CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BREAKING : NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्सल मामलों से जुड़े चार गिरफ्तार

BREAKING : NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्सल मामलों से जुड़े चार गिरफ्तार

 कांकेर : कांकेर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी नक्सल मामलों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार होने वालों में कलमुच्चे से दो, उसेली से एक और आमाबेड़ा से एक शख्स शामिल है। सूत्रों के अनुसार, NIA की टीम ने इन लोगों को नक्सल गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह पहली बार नहीं है, जब कांकेर इलाके में NIA ने दस्तक दी हो; इससे पहले भी NIA द्वारा यहां कई बार छापे मारे जा चुके हैं। वर्तमान में, गिरफ्तारी के बाद जांच जारी है, और NIA की टीम मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

CG – युवक ने ट्रेन से कटकर कर की खुदखुशी, गर्दन धड़ से हुई अलग, इधर मामूली बात पर युवक ने दोस्त पर चाकू से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस…..

CG – युवक ने ट्रेन से कटकर कर की खुदखुशी, गर्दन धड़ से हुई अलग, इधर मामूली बात पर युवक ने दोस्त पर चाकू से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस…..

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो बड़ी घटनाएं सामने आई है। पहली घटना में एक अज्ञात ने ट्रेन से काटकर खुदखुशी कर ली। वहीं दूसरी घटना में युवक ने दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। बालोद जिले में एक युवक ने ट्रेन से कटकर खुदखुशी कर ली। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के चिखलाकसा और कारूटोला गाँव के बीच की है।

जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा से दुर्ग जा रही ट्रेन के सामने आकर युवक ने खुदखुशी कर ली। जिससे उसकी गर्दन और धड़ अलग हो गए। मौके पर पहुंची दल्लीराजहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अबतक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, और आत्महत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। मौके से साइकिल और एक झोला भी मिला है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

लड़की से दूर रहने, बात नहीं करने की समझाइश पर एक युवक ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी चेतन साहू को हिरासत में ले लिया है। यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

CG – फर्जी ACB अधिकारी गिरफ्तार : ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ा ACB का फर्जी अधिकारी, पूछताछ में हुआ बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा…..

CG – फर्जी ACB अधिकारी गिरफ्तार : ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ा ACB का फर्जी अधिकारी, पूछताछ में हुआ बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा…..

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में यातायात पुलिस ने एक फर्जी अधिकारी को पकड़ा है। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के नाम पर लोगों और ट्रैफिक पुलिस को बेवकूफ बनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी फर्जी आईडी कार्ड लेकर घूम रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा। फर्जी आईडी कार्ड जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा ने बताया कि यातायात पुलिस का नेहरू नगर में चेकिंग प्वाइंट लगा था। ट्रैफिक पुलिस के जवान और अधिकारी वाहनों को चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक फिगो कार (CG 05 AB 7335) को रोकने का प्रयास किया तो चालक आगे बढ़ने लगा। जब आगे पुलिस कर्मियों ने उसे घेरा तो उसने कार को रोका और पुलिसवालों को धमकाने लगा. उसने खुद को एसीबी का अधिकारी बताया और पुलिस कर्मियों को फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाया। पुलिस कर्मियों ने आईडी कार्ड की फोटो एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा को भेजी। जांच में पाया गया कि वो आईडी कार्ड फर्जी है।

वाहन चालक ने अपना नाम सन्नी जैन निवासी शांति नगर सुपेला निवासी बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस को गुमराह करने के अपराध की श्रेणी होने पर उसके वाहन को जब्त किया और उसे जेल भेजा। बता दें कि इससे पहले भी दुर्ग जिले में फर्जी ईडी के अधिकारी बनकर एक गिरोह ने दुर्ग के बड़े व्यापारी को 2 करोड़ रुपए का चूना लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Sex सीडी कांड : 7 साल बाद आज रायपुर कोर्ट में होगी सुनवाई, सभी आरोपी होंगे पेश

Sex सीडी कांड : 7 साल बाद आज रायपुर कोर्ट में होगी सुनवाई, सभी आरोपी होंगे पेश

 रायपुर। अश्लील सीडी टेंपरिंग कर उसमें पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री का चेहरा लगाने के मामले की 7 साल बाद आज रायपुर कोर्ट में फिर से सुनवाई शुरू होगी। कोर्ट ने सीडी कांड के सभी 6 आरोपियों को पेशी के लिए समंस जारी किया है।

