CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
SIT गठित, खाते होल्ड,अवैध ठिकानों पर कार्यवाही -विजय शर्मा

SIT गठित, खाते होल्ड,अवैध ठिकानों पर कार्यवाही -विजय शर्मा

रायपुर, 4 जनवरी, 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजापुर जिले के पत्रकार श्री मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में चल रही जांच और कार्रवाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल प्रदेश के लिए बल्कि पत्रकारिता के स्वतंत्र स्वरूप के लिए भी एक गंभीर आघात है। प्रदेश सरकार इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेकर जांच सुनिश्चित कर रही है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों—रितेश चंद्रकार, दिनेश चंद्रकार और महेंद्र रामटेके—को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच को तेज करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर (आईपीएस) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 4 हफ्ते में चालान पेश कर स्पीड ट्रायल करवाया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि अपराधी ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर के सभी कार्यो की जांच कराने की बात उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि यह मामला 01 जनवरी 2025 की रात शुरू हुआ, जब पत्रकार श्री मुकेश चंद्रकार अपने घर से लापता हो गए। उनके बड़े भाई द्वारा 02 जनवरी को बीजापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मृतक की अंतिम लोकेशन और संबंधित व्यक्तियों की पूछताछ की। जांच के दौरान सुरेश चंद्रकार के बाड़े में स्थित सेप्टिक टैंक से मृतक का शव बरामद किया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेसी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार, जो इस मामले में प्रमुख आरोपी है, और वर्तमान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं, की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उसकी संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। अब तक आरोपी कांग्रेस नेता के तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

कांग्रेसी नेता सभी आपराधिक घटनाओ में शामिल

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं की अनैतिक गतिविधियों और आपराधिक करतूतों को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कई गंभीर घटनाओं का जिक्र किया, जिसमें कांग्रेस नेताओं के सीधे तौर पर अपराधों में लिप्त होने के मामले सामने आए हैं।

उन्होंने सबसे पहले बलौदाबाजार की घटना का उल्लेख किया, जहां कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव जेल में हैं और हाईकोर्ट तक ने उन्हें जमानत देने से मना कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस घटना से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2024 में सारंगढ़-विलाईगढ़ में कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा एक सार्वजनिक प्रदर्शन के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए उकसाए जाने का हवाला दिया। जांगड़े ने पुराने हिंसक घटनाओं का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को फिर से ऐसी ही घटनाओं को अंजाम देने के लिए प्रेरित किया, जो न केवल कानून का उल्लंघन था बल्कि कांग्रेस की सोच को भी दर्शाता था।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने सुरजपुर में एक पुलिसकर्मी की पत्नी और उसकी मासूम बेटी की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू और एनएसयूआई अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी की संलिप्तता पर चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ बालोद के डौंडी थाने में दर्ज एफआईआर का भी उल्लेख किया, जिसमें एक हेड मास्टर की आत्महत्या के मामले में उनका नाम सामने आया है। उन्होंने इसे कांग्रेस नेताओं की सत्ता का दुरुपयोग बताया।

श्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अपराध और अराजकता का बोलबाला है। पार्टी के नेता न केवल कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि वे ऐसे कार्यों को बढ़ावा भी दे रहे हैं

मुख्यमंत्री साय 338 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय 338 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

 गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जनवरी को जिला गरियाबंद प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय जिले को विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो की सौगात देंगे। मुख्य कार्यक्रम 5 जनवरी 2025 को पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री साय 338 करोड़ रूपए से अधिक के 193 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 219.03 करोड़ रूपए के 149 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 119.77 करोड़ रूपए के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही विभागीय स्टॉलो का निरीक्षण कर हितग्राहियो को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।

मुख्यमंत्री साय द्वारा किये जाने वाले मुख्य लोकार्पण कार्यो में देवभोग - अमलीपदर - उरमाल मार्ग लम्बाई 23 किलोमीटर का 36 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य। राजिम - पोखरा मार्ग का 24 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से उन्नयन कार्य लम्बाई 20 किलोमीटर, गरियाबंद जिले के बारदुला-नगरी- कांकेर- भानुप्रतापपुर - मानपुर मार्ग 47.60 किलोमीटर का 18 करोड़ 9 लाख रूपये की लागत से उन्नयन कार्य, नगर पंचायत राजिम अंतर्गत 14 करोड़ रूपये की लागत से सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट स्थापना एवं मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम उरमाल में 2 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से बने 33/11 के.व्ही उपकेन्द्र शामिल है।

इसी प्रकार मुख्य भूमि पूजन कार्यो में 70 करोड़ की लागत से कोपरा - पोखरा 25 किलोमीटर मार्ग का उन्नयन कार्य, ग्राम पंचायत कोमा से ग्राम पीपरछेड़ी तक 4 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से पहुंच मार्ग का भूमि पूजन, गरियाबंद जिले के सिकासार जलाशय के जीर्णोद्धार हेतु 10 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत का भूमि पूजन, गरियाबंद विकासखंड के जड़जड़ा तटबंध निर्माण के लिए 4 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत का भूमि पूजन, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्राम धवलपुर, जिडार, जुगाड़ एवं पीपरछेड़ी में विशेष पिछड़ी जनजाति विद्यार्थियों के लिए 10 करोड़ की लागत से छात्रावास का भूमि पूजन कार्य शामिल है। इसी प्रकार शासकीय कन्या महाविद्यालय गरियाबंद मे 4 करोड़ 66 लाख रूपये की लागत से भवन निर्माण शामिल है।

BREAKING : ‘बख्शे नहीं जायेंगे पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे’, सीएम साय के निर्देश पर 11 सदस्यीय SIT टीम गठित

