CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ में लगभग 70 प्रतिशत वोटिंग के साथ महापौर, पार्षद और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की किस्मत 15 फरवरी तक EVM में कैद

छत्तीसगढ़ में लगभग 70 प्रतिशत वोटिंग के साथ महापौर, पार्षद और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की किस्मत 15 फरवरी तक EVM में कैद

 रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में आज नगर निगम और नगर पालिका के अध्यक्ष पद सहित पार्षदों उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद हो गई है। प्रदेश में आज 10 नगर निगमों में मतदान हुआ। इनमें अबिकापुर, कोरबा, बिलासपुर, चिरमिरी, ,जगदलपुर, दुर्ग, राजनांदगाव, धमतरी, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल है। इसके साथ ही 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुए।

आज हुए मतदान में 79 महापौर के लिए वोट डाले गए। वहीं पार्षद के 1889 प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के 606 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला अब 15 फरवरी को मतगणना के दिन होगा। प्रदेश में शाम 4 बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो 68.1 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें महिलाओं का 67.8 प्रतिशत और पुरुषों का 64.06 प्रतिशत मतदान रहा। रायपुर नगर निगम में 4 बजे तक 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

हालांकि शाम 5 बजे तक मतदान का आंकड़ा 70 प्रतिशत तक जाने की संभावना थी। निर्वाचन आयोग की तरफ से फिलहाल सही मतदान प्रतिशत सामने नहीं आया है। शाम 5 बजे के बाद मतदान केंद्रों में वोटिंग के लिए आने वाले मतदाताओं को बाहर ही रोक दिया गया। केवल जो 5 बजे तक बूथ मे आ चुके थे उन्हें ही वोट डालने दिया गया।

राजधानी में दिन दहाड़े मिलिट्री ड्रेस में घर में घुसे डैकत, बंधक बना 60 लाख लूटकर फरार

राजधानी में दिन दहाड़े मिलिट्री ड्रेस में घर में घुसे डैकत, बंधक बना 60 लाख लूटकर फरार

 रायपुर। राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में मंगलवार को शहर के बीचों बीच दिन दहाड़े एक घर में मिलिट्री ड्रेस में घुस डकैतों ने परिवार वालों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर 60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने खुद को ‘लाल सलाम गैंग’ का सदस्य बताया है। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस शहर में नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है।

ल राजधानी के बीचों बीच बसे अनुपम नगर में हुई दिनदहाड़े डकैती की वारदात ने आम लोगों के साथ पुलिस को भी चौंका दिया है। यहा रहने वाले पीड़ित वनोहरण वेणु ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपनी जमीन बेची थी जिसकी रकम करीब 60 लाख रुपये नगद घर पर रखे थे। इसी बीच चार डकैत मिलिट्री का ड्रेस पहनकर घर में जबरदस्ती घुस आए। डकैतों ने पहले तो परिवार के लोगों को जिनमें 2 महिलाएं थी को बंधक बनाया और पिस्टल कनपट्टी पर टिका दी।

एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल ने बताया कि डकैती की सूचना के बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। डॉग स्कॉड की टीम को काम पर लगा दिया है। वहीं शहर के बाहरी क्षेत्रों में नाकेबंदी कर नजर रखी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पहली नजर में ये किसी जान पहचान वाले की हरकत है जिसे पहले से पता था कि घर पर नकद रखे हुए है।

CG CRIME : कुंवारी युवती ने बाथरूम में बच्चे को दिया जन्म,मासूम को खिड़की से फेंका,फिर जो हुआ…

CG CRIME : कुंवारी युवती ने बाथरूम में बच्चे को दिया जन्म,मासूम को खिड़की से फेंका,फिर जो हुआ…

  दुर्ग:- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बिन बिहाई लड़की मां बन गई. उसने अपने घर के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया और बाथरूम के खिड़की से ही उसे बाहर फेंक दिया. जानकारी मिलते ही शादीशुदा प्रेमी ने बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों से ये कहकर बच्चे को एडमिट करा दिया कि बच्चा झाड़ियों में रोते हुए मिला है. उसे कोई महिला फेंक कर चली गई थी. पूरे मामले में पुलिस ने जब प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमिका, प्रेमी और उसके सहयोगी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