इस मामले में सीबीआई ने 25 सितंबर 2018 को चार्जशीट पेश की थी, लेकिन उसके बाद से किसी पर भी आरोप तय नहीं हुआ है इसलिए कोर्ट में पहले आरोप पत्र पर बहस होगी। उसके बाद सुनवाई शुरू होगी।

पिछले करीब 7 साल से सीडी कांड की सुनवाई रुकी थी। सीबीआई ने राज्य में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद केस दिल्ली ट्रांसफर के लिए अर्जी लगाई थी, क्योंकि उसमें तत्कालीन सरकार के प्रभावशाली लोगों के नाम भी थे। सीबीआई की अर्जी दिल्ली की कोर्ट में विचाराधीन रही। इस वजह से फैसला ही नहीं हुआ कि केस की सुनवाई कहां होगी। पिछले माह दिल्ली की कोर्ट ने फैसला किया है कि केस ट्रांसफर नहीं होगा। यानी अब रायपुर की सीबीआई स्पेशल कोर्ट केस की सुनवाई होगी। उसके बाद केस डायरी दिल्ली से रायपुर कोर्ट भेजी गई है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 4 फरवरी का समंस जारी किया है।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025:  छत्तीसगढ़ के इस गांव में वोटिंग से पहले ही हो गया फैसला, सरपंच समेत पूरा पैनल निर्विरोध निर्वाचित

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025: छत्तीसगढ़ के इस गांव में वोटिंग से पहले ही हो गया फैसला, सरपंच समेत पूरा पैनल निर्विरोध निर्वाचित

 बस्तर : छत्तीसगढ़ में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए नामांकन फॉर्म भरने का आजअंतिम दिन था. इस बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर के बकावंड ब्लॉक का छोटा सा गांव बारदा चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि यहां सरपंच और पंच पद के लिए एक भी प्रत्याशी ने विरोध में नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे पूरा पैनल निर्विरोध चुना गया। 

कैसे हुई निर्विरोध जीत?

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने चुनाव से पहले एक बैठक बुलाई, जिसमें सभी जाति-वर्ग के लोग शामिल हुए। बैठक में पूर्व सरपंच कमल मौर्य के कार्यकाल की सफलता को देखते हुए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि उनके परिवार से ही नया नेतृत्व चुना जाए। इसलिए ग्रामीणों ने तिलोत्तमा मौर्य (कमल मौर्य की भाभी) को अगली सरपंच बनाने का फैसला लिया।

गौरतलब है कि कमल मौर्य के कार्यकाल में गांव में सड़कें, जल आपूर्ति, शिक्षा और कृषि से जुड़े कई विकास कार्य हुए, जिससे जनता में संतोष और विश्वास पैदा हुआ। ग्रामीणों ने इसी विकास की निरंतरता के लिए परिवार से ही नेतृत्व बनाए रखने का निर्णय लिया।

BREAKING : भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, बिजली, सड़क, स्कूल और महिलाओं को लेकर किया यह ऐलान, जानिए निकाय चुनाव में किए गए सभी वादे

BREAKING : भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, बिजली, सड़क, स्कूल और महिलाओं को लेकर किया यह ऐलान, जानिए निकाय चुनाव में किए गए सभी वादे

 रायपुर: भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, द्वारा दोपहर 4 बजे नगरीय निकाय का घोषणा पत्र जारी किया है। इस अवसर पर नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, सह संयोजक सुनील सोनी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

देखें सभी प्रमुख वादे 

1. – नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे। साथ ही, हम सभी पट्टा धारकों को भू- स्वामी बनाएंगे।

2. – रुके हुए पीएम आवास-शहरी परियोजनाओं को, और वर्तमान में स्वीकृत हुए 3 लाख PMAY-U घरों को तेजी से पूरा करेंगे। इसके साथ ही, जो बिजली बिल और समेकित कर पटाते है, उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।

3. – महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25% की विशेष छूट प्रदान करेंगे। प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले संपत्ति कर का भुगतान करने वालों को 10% की विशेष छूट प्रदान करेंगे।

4. – प्रत्येक नगर निगम में ‘महापौर सम्मान निधि’ की स्थापना करेंगे, जिसके तहत यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा (MAINS) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

5. – प्रत्येक नगर निकाय के व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करेंगे।

6. – बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधाओं का विस्तार करेंगे, ताकि उन्हें साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय मिल सके।

7. – विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा सुनिश्चित करेंगे।

8. – स्ट्रीट वेंडर्स के सहयोग के लिए पीएम स्वनिधि के माध्यम से ₹30,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। इसके साथ ही, हम स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन, फूड स्ट्रीट्स की स्थापना करेंगे और एक समुचित नीति बनाएंगे, जिससे सड़क व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