BREAKING : ‘बख्शे नहीं जायेंगे पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे’, सीएम साय के निर्देश पर 11 सदस्यीय SIT टीम गठित

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या (Journalist Mukesh Chandrakar murder case) की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

Journalist Mukesh Chandrakar murder case बस्तर रेंज आईजी पी. सुंदरराज ने बताया, पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में 3 जनवरी को संदेही को पकड़ने के लिए गठित एक टीम को रायपुर के लिए भेजा गया।  घटना के संदेही रितेश चन्द्रकार को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया। घटना के अन्य संदेही महेन्द्र रामटेके (सुपरवाईजर) एवं दिनेश चन्द्रकार को बीजापुर से पकड़ा गया। तीनों आरोपियों से पूछताछ के साथ घटना में प्रयुक्त आलाजरब की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है।

BREAKING : अंबेडकर अस्पताल में नवजात बच्चे की चोरी का मामला, लापरवाही बरतने वाली सुरक्षा गार्ड तत्काल हटाए गए

BREAKING : अंबेडकर अस्पताल में नवजात बच्चे की चोरी का मामला, लापरवाही बरतने वाली सुरक्षा गार्ड तत्काल हटाए गए

 रायपुर: अम्बेडकर अस्पताल प्रबंधन की सजगता और पुलिस की तत्परता से आज एक दिन के बालक शिशु (मेल चाइल्ड) को चोरी होने से बचा लिया गया। अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने वार्ड की सुरक्षा में हुई चूक के लिए वार्ड में तैनात सुरक्षा गार्ड को तत्काल हटा दिया है। साथ ही प्रसूति वार्ड में भर्ती सभी लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान या अपरिचित लोगों से मेल- जोल ना बढ़ायें। किसी भी प्रकार के संदेहास्पद लोगों की सूचना वार्ड के सुरक्षा गार्ड, नर्स, डॉक्टरों या फिर अस्पताल में स्थित पुलिस सहायता केंद्र को देें ताकि समय रहते किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने शिशु को ढुंढने में शामिल सुरक्षा गार्ड की टीम और पुलिस को बधाई दी कि बेहद ही कम समय में पूरी टीम की सूझबूझ और सक्रियता की बदौलत शिशु को चोरी होने से बचा लिया गया।

घटना की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है कि अम्बेडकर अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के वार्ड नंबर 6 में भर्ती नीता सतनामी पति बेद व्यास सतनामी, ग्राम डोमा, थाना आरंग, रायपुर निवासी के एक दिन के नवजात शिशु के गुम जाने की सूचना अस्पताल प्रबंधन को मिली। इसके साथ ही परिजनों के माध्यम से इसकी सूचना थाना मौदहापारा को दी गई। अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र, सेक्युरिटी टीम एवं पुलिस प्रशासन को जैसी ही इसकी सूचना मिली त्वरित अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज का पड़ताल किया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने स्वयं इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सेक्युरिटी टीम को बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर शिशु की खोज के लिए जाने के निर्देश दिये

सीसी टीवी फुटेज में एक महिला के द्वारा नवजात शिशु को आयुष्मान गेट से बाहर ले जाते दिखाई दिया। दोपहर 1 बजकर 7 मिनट में आरोपित महिला द्वारा अस्पताल के वार्ड क्रमांक 6 से बच्चे को लेकर 1 बजकर 9 मिनट में आयुष्मान गेट से बाहर निकल जाना दिखाई दिया। तत्पश्चात पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 से दो महिलाओं के साथ शिशु को बरामद किया। शिशु को वापस अस्पताल लाया गया और उसकी डॉक्टरों द्वारा जाँच की गई जिसमें वह स्वस्थ होना पाया गया उसके बाद वापस परिजनों को सौंप दिया गया। शिशु की माता नीता सतनामी ने बताया कि डिलीवरी के लिए अपनी सास, ससुर और ननद के साथ 3 जनवरी को अम्बेडकर अस्पताल आई और शाम 7.30 के लगभग वार्ड नम्बर 6, बेड नम्बर 1 में उसको भर्ती किया गया। जहाँ रात्रि 11.15 बजे उसने बालक शिशु को जन्म दिया। उनकी सास और ननद के साथ रानी साहू और पायल साहू नामक दो महिलाओं ने अपना परिचय बनाया और दूसरे दिन यानी 04 जनवरी को इन दोनों महिलाओं ने सास और ननद के साथ वार्ड नम्बर 6 के गेट के पास साथ में खाना खाया। जब उसकी सास हाथ धोने गई और वापस आई तो नवजात शिशु बिस्तर पर नहीं था। रानी साहू और पायल साहू भी नहीं दिखे। तब शक हुआ। अस्पताल को और पुलिस को सूचना दिये। सूचना के आधार पर अस्पताल प्रबंधन और सिक्युरिटी टीम की सक्रियता तथा पुलिस की कार्यवाही से नवजात शिशु सकुशल वापस मिल गया।

 
 
अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, बलात्कार के कारण डर का माहौल : दीपक बैज

अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, बलात्कार के कारण डर का माहौल : दीपक बैज

 बस्तर : बस्तर के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी निंदा करते हुये कहा कि प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है। राजधानी से शुरू हुआ हत्याओं का खौफनाक मंजर अब बस्तर तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री की बस्तर में मौजूदगी के दौरान ही जगदलपुर में एक चिकित्सक की पत्नी की हत्या हो गयी। प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का शिकार अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी हो रहा है। पत्रकार को अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता की कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है। पत्रकार का शव साय राज में सेप्टिक टैंक में मिल रहा है।

48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या की घटना हुई है, रोज हो रही हत्याओं से पूरे प्रदेश में भय का माहौल है। प्रदेश में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश के सभी जिलों में रोज हत्या हो रही है। राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। हर शहर में ऐसा कोई दिन नहीं होता, जब भयावह हत्या की एक-दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेखौफ हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।

रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म

रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूब अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही। इसलिए अपराधिक घटनाये बढ़ रही है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोंदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो हत्या, अपराध की घटनाये बर्दाशत के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा एक्शन: आरोपी ठेकेदार के ठिकानों पर चला बुलडोजर, 5 एकड़ जमीन पर किया था अवैध कब्जा

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा एक्शन: आरोपी ठेकेदार के ठिकानों पर चला बुलडोजर, 5 एकड़ जमीन पर किया था अवैध कब्जा

 बीजापुर। बीजापुर के मशहूर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की है। मौके पर वन विभाग के अफसर समेत SDM और राजस्व अमला मौजूद हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया गया है।

5 एकड़ भूमि पर किया था अवैध कब्जा

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ठेकेदार ने गंगालूर मार्ग पर कंस्ट्रक्शन के नाम पर 5 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। आपको बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने बीजापुर जिले के मिरतुर इलाके एक सड़क निर्माण की स्टोरी अपने संस्थान के लिए बनाई थी। जिसके बाद सरकार ने सड़क पर बड़ी जांच बैठाकर कार्यवाही भी की थी।

इस मामले में आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि, ‘पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। उनका शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा।

आपको बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। उनके सभी मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे। इस उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बीजापुर थाने में करवाई है। इधर गुमशुदगी की खबर पर बीजापुर एसपी ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई थी।

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

 गरियाबंद :  जिला गरियाबंद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में जिला गरियाबंद के थाना इंदागांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कांडसर के आस-पास क्षेत्र में इंदागांव एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला बल ई- 30 गरियाबंद, एसओजी जिला नुआपाडा (ओडिसा) एवं 65/211 बटा. सीआरपीएफ जिला गरियाबंद, डीआरजी धमतरी, 207 कोबरा बटा. की संयुक्त पार्टी सूचना स्थल की ओर नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान 03 जनवरी 2025 के लगभग 11:10 बजे कांडसर-नागेश के मध्य जंगल पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। सुरक्षाबलों द्वारा भी यथा-स्थान पर पोजिशन लेकर आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही में फायरिंग किया गया।

 
सुरक्षा बलों के जवाबी कार्यवाही से सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व नक्सली अपने आपको घिरता हुआ देखकर जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग खड़े हुए, मुठभेड़ लगभग 01 घण्टें तक चली। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल व आस-पास की एरिया में सर्चिंग करने पर 01 पुरूष नक्सली के शव व 02 नग बीजीएल लॉन्चर एवं 02 नग 315 बोर रायफल, नक्सली वर्दी, नक्सल साहित्य, विस्फोटक सामग्री, वायरलेस सेट एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया। मारे गये नक्सली का शव व बरामद सामाग्रियों को जिला मुख्यालय वापसी उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 
मृत नक्सली के विरुद्ध जिला गरियाबंद अंतर्गत दर्ज अपराधिक प्रकरण 
 पायली खण्ड (जुगाड़)06/2024,109,191(2), 191(3), 190 बीएनएस. 25,27 आर्म्स, जोड़ने धारा 10 (ख) (पप), 13 (1)(क), 16 (ख), 20 38(2),39(2),वि.वि.क्रि.क.नि0 अधि0। 21.11.2024 के प्रातः 07.00 बजे करीबन ग्राम अमाड़ देवझरअमली के मध्य जंगल पहाड़ीदि0घ0स0 को घटनास्थल पर जिला बल ई-30 एवं कोबरा बटालियन 207 के द्वारा संयुक्त रुप से नक्सल सर्चिग दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने व हथियार लुटने के नियत से हमला कर अंधाधुंध फायरिंग करने से सुरक्षा बल द्वारा जवाबी फायर करने पर नक्सली मौके पर से भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 02) जुगाड़09/2023
147,148,149,307 भादवि0 4,5 वि0प0 अधि0 38, 39 वि.वि.क्रि.क.नि0 अधि0, 25,27 आर्म्स एक्ट। ग्राम करलाझर पहाड़ी जंगल दि0घ0स0 को घटनास्थल पर जिला बल ई-30 एवं कोबरा बटालियन 207 के द्वारा संयुक्त रुप से नक्सल सर्चिग दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने व हथियार लुटने के नियत से हमला करने से पुलिस की जवाबी फायर में नक्सली नंदलाल उर्फ अमलु मारा गया तथा मौके पर मृतक के शव के अलावा अन्य विस्फोटक पदार्थ व आर्म्स तथा दैनिक उपयोगी सामान जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
03) जुगाड़ 14/2023
147,148,149,457,506, भादवि0 25,27 आर्म्स, 10 (ख) (पप), 13 (1)(क), 16 (ख), 20 38(2), 39(2),वि.वि.क्रि.क.नि0 अधि0। ग्राम पीपलखुटा- नागेष के मध्य  पहाड़ी जंगल दि0घ0स0 को घटनास्थल पर जिला बल ई-30 एवं कोबरा बटालियन 207 के द्वारा संयुक्त रुप से नक्सल सर्चिग दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने व हथियार लुटने के नियत से हमला कर अंधाधुंध फायरिंग करने से सुरक्षा बल द्वारा जवाबी फायर करने पर नक्सली मौके पर से भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 
मुठभेड़ में मारे गए नक्सली
नाम रोशन, इंदागांव एरिया कमेटी, सदस्य ईनाम 05 लाख
जर्नलिस्ट मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में 3 गिरफ्तार, जल्द होगा मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

