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव की है। आज शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच भारी संख्या में नक्सली पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के रिश्तेदार झिंगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी की हत्या कर दी है।
जानकारी जुटा रही पुलिस
इस गांव के करीब 7 ग्रामीणों को बुलाकर उनकी बेदम पिटाई की गई। फिलहाल सूत्रों के हवाले से खबर है। मामले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। ASP चंद्रकांत गवर्णा ने दैनिक भास्कर से कहा कि, जानकारी जुटा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में सेवा और समर्पण की नई कहानी लिख रही है टीम सोनू सूदरा
रायपुर, 17 जून 2025:टीम सोनू सूद चैरिटी क्लब रायपुर ने अपने सेवा कार्यों की एक वर्ष की उल्लेखनीय यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामन डेका से राजभवन में सौजन्य भेंट की। इस विशेष मुलाकात का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष एडवोकेट रूपल विजय पांडेय ने किया, जिनके साथ डॉ. मोनिका अग्रवाल, अमित अग्रवाल, तोषित बत्रा और राहुल सिन्हा* भी प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर “शिक्षा सारथी” अभियान का भव्य शुभारंभ राज्यपाल डेका द्वारा किया गया। यह अभियान उन ज़रूरतमंद बच्चों के लिए समर्पित है, जिन्हें पढ़ाई के लिए बुनियादी संसाधनों—जैसे कॉपियाँ, स्टेशनरी, पेन आदि—की आवश्यकता होती है। यह पहल स्कूल खुलने के समय शिक्षा को लेकर जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इसके साथ ही, क्लब ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास की दिशा में “Project UNNATI – One Village at a Time” की घोषणा की। इस परियोजना के अंतर्गत क्लब एक गाँव को गोद लेकर वहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार और सतत विकास के विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालिक बदलाव की दिशा में कार्य करेगा।
क्लब ने यह भी साझा किया कि टीम को निरंतर सोनू सूद का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होता है, जो हर सदस्य के लिए प्रेरणा का स्रोत है। साथ ही, सोनू सूद फाउंडेशन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमिता साल्वे जी का मार्गदर्शन हर पहल और निर्णय को सशक्त बनाता है।
क्लब की 25 सदस्यीय टीम में वरिष्ठ और युवा सदस्य दोनों हैं, जो हर अभियान—Meal Drive, Mission Green Bharat कंबल “सुकून का”Medical Aid—में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा जब से मैंने इस सामाजिक यात्रा की शुरुआत की है, शासन-प्रशासन से निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। यह सहयोग ही हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है। मैं इस मंच से अपनी पूरी टीम का भी आभार प्रकट करती हूँ, जो हर अभियान में समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करती है। मैं सच में गर्वित और आभारी हूँ कि मुझे ऐसे समर्पित सदस्यों की टीम मिली है
रायपुर और भिलाई में क्लब पूर्ण रूप से सक्रिय है, और अब बिलासपुर सहित अन्य जिलों में भी अभियान का विस्तार किया जा रहा है, जिससे सेवा की यह मशाल पूरे छत्तीसगढ़ को रोशन कर सके।
क्लब हेड एडवोकेट रूपल विजय पांडेय ने कहा,
“हमारा उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि बदलाव की एक ऐसी लहर खड़ी करना है, जो हर गाँव, हर परिवार और हर बच्चे को सशक्त बनाए। सोनू सर और सुमिता मैम की सोच को हर क्षेत्र तक पहुँचाना ही हमारा मिशन है।”**
माननीय राज्यपाल डेका जी ने भी अपनी तीन गाँवों के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए क्लब को साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और इस सहयोग को ‘विकास की दिशा में साझी प्रतिबद्धता’ बताया।
प्रमुख बिंदु
एक वर्ष की सेवा यात्रा पर राज्यपाल से विशेष भेंट*
शिक्षा सारथी अभियान का शुभारंभ
Project UNNATI की घोषणा – गाँवों के लिए समर्पित विकास मॉडल
सोनू सूद जी का आशीर्वाद और सुमिता साल्वे जी का मार्गदर्शन
हर सदस्य की सक्रिय भूमिका और समर्पित सेवाभाव
– टीम सोनू सूद चैरिटी क्लब रायपुर
जय सेवा | जय विकास | जय जोहार