ऐसे खुला राज

मोहन नगर थाना पुलिस को 7-8 फरवरी की रात दुर्ग जिला अस्पताल से सूचना मिली कि दो युवक एक नवजात शिशु को इलाज के लिए लाए हैं. युवकों ने दावा किया कि बच्चा उन्हें मुकुट नगर तितुरडीह दुर्ग के पास झाड़ियों में मिला. हालांकि, पुलिस को इस कहानी पर शक हुआ और जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरुदर्शन सिंह संधु और यश साहू के बयान से पुलिस को संदेह हुआ. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया. गुरुदर्शन सिंह संधु ने कबूल किया कि वह डेढ़ साल से अपनी प्रेमिका के साथ संबंध में था, जिससे लड़की गर्भवती हो गई. 7-8 फरवरी की रात प्रेमिका ने एक लड़के को जन्म दिया. डर के मारे उसने नवजात को घर के बाथरूम से बाहर फेंक दिया.

अस्पताल में बनाई झूठी कहानी

इसके बाद, प्रेमिका ने गुरुदर्शन को फोन कर पूरी घटना बताई. गुरुदर्शन ने अपने दोस्त यश साहू के साथ मिलकर बच्चे को उठाया और उसे अस्पताल ले जाकर झूठी कहानी बनाई कि उन्हें बच्चा झाड़ियों में मिला था. जांच में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने गुरुदर्शन सिंह संधु, यश साहू और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या पहले भी इस तरह की कोई घटना हुई थी.

CG News : 15 दिन तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी…

CG News : 15 दिन तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी…

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेले के मद्देनजर छत्तीसगढ़ शासन ने 12 फरवरी से 26 फरवरी तक शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. महामाघी पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक चलने वाले इस धार्मिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गरियाबंद जिले के राजिम, रायपुर जिले के गोबरा नवापारा और धमतरी जिले के मगरलोड सहित कुल 6 शराब दुकानें इस अवधि में पूरी तरह बंद रहेंगी. आबकारी विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं, और संबंधित जिलों के प्रशासन को इसका सख्ती से पालन कराने को कहा गया है.

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

राजिम कुंभ कल्प मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु देशभर से आते हैं. धार्मिक आयोजनों की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से शराब बिक्री पर रोक लगाई गई है. प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं कि इस दौरान शराब की अवैध बिक्री न हो.

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने फैसले का किया स्वागत

इस निर्णय को लेकर स्थानीय लोग और श्रद्धालु दोनों ही संतुष्ट नजर आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजन के दौरान शराब बिक्री पर रोक लगाना एक सकारात्मक पहल है, जिससे मेले की गरिमा बनी रहेगी और श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो सकेंगे.

बृजमोहन अग्रवाल ने पत्नी संग किया मतदान

बृजमोहन अग्रवाल ने पत्नी संग किया मतदान

 रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ आज मौदहापारा स्थित दुर्गा कालेज मतदान केन्द्र में पहुंचकर नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया और लोगों से अधिकाधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।


CG ब्रेकिंग :  सेक्स रैकेट का मास्टर माइंड कोलकाता से गिरफ्तार

CG ब्रेकिंग : सेक्स रैकेट का मास्टर माइंड कोलकाता से गिरफ्तार

 रायपुर। माना एयरपोर्ट रोड पर गुरूवार रात हुई सड़क दुर्घटना के बाद गिरफ्तार उज्बेक युवती और डीआरआई के वकील के जरिए बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। इसके इस मामले में पुलिस ने रायपुर के दो एजेंट रवि ठाकरे एवं मोहन को हिरासत में लिया और कल देर रात पुलिस ने छत्तीसगढ़ में संचालित हो रहे विदेशी बालाओं के सेक्स रैकेट के कोलकाता के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है, उसे पुलिस कागजी कार्रवाई और ट्रांजिट रिमांड में लेकर रायपुर ला रही है।
उल्लेखनीय हैं कि पिकाडली मोहबाबाजार, फ्लोरेंस तेलीबांधा एवं ग्रैंड नीलम होटल में भी एक उजबेक युवती समेत दिल्ली व हैदराबाद की तीन युवतियां पहले ही कपड़ी जा चुकी है। जिनके बयान के आधार पर पीटा एक्ट के तहत दो अपराध दर्ज करके कवर्धा, अंबिकापुर एवं कोलकाता में छापेमारी की गई। कोलकाता से मास्टरमाइंड एवं अंबिकापुर व कवर्धा से एजेंट गिरफ्त में लिए गए हैं। कोलकाता में बैठे मास्टरमाइंड ने मुंबई में अपने इंटरनेटमेंट एजेंसियों के लोगों की मदद से पूरे छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का जाल बिछाया था। वेबसाइट के जरिये कॉल आने पर वे लोग वाट्सएप से रैकेट में शामिल युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदा करते और ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर होते ही युवतियों को भेज सफेदपोश ग्राहकों की हवस मिटाते।