9. – समाधान योजना के माध्यम से हम बिना जुर्माना या ब्याज लगाए पुराने संपत्ति कर के लिए एकमुश्त निपटान प्रदान करेंगे।

10. – विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्राओं के लिए फ्री सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

11. – स्वयं-सहायता समूहों (SHGs) के लिए हर नगर निगम में बर्तन बैंक की स्थापना करेंगे। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के SHG लाभार्थियों को ₹2.5 लाख तक का ऋण और मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बने।

12. – यूजर चार्ज का युक्त युक्तिकरण करेंगे।

13. – स्वच्छ और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हर घर में कचरा बाल्टी मुहैया कराएंगे और स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से कचरा संग्रहण मार्गों की ट्रैकिंग करेंगे।

14. – ‘माई सिटी ऐप’ लॉन्च करेंगे, जो नगर निगम की सभी ऑनलाइन सेवाओं को सुनिश्चित करेगा। हम हर ज़ोन में एक एकीकृत सेवा केंद्र स्थापित करेंगे ताकि लोगों को बार बार निगम दफ्तर नहीं जाना पड़े।

15. – हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए नल से जल की व्यवस्था को बेहतर करेंगे, नए जल टैंक बनाएंगे और पुराने कुओं का संरक्षण और पुनरुद्धार करेंगे।

16. – छत्तीसगढ़ को सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश बनाएंगे, जिसके तहत निगम क्षेत्रों में स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित करेंगे और सभी मरीज़ों को सिकल सेल एनीमिया पहचान पत्र जारी करेंगे।

17. – प्रत्येक तालाब के लिए प्रभावी प्रणाली स्थापित करेंगे और इसे एस.टी.पी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से जोड़ेंगे ताकि तालाबों की स्वच्छता हो सके।

18. -‘गोकुल नगर’ का विस्तार करेंगे, ताकि गोवंश संरक्षण, उनकी देखभाल और आवास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

19. – शहरों में शासकीय जगहों पर कार और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पाकिंग का निर्माण करेंगे, जिससे यातायात पार्किंग की समस्याओं और जाम का समाधान सुनिश्चित होगा।

20. – प्रमुख नगर निकाय में नालंदा परिसर पर आधारित सार्वजनिक अध्ययन केंद्र शुरू करेंगे और पुस्तकालयों में सीटों की संख्या भी बढ़ाएंगे।

CG CRIME : दो पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी: दो युवकों की हालत नाजुक, चार आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : दो पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी: दो युवकों की हालत नाजुक, चार आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर : थाना सरकंडा क्षेत्र के महामाया आईटीआई के पीछे अशोकनगर में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने श्रवण साहू और उनके दो साथियों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला एक ही मोहल्ले के लोगों के बीच आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में सरकंडा पुलिस ने लगातार अभियान चलाते हुए 20 व्यक्तियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहे कार सवारों को ट्रेलर ने रौंदा, हेड कॉन्स्टेबल समेत 6 की हुई मौत..

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहे कार सवारों को ट्रेलर ने रौंदा, हेड कॉन्स्टेबल समेत 6 की हुई मौत..

 रायपुर। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से कुंभ स्नान करने जा रहे हेड कॉन्स्टेबल के परिजनों से भरी कार उत्तरप्रदेश में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हेड कॉन्स्टेबल समेत छह लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज निवासी पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबिल रवि मिश्रा रविवार को क्रेटा कार से अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। कार में उनके अलावा उनकी पत्नी व दो बेटे, छोटे भाई की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। उनकी कार देर शाम उत्तरप्रदेश के वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे-5A पर हाथीनाला क्षेत्र के रानीताली पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कार को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे दो लोगों को भी रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एयर बैग खुलने के बाद भी कार सवार लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार सभी लोग कार के अंदर ही फंस गए। गैस कटर मंगवाकर मृतकों को कार के अंदर से निकाला गया। वहीं हादसे में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है। एक महिला और बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मृतकों में बलरामपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा (45), अंबिकापुर, ड्राइवर सनाउल्ला खलीफा (40), रामानुजगंज, ट्रक चालक उमाशंकर पटेल, (40), मदनपुरा, यूपी, एक राहगीर की भी मौत हो गई।

CG – युवक ने शादी का दिया झांसा, तालाब किनारे बनाए शारीरिक संबंध, गांव की बैठक में लिया गया ये फैसला, फिर जो हुआ…..

CG – युवक ने शादी का दिया झांसा, तालाब किनारे बनाए शारीरिक संबंध, गांव की बैठक में लिया गया ये फैसला, फिर जो हुआ…..