मुंगेली, छत्तीसगढ़। कहानीका हिंदी पत्रिका के यूपी अध्याय द्वारा दिनांक 15 जून 2025 को संध्या 7.00 बजे अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत यात्रियों को श्रंद्धाजलि देने हेतु एक आभासी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य संतोष ब्यास अध्यक्ष संस्कारशाला, ऋषिकेश उत्तराखंड ,विशिष्ट अतिथि ए.डी.जी.के.आर.नौटियाल रिटायर्ड टी. एम.उत्तराखंड डॉ भूपेंद्र वरिष्ट पत्रकार सभा अध्यक्ष श्याम कुंवर भारती,प्रधान संपादक सह महासचिव महिला कल्याण समिति ढोरी,बोकारो ने भाग लिया।मंच संचालन डॉ प्रतिभा प्रकाश ,राज्य प्रभारी यूपी अध्याय ने किया।
दुबई के जय कृष्ण मिश्रा अंतरराष्ट्रीय संयोजक और सत्येंद्र नाथ गुप्ता अंतरराष्ट्रीय सह संपादक ने भाग लेकर बेहद मार्मिक भाव पूर्ण काव्य पाठ किया।
सरस्वती वंदना_ रजनी कटारे जबलपुर ,गणेश वंदना आशा जोशी उत्तराखंड और देवी गीत श्याम कुंवर भारती झारखंड अपनी मधुर आवाजों में प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में पत्रकार भूपेंद्र ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद की स्थिति का आंखों देखा हाल का विवरण बताते हुए बहुत ही मार्मिक भाव प्रस्तुत कर सबको भाव बिह्वल कर दिया।
एडीजी के आर नौटियाल रिटायर्ड टीएम भारतीय सेना ने विमान हादसे और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा _ हालांकि हादसा बहुत ही भयानक और दर्दनाक था लेकिन हमारी सरकार राहत कार्य पूरी तत्परता से कार्य रही है।भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना न हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है।वहीं दूसरी तरफ हमारी सेना ने भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
मुख्य अतिथि आचार्य संतोष ब्यास ने कहानिका और संस्था के सामाजिक और साहित्यिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए विमान हादसा में मृत आत्माओं की शांति के लिए शांति पाठ किया।
सभा अध्यक्ष श्याम कुंवर भारती ने कहानिका के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा संस्था का आगामी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हरिद्वार उत्तराखंड में 12 जुलाई को होने जा रहा है।ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य का उत्साहवर्धन हेतु सांझ काव्य संकलन का प्रकाशन किया जा रहा है। भारती ने बेहद भाव पूर्ण श्रंद्धाजलि अर्पित किया। डॉ प्रतिभा प्रकाश ने बहुत सुंदर मंच संचालन किया।
काव्य पाठ में देश भर के कई वरिष्ठ और प्रतिष्ठित कवियों और कवयित्रियों ने भाग लेकर अपने हृदय का उदगार व्यक्त कर श्रंद्धाजलि स्वरूप काव्य पाठ किया । कवियों में मुख्य रूप से ,डिप्टी कमांडेंट ओ.पी. नारंग (सेवानिवृत्त) भारतीय तटरक्षक (रक्षा मंत्रालय) गुरुग्राम (हरियाणा), सविता रतूड़ी नंदिनी ऋषिकेश,ज्योति नाइक पुणे, रश्मि पैन्यूली गिरिजा ऋषिकेश, नीता माथुर लखनऊ, डॉ श्याम कुंवर भारती, विश्वांभरी भट्ट ऋषिकेश, आशा उत्तराखंड, सुजाता चक्रवर्ती,रजनी कटारे, एडवोकेट सुनील बेचारा, प्रियंका भट्ट ऋषिकेश, अंबिका झा मुंबई, डॉ शिखा पांडेय बदायूं, मणि अभय कुमार दिल्ली,छोटे लाल सिंह अमर रायबरेली,शशि जैसवार, छोटे लाल जी, ताराचंद महतो, डॉ नम्रता जैन और दिवाकर पाठक ‘ विद्यार्थी’ हजारीबाग झारखंड ने भाग लिया।
अंत में डॉ प्रतिभा प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन द्वारा सभी अतिथियों और कवियों की आभार व्यक्त किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 14 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक विधानसभा के मानसून सत्र में कुल 5 बैठकें होगी।
a
बिलासपुर : कोटा तहसील के ग्राम तेन्दुआ में पदस्थ पटवारी रेवती रमन सिंह को शासकीय भूमि की अवैध बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोटा, जिला बिलासपुर द्वारा की गई।
गलत तरीके से जंगल मद की भूमि बेचने का आरोप
प्राप्त शिकायत के अनुसार, पटवारी रेवती रमन सिंह ने खसरा नंबर 69/2 (जंगल मद) की भूमि को नियमों के विरुद्ध बेचने का प्रयास किया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के अंतर्गत उन्हें निलंबित किया गया।
निलंबन के दौरान रतनपुर में अटैचमेंट
निलंबन अवधि के दौरान पटवारी को तहसील कार्यालय रतनपुर में अटैच किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।
विभागीय जांच के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार कोटा को निर्देश दिए गए हैं कि वे एक सप्ताह के भीतर निलंबित पटवारी को नोटिस जारी कर विभागीय जांच शुरू करें।
हल्का नंबर 11 का अतिरिक्त प्रभार नए पटवारी को
निलंबन के बाद ग्राम तेन्दुआ के हल्का नंबर 11 का अतिरिक्त प्रभार अब पटवारी विनय बोले को सौंपा गया है, ताकि राजस्व कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।



























.jpeg)