BREAKING : नगरीय निकाय चुनाव के बीच नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल

BREAKING : नगरीय निकाय चुनाव के बीच नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल

 दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से CRPF का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है. एएसपी आर.के बर्मन ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र स्थित कमलपोस्ट के पास हुई है, जब सुरक्षा बलों के जवान सर्चिंग पर निकले थे. इस दौरान CRPF 231 बटालियन का एक जवान IED की चपेट में आ गया, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल जवान को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

रायगढ़ रवाना होने से पहले सीएम विष्णु देव साय ने लोगों से की विकास के लिए मतदान करने की अपील

रायगढ़ रवाना होने से पहले सीएम विष्णु देव साय ने लोगों से की विकास के लिए मतदान करने की अपील

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर अहम बयान दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मैं नगरीय निकाय के सभी मतदाताओं से आग्रह करना चाहता हूं कि वे अपने शहर के विकास के लिए मतदान आवश्य करें।

त्रिस्तरीय पंचायती को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा इसके बाद त्रिस्तरीय पंचायती राज का चुनाव है और वो तीन चरणों में संपन्न होगा। बहुत अच्छी स्थिति है। मैंने पूरे प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों का भ्रमण किया है। 13 महीनों में हमारी सरकार ने जो विकास के कार्य किए हैं, मोदी की गारंटी को पूरा किया है, उसका सकारात्मक प्रतिसाद जनता से मिल रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

राजिम कुंभ की तैयारी पूरी, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजिम कुंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कल राज्यपाल के करकमलों से इस भव्य आयोजन की शुरुआत होगी।

रायपुर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आनंद समाज वाचनालय में किया मतदान...कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा

रायपुर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आनंद समाज वाचनालय में किया मतदान...कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा

 रायपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर राजधानी रायपुर में मतदान जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आनंद समाज वाचनालय मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं, भाजपा की ओर से मेयर पद की प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाठा स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया।

बता दें कि रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मेयर के लिए 16 और 70 वार्ड पार्षद के लिए 306 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अहम मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

सोमवार को कलेक्टर गौरव सिंह ने मतदान दल के कर्मचारियों को नींबू-पानी पिलाकर और गुलाब के फूल देकर वोटिंग सेंटर्स भेजा था। रायपुर में 104 सेक्टर ऑफिसर और जिले भर में 136 सेक्टर ऑफिसर हैं। रायपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 954 और महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 16 हजार 908 है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 256 है।

CG Nikay Chunav 2025 : छत्तीसगढ़ में वोटिंग जारी, मंत्री ओपी चौधरी ने किया मतदान...भाजपा की जीत का किया दावा

CG Nikay Chunav 2025 : छत्तीसगढ़ में वोटिंग जारी, मंत्री ओपी चौधरी ने किया मतदान...भाजपा की जीत का किया दावा

 रायगढ़: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। वहीं रायगढ़ शहर के बाल मंदिर स्कूल मतदान केंद्र में मतदान करने वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे है, मंत्री चौधरी ने मतदान कर आम जनता से भी अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है, रायगढ़ में महापौर समेत अधिक से अधिक पार्षद जीत कर आने की बात कही है। रायगढ़ समेत प्रदेश के सभी नगर निगम और निकाय में भाजपा की जीत का दावा किया है।

CG Nikay Chunav 2025 : बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने किया मतदान

CG Nikay Chunav 2025 : बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने किया मतदान

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। वहीं रायपुर नगर निगम बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने ग्रैंड न्यूज़ के संवाददाता आरके राजपूत से बातचीत में कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी और भारतीय जनता पार्टी का ही महापौर नगर निगम में बैठेगा। बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे, सरकार की योजनाओं का हमें लाभ मिल रहा है।

दुर्ग महापौर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने भी बोरसी स्कूल में मतदान किया है।

बिलासपुर से कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक ने भी मतदान किया है।

BREAKING : वोटिंग के दौरान मतदाता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत, मचा हड़कंप

BREAKING : वोटिंग के दौरान मतदाता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत, मचा हड़कंप

 धमतरी : नगर पंचायत नगरी में मतदान के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। वार्ड नंबर 12 में एक मतदाता की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से जारी रखने के निर्देश दिए। मतदाता की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। अधिकारियों ने परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Nikay Chunav 2025 : डिप्टी सीएम अरुण साव ने लाइन में खड़े होकर किया मतदान