 रायपुर/बालोद। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने तालाब किनारे युवती से संबंध बनाया है। दुष्कर्म का ये सिलसिला लागातार जारी रहा, जिसके बाद युवक ने शादी से मना कर दिया और अब गांव में बैठक के बाद मामले थाने पहुंचा है।

पूरा मामला बालोद के गुरूर थानाक्षेत्र का है। यहां एक पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि पहली बार आरोपी युवक ने उसके साथ संबंध गांव में ही तलाब के पास बनाए, इसके बाद वो लगातार शादी का झांसा देकर अलग-अलग लोगों के घर उसे बुलाता और संबंध बनाता।

पीड़िता ने जब शादी की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी और फिर गांव में बैठक हुई और युवक-युवती को शादी करने के लिए समझाईश दी गई।

लेकिन युवक ने शादी से मना कर दिया जिसके बाद अब मामला थाने पहुंचा है और आरोपी युवक के खिलाफ गुरूर थाने में 376-IPC, 376(2)(n)-IPC के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए इतने करोड़ की मिली सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री का जताया आभार…

छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए इतने करोड़ की मिली सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री का जताया आभार…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 41 हजार करोड़ रूपए की लागत से रेलवे सुविधाओं के विस्तार का काम तेजी से चल रहा है, जिसमें रेल्वे ट्रैक का विस्तार, रेलवे लाईन का दोहरीकरण, रेलवे फ्लाई ओवर एवं ब्रिज आदि का निर्माण शामिल है। केंद्र सरकार ने इस साल के बजट में छत्तीसगढ़ राज्य में रेल्वे सुविधा के विकास के लिए 6925 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इससे राज्य में रेल परियोजनाओं के कामों को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में रेलवे के उन्नयन और विकास के लिए 41,000 करोड़ रुपए के निवेश से नई रेल लाइनों, रेलवे फ्लाईओवर और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में रेलवे का शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को अभूतपूर्व रेल परियोजनाओं की सौगात मिली है। ये परियोजनाएं राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी और जनता को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय के कारण छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क विस्तार की ऐतिहासिक पहल हो रही है। इससे यात्री सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ औद्योगिक, खनिज और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क विस्तार से न केवल यात्री परिवहन बल्कि खनिज संपदा और औद्योगिक उत्पादों के निर्यात में तेजी आएगी। इससे राज्य में व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में रेलवे के दीर्घकालिक विकास के लिए रावघाट-जगदलपुर, धरमजयगढ़-लोहरदगा और खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा जैसी कई नई रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को ऐतिहासिक रेलवे बजट प्राप्त हुआ है। यह राज्य की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और यात्री सुविधाओं को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार इस विकास यात्रा को और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गौरतलब है कि रावघाट रेलवे लाइन के अन्तर्गत दल्लीराजहरा-अंतागढ़ (77 किमी) सेक्शन चालू, यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। रावघाट तक विस्तार कार्य प्रगति पर, जिससे भिलाई इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की आपूर्ति होगी और ग्रामीणों को किफायती यातायात सुविधा मिलेगी। इसी तरह के.के. रेल लाइन दोहरीकरण के अन्तर्गत 170 किमी में से 148 किमी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे बस्तर और दंतेवाड़ा जिले की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। आवागमन आसान और माल परिवहन सुविधाजनक हो सकेगा। 4021 करोड़ रूपए की लागत वाली डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेल लाइन परियोजना की लंबाई 295 किमी है। इसके निर्माण से खनिज परिवहन, यात्री सुविधाएं और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कोरबा-अंबिकापुर नई रेल लाइन से सरगुजा क्षेत्र को नए विकास की दिशा मिलेगी। गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली 490 किमी लंबी परियोजना के सर्वेक्षण के लिए 12.25 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। सरडेगा-भालुमुडा डबल लाइन से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

प्रमोशन ब्रेकिंग : 3 दर्जन से ज्यादा इन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिली पदोन्नति,देखें लिस्ट …

प्रमोशन ब्रेकिंग : 3 दर्जन से ज्यादा इन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिली पदोन्नति,देखें लिस्ट …

 रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में पदस्थ मंत्रालय सेवा संवर्ग के दो संयुक्त सचिव, दो उप सचिव, 21 अवर सचिव समेत तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति मंत्रालय की ओर से उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए की गई है।
IMG-8598
IMG-8599
IMG-8600
IMG-8601
IMG-8602
IMG-8603
IMG-8604
IMG-8605
IMG-8606

हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत : बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार 13 और आरोपियों को मिली जमानत, MLA देवेंद्र यादव की रिहाई का रास्ता साफ

हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत : बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार 13 और आरोपियों को मिली जमानत, MLA देवेंद्र यादव की रिहाई का रास्ता साफ

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून को हुए हिंसा और तोड़फोड़ की घटना के बाद अब एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट हिंसा और आगजनी केस में 13 और आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायाधीश ने सोमवार को कुल 25 केसों में 13 आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले भी 14 अन्य आरोपियों की भी जमानत उच्च न्यायालय से हुई थी। ऐसा माना जा रहा है कि इसके साथ ही भलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत को लेकर भी अब रास्ता साफ हो गया है। जिनकी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगी हुई है। दसकी सुनवाई 20 फरवरी को होगी। उसके बाद ही उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।

जिनको जमानत मिली है उनके नाम इस प्रकार हैं…

1 मोहन राय
2 शुभम चेरियन
3 नारायण बंजारे
4 संतोष बंजारे
5 दिलीप मिरी
6 निक्कू उर्फ नितेश टंडन
7 लोकेश बंजारे
8 मदन लाल
9 कौशल गायकवाड़
10 टिकेश्वर उर्फ पप्पू
11 देवराज बंजारे
12 राहुल चेलक
13 करण जोशी

ब्रेकिंग :छाॅलीवुड के फिल्म स्टार और भाजपा नेता का आकस्मिक निधन,इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर…

ब्रेकिंग :छाॅलीवुड के फिल्म स्टार और भाजपा नेता का आकस्मिक निधन,इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर…

 गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। फिल्म अभिनेता राजेश अवस्थी का निधन हो गया। राजेश अवस्थी फिल्म अभिनेता के साथ-साथ भाजपा के नेता भी थे।

जानकारी के मुताबिक गरियाबंद में हार्ट अटैक से फिल्म अभिनेता राजेश अवस्थी का निधन हुआ, वो सिर्फ 42 साल के थे। छत्तीसगढ़ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले राजेश अवस्थी के निधन पर छालीवुड के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है।

ट्रैफिक नियमों का उंल्लघन करने वालों की अब खैर नहीं, 5 मिनट में आएगा ई-चालान, 10 मिनट में करना होगा ऑनलाइन भुगतान वरना…

ट्रैफिक नियमों का उंल्लघन करने वालों की अब खैर नहीं, 5 मिनट में आएगा ई-चालान, 10 मिनट में करना होगा ऑनलाइन भुगतान वरना…

 रायपुर : रायपुर में अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर फौरन कार्रवाई होगी। ITMS (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरों की मदद से नियम तोड़ते ही 5 मिनट के अंदर ई-चालान मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अब चालान की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे लोग 10 मिनट के भीतर ऑनलाइन फाइन जमा कर सकेंगे।

शहर में बढ़ते ट्रैफिक नियम उल्लंघन को रोकने के लिए SSP ने हाल ही में ITMS सिस्टम का निरीक्षण किया था। इसके बाद चालान सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया गया है। पहले प्रतिदिन करीब 100 लोगों के चालान काटे जाएंगे, जिसे बाद में और बढ़ाया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस डिजिटल सिस्टम से यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी। लोगों को सड़क नियमों का पालन करने की आदत डालनी होगी, अन्यथा तुरंत कार्रवाई होगी।

ट्रैफिक नियम:

1. हेलमेट पहनना अनिवार्य: बिना हेलमेट टू-व्हीलर चलाने पर चालान कटेगा।
2. रेड लाइट जंप करना: ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने पर ई-चालान मिलेगा।
3. ओवरस्पीडिंग पर नजर: तेज गति से वाहन चलाने वालों पर भी आईटीएमएस कैमरे नजर रखेंगे।
4. रॉन्ग साइड ड्राइविंग: गलत दिशा में वाहन चलाने पर भारी जुर्माना लगेगा।
5. मोबाइल का इस्तेमाल: ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करने पर चालान किया जाएगा।
6. ड्रंक एंड ड्राइव: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अब रायपुर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना महंगा पड़ेगा। ITMS कैमरों की नजर हर नियम तोड़ने वाले पर होगी, इसलिए सतर्क रहें और सुरक्षित यात्रा करें।

श्री जयतुसाव, दूधाधारी मठ मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व

श्री जयतुसाव, दूधाधारी मठ मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व

 रायपुर : राजधानी स्थित श्री जयतुसाव, दूधाधारी मठ मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व हर्ष उल्लास के साथ श्रद्धा भक्ति से मनाया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी माता सरस्वती जी शिवम भगवान राघवेंद्र सरकार राधा कृष्ण जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। आम का मौर, गेहूं की बाली तथा पुष्प गुलाल चंदन, धूप, नावेद अर्पित किया गया। पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद श्रद्धालु में प्रसाद का वितरण किया गया।

राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने कहा बसंत उत्सव सनातन धर्म वलंबियों का एक प्रमुख त्यौहार है, इस दिन विद्या दयानी माता सरस्वती की पूजा अर्चना विशेष रूप से की जाती है, जो भी श्रद्धालु भक्ति विधिवत पूजा अर्चना करता है, उन्हें बल बुद्धि एवं ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है। अजय तिवारी ने कहा कि जयतुसाव मठ में प्रत्येक वर्ष मांघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है, सभी भक्तजन पूजा अर्चना में शामिल हुए। महेंद्र अग्रवाल राम ,अवतार तिवारी, दीपेंद्र सोनी ,रमेश यदु, चंद्रकांत यदु ,हर्ष दुबे ,सुमित तिवारी ,गोविंद दास दीपक दास, निर्मल दास वैष्णव ,शारदा शुक्ला ,शैल अग्रवाल ,शालिनी, संतोषी, मोहिनी अग्रवाल ,मनीषा, योगिता यादव के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित है

CG NEWS : नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

CG NEWS : नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 अंबिकापुर : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के केदारपुर की है।-

जानकारी के अनुसार खुदकुशी करने वाली छात्रा ग्राम रेवापुर के आश्रित ग्राम लवाईडीह की बताई जा रही है। मृतका अंबिकापुर के केदारपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। फिलहाल फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 
CG Accident : अचानक ब्रेक मारने से ट्रैक्टर में जा घुसी बाइक, शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो लोगों की मौत

CG Accident : अचानक ब्रेक मारने से ट्रैक्टर में जा घुसी बाइक, शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो लोगों की मौत

 महासमुंद : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां पठानिया ढाबा के सामने एनएच-53 में एक फरवरी को सपोस से रायगढ़ शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे सुरंगी पाली के तीन लोग अचानक ट्रैक्टर चालक के द्वारा ब्रेक मारने पर मोटरसाइकिल ट्रैक्टर में जा घुसा जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिव कुमार निषाद अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 ए 4440 में अपने साथी सत कुमार नाग एवं सुनील निषाद के साथ सपोस से रायगढ़ शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे थे।

मोटरसाइकिल को शिव निषाद चला रहा था दोपहर करीब 11.45 को पठानिया ढाबा के पास पहुंचे थे कि एक बिना नंबर का ट्रैक्टर के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक ब्रेक मार दिया जिससे मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के पीछे एक्सीडेंट हो गया। मोटरसाइकिल चालक शिवकुमार निषाद पिता हरिसिंह निषाद (50) सुरंगी पाली] थाना.सांकरा एवं सत कुमार नाग पिता सुकलाल (45) सुरंगीपाली के सिर में गंभीर चोट लगी।
 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति सुनील निषाद को भी चोटे आई हैं। ट्रेक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
दीपक बैज ने बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर कसा तंज, बोले- पहले अपने पुराने वादे पूरे कर लें, फिर नए वादों पर जाएं

दीपक बैज ने बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर कसा तंज, बोले- पहले अपने पुराने वादे पूरे कर लें, फिर नए वादों पर जाएं

रायपुर : बीजेपी के छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 के घोषणा पत्र को लेकर अरुण साव के बयान कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि पहले बताएं कि अभी तक कितने वादे किए हैं, और कितने पूरे किए हैं? पहले अपने पुराने वादे पूरे कर लें, फिर नए वादों पर जाएं.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा में बागी होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. इसके साथ उन्होंने कहा कि अधिकृत प्रत्याशी होने के बावजूद नाम वापस लेने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है. वहीं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रचार में तेजी आने की बात कहते हुए कहा कि शानदार जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. एक साल में सरकार ने कुछ काम नहीं किया है.
 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रचार के प्रचार अभियान की कमान संभालने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगरी निकाय क्षेत्रों में क्या किया, यह जनता को बताएं. एक साल में सरकार ने कुछ भी नहीं किया. जनता के बीच झूठे वादे करके आएंगे.
CG: 3 महीने के लिए बंद रहेंगे चिकन दुकान, आदेश जारी

CG: 3 महीने के लिए बंद रहेंगे चिकन दुकान, आदेश जारी

 रायगढ़ : जिले में फैले बर्ड फ्लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी चिकन दुकानों को 3 महीने के लिए बंद रखने की आदेश जारी किए हैं। उसे आदेश पर पुनर्विचार की मांग लेकर आज चिकन बेचने वाले दुकानदार भारी संख्या में कलेक्ट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा ।