जर्नलिस्ट मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में 3 गिरफ्तार, जल्द होगा मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम नहीं बताए है। बता दें मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता हो गए थे और शुक्रवार को उनका शव बीजापुर में उनके रिश्तेदार व ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति पर बने सेप्टिक टैंक में मिला था।

इस मामले में आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि, ‘पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। उनका शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा।

मोबाइल नंबर को किया ट्रैक
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह बुधवार शाम को लापता हो गए और उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मुकेश के मोबाइल नंबर को ट्रैक करते हुए, पुलिस सुरेश चंद्राकर की संपत्ति पर पहुंची और एक सेप्टिक टैंक में शव पाया, जिसे कंक्रीट स्लैब के साथ ताजा डाला गया था। पुलिस को संदेह है कि हत्या जिले में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं से जुड़ी है जिसे पीड़ित ने कवर किया था। बताया जाता है कि इस काम में सुरेश चंद्राकर शामिल थे।

10 जनवरी से पहले छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, दो से तीन मंत्री लेंगे शपथ

10 जनवरी से पहले छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, दो से तीन मंत्री लेंगे शपथ

4 जनवरी 2025 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 10 जनवरी से पहले होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, दो नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी चल रही है, जबकि हरियाणा के मॉडल पर तीसरे मंत्री को शामिल करने पर भी विचार हो रहा है। क्षेत्रीय संतुलन के मद्देनज़र रायपुर, बिलासपुर, और बस्तर से नए मंत्रियों के चयन की संभावना है।

दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ 12 मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन एक पद खाली रखा गया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया, जिससे वर्तमान में मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं।

सरकार अब हरियाणा की तर्ज पर 13 मंत्रियों का मंत्रिमंडल बनाने पर विचार कर रही है। हरियाणा की विधानसभा में 90 सदस्य हैं, और वहां भी मंत्रियों की संख्या 13 तक सीमित है। अगर यह फॉर्मूला लागू होता है, तो छत्तीसगढ़ में मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है।

मंत्री पद के संभावित दावेदार:

भाजपा के पास कई वरिष्ठ और अनुभवी विधायकों की सूची है, जो मंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं:

 

पूर्व मंत्री

 

  • अमर अग्रवाल
  • राजेश मूणत
  • धरमलाल कौशिक
  • अजय चंद्राकर मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष:
    किरणदेव पहली बार विधायक बने नेता - महिला विधायक भावना बोहरा (पंडरिया) - गजेंद्र यादव (दुर्ग ग्रामीण)

रायपुर से मंत्री बनने की संभावना

रायपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रायपुर से कोई मंत्री नहीं है। ऐसे में रायपुर से एक मंत्री बनाए जाने की संभावना प्रबल है।

 

ये हैं दावेदार

 

  • सुनील सोनी (हालिया उपचुनाव विजेता)
  • मोतीलाल साहू
  • पुरंदर मिश्रा
  • राजेश मूणत (पूर्व मंत्री)

जानकारों की मानें तो क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए रायपुर, बिलासपुर, और बस्तर से नए मंत्री बनाए जा सकते हैं।

CG : डाॅ.पूजा चौरसिया केस में आया नया मोड़, CID की जांच में हुए चौकाने वाले खुलासे,हाईकोर्ट के आदेश के बाद CID ने शुरू की थी जांच

CG : डाॅ.पूजा चौरसिया केस में आया नया मोड़, CID की जांच में हुए चौकाने वाले खुलासे,हाईकोर्ट के आदेश के बाद CID ने शुरू की थी जांच

 बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में महिला डॉक्टर पूजा चौरसिया की मौत मामले में CID ने अहम जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में पूजा चौरसिया की हत्या की बात सामने आयी है। आपको बता दे फांसी के फंदे पर डाॅ. पूजा चौरसिया की लाश मिलने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या का केस मान रही थी। लेकिन डाॅ.पूजा की मां इसे हत्या का मामला बताकर निजी एजेंसी से जांच की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच CID कर रही थी। सीआईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि डाॅ पूजा ने खुदकुशी नहीं की थी, बल्कि जिम ट्रेनर सूरज पांडेय ने स्कार्फ से गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। इससे पहले उसने रेप किया।

गौरतलब है कि बिलासपुर के जिला अस्पताल में पदस्थ लेडी डॉक्टर पूजा चौरसिया की 10 मार्च 2024 को संदिग्ध हालात में लाश मिली थी। शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना को आत्महत्या से जोड़कर मामले की विवेचना कर रही थी। पुलिस की जांच में पता चला था कि पति डॉ. अनिकेत और जिम ट्रेनर सूरज पांडेय घायल पूजा को प्राइवेट अस्पताल लेकर गए थे। पुलिस की जांच में मौत से पहले डाॅ पूजा चौरसिया का जिम ट्रेनर सूरज से लगातार बातचीत के रिकॉर्ड मिले थे। जिसके बिनाह पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। शुरूवाती जांच में सूरज पुलिस को गुमराह करता रहा। इसके बाद पुलिस ने पूजा चौरसिया की मौत के मामले में जीम ट्रेनर सूरज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

बेटी की मौत पर मां ने लगाये थे हत्या के आरोप, निष्पक्ष जांच की करी थी मांग

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर डाॅ. पूजा चौरसिया की मां रीता चौरसिया ने सवाल उठाए पहले ही सवाल उठाये थे। उन्होंने पुलिस पर उसके पति डॉ.अनिकेत को बचाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मौत के बाद प्राइवेट फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच भी कराई थी और फिर पुलिस से शिकायत की गयी। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तब उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने तथ्यों को देखते हुए मामले की आगे की जांच सीआईडी से कराने और 8 हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था।