Nikay Chunav 2025 : डिप्टी सीएम अरुण साव ने लाइन में खड़े होकर किया मतदान

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में नगर निगम के 10 और 49 नगर पालिका सहित 173 निकायों में सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है, वहीं सुबह से मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है, बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मत अधिकार का प्रयोग कर रहे है, साथ ही कई जनप्रतिनिशि और कलेक्टर भी वोट करने पहुंच रहे है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव मतदान करने सुबह-सुबह अपने परिवार के साथ बिलासपुर में सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे, इस दौरान लाइन में खड़े होकर उन्होंने अपनी सादगी का परिचय देते हुए सह परिवार मतदान किया। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी नगरी निकाय में भाजपा की जीत होगी।

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पत्नी संग डाला वोट, मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पत्नी संग डाला वोट, मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इस बार 10 नगर निगमों में चुनाव हो रहा है, इसमें से आठ में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। वहीं लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक फॉरेस्ट रेंज ऑफिस पंडरी स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

बता दें कि नगरीय निकायों में 44,74,269 शहरी मतदाताओं में से 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता हैं। 2019 के निकाय चुनावों की तुलना में इस बार पांच लाख अधिक वोटर मतदाता सूची में जुड़े हैं।

मतदान के शुरुआती दौर में भी कुछ जगहों पर ईवीएम खराब, मतदाताओं की लगी लंबी कतार…

मतदान के शुरुआती दौर में भी कुछ जगहों पर ईवीएम खराब, मतदाताओं की लगी लंबी कतार…

 सूरजपुर। छिटपुट परेशानियों के बीच नगरीय क्षेत्र में वोटिंग शुरू हो गयी है। इस दौरान कई जगहों से ईवीएम के खराब होने की खबरें आ रही है। सूरजपुर के मतदान केंद्र 05 की EVM खराब हो गयी है। जिसकी वजह से वोटिंग शुरू नहीं हो सकी। इधर, मतदान केंद्र के बाहर कतार लगी है।

जिला निर्वाचन आयोग ईवीएम मशीन बदलने की जद्दोजहद में जुटा है। जानकारी के मुताबिक शुरुआती वक्त में आधा दर्जन लोगों ने मतदान किया था, लेकिन उसके बाद वोटिंग मशीन ने काम करना बंद कर दिया। पीठासीन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों को सूचना भेज दी है।

वहीं बीजापुर में भी वोटिंग मशीन खराब होने की शिकायत आयी है। मतदान से पहले ही EVM मशीन ख़राब हो गयी, जिससे वोटिंग शुरू होने में देरी हुई। वार्ड नम्बर 14 में मॉक पोल के दौरान ही ईवीएम मशीन  खराब हो गयी, हालांकि सूचना मिलते ही मशीन बदल दी गई।

गौरेला पेंड्रा मरवाही से भी वही शिकायत है। नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 07 के बूथ की ईवीएम मशीन में समस्या आ गयी। जिसकी वजह से 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।

कोरबा में EVM मशीन खराब होने की शिकायत है।मतदान शुरू होने के बाद ही मशीन में खराबी आई है। अब तक EVM में सुधार नहीं हुआ है।  निगम के वार्ड क्रमांक 31 की घटना, मतदान केंद्र क्रमांक– 138, कक्ष क्रमांक–2, ब्लूबर्ड स्कूल में वोटिंग मशीन में खराबी आई है।

CG :आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव में खपाने के लिए लाई गई 1 करोड़ की 1000 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त…

CG :आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव में खपाने के लिए लाई गई 1 करोड़ की 1000 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त…

 बिलासपुर। आबकारी विभाग की स्टेट और डिविजन टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1000 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर जब्त किया है। इस अवैध शराब की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जांच में पता चला कि शराब गोवा से भूटान भेजे जाने के नाम पर लाई गई थी. असल में इसे चुनाव में खपाने की योजना थी।

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। इस आधार पर टीम ने बिलासपुर के छतौना इलाके में नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की। तलाशी के दौरान कंटेनर से 1000 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिस पर कोई होलोग्राम नहीं था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इसे स्थानीय बाजार में खपाने की योजना थी।

टीम को जांच में यह भी पता चला कि शराब की डिलीवरी के लिए ‘जय मां लक्ष्मी’ कोड का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह कोड डीलरों के बीच पहचान के लिए उपयोग किया जाता था, जिससे अवैध शराब को गुप्त रूप से बाजार में उतारा जा सके। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के कोड का इस्तेमाल शराब माफिया लंबे समय से कर रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने कंटेनर के ड्राइवर और डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह शराब पंकज सिंह और जय बघेल के लिए लाई जा रही थी। इसके अलावा, शराब तस्करी को वैध दिखाने के लिए गोवा से भूटान का फर्जी परमिट तैयार किया गया था।

आबकारी विभाग ने जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान इस तरह की अवैध शराब की खपत बढ़ जाती है, इसलिए विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। फिलहाल, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।a

Chhattisgarh Nikay Election 2025 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू...10 निगम, 49 पालिका में डाले जा रहे वोट

Chhattisgarh Nikay Election 2025 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू...10 निगम, 49 पालिका में डाले जा रहे वोट

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत हो चुकी है. मतदान केंद्रों में सुबह से ही वोटरों की भीड़ है. इस बार के चुनाव में युवा, बुजुर्ग व महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जा रहे हैं

छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में वोटिंग शुरू हो गई है. इनमें रायपुर, अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव और रायगढ़ नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान शुरू हो चुका है. मतदान केंद्रों में सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइन लगी हुई है. सभी जगह का परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

नक्सलवाद ख़त्म होकर रहेगा: साय सरकार के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन की नई इबारत: 985 आत्मसमर्पण, 1177 गिरफ्तार

नक्सलवाद ख़त्म होकर रहेगा: साय सरकार के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन की नई इबारत: 985 आत्मसमर्पण, 1177 गिरफ्तार

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नक्सल उन्मूलन के प्रयासों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। सरकार द्वारा लागू की गई प्रभावी नीतियों और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण ने राज्य में स्थायी शांति और सुरक्षा का माहौल बनाया है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में बीते 13 महीनों में 305 नक्सली मारे जा चुके हैं, 1177 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 985 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह आंकड़े न केवल सरकार की प्रतिबद्धता और कुशल रणनीति को दर्शाते हैं, बल्कि यह भी प्रमाणित करते हैं कि छत्तीसगढ़ नक्सल हिंसा से मुक्त होकर शांति और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि नक्सल समस्या केवल सुरक्षा बलों की कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक और विकासात्मक चुनौती भी है। उनकी सरकार ने इस समस्या को एक समग्र दृष्टिकोण से हल करने का प्रयास किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास योजनाएं तैयार की गई हैं, जिनमें उन्हें रोजगार, आर्थिक सहायता और समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। यह पुनर्वास नीतियां न केवल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही हैं, बल्कि समाज में भी शांति और विश्वास का माहौल बना रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 1177 नक्सलियों की गिरफ्तारी राज्य सरकार की मजबूत सुरक्षा नीति का परिणाम है। राज्य सरकार ने सुरक्षा बलों को अत्याधुनिक उपकरण, उन्नत प्रशिक्षण और बेहतर समन्वय से लैस किया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि नक्सल संगठनों की गतिविधियों को जड़ से खत्म किया जा सके। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जिससे राज्य में न्याय और कानून व्यवस्था मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता न केवल नक्सलियों को हथियार डालने के लिए प्रेरित करना है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि वे समाज में पुनः जुड़कर सम्मानजनक जीवन जी सकें। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिनके तहत उन्हें रोजगार और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया है। इन क्षेत्रों में विकास कार्यों ने न केवल स्थानीय जनजातीय समुदायों का विश्वास बढ़ाया है, बल्कि युवाओं को हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया है। इन विकास कार्यों का असर यह हुआ है कि अब नक्सल प्रभावित क्षेत्र धीरे-धीरे शांति और समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार ने नक्सल समस्या को सुलझाने में अधिक प्रभावी और दूरगामी दृष्टिकोण अपनाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ को न केवल नक्सल मुक्त बनाना चाहती है, बल्कि इसे शांति और विकास का प्रतीक राज्य भी बनाना चाहती है। नक्सल उन्मूलन के लिए सरकार की दीर्घकालिक योजनाओं में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना और युवाओं के लिए कौशल विकास के अवसर बढ़ाना शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने नक्सल समस्या के समाधान के लिए एक समग्र और प्रभावी दृष्टिकोण अपनाया है। 985 आत्मसमर्पण और 1177 गिरफ्तारियों के आंकड़े यह साबित करते हैं कि राज्य न केवल शांति की ओर बढ़ रहा है, बल्कि विकास के नए आयाम भी स्थापित कर रहा है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को नक्सल हिंसा से मुक्त कर स्थायी शांति और समृद्धि की ओर ले जाने का सशक्त प्रमाण है।

कल मतदाता चुनेंगे महापौर और पार्षद, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान, जानिए पूरी डिटेल

कल मतदाता चुनेंगे महापौर और पार्षद, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान, जानिए पूरी डिटेल

 रायपुर : जिले में कल रायपुर नगर निगम सहित अन्य 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक है। मतदान केन्द्रों में सारी व्यवस्था कर ली गई है। आज सुबह से मतदान समाग्री का वितरण हुआ और मतदान दल केन्द्र में पहुंच गए हैं।

रायपुर नगर निगम में निर्वाचन हेतु 70 वार्डों में कुल 1095 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 954 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 16 हजार 908 है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 256 है। जिले में सभी नगरीय निकायों के 240 वार्ड में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं। जिनमें पुरूष मतदाता 5 लाख 83 हजार 807, महिला मतदाता 5 लाख 84 हजार 307 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 259 हैं। रायपुर नगर निगम मे मतदान को सुचारू रुप से कराने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। वहीं जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर हैं।

CRIME : चुनाव के एक दिन पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख का गोवा शराब जब्त

CRIME : चुनाव के एक दिन पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख का गोवा शराब जब्त

 दुर्ग : नगर निगम एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के अवैध परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी की टीम ने 07 फरवरी आरोपी पुकेश्वर खरे उर्फ नानू के कब्जे से मध्यप्रदेश की 31 पेटी गोवा स्पेशल मदिरा बरामद की, जिसकी कुल कीमत 2,01,500 रूपए आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 5 लाख है। इस प्रकार जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 7,01,500 रूपए है। यह कार्रवाई दुर्ग जिले के ग्राम मटंग-मानिकचौरी मार्ग, थाना उतई के पास की गई।

इस मामले में आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं आबकारी उपायुक्त जी.के. भगत, सहायक आयुक्त सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक गीतांजलि तारम, आबकारी मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, आबकारी आरक्षक खुलदीप यादव, ड्राइवर धनराज एवं नोहर का सराहनीय योगदान रहा।

CGST रिश्वतकांडः CBI कोर्ट ने बढ़ाई 14 दिनों की रिमांड, जानें क्या था पूरा मामला…

CGST रिश्वतकांडः CBI कोर्ट ने बढ़ाई 14 दिनों की रिमांड, जानें क्या था पूरा मामला…

 रायपुर। सेंट्रल जीएसटी रिश्वत कांड में CBI ने सोमवार को अधीक्षक समेत दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस रिमांड के दौरान CBI की टीम ने दोनों आरोपियों से पूरी पूछताछ कर ली है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि CBI ने 31 जनवरी की शाम को 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए सीजीएसटी के टैक्सी ड्राइवर विनय राय को रंगे हाथ पकड़ा था। उसके बाद मिली जानकारी के आधार पर CGST दफ्तर में छापेमारी कर भरत सिंह को गिरफ्तार किया गया। 1 फरवरी को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर लिया गया था।

जानें क्या था मामला
सेंट्रल जीएसटी की टीम ने 28-29 जनवरी को दुर्ग के स्टेशन रोड स्थित मेसर्स वर्ल्ड ऑफ ब्यूटी में छापामारी की थी। तलाशी के दौरान गड़बड़ी पकड़े जाने पर संचालक लालचंद अठवानी ने 34 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। इस दौरान एक व्यक्ति ने लेन-देन कर मामले को रफादफा करने के लिए मध्यस्थता की। लेन-देन की सूचना मिलने पर सीबीआई की टीम ने 31 जनवरी की शाम वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर के पास 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए टैक्सी ड्राइवर विनय राय को गिरफ्तार किया। इससे मिली जानकारी के आधार पर सीबीआई ने सीजीएसटी दफ्तर में दबिश दी और पूछताछ में मध्यस्थ और कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आने पर दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया।

CG – वोटिंग से पहले दनादन फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच टीम…..

CG – वोटिंग से पहले दनादन फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच टीम…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोलबाजार हलवाई लाइन स्थित दरगाह हजरत सैय्यद कुतुब शाह वाली में उर्स के दौरान गोली चली। वोटिंग से एक दिन पहले फायरिंग की घटना से राजधानी में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। हलवाई लाइन स्थित दरगाह में उर्स के दौरान लोगों की भीड़ मौजूद थी। बताया जा रहा है कि उर्स चादर निकालने के दौरान कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ और फिर किसी ने गोली चला दी। ग़नीमत ये रही की गोली किसी को नहीं लगी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया ये भी जा रहा है कि दरगाह हजरत सैय्यद कुतुब शाह वाली में उर्स को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी यह घटना हुई।

गोलबाजार, मौदहापारा थाने की पुलिस दौड़ते भागते मौके पर पहुंची। इधर, आचार संहिता के दौरान गोली चलने की घटना के बाद एसएसपी, शहर एएसपी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मामले में दो संदेहियों को पकड़ा गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी से पुलिस को कुछ फुटेज मिले है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पिता को याद करते हुए कही ये बड़ी बात…

भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पिता को याद करते हुए कही ये बड़ी बात…

 रायपुर। स्कूली छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के छात्रों से चर्चा की। छत्तीसगढ़ में राजधानी स्थित पं. दीनदयाल सभागार में स्कूली छात्रों के लिए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन था। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। पीएम के वर्चुअल क्लास के बाद सीएम ने छात्रों से बात की।

बातचीत के दौरान जब मुख्यमंत्री को अपने स्कूल के दिन याद आएं तो भावुक हो गए। दरअसल मुख्यमंत्री जब स्कूल में थे तभी उनके पिता का साया उनके सर से उठ गया था। पिता के निधन के बाद साय के ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां आ गईं। पारिवारिक जिम्मेदारियों का असर ऐसा पड़ा कि सीएम साय को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी।

साइंस का तेज स्टूडेंट का था, टॉप आता था। हैंडराइटिंग बहुत अच्छी थी। शिक्षक दूसरे क्लास में ले जाकर हमारी कॉपी दिखाते थे। लेकिन 10 साल की उम्र में पिताजी का साया उठ गया। इसके बाद परिवार संभालने की चिंता हो गई। सोचे नहीं थे कि विधायक, सांसद, (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बनना है। पता होता तो और पढ़ लेते। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल की यह बात पत्रकारों से चर्चा में जुबां पर आ गई।

रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा के जीवंत प्रसारण में स्कूली बच्चों के साथ शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियाँ साझा की। उन्होंने बताया कि पिताजी के देहांत के समय मैं घर में सबसे बड़ा था। मुझसे छोटे तीन भाई थे, सबसे छोटा भाई दो महीने का था। मेरी चिंता भाइयों, माता और दादी को संभालने की थी। मैने सारी जिम्मेदारियों को निभाया, और अब छत्तीसगढ़ की सेवा का अवसर मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उनकी आठवीं बार चर्चा है। आठ बार से चर्चा करते आ रहे हैं। पांच करोड़ बच्चों के साथ चर्चा की है। साल भर बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन परीक्षा के वक्त डर लगने लगता है। परीक्षा दूसरे की इच्छा है। कई बार ऐसे प्रश्न आते हैं, जिसे बनाने में कठिनाई होती है। परीक्षा के वक्त काफी दबाव होता है। सफलता नहीं मिलने पर बच्चे सुसाइड भी कर लेते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हैं। सलाह देते हैं, बच्चों के गुण समझाते हैं। प्रधानमंत्री का यह प्रयास सराहनीय है। करोड़ों बच्चों का चिंता इससे कम होगी। अभिभावकों को भी संदेश है कि अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव ना डाले, ताकि वो कोई गलत कदम न उठाये।

“परीक्षा पे चर्चा” युवाओं और अभिभावकों को संबल देने वाली पहल,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्र छात्राओं के साथ सुनी “परीक्षा पे चर्चा” की आठवीं कड़ी

“परीक्षा पे चर्चा” युवाओं और अभिभावकों को संबल देने वाली पहल,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्र छात्राओं के साथ सुनी “परीक्षा पे चर्चा” की आठवीं कड़ी

 रायपुर । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी केवल देश की प्रगति की चिंता ही नहीं करते, बल्कि वे युवाओं से विशेष जुड़ाव रखते हैं। उनका यह प्रयास है कि भावी पीढ़ी सही निर्णय ले, जीवन की परीक्षाओं को आत्मविश्वास के साथ दे और देशहित में अपनी ऊर्जा का सर्वोत्तम उपयोग करे। प्रधानमंत्री की यह सोच “परीक्षा पे चर्चा” के माध्यम से मूर्त रूप लेती है, जो देश के करोड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों को संबल प्रदान करने वाली पहल है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम शामिल होकर छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वार्ता “परीक्षा पे चर्चा” को सुना। इसके उपरांत विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने बोर्ड सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी भयमुक्त और तनावरहित वातावरण में करने के लिए छात्र छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पिछले आठ वर्षों से लगातार परीक्षा के समय देश के विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं और उन्हें मूल्यवान टिप्स दे रहे हैं। सालभर की मेहनत के बावजूद परीक्षा के समय तनाव और दबाव का अनुभव होना स्वाभाविक है, लेकिन प्रधानमंत्री की यह पहल इस समस्या को दूर करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रही है। प्रधानमंत्री न केवल छात्रों से संवाद करते हैं, बल्कि अपने अनुभवों के माध्यम से सफलता का मंत्र भी देते हैं। यह संवाद न केवल बच्चों बल्कि उनके अभिभावकों को भी बहुत कुछ सिखाता है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि परीक्षा के समय उनका मनोबल बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा बच्चों को छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करने, संतुलित आहार लेने, भरपूर नींद लेने और मानसिक शांति बनाए रखने की सलाह देते हैं। इस वर्ष उन्होंने “सूर्य स्नान” के महत्व पर भी चर्चा की, जिससे विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नई प्रेरणा भी देते हैं।

मुख्यमंत्री ने साझा किए छात्र जीवन से जुड़े अनुभव

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने छात्र जीवन से जुड़े प्रेरक अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि गांव में उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई और वे पढ़ाई में हमेशा अच्छे रहे। लेकिन बचपन में ही पिता के निधन ने जीवन में कई चुनौतियाँ प्रस्तुत कीं, जिससे उन्होंने बहुत कुछ सीखा। उन्होंने आगे बताया कि उनकी हैंडराइटिंग बहुत अच्छी थी और शिक्षक उसे अन्य विद्यार्थियों के लिए उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तनाव तो स्वाभाविक है, लेकिन जब हमें अपनी तैयारी पर भरोसा होता है, तो हम किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान रायपुर के मयाराम सुरजन शासकीय स्कूल की छात्रा युक्तामुखी साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अनुभव मुख्यमंत्री श्री साय के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री से सीधे सवाल पूछने का अवसर मिला, जो उनके लिए अविस्मरणीय क्षण था। युक्तामुखी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके प्रश्न का उत्तर देते हुए सकारात्मक रहने और छोटी-छोटी खुशियों में आनंद खोजने का मंत्र दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश से 20 लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए आवेदन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “परीक्षा पे चर्चा” केवल परीक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि यह युवाओं के मानसिक विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली एक सशक्त पहल है। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों को, बल्कि अभिभावकों को भी उनके मार्गदर्शन और सहयोग की दिशा में नई दृष्टि प्रदान करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस संवाद को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव  सिद्धार्थ कोमल परदेशी, समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक संजीव कुमार झा, संचालक शिक्षा दिव्या उमेश मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 
CG : प्रत्याशियों के लिए आज है कयामत की रात, मतदान के लिए कुछ घंटे ही शेष

CG : प्रत्याशियों के लिए आज है कयामत की रात, मतदान के लिए कुछ घंटे ही शेष

 महासमुंद : नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के लिए 24 घंटे शेष बचे हुए है और प्रत्याशित मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रत्याशी मतदाताओं की सेवा करने के लिए घर घर पहुंच रहे हैं।

हम आपको बता दें कि महासमुंद में नगर पालिका क्षेत्र में 30 वार्ड है। इस 30 वार्डों में 47178 मतदाता निवास करते हैं और अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस भाजपा और आप पार्टी के अलावा कांग्रेस और भाजपा के दो बागी प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर और राशि त्रिभुवन महिलांग निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। जिस वजह से चुनाव में मुकाबला पंच कोणी हो गया है। निर्दलीयों के मैदान में होने से भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों का मुकाबला कांटे की टक्कर में बदल गई है। पूरे शहर में शराब शबाब और कबाब का दौर चावल रहा है।

बीते दो दिनों में सभी प्रत्याशियों ने ढोल बाजे गाजे के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन जमकर किया है। कल सुबह 8 बजे से मतदान का दौर शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रत्याशियों। द्वारा शहर के महिला समूह और अन्य दलों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वार्ड वार्ड पार्टियों के नेता बैठक कर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दे रहे हैं। सूत्रों के हवाले यह खबर पहुंच रही है के मतदाताओं को प्रति वोट पीछे एक हजार से 15 सौ रूपए बांटा जा रहा है।