रायगढ़ में फैले बर्ड फ्लू के मद्दे नजर जिला प्रशासन ने सभी पोल्ट्री फार्म ओर चिकन दुकानों को बंद करवा दिया है, और यह आगामी 3 महीने तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिसे लेकर चिकन बेचने वाले दुकानदारों की दिक्कतें काफी बढ़ गई है। आज उस आदेश पर पुनर्विचार की मांग लेकर जिला प्रशासन के पास भारी संख्या में चिकन बेचने वाले दुकानदार पहुंचे और ज्ञापन सोपा।

ज्ञापन के माध्यम से चिकन बेचने वालों ने मांग की है कि उनके इस व्यवसाय से उनके बच्चों की पढ़ाई और घर का पालन पोषण होता है। अगर 3 महीने के लिए दुकान बंद कर दी जाएगी तो उन्हें काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ेगा। साथ ही साथ चिकन दुकान वालों ने यह भी बताया कि जो बर्ड फ्लू मिला है वह सरकारी पोल्ट्री फार्म में मिला है ना कि निजी। पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है जिससे कि अन्य चिकन बेचने वाले व्यवसायी काफी तकलीफ में आ गए हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से पुनर्विचार की मांग की है।

 
CG BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन, छग के 11 अफसर बने IAS

CG BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन, छग के 11 अफसर बने IAS

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को आईएएस प्रमोट किया गया है. डीओपीटी ने इस संबंध में आज नोटिफिकेशन जारी किया है. डीओपीटी ने साल 2021, 2022 और 2023 की रिक्तियों के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का प्रमोशन किया है।

आईएएस पदोन्नत होने वाले अधिकारियों के नाम :

हीना अनिमेश नेताम, अश्विनी देवांगन, डॉ रेनुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार सार्वा, गजेंद्र सिंह ठाकुर, तनुजा सलाम और डॉ. संतोष कुमार देवांगन शामिल हैं।

 

डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

 दंतेवाड़ा । जिले के बारसूर स्थित डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री में रखी सिलाई मशीनें, कपड़े और अन्य महंगे उपकरण जलकर खाक हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस हादसे में करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

बता दें कि रविवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे अंदर रखी कई सिलाई मशीनें, कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हालांकि, तब तक फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा जल चुका था।

अभी भी कुछ जले हुए सामानों में से धुआं निकल रहा है और नुकसान का सही अनुमान लगाया जा रहा है। महिला आत्मनिर्भरता की पहचान है डेनेक्स फैक्ट्री बता दें कि डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री दंतेवाड़ा जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्थापित की गई थी। इसे दंतेवाड़ा नेक्स्ट (डेनेक्स) नाम दिया गया, जहां महिलाएं सिलाई और गारमेंट निर्माण से जुड़कर रोजगार प्राप्त करती हैं। इसकी पहली फैक्ट्री हारम में स्थापित की गई थी, जिसके बाद बारसूर में भी यूनिट शुरू की गई। इस फैक्ट्री में उच्च गुणवत्ता के कपड़े तैयार किए जाते हैं, जो डेनेक्स ब्रांड के नाम से बाजार में उपलब्ध हैं।

बीजेपी नेता और छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन

बीजेपी नेता और छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ी एक्टर और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, गरियाबंद में रविवार रात को नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। राजेश अवस्थी (41) छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। डॉ. रमन सिंह सरकार के समय में छत्तीसगढ़ फ़िल्म विकास निगम बना था। राजेश अवस्थी फिल्म निगम के पहले अध्यक्ष थे। आज सोमवार दोपहर 1 बजे रायपुर के महादेव घाट में राजेश अवस्थी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गरियाबंद के रहने वाले थे राजेश

राजेश अवस्थी गरियाबंद के रहने वाले थे। वो फिलहाल रायपुर में भी रह रहे थे। उन्होंने राजनीतिक शास्त्र में ग्रेजुएशन और कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। हालांकि गरियाबंद निवासी होने के चलते यहां की हर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भी लगातार गरियाबंद में सक्रिय रहे।

देर रात डॉक्टर ने मृत घोषित किया

रविवार को राजेश भाजपा के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार में लगे थे। रात 11 बजे सीने में दर्द उठने पर उन्हें गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर हरीश चौहान ने उन्हें 11.28 बजे डेथ घोषित कर दिया। आशंका जताई गई है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।