CID जांच में हुए अहम खुलासे, रेप के बाद कर दी थी हत्या

हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीआईडी की टीम ने डाॅ.पूजा चौरसिया की मौत के केस की जांच शुरू की थी। जांच में सीआईडी की टीम को कई चौकाने वाले सबूत मिले। जैसे पूजा चैरसिया के शरीर पर चोट के निशान थे। फारेंसिक जांच में डाॅ. पूजा चौरसिया की हत्या किये जाने का नया एंगल सामने आया है। सीआईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि डाॅ पूजा ने खुदकुशी नहीं की थी, बल्कि जिम ट्रेनर सूरज पांडेय ने पहले रेप किया फिर स्कार्फ से गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। सीआईडी जांच में यह बात सामने आई है कि पूजा की लाश वज्रासन की अवस्था में होने की जानकारी दी गई है।

गले में जो स्कार्फ था, उसकी लंबाई 6 फीट 6 इंच है। इस स्थिति में पंखे तक स्कार्फ नहीं पहुंचता। फंदे से लटकने की स्थिति में गले ही हड्‌डी टूट जाती, जबकि गले की हड्‌डी भी नहीं टूटी थी। डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।CID की AIG मेघा टेम्भूरकर ने जांच के बाद सूरज के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज करने की रिपोर्ट दी है। इस पूरे मामले में सीआईडी की जांच में पूजा के पति डॉ. अनिकेत कौशिक पर कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं, ज​बकि पूजा की मां रीता चौरसिया ने हत्या के पीछे अनिकेत का हाथ होने का दावा किया है।

ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बेटी ने अपने ही मां-बाप को लगा दिया 55 लाख का चूना, पिता ने बेटी और ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ कराया FIR

ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बेटी ने अपने ही मां-बाप को लगा दिया 55 लाख का चूना, पिता ने बेटी और ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ कराया FIR

 दुर्ग 4 जनवरी 2025। दुर्ग में जिला में ठगी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक रेलवे कर्मी ने अपनी बेटी और उसके ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करायी है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पहले तो माता-पिता और ममा के कुछ दस्तावेज लिये। फिर उन्ही दस्तावेजों के आधार पर उन्होने बैंक से करीब 55 लाख रूपये का लोन ले लिया। बैंक से लोन की किस्त कटने का मैसेज आने के बाद उन्हे इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

माता-पिता के साथ ही धोखाधड़ी का ये मामला दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि नरेन्द्र ध्रुव रेलवे कर्मी है। उन्होने बताया कि उनकी बेटी अप्रैल 2022 में पुणे में पढ़ाई करने गई थी। उसके साथ मोहल्ले का ही रहने वाला शौर्यजीत साहू भी पुणे पढ़ाई करने गया था। जुलाई 2023 में खुशबू ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसने पुणे की पढ़ाई छोड़कर इंदौर से रिनाईनंस कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स में एडमिशन ले लिया है।

उसने बताया कि एडमिशन में प्रोसेस के लिए उसे मां की तीन महीने की सैलरी स्लिप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पापा के रेलवे का आईडी कार्ड चाहिए। इस बीच शौर्य और खुशबू साथ में भिलाई आते जाते रहे। घर आने के दौरान शौर्यजीत ने खुशबू की मां के मोबाइल का पूरा डेटा अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया। इसके साथ ही जो भी ओटीपी आया, वो भी फाइनेंस कंपनी को बता दिया। संदेह होने पर जब मां ने उससे पूछा, तो उसने कॉलेज के काम से मोबाइल यूज करने की बात कहकर गुमराह कर दिया।

दस्तावेज जमाकर बैंक और फाइनेंस कंपनियों से लिया लाखों का लोन

पुलिस ने बताया कि मां और पिताजी के डाक्यूमेंट लेने के कुछ महीने तक परिवार को लोन की जानकारी नहीं हुई। जब ईएमआई नहीं जमा हुआ, तो बैंक और फाइनेंस कंपनियों से उनके पास मैसेज और फोन करना शुरू कर दिया। मां ने देखा की उनकी सैलरी अकाउंट से लोन की किस्त कट रही है। जब छात्रा की मां ने बेटी से पूछा, तो उसने दोबारा गुमराह करने के लिए कहा कि यह ट्रेडिंग कंपनी का मैसेज है।

नरेंद्र ध्रुव को पत्नी की सैलरी अकाउंट से पैसा कटने के बाद संदेह हुआ। इस पर नरेंद्र ने अपने छोटे भाई चंद्रप्रकाश ध्रुव को मैसेज भेजकर जानकारी मांगी। जांच करने पर पता चला कि उनके नाम पर लोन लिया गया है। उसी की किस्त बैंक और फाइनेंस कंपनी द्वारा काटी जा रही है। इस जानकारी के बाद नरेंद्र धु्रव और उनकी पत्नी को सच्चाई का पता चला कि उनकी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है।

लोन की राशि प्रेमी ने अपने पिता के खाते में किया ट्रांसफर

इस मामले की शिकायत के बाद नेवई पुलिस ने जब जांच की, तो पता चला कि शौर्यजीत साहू ने पहले तो युवती को अपने साथ मिलाकर उसके माता-पिता के नाम पर लोन लिया। इसके बाद उस लोन की राशि 41 लाख 98 हजार 827 रुपए अपने पिता योगेश साहू के खाते में ट्रांसफर किया। फिर उस पैसों को निकाल लिया।

लड़की के पिता रेलवे में कर्मचारी और मां मां स्कूल में लेक्चरर

पुलिस ने बताया कि अपने परिजनों के साथ धोखाधड़ी करने वाली युवती की मां शासकीय स्कूल में लेक्चरर हैं और पिता रेलवे में कर्मचारी हैं। पिता ने बताया कि 6 महीने पहले जब तक उन्हे इस धोखाधड़ी की जानकारी नही थी, तब उनकी बेटी हमेशा अपनी मां और मामा से बात करती थी। भिलाई अपने घर भी आती थी। जब से उसने 55 लाख की ठगी की उसके बाद से वह पिछले 6 महीने से उसने ना तो बात किया और ना ही घर आई है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री साय से फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री साय से फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं पर हुई चर्चा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं पटकथा लेखक प्रकाश झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रकाश झा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्मों के निर्माण और फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं के संबंध में चर्चा की। प्रकाश झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रकाश झा उन दिग्गज फिल्मकारों में से एक है, जो अपनी फिल्मों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को पर्दे पर बखूबी उतारते हैं।

अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है – दीपक बैज

अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है – दीपक बैज

 अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है – दीपक बैज

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हत्याओं, लूट, बलात्कार के कारण डर का माहौल

प्रदेश की कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है

रायपुर। बस्तर के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी निंदा करते हुये कहा कि प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है। राजधानी से शुरू हुआ हत्याओं का खौफनाक मंजर अब बस्तर तक पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री की बस्तर में मौजूदगी के दौरान ही जगदलपुर में एक चिकित्सक की पत्नी की हत्या हो गयी। प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का शिकार अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी हो रहा है। पत्रकार को अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता की कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है। पत्रकार का शव साय राज में सेप्टिक टैंक में मिल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या की घटना हुई है, रोज हो रही हत्याओं से पूरे प्रदेश में भय का माहौल, प्रदेश में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश के सभी जिलों में रोज हत्या हो रही है। राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। हर शहर में ऐसा कोई दिन नहीं होता, जब भयावह हत्या की एक-दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेखौफ हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।

रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूब अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही। इसलिये अपराधिक घटनाये बढ़ रही है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोंदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो हत्या, अपराध की घटनाये बर्दाशत के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है।

CG – प्रेमिका को भगाया, शादी की और फिर दी खौफनाक मौत, फिल्म दृश्यम स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

CG – प्रेमिका को भगाया, शादी की और फिर दी खौफनाक मौत, फिल्म दृश्यम स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

 रायपुर। शादीशुदा युवक ने 25 वर्षीय युवती से भाग कर शादी की। मामूली से विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसको दर्दनाक मौत दे दी। पति ने अपनी पत्नी की लाश को छिपाने के लिए अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का फार्मूला अपनाया और लाश को मलबे में दबाकर फरार हो गया। लेकिन अब आरोपी पति पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि हत्या के बाद मृतका की लाश निर्माणाधीन बिल्डिंग में दबा दी गई थी, इसके बाद से पति की तलाश जारी थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि पचपेढी नाका कलर्स मॉल के पास निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में पिथौरा निवासी 25 वर्षीय सुनीता ध्रुव की हत्या करके फरार मृतका के ही पति रामेश्वर दीवान (45 वर्ष) को पुलिस ने दो महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पिथौरा से आकर कॉम्प्लेक्स में मजदूरी करते हुए लेबर क्वॉर्टर में रहते थे।

मजदूरी के रुपए को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो रामेश्वर ने सुनीता के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को मलबे में दबाकर फरार हो गया। साथ काम करने वाले मजदूर भी नहीं जानते थे दोनों को राजेन्द्रनगर पुलिस के मुताबिक कॉम्प्लेक्स के मैनेजर विजय तिवारी की सूचना पर 9 नवंबर को शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान करने में ही पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मजदूर कॉम्प्लेक्स में काम करने लौटे, तब शव देखा गया लेकिन मृतका को कोई पहचानता नहीं था। इसके बाद पिथौरा में सुनीता ध्रुव के परिवार वाले मिले। तब पता चला कि सुनीता ने शादीशुदा रामेश्वर दीवान के साथ प्रेम प्रसंग में पड़कर शादी की थी। बेलर पिथौरा निवासी रामेश्वर शादीशुदा व बाल बच्चेदार था। वह सुनीता को भगाकर रायपुर ले आया और दोनों यहीं मजदूरी कर रहे थे।

CG Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दो की मौत, 2 हुए गंभीर रुप से घायल

CG Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दो की मौत, 2 हुए गंभीर रुप से घायल

 रायगढ़ : नव वर्ष की शुरुआत होने के साथ ही कोरबा जिले में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का ग्राफ बढ़ने लगा है। जिले में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की सांसे थम गई।

बांगो थानांतर्गत मदनपुर घाटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था, कि कार सवार चार लोगों में से दो का मौके पर ही दर्दनाक अंत हो गया, जिनमें नाम रुद्रेवश्वर गोंड़ और गणेश प्रजापति था और दोनों की एसईसीएल कर्मी थे।

वहीं बिहारी प्रजापति और श्याम लाल प्रजापति गंभीर रुप से घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल रवाना करवाया। वहीं मृतकों की लाश मर्च्युरी घर भिजवा दिया गया है। मर्ग पंचनामा की औपचारिकता पूरी कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

नए जिला अध्यक्षों के ऐलान की उलटी गिनती शुरू, कौशिक समेत दिग्गजों को मिल सकता है मौका !

नए जिला अध्यक्षों के ऐलान की उलटी गिनती शुरू, कौशिक समेत दिग्गजों को मिल सकता है मौका !

 CG Politics News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी संगठन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। तीन से चार दिनों के भीतर प्रदेश के 33 जिलों के नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा होने जा रही है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और अन्य वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि दो से तीन दिनों में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी हो जाएगी। 6 जनवरी तक जिला अध्यक्षों का ऐलान हो जाएगा।

नामों पर लग चुकी है अंतिम मुहर
प्रदेश भाजपा में बूथ कमेटियों के बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। अब जिलाध्यक्ष बनाए जाने हैं। पिछले दिनों इसे लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन सहित वरिष्ठ नेताओं ने जिलों से आए नामों की समीक्षा करने के तीन-तीन नामों का पैनल बैनाकर केंद्रीय नेतृत्व के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। सूत्र बताते हैं कि जहां जिलाध्यक्षों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। 6 जनवरी तक जिला अध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नामों की चर्चा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए भी वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा तेज है। जिसमें धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, विक्रम उसेंडी, नारायण चंदेल सहित अन्य नाम शामिल हैं। बताया जाता है कि भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष किसी ओबीसी वर्ग के वरिष्ठ नेता को ही बना सकती है।

चुनाव अधिकारियों को सौंपा जाएगा लिफाफा
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बंद लिफाफों में नाम आने के बाद सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों को लिफाफा सौंपा जाएगा। चुनाव अधिकारी अपने-अपने जिलों में जाएंगे और सबके सामने लिफाफा खोला जाएगा। जिसमें जिनका नाम होगा, उनको प्रक्रिया के तहत नामांकन भरवाया जाएगा। नामांकन के बाद अगले दिन एक नामांकन होने पर उनको निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रदेश भाजपा की नई टीम किस दिशा में पार्टी को आगे बढ़ाती है।

BREAKING: धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या, सड़क पर मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

BREAKING: धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या, सड़क पर मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

 कोरबा :-  जिले में रजगामार चौकी अंतर्गत ढेंगुरडीह गांव में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव में रहने वाले रामकुमार राठिया की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। रामकुमार की लाश सड़क पर रक्तरंजित अवस्था में पाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अपराध कायम कर पुलिस रामकुमार के हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

कोरबा में रजगमार चौकी अंतर्गत ढेंगुरडीह गांव में बीती रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। गले पर धारदार हथियार से वार कर अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जान ले ली। हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान रामकुमार राठिया के रुप में की गई है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू की। पता चला है कि मृतक रामकुमार की शादी को 22 साल हो चुके हैं और वह मजदूरी करता था,उसकी पत्नी अंगूरी बाई ने किसी दूसरे के साथ भाग कर शादी कर ली ।

उसका एक लड़का है जो अपने पिता के साथ रहता है। शुक्रवार की शाम मृतक घर के पास सड़क किनारे घूम रहा था । कुछ देर बाद उसकी रक्तरंजिश हालत में लाश मिली। घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में घटित हुई है यह आसपास के किसी भी व्यक्ति को पता नहीं है।

मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दावा किया है,कि हत्या के आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, बोले, किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा..

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, बोले, किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा..

 रायपुर । बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। 1 जनवरी की रात 8बजे से ही मुकेश चंद्राकर अपने घर के बाहर से लापता थे। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, जिसके बाद संदेही ठेकेदार की सेप्टिक टंकी से पत्रकार का शव मिला। मुख्यमंत्री ने इस मामले में सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री ने X पर लिखा है कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

आपको बता दें कि बीजापुर पुलिस ने मुकेश चंद्राकर की तलाश के लिए एडिश्नल एसपी के नेतृत्व में एक टीम बनायी थी। टीम में कई पुलिस अधिकारी थे, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया था। इस बीच पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च आपरेशन भी चलाया था। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी सर्च कर रही थी। पुलिस ने आखिरी लोकेशन के आधार पर आसपास के क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया, जिसके बाद एक सेप्टिक टैंक में एक शव मिला।

पुलिस ने शव की शिनाख्त मुकेश चंद्राकर के रूप में की है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक प्राइम सस्पेक्ट बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े के सेप्टिक टैंक में लाश मिला है। परिजनों ने दाहिने हाथ पर बना टैटू देखकर लाश की पहचान की। मुकेश चंद्राकर यू-ट्यूब चैनल बस्तर जंक्शन के जरिए पत्रकारिता करते थे। बीजापुर में वो कई टीवी चैनल के लिए भी पत्रकारिता कर चुके थे।

जानकारी के मुताबिक मिरतुर सड़क निर्माण में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के भ्रष्टाचार की पोल खबर के जरिये खोली थी। जानकारी के मुताबिक 120 करोड़ की सड़क में भ्रष्टाचार की खबर प्रसारित करने के बाद जांच बैठायी गयी थी। इसी खबर की वजह से विवाद हुआ था। जिसके बाद ठेकेदार ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर युवा पत्रकार की हत्या करवा दी। एक जनवरी की रात से मुकेश लापता थे। शार्ट्स और टी-शर्ट पहने हालत में अपने साथ ले गए गए थे ठेकेदार के गुर्गे। जिसके बाद अब उनकी लाश मिली है।

महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी, महिलाओं के बैंक खाते में 651.62 करोड़ रूपए अंतरित

महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी, महिलाओं के बैंक खाते में 651.62 करोड़ रूपए अंतरित

 Mahtari Vandan Yojna :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की पात्र माताओं एवं बहनों को नववर्ष पर लगभग 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि राज्य शासन द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में 01 जनवरी 2025 को अंतरित कर दी है। इस योजना में मार्च 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक हितग्राही महिलाओं को 11 मासिक किश्तों में 7181 करोड़ 94 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि उक्त योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि की जानकारी के लिए महतारी वंदन योजना का मोबाईल एप भी है. जिसे हितग्राही प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपनी जानकारी देख सकते हैं।

महिला एवं बाल विकास से मिली जानकारी के अनुसार माह जनवरी 2025 में कुल 69 लाख 69 हजार 399 हितग्राहियों को 651.62 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया गया। इन हितग्राहियों में से 60 लाख 65 हजार 160 हितग्राहियों को एक हजार रूपए के मान से 606 करोड़ 51 लाख 60 हजार रूपए की सहायता दी गयी है तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले 9 लाख 04 हजार 239 महतारियों को 45 करोड़ 10 लाख 76 हजार 400 रूपए इस प्रकार कुल 651 करोड़ 62 लाख 36 हजार 400 रूपए की सहायता राशि जारी की गयी है।

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण प्रयासों को सराहा, 225 करोड़ रुपये की दी प्रोत्साहन राशि

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण प्रयासों को सराहा, 225 करोड़ रुपये की दी प्रोत्साहन राशि

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण के लिए किए गए प्रयासों की केंद्र सरकार ने सराहना की है। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल और इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभावों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को 225 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। छत्तीसगढ़ सरकार को भूमि रजिस्ट्री प्रक्रिया को ऑनलाइन करने और इसे भूमि रिकॉर्ड से जोड़ने के लिए 150 करोड़ रुपये तथा विरासत रजिस्ट्री को डिजिटल कर आम जनता के लिए सर्च सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 75 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य में भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण कार्य की सराहना और इसके लिए दी गई प्रोत्साहन राशि हमारे लिए उत्साहवर्धक है। यह राशि हमारे डिजिटलीकरण प्रयासों को और तेज करेगी, जिससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण के तहत भू-आधार (विशिष्ट भूमि पार्सल पहचान संख्या) जारी करने, कैडेस्ट्रल नक्शों का सर्वेक्षण और डिजिटलीकरण तथा कृषक रजिस्ट्री तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। इससे किसानों को बैंकिंग सेवा, ऋण और सरकारी योजनाओं का सहजता से लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने के लिए जीआईएस मैपिंग के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण किया जा रहा है। यह प्रक्रिया शहरी नियोजन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के साथ ही मास्टर प्लान तैयार करने में सहायता करेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण परियोजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी नागरिकों को सशक्त बनाने के साथ ही राज्य में विकास कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी। केंद्र सरकार द्वारा मिली यह सराहना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इस प्रोत्साहन राशि का उपयोग नागरिकों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाने में किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के दो IPS केंद्र में आईजी इम्पैनल, 2006 बैच के अफसर सहित 71 को मिला….

छत्तीसगढ़ के दो IPS केंद्र में आईजी इम्पैनल, 2006 बैच के अफसर सहित 71 को मिला….

 IPS Emplacement IG Level:  छत्तीसगढ़ दो IPS समेत 71 आईपीएस केंद्र में IG इम्पैनल हो गये हैं। इसमें 2006 बैच के 60 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। IPS मंयक श्रीवास्तव और आरएन दास आईजी इम्पैनल हो गये हैं। आपको बता दें कि मयंक श्रीवास्तव अभी केंद्र में  स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर हैं।

image(82)

WhatsApp Image 2025 01 03 at 22.57.26

सीमेंट कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए सांसद बृजमोहन ने केंद्रीय वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सीमेंट कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए सांसद बृजमोहन ने केंद्रीय वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के संसाधनों का दोहन करते हुए सीमेंट कंपनियों द्वारा बार-बार कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि कर प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इस संबंध में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर सीमेंट की बढ़ी कीमतों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सीमेंट का प्रत्येक महीना लगभग 30 लाख टन (6 करोड़ बैग) उत्पादन किया जाता है जिसकी कीमतों में एकाएक खुले बाजार में 40 रूपये तक की प्रति बोरी के हिसाब से वृद्धि की गई है। प्रदेश में सभी सीमेंट कम्पनियॉ खुले बाजार में नवम्बर 2024 के पूर्व लगभग 260 रू. प्रति बोरी सीमेंट बेच रहे थे जिसे अचानक एक दिन में लगभग 310 रूपये कर दिया गया है। वहीं सरकारी एवं जनहित के प्रोजेक्ट के लिए मिलने वाला सीमेंट 205-210 रूपये प्रति बोरी से बढ़ाकर 250 रूपये प्रति बोरी कर दिया गया है, जिसमें भी और वृद्धि की तैयारी है। सीमेंट की कीमतों में एकाएक ही लगभग 40-50 रूपये प्रति बोरी की वृद्धि प्रदेश की जनता के उपर सीधा-सीधा आर्थिक बोझ है।

अग्रवाल ने बताया कि इस वृद्धि का सीधा असर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, शासकीय योजनाओं, और प्रधानमंत्री आवास योजना पर पड़ रहा है। गरीबों के लिए घर बनाना मुश्किल हो रहा है, और शासकीय परियोजनाओं की लागत में भी वृद्धि हो रही है।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सितंबर में हुई इसी प्रकार की मूल्य वृद्धि पर उनके अनुरोध के बाद कंपनियों को दरें वापस लेनी पड़ी थीं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि इस बार भी तेजी से प्रभावी कदम उठाकर जनता को राहत प्रदान की जाए। अग्रवाल ने इस विषय पर गंभीरता दिखाने और आम जनता के हित में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

Breaking : प्रदेश के 95 नगर पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति, देखें सूची…

Breaking : प्रदेश के 95 नगर पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति, देखें सूची…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं के बाद प्रदेश के 95 नगर पंचायतों में नए प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, इन नगर पंचायतों के लिए तहसीलदारों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है। ये प्रशासक नगर पंचायतों का निर्वाचन कार्यकाल खत्म होते ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

BREAKING : B.Ed शिक्षकों के मामलों पर निर्णय के लिए राज्य सरकार ने बनाई हाईटेक कमेटी

BREAKING : B.Ed शिक्षकों के मामलों पर निर्णय के लिए राज्य सरकार ने बनाई हाईटेक कमेटी

 रायपुर :- बीएड सहायक शिक्षकों (B.Ed Assistant Teachers) के मुद्दे को सुलझाने के लिए राज्य सरकार ने एक हाईटेक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की रिपोर्ट पