CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG – मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 15 बागी नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, देखें नाम…..

CG – मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 15 बागी नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, देखें नाम…..

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को नगर निगमों में चुनाव होना है। एक दिन पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 बागी प्रत्याशियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री की ओर से जारी आदेश में नगर पालिका और नगर पंचायत में बगावत कर रहे 15 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

IAS रिचा प्रकाश चौधरी भारत सरकार में बनेगी डिप्टी सेक्रेटरी, DOPT ने भेजा अप्वॉइंटमेंट लेटर, पढ़े

IAS रिचा प्रकाश चौधरी भारत सरकार में बनेगी डिप्टी सेक्रेटरी, DOPT ने भेजा अप्वॉइंटमेंट लेटर, पढ़े

 IAS richa Praksha Choudhary:- IAS रिचा प्रकाश चौधरी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी। इस बाबत केंद्र सरकार की तरफ से अप्वॉइंटमेंट ऑर्डर छत्तीसगढ़ सरकार को भेज दिया गया है। 2014 बैच की IAS रिचा प्रकाश चौधरी फिलहाल दुर्ग की कलेक्टर है।

DOPT की तरफ से भेजे गए अप्वॉइंटमेंट ऑर्डर के मुताबिक 2014 बैच की IAS रिचा प्रकाश को भारत सरकार में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है। चीफ सेक्रेटरी को भेजे लेटर के मुताबिक 3 सप्ताह के भीतर रिचा प्रकाश चौधरी को ज्वाइन करने होगा।

आपको बता दे की 2014 बैच की IAS रिचा प्रकाश चौधरी दुर्ग कलेक्टर बनने से पहले जांजगीर जिले की कलेक्टर थी। विष्णुदेव सरकार में उन्हें जांजगीर से दुर्ग कलेक्टर बनाया गया था।

नगरीय निकाय चुनाव : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव, मतदान पेटियों का वितरण शुरू

नगरीय निकाय चुनाव : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव, मतदान पेटियों का वितरण शुरू

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान की तैयारी जोरों पर है। महापौर और पार्षद पदों के लिए मतदान पेटियों का वितरण शुरू हो गया है। रायपुर के सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में हजारों निर्वाचन कर्मचारी और अधिकारी मतदान पेटियां लेने पहुंचे हैं। राजधानी रायपुर में 1,290 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मंगलवार को मतदान संपन्न होगा।

कांग्रेस ने बुलाई प्रत्याशियों की बैठक

मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी ने रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित की जाएगी, जिसमें 70 वार्डों के प्रत्याशी शामिल होंगे। इस दौरान मतदान की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा होगी। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

CG CRIME : 2 भाइयों पर चाकू से हमला,एक मौत,दूसरे की हालत गंभीर...जानिए मामला…!!

CG CRIME : 2 भाइयों पर चाकू से हमला,एक मौत,दूसरे की हालत गंभीर...जानिए मामला…!!

 रायपुर :- रायपुर में दो भाइयों पर चाकू से हमला हो गया है। जिसमें एक भाई की मौत हो गई है। वहीं दूसरा भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने आपसी विवाद के बाद हमला किया है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची खमतराई पुलिस ने युवकों को अस्पताल भिजवाया है।

यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। इलाके के बदमाश बैठकर आपस में शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद वहां पर खड़े दो भाइयों से भी वह उलझ गए। बदमाशों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से एक भाई रवि की मौके पर मौत हो गई।

वहीं दूसरे भाई मुकेश के पीठ में चाकू लगा है। चाकू लगने से वह भी बुरी तरह घायल हो गया। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद खमतराई पुलिस ने पूरे विवाद को शांत करवाया। इस घटना के बाद पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

CG –प्रिंसपल सस्पेंड...इस वजह से गिरी गाज, जानिए पूरा मामला…!!

CG –प्रिंसपल सस्पेंड...इस वजह से गिरी गाज, जानिए पूरा मामला…!!

 अंबिकापुर। शिक्षिका के द्वारा लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य को निलंबित किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कलेक्टर ने यह कार्यवाही की है। वही शिक्षिका को भी स्कूल में वातावरण दूषित होने की संभावना के चलते दूसरे स्कूल ट्रांसफर कर दिया गया है।

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लखनपुर की शिक्षिका ने वहां के प्राचार्य संजय कुमार वर्मा के खिलाफ गंभीर शिकायत की थी। स्कूल में शिक्षिका द्वारा की गई शिकायत के बाद लैगिंक उत्पीड़न के मामले में प्राचार्य को निलंबित किया गया है। शिक्षिका द्वारा शिकायत की गई थी कि asचार्य संजय कुमार वर्मा द्वारा उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया जाता है। शिक्षिका ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। गंभीर आरोपों के चलते कलेक्टर विलास भोस्कर संदीपन द्वारा विशाखा समिति से जांच करवाई।

समिति ने शिकायतकर्ता शिक्षिका, प्राचार्य एवं स्कूल में पदस्थ स्टाफ से चर्चा की। इसके अलावा बयान और मोबाइल पर हुए चर्चा ऑडियो क्लिप के आधार पर प्राचार्य संजय कुमार वर्मा के आचरण को अशिष्ट,अशोभनीय माना है तथा कार्यस्थल पर लैगिंक अपराध की श्रेणी में आता है। समिति ने प्राचार्य के व्यवहार को छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के लिए अनुचित एवं गरिमा के प्रतिकूल माना है। समिति ने प्राचार्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम 22(3) तथा नियम तीन व नियम 22(3) तथा कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के उल्लंघन का दोषी पाया। समिति ने प्राचार्य के खिलाफ वैधानिक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा की।

विशाखा समिति की अनुशंसा पर कलेक्टर विलास भोस्कर संदीपन ने पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मध्यम स्कूल लखनपुर के प्राचार्य संजय कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया है। वही समिति ने जांच में यह भी पाया कि अगर शिक्षिका की पदस्थापना इस विद्यालय में रही तो वहां का वातावरण दूषित होने की संभावना है। इसके मद्देनजर शिक्षिका का भी स्थानांतरण कर उन्हें सीतापुर विकासखंड एक स्कूल में पदस्थ कर दिया गया है।

CG – आयुष्मान योजना मामले में अस्पतालों में छापेमारी, इन बड़े अस्पतालों पर जांच की तलवार…..

CG – आयुष्मान योजना मामले में अस्पतालों में छापेमारी, इन बड़े अस्पतालों पर जांच की तलवार…..

 बिलासपुर। आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। इस घोटाले के घेरे में शहर के 4 बड़े अस्पताल आ गए हैं। इसका खुलासा स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय छापेमारी में हुई है।

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग को यह शिकायतें मिल रही थी कि भारत सरकार की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत में कई अस्पताल गड़बड़ी कर रहे हैं। इस शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों की टीम ने निजी अस्पतालों में छापेमारी की। छापेमारी के बाद शहर के 4 बड़े अस्पताल नोबल, महादेव, शिशु भवन और एलाइट हॉस्पिटल को नोटिस भेजा गया है।

छापेमारी के लिए बनाई थी 14 टीमें

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भारत सरकार ने स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा था, जिसके बाद स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने हेल्थ कमिश्नर को टीम गठन कर जांच की जवाबदारी सौंपी थी। हेल्थ कमिश्नर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने 14 टीमों का गठन कर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के अस्पतालों की जांच कराई, जिसमें फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के इन अस्पतालों की ओर से मरीज के इलाज के नाम पर करोड़ों रुपए के फर्जी क्लेम किए गए। आयुष्मान योजना के तहत गरीब महिलाओं के प्रसव के दौरान जन्म लेने वाले स्वस्थ बच्चों को कुपोषित दिखाकर सरकार से ज्यादा पैसे लिए गए।

यात्री कृपया ध्यान दें : इस तारीख तक नहीं चलेगी पैसेंजर ट्रेन, यात्रा करने से पहले जरूर पढ़ें पूरी खबर…!!

यात्री कृपया ध्यान दें : इस तारीख तक नहीं चलेगी पैसेंजर ट्रेन, यात्रा करने से पहले जरूर पढ़ें पूरी खबर…!!

 रायपुर। पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी पढ़ने वाली है। वो इसलिए क्योंकि 27 फरवरी तर रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने कुल 19 दिनों के लिए ट्रेनों को रद्द किया है।

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले में किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन में दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 9 से 27 फरवरी तक रेल (यात्री) सेवा प्रभावित रहेगी। भांसी और बचेली रेललाइन के समेली घाट सेक्शन में दोहरीकरण का काम चल रहा है। इस वजह से दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 19 दिनों तक रेल सेवा बाधित रहेगी।

इस दौरान किरंदुल जाने वाली दोनों यात्री ट्रेनों किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर (गाड़ी संख्या 58501-58501) और किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18513-18514) का परिचालन दंतेवाड़ा तक किया जाएगा। 19 दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी जबकि मालगाड़ियों का परिचालन पहले की तरह ही होगा। बता दें कि किरंदुल से ओड़िशा के जैपुर स्टेशन के बीच 219 किलोमीटर और दंतेवाड़ा जिले में कमलूर से बचेली के बीच लगभग 20 किलोमीटर रेललाइन में दोहरीकरण का काम बाकी है। इस सेक्शन में बचेली से किरंदुल के बीच 9.48 किलोमीटर की दोहरी लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) का बचेली-किरंदुल के बीच नई लाइन की जांच के लिए 27 फरवरी को प्रवास प्रस्तावित है।

इसके पहले इन दोनों स्टेशनों के बीच नान इंटरलाकिंग का काम पूरा किया जाएगा। बता दें कि किरंदुल से जैपुर के बीच दंतेवाड़ा-किरंदुल 42 किलोमीटर का रेलखंड अति नक्सल प्रभावित माना गया है। इसे छोड़कर अन्य क्षेत्रों में दोहरी लाइन बिछाने का काम तीन साल पहले ही पूरा कर लिया गया था।

CG निकाय-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : Voter ID नहीं है  तो न हो परेशान, कर सकेंगे मतदान...जानिए कैसे ?

CG निकाय-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : Voter ID नहीं है तो न हो परेशान, कर सकेंगे मतदान...जानिए कैसे ?

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका के सभी निर्वाचकों को आम निर्वाचन तथा उप निर्वाचन में मतदान केन्द्र पर मत डालने हेतु अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। इन दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी या निमित्त प्राधिकृत मतदान अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मान्य दस्तावेजों में- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता परिचय पत्र, बैंक/डाक घर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, पेन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य/केन्द्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय द्वारा उनके अधिकारी एवं कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान पत्र, केन्द्रीय अथवा राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौंशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त विकलांगता प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशनकार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र, फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार साफ्टवेयर एसईसी-ईआर द्वारा ऑनलाईन जनरेट मतदाता पहचान पर्ची शामिल है।

BREAKING : मुठभेड़ में ढेर हुए 11 वर्दीधारी महिला और 20 पुरूष नक्सलियों के शव बरामद

BREAKING : मुठभेड़ में ढेर हुए 11 वर्दीधारी महिला और 20 पुरूष नक्सलियों के शव बरामद

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नेशनल पार्क इलाके में आज सुरक्षाबल के जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं 2 जवान शहीद हो गए और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ के बाद जवानों ने 11 वर्दीधारी महिला और 20 पुरूष नक्सलियों के शव के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS rifle, . 303, नक्सलियों द्वारा निर्मित रॉकेट लांचर, BGL launcher हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है।

मुठभेड़ में शहीद DRG Head Constble नरेश ध्रुव (Resident of Bhatapara/Baladobazaar District) & STF कांस्टेबल वासित रावटे (Resident of Balod District) की पार्थिव शरीर Bijapur जिला मुख्यालय लाया गया।

 

मुठभेड़ में घायल DRG Constable जग्गू कलमू &
STF कांस्टेबल गुलाब मंडावी को भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) द्वारा airlift की गए l दोनो घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और रायपुर में बेहतर इलाज जारी।

 मुठभेड़ में और अधिक नक्सलियों के घायल या मारे जाने की संभावना को देखते हुए आस पास के क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है, Re-enforcement के लिए अतिरिक्त DRG/STF/Bastar Fighters/CRPF बल को रवाना किया गया है।

कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 40 दिनों में कुल 65 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये। सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF/ Bastar Fighters & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। शहीद जवानों का बलिदान हमारे संकल्प के लिए प्रेरणा होगा।

ब्रेकिंग : भाजपा प्रत्याशी का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस,पार्टी में शोक की लहर…

ब्रेकिंग : भाजपा प्रत्याशी का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस,पार्टी में शोक की लहर…

 जांजगीर चांपा :- छत्तीसगढ़ में जारी चुनाव प्रचार के बीच बीजेपी के लिए दुखद खबर सामने आई है। यहां जांजगीर चांपा में नगर पंचायत नवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी की मौत हो गई है। वह वार्ड 14 से पार्षद प्रत्याशी थी। मौत के बाद नपं में शोक की लहर है। बताया गया कि सिजेरियन डिलवरी के बाद टांकों में सूजन आ जाने से पीड़ित महिला का उपचार चल रहा था।

नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड 14 भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर गर्भवती थी। 25 दिन पूर्व उनका सिजेरियन ऑपरेशन से जचकी कराई गई। उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद घर आ गई थी। इसी दौरान घर पर सीमामनी को असहनीय दर्द हुआ। फिर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पता चला कि ऑपरेशन के बाद उनके टांकों में सूजन आ गई हैं। इससे उनकी तबीयत बिगडऩे लगी।

स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की
मौत हो गई।

रायपुर एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी कार्गो सेवा, 1 अप्रैल से होगी शुरुआत

रायपुर एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी कार्गो सेवा, 1 अप्रैल से होगी शुरुआत

 रायपुर : चार साल के लंबे अंतराल के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर से एक बार फिर 1 अप्रैल से कार्गो सेवा की शुरुआत होने जा रही है। विमानन कंपनियों के अधिकारी इस सेवा को सुचारू रूप से शुरू करने की तैयारियों में जुट गए हैं। एयरपोर्ट पर सेटअप और मशीनों की फीडिंग के साथ-साथ बुकिंग सेवा को सक्रिय करने की प्रक्रिया जारी है। -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रतिदिन 41 से 44 फ्लाइटों का संचालन किया जाता है, जिससे देशभर के प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानों की सुविधा उपलब्ध रहती है। इस एयरपोर्ट से प्रतिदिन लगभग 8000 यात्री हवाई यात्रा करते हैं। हालांकि, कार्गो सेवा के अभाव में रायपुर से सामान दूसरे शहरों तक भेजने की सुविधा नहीं थी, जबकि अन्य शहरों से सामान रायपुर तक आसानी से पहुंच रहा था। इसके कारण व्यापारियों और उद्योगपतियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

कार्गो सेवा के बंद होने के कारण पार्सल और अन्य आवश्यक सामग्रियों को निजी वाहनों के जरिए सड़क मार्ग से भेजा जाता था, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ जाते थे। इस समस्या को देखते हुए ट्रैवल्स संचालकों ने विमानन कंपनियों को ज्ञापन सौंपा था।

कार्गो सेवा चालू रहने के दौरान फ्लाइटों के माध्यम से प्रतिदिन 18000 किलो से अधिक सामान का परिवहन होता था, जो मासिक रूप से 500 से 600 मीट्रिक टन तक पहुंच जाता था। लेकिन सेवा बंद होने के कारण यह कारोबार ठप पड़ गया था। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए ट्रैवल्स एसोसिएशन फेडरेशन ऑफ इंडिया (टॉफी) के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष रमन जादवानी ने विमानन कंपनियों के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद इस सेवा को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया।

1 अप्रैल से होगा शुभारंभ

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के डायरेक्टर एसडी शर्मा ने जानकारी दी कि विमानन कंपनियों द्वारा कार्गो सेवा को फिर से शुरू किया जा रहा है। इसकी सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और 1 अप्रैल से इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस सेवा के पुनः आरंभ होने से व्यापारियों, उद्यमियों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी तथा सामानों की डिलीवरी में आने वाली परेशानियों का समाधान होगा।

बीजापुर में 31 नक्सली ढेर, गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को दी बधाई

बीजापुर में 31 नक्सली ढेर, गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को दी बधाई

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 31 माओवादियों को ढेर किया है. जवानों की इस कामयाबी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों की तारीफ करते हुए बधाई दी है, उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है. शाह ने मिशन 2026 संकल्प को दोहराते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे.

CG निकाय-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : वोटर ID, आधार कार्ड समेत इन 18 प्रकार के दस्तावेजों को दिखाकर डाल सकते हैं वोट

CG निकाय-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : वोटर ID, आधार कार्ड समेत इन 18 प्रकार के दस्तावेजों को दिखाकर डाल सकते हैं वोट

 रायपुर : नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों में क्रमशः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता पहचान पत्र, बैंक / डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र (PAN CARD), आधार कार्ड, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा छ.ग. राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय-पत्र, फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर SEC-ER द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है। मतदाता उपरोक्त में से कोई भी एक फोटोयुक्त पहचान-पत्र मतदान केन्द्र पर लेकर जायेगा और पीठासीन अधिकारी द्वारा पहचान स्थापित की जायेगी।

- अद्वेर्तिसेमेन्ट -छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर SEC-ER द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है। यह पर्ची आयोग की वेबसाईट पर दिये गये लिंक से मतदाता के द्वारा डाउनलोड की जा सकती है, इसके लिए cgsec.gov.in वेबसाईट में जाकर वोटर सर्च & प्रिंट – अर्बन एवं से वोटर सर्च & प्रिंट – रूरल नामवार सर्च करके अपना मतदान केन्द्र का विवरण देख व प्रिंट कर सकते हैं।

बिलासपुर में जहरीली शराब का कहर, 9वीं मौत से इलाके में आक्रोश

बिलासपुर में जहरीली शराब का कहर, 9वीं मौत से इलाके में आक्रोश

 बिलासपुर :- बिलासपुर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। लोफंदी निवासी पवन कश्यप, जिसने शराब का सेवन किया था, अचानक तबीयत बिगड़ने पर 8 फरवरी को लोफंदी के हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सिम्स रेफर किया गया।डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी मौत हृदयगति रुकने के कारण हुई, लेकिन असली वजह का पता बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। चुनाव के दौरान आसानी से शराब उपलब्ध होने को लेकर मृतक के परिजनों ने प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि मामले को दबाने का प्रयास किया गया तो वे चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन करेंगे।इस घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जहरीली शराब के कारण अभी चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है।

बीजापुर : 31 नक्सलियों का शव बीजापुर लाया गया…

बीजापुर : 31 नक्सलियों का शव बीजापुर लाया गया…

 बीजापुर। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवानों के शव ओर 31 नक्सलियों के शव को चॉपर के ज़रिए बीजापुर लाया गया। नेशनल पार्क एरिया में आज बड़ी मुठभेड़ हुई थी।छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर रविवार को मुठभेड़ में 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। सभी 31 के शव रिकवर कर लिए गए हैं। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई। फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। वहीं, मृत नक्सलियों की शिनाख्त भी की जा रही है। इस मुठभेड़ में DRG और STF के एक-एक जवान शहीद हुए, वहीं 2 जवान घायल भी हुए हैं जिन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 81 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें से 65 बस्तर संभाग में ही ढेर हुए हैं।इसमें बीजापुर सहित 7 जिले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने 217 नक्सलियों को ढेर किया था। अमित शाह ने रविवार को कहा कि, 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों का खात्मा हो जाएगा। देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी। शाह ने यह बात छत्तीसगढ़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने के बाद कही। गृहमंत्री ने कहा कि, भारत को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षाबलों को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली थे। सुरक्षाबलों के करीब 800-1000 जवानों ने PLGA कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों को घेरा था। इनमें बड़े लीडर्स भी थे। मौके से फोर्स ने इंसास समेत 303, 12 बोर, BGL लॉन्चर बरामद किया।

CG: मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका, आज शाम 4 बजे से दो दिन के लिए बंद हो जाएंगे शराब दुकानें

CG: मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका, आज शाम 4 बजे से दो दिन के लिए बंद हो जाएंगे शराब दुकानें

 रायपुर:राज्य शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दौरान मतदान की तारीख से दो दिन पूर्व से लेकर मतदान संपन्न होने तक और नगरीय निकायों की मतगणना तिथि को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस आशय के परिपत्र जिला आबकारी अधिकारी द्वारा जारी कर दिया गया है।

नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए 09 फरवरी शाम चार बजे से सभी प्रकार के राजनैतिक प्रचार थम जायेंगे। 09 फरवरी शाम चार बजे से मतदान दिवस 11 फरवरी मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किये गये हैं। इस दौरान सभी हसरब की दुकाने बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। निर्वाचन क्षेत्रों से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानें भी बंद रहेंगी।

BREAKING : दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, एक घायल

BREAKING : दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, एक घायल

 रायगढ़ : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दना चौक बैरियर के पास एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ। दो ट्रेलरों के बीच तीन बाइक सवार युवक फंस गए, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इसी स्थान पर एक युवक की मौत हुई थी, जिसके विरोध में लोगों ने चक्का जाम किया था। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से यह चौक ‘ब्लैक स्पॉट’ बनता जा रहा है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही जारी है। मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

BREAKING : सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी सफलता, 31 नक्सली ढेर 2 जवान शहीद, कई घायल

BREAKING : सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी सफलता, 31 नक्सली ढेर 2 जवान शहीद, कई घायल

 बीजापुर  : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने अब तक 31 नक्सलियों को मार गिराया है। आपको बता दे पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर नेशनल पार्क इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गया। इस मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 31 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं 2 जवान शहीद हो गए और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। घटनास्थल से घायलों को निकालने के लिए जगदलपुर से हेलिकॉप्टर रवाना किया गया है।

आपको बता दे आज रविवार सुबह से ही बीजापुर नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेरकर मारना रणनीति के तहत हमला किया हैं।सुरक्षाबल के जवानों की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर DRG और STF के साथ ही बस्तर फाइटर्स के जवानों ने योजनागत तरीके से नक्सलियों की घेराबंदी कर हमला किया गया।

नक्सलियों के खिलाफ इस बड़े आपरेशन में जवानों ने अब तक 31 नक्सलियों का मार गिराया है। मौके से जवानों ने भारी संख्या में हथियार बरामद कर जब्त किये है। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने के साथ ही 2 जवान घायल हुए है। घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। जगदलपुर से हेलिकाप्टर रवाना किया गया है, जिसके जरिये घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रायपुर शिफ्ट किया जायेगा।

रायपुर नगर निगम में कांग्रेस के 15 साल के कुशासन पर भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र

रायपुर नगर निगम में कांग्रेस के 15 साल के कुशासन पर भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र

 कांग्रेस के शासन में रायपुर को भ्रष्टाचार और बदहाली मिली:संजय श्रीवास्तव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के बाद अब प्रदेश की जनता नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को माकूल जवाब देकर सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस शासनकाल के भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और कुशासन को लेकर भाजपा के आरोप पत्र का विमोचन करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि नगरीय निकाय लोकतंत्र की वह महत्वपूर्ण इकाई है, जिससे जनता सीधे जुड़ी होती है और नगर का तेजी से विकास होता है।

एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब श्री श्रीवास्तव ने आरोप पत्र जारी करते हुए विभिन्न बिंदुओं के मद्देनजर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप पत्र जारी किया।

भाजपा के आरोप पत्र में जिन बिन्दुओं को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला गया है, वे इस प्रकार हैं :

  1. कांग्रेस के 15 साल के शासन में नगर निगम रायपुर में भ्रष्टाचार और लूट के सारे कीर्तमान टूटे।
  2. कोरोना महामारी में भी कांग्रेस भ्रष्टाचार से बाज नहीं आई। लगभग 80 लाख रुपया अस्थायी कोविड केयर के सामानों का किराया दिया, जबकि उन्हें खरीदने की राशि भी इतनी नहीं होती।
  3. तालाबों के सौंदर्यीकरण के नाम पर भी कांग्रेस के महापौरों ने जमकर लूट मचाई। करोड़ों रुपए में खरीदे गए फव्वारे चंद दिनों में ही बंद पड़ गए जिसमें बुढ़ा तालाब का 5 करोड़ रु. लागत का म्यूजिकल फाउंटेन भी शामिल है जो केवल एक सौ दिन ही चला।
  4. तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक का सौंदर्यीकरण बिना टेंडर के ही पूर्ण कर दिया गया था, जिसे जनता ने वॉल ऑफ करप्शन का नाम भी दिया।
  5. होर्डिंग्स के मामले में भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया । 27 करोड़ का यह घोटाला यूनीपोल घोटाला के नाम से प्रचलित हुआ।
  6. नरैया तालाब के सौंदर्यीकरण में भी फर्जीवाड़ा किया गया। 27 लाख का फर्जी वेतन, 40 लाख का टेंडर घोटाला भी सामने आया। ₹100 की चीजों को हजारों रुपए में खरीदा गया।
  7. वित्त आयोग से 10 इलेक्ट्रॉनिक बस की खरीदी के लिए 22 करोड रुपए आवंटित किए गए लेकिन राजधानी में एक भी बस नहीं दौड़ी।
  8. 2 साल से बंद पड़ी कंपनियों को बिना जांच और एनओसी के ठेके दिए गए, जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ।
  9. शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में पार्किंग एवं ट्रैफिक की जमकर अव्यवस्था रही, प्रदूषण से भी लोगों का जीना मुहाल हुआ।
  10. शहर में नालियां जाम रही, साफ सफाई न होने की वजह से लगातार कई इलाकों में मलेरिया, पीलिया जैसी बीमारियां फैलती रही।
  11. व्यावसायिक क्षेत्र में जाने वाली महिलाओं को टॉयलेट की भारी कमी से जूझना पड़ा।
  12. जनता से अधिक कर की वसूली भी एक पीड़ा देने वाला विषय रहा। कांग्रेस द्वारा मूल कर में ब्याज, पेनाल्टी इत्यादि जोड़कर जनता को जमकर परेशान किया गया।
  13. संप्रदाय विशेष को संरक्षण के कारण लगातार अपराध होते रहे। सभ्य नागरिकों का जीना मुहाल रहा।
  14. महापौर के रिश्तेदारों का आतंक न केवल आम निवासियों बल्कि पुलिस वालों तक पर चलता रहा।
  15. मतांतरण आदि की घटनाएँ लगातार होती रही, उसे निगम और तब की प्रदेश कांग्रेस सरकार का प्रश्रय रहा। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि तिरंगा जलाने, संविधान फाड़ देने राज की बातें सरेआम की जा रही थी।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रवक्ता अमित साहू, तौकीर रजा, पैनलिस्ट सुनील चौधरी, डॉ. किरण बघेल की मौजूदगी रही।

अब पूरे देश में कांग्रेस पार्टी अप्रासंगिक हो गई है, दिल्ली में खाता भी नहीं खोल पाई- किरणदेव सिंह

अब पूरे देश में कांग्रेस पार्टी अप्रासंगिक हो गई है, दिल्ली में खाता भी नहीं खोल पाई- किरणदेव सिंह

 दिल्ली में भाजपा की जीत और कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  किरणदेव सिंह ने दिल्ली में भाजपा की रिकार्ड जीत और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने दिल्ली में रिकार्ड जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाने जा रही है। मोदी जी की गारंटी पर दिल्लीवासियों ने भरोसा जताते हुए आपदा बन चुकी भ्रष्टाचार में संल्पित आम आदमी पार्टी को नाकार दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प और लक्ष्य के साथ देशवासी अब एकजूट हो गए हैं। इसका प्रमाण है कि दिल्ली में भाजपा की बड़ी और प्रचंड जीत। श्री किरणदेव सिंह ने कहा कि परिवारवाद और निजी स्वार्थ की नींव पर खड़ी पार्टियां जनता के बीच अस्वीकार्य हो गई हैं।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी दिल्ली ही नहीं पूरे देश में अप्रसांगिक हो गई है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि जहां पीएम मोदी देश के मान-सम्मान को विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों पर लेकर गए हैं और भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित किया है,वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता और राहुल गांधी भारत की छवि को विदेशों में धूमिल करने में जुटे हैं और देश में भारतीय लोकतंत्र और संविधान के नाम दुष्प्रचार और प्रोपोगंडा फैलाने में लगे हुए थे। जिसे दिल्ली की जनता ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में भी नाकार दिया है। अब कांग्रेस और इनकी सहयोगी पार्टियों के किसी भी दुष्प्रचार और झूठे वादों के झांसे में किसी भी राज्य की जनता नहीं आने वाली है।

किरणदेव सिंह ने कहा जहां भी कांग्रेस और इनकी सहयोगी पार्टियों की सरकारें आती हैं, वहां सिर्फ देश को लूटने का काम करती हैं। इनकी देश विरोधी मानसिकता और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति दूषित सोच को देश की जनता समझ चुकी है।

किरणदेव सिंह ने कहा दिल्ली ही नहीं पूरे देश में मोदी के सपनों और उनके गारंटी की प्रचंड लहर चल रही है। क्योंकि मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता भी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा के अटल विश्वास पत्र पर भरोसा करते हुए प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है।

 
रिटायरमेंट के छह महीने बाद अधिकारी-कर्मचारियों के जीपीएफ से नहीं कर सकते वसूली : हाईकोर्ट

रिटायरमेंट के छह महीने बाद अधिकारी-कर्मचारियों के जीपीएफ से नहीं कर सकते वसूली : हाईकोर्ट

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के के सरकारी विभागों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद मिलने वाली जीपीएफ सामान्य भविष्य निधि से वसूली को लेकर अहम फैसला लिया है। एक कर्मचारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि किसी अधिकारी और कर्मचारी के सेवानिवृत्त के 6 महीने बाद जीपीएफ अकाउंट से वसूली नहीं की जा सकेगी।

कोर्ट ने महालेखाकार को नोटिस जारी करते हुए याचिका कर्ता के बकाया जीपीएफ राशि का तत्काल भुगतान करने को कहा है।
गौरतलब है कि याचिकाकर्ता हृदयनारायण शुक्ला 30 जून 2020 को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके 9 महीने बाद महालेखाकार कार्यालय ने जीपीएफ राशि से अधिक वेतन की राशि उनके अकाउंट से निकाल लिए थे। जिसके बाद उन्होने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय और स्वाति सराफ के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर की थी।

इस मामले में हाई कोर्ट ने आज याचिका को स्वीकार करते हुए याचिकाकर्ता के विरूद्ध जारी वसूली आदेश को निरस्त कर बकाया जीपीएफ राशि का तत्काल भुगतान करने का आदेश दिया है।

CG – 7 लोगों की मौत मामले में जिला प्रशासन ने जारी किया स्पष्टीकरण, बताया ये मौत की वजह..!!

CG – 7 लोगों की मौत मामले में जिला प्रशासन ने जारी किया स्पष्टीकरण, बताया ये मौत की वजह..!!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम लोफंदी, थाना कोनी तहसील बिलासपुर में 7 से 8 व्यक्तियों की मृत्यु होने की प्राथमिक सूचना प्राप्त हुई, जिस पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। जिला प्रशासन ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें बताया गया है ग्रामीणों की मौत का कारण जहरीली शराब नहीं, बल्कि फूड पॉइजनिंग और सर्पदंश से हुई है। वहीं प्रशासन की टीम ने एक शव का पोस्टमॉर्टम करवा लिया है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल, गांव में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है।

जिला प्रशासन की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लोफंदी निवासी श्रवण देवांगन के घर 3 से 6 फरवरी के बीच शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें गांव के लोगों को सामूहिक भोज में आमंत्रित किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, 6 फरवरी को कुछ लोगों ने नदी किनारे मछली पकाकर खाई थी, जिसके बाद से कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और सुस्ती जैसे लक्षण सामने आने के बाद कई ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई

मामले में जिला प्रशासन ने जांच में पाया कि 5 फरवरी को देवप्रसाद पटेल और शत्रुहन देवांगन की मौत हुई थी। देवप्रसाद पटेल की मौत को सर्पदंश से हुई मृत्यु बताया गया है, जिसकी पुष्टि उसके बेटे के बयान और पुलिस रिकॉर्ड से हुई है।

वहीं 7 और 8 फरवरी को 5 और लोगों की मौत हुई, जिनमें रामूराम सुनहले, कोमल लहरे, कन्हैया पटेल, बलदेव पटेल और कुन्नू देवांगन शामिल हैं। बलदेव पटेल की मौत श्रीराम केयर अस्पताल में हुई, जहां मृत्यु प्रमाण पत्र में कार्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट को मौत का कारण बताया गया है।

जिला प्रशासन ने यह भी बताया कि ग्रामीणों ने अधिकतर मृतकों का अंतिम संस्कार खुद ही कर दिया और इस संबंध में किसी भी विभाग को सूचना नहीं दी गई। हालांकि, प्रशासन की टीम ने मृतक रामूराम सुनहले के शव को मौके से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा। सिम्स से प्राप्त पीएम रिपोर्ट में ‘मृत्यु का कोई विशेष कारण अभी नहीं बताया जा सकता है, बिसरा, हिस्टो पैथोलॉजी एवं ब्लड एनालिसिस रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारण का निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।

मृतक ग्रामीणों के नाम

कन्हैयालाल पटेल (60 वर्ष)
शत्रुहन देवांगन (40 वर्ष)
बलदेव पटेल (52 वर्ष)
कोमल प्रसाद लहरे (56 वर्ष)
रामूराम सुनहले (50 वर्ष)
कुन्नू देवांगन (35 वर्ष)
देव कुमार पटेल (45 वर्ष)

BREAKING : घर में लगी भीषण आग के बाद फटा सिलेंडर, दमकल की टीम मौके पर मौजूद, मचा हड़कंप

BREAKING : घर में लगी भीषण आग के बाद फटा सिलेंडर, दमकल की टीम मौके पर मौजूद, मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर  के एक घर में बड़ा हादसा हो गया है। गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद घर में भीषण आग लग गई है। आग की उठती ऊंची लपटों ने पूरे इलाके में दहशत का वातावरण बना दिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में बुढ़े्वर मंदिर के पास एक मकान में भीषण आग लग गईं। आग से घर के भीतर रखे सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि, 5 मिनट के भीतर घर के अंदर रखे दो सिलेंडरों में एक के बाद एक भीषण ब्लास्ट हुआ।

 

VIP रोड, विदेशी युवती, हादसा… तीन घायलों में एक की मौत, हुए कई बड़े खुलासा

VIP रोड, विदेशी युवती, हादसा… तीन घायलों में एक की मौत, हुए कई बड़े खुलासा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के VIP रोड में उज़्बेकिस्तान की लड़की ने नशे में टाटा इंडिगो कार से तीन युवकों को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसने जमकर हंगामा मचाया था। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे, इस हादसे में घायल में युवक अरुण विश्वकर्मा की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था।

इस मामले में विदेशी युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट संचालित करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तेलंगाना और त्रिपुरा की दो युवतियों समेत गैंग का डीलर और लोजिस्टिक सपोर्ट करने वाले दो सदस्यों को हिरासत में लिया है। उज़्बेकिस्तान की युवती और वकील भावेश आचार्य ने पुलिस रिमांड में कई बातों का खुलासा किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि, 30 जनवरी को लड़की उज़्बेकिस्तान से इंडिया आई और 31 को रायपुर पहुंची। पुलिस को लड़की के पास से ग्राहकों के नाम की डायरी है। वहीं गैंग का मास्टर माइंड फरार बताया जा रहा है। इस मामले में सरस्वती नगर और तेलीबांधा थाना में पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही इस सेक्स रैकेट गैंग का खुलासा करेगी।

दो दिन पहले VIP रोड मचाया था उत्पात 

उल्लेखनीय है कि, तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी। जिसके कारण तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि, कार में एक युवक और एक विदेशी युवती सवार थी। इस दौरान दोनों नशे  में धुत थे। जिसके बाद मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस दौरान कार सवार विदेशी युवती ने मौके पर जमकर हंगामा किया। जिसका वीडियो भी अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि, युवती गलती करने के बाद भी वहां मौजूद पुलिस वालों से बहस कर रही थी।

CG : पुलिस ने पकड़ा कंबल से भरा ट्रक, चुनाव में खपाने की आशंका !

CG : पुलिस ने पकड़ा कंबल से भरा ट्रक, चुनाव में खपाने की आशंका !

 महासमुंद: नगरीय निकाय चुनाव से पहले महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंबल से भरे ट्रक को जब्त किया है. हरियाणा के पानीपत से कंबल को छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाया गया था. यह कंबल किसने मंगाया था इसकी बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस ने दलदली रोड से संधिग्ध ट्रक (RJ 11 GC 4072) को रुकवाया। जब ट्रक की जांच की गई तो बड़ी मात्रा में कंबल मिला।

चालक ने कंबल के संबंध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा. पुलिस को ट्रक में से 2000 पीस कंबल मिला. जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है. पूछताछ में पता चला कि यह कंबल हरियाणा के पानीपत से लाया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी. पुलिस BNSS की धारा 106 के तहत ट्रक में भरकर पहुंचे कंबल को जब्त कर जांच कर रही है. साथ ही यह कंबल किसने मंगवाया था इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।