CM साय बोले- छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रदेश अध्यक्ष बोले- हमने समर्पित कार्यकर्ता खो दिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, आज हम सब बहुत दुखी हैं। शोक में है। हमारी पार्टी के सिपाही, बीजेपी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है।

हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले। ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है।

बीजेपी ने रद्द किया कार्यक्रम

भाजपा नेता राजेश अवस्थी के निधन के चलते सोमवार को दोपहर 12 बजे होने जा रहे घोषणा पत्र लॉन्च कार्यक्रम को बीजेपी ने स्थगित कर दिया है। अब यह कार्यक्रम आज शाम 4 बजे बेहद साधारण तरीके से होगा। निकाय चुनाव को लेकर आज पार्टी ने थीम सॉन्ग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी तय किया था, इसे रद्द किया गया है।

इन फिल्मों में काम कर चुके थे राजेश

राजेश अवस्थी ने पहली बार प्रेम चंद्राकर की फिल्म मया देदे मया लेले में काम किया था। उनकी फिल्म मया 2, टूरा चाय वाला काफी चर्चा में रही। माया 2 में उन्होंने अपने बड़े भाई प्रकाश अवस्थी के साथ काम किया था। ऑडियंस ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। राजेश अवस्थी स्टेज परफॉर्मर होने के साथ-साथ सिंगर भी थे। राज्योत्सव जैसे कई सरकारी कार्यक्रमों में भी परफॉर्म किया करते थे। भोजपुरी और छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली कुछ बॉलीवुड फिल्मों के लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर भी राजेश अवस्थी ने काम किया है।

शराब दुकान में डकैती का खुलासा : झारखंड से 8 आरोपी गिरफ्तार, 3.51 करोड़ कैश बरामद

शराब दुकान में डकैती का खुलासा : झारखंड से 8 आरोपी गिरफ्तार, 3.51 करोड़ कैश बरामद

 गरियाबंद. जिले की सीमा से महज 14 किमी दूरी पर स्थित ओडिशा कालाहांडी के धर्मगढ़ में देशी शराब दुकान में हुए डकैती का खुलासा कालाहांडी एसपी जी अभिलाष ने किया है. इस मामले में झारखंड के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 3.51 करोड़ रुपए नगद समेत वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन व हथियार जब्त किया गया है.दरअसल भट्ठी मैनेजर ने 5 माह पहले झारखंड चांदहो जिले के कर्मचारी अनुज कुमार को नौकरी से निकाल दिया था. इसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और 30 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस अरोपियों को गिरफ्तार कर जब्त नगद रकम के सोर्स की जांच कर रही है. इस मामले के बाद गरियाबंद जिले के सीमावर्ती पुलिस भी अलर्ट हो गई है.

CG: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 8 नक्सली ढेर…भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

CG: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 8 नक्सली ढेर…भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

 बस्तर : बीजापुर जिले के तोड़का-कोरचोली जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 8 नक्सली मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने माओवादियों का कैंप ध्वस्त कर INSAS राइफल, 12 बोर गन और BGL लॉन्चर समेत भारी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं। मुठभेड़ के दौरान दो DRG जवानों को मामूली चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत सामान्य है।

सुरक्षाबलों को आशंका है कि कई और नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए या घायल हुए हैं, जिसके चलते इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के अनुसार, DRG, STF, कोबरा और CRPF की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.

Chhattisgarh : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इन दो नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा….

Chhattisgarh : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इन दो नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा….

 बिलासपुर :- बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला कर लिया है। पूर्व पार्षद और एमआईसी सदस्य अजय यादव तथा टिकरापारा वार्ड के पूर्व पार्षद लाल्टू घोष ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उनका आरोप है कि शहर जिला अध्यक्ष विजय पाण्डेय के व्यवहार और टिकट वितरण में अनदेखी से वे नाराज हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर बेदखली और अनुचित फैसले लेने का भी आरोप लगाया है।

अजय यादव और लाल्टू घोष ने कांग्रेस को अलविदा कहने के पीछे कई कारण बताए हैं।

सूत्रो की माने तो वार्ड क्रमांक 70 के पूर्व पार्षद और एमआईसी सदस्य अजय यादव का नाम पार्टी के पैनल में शामिल था, लेकिन उन्हें बी-फार्म नहीं दिया गया। वहीं, टिकरापारा वार्ड से पूर्व पार्षद लाल्टू घोष ने भी टिकट न मिलने और पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। इसे कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि चुनावी माहौल में इस तरह की टूट-फूट पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

Chhattisgarh : बी-फार्म न देने और फार्म वापसी का समय न मिलने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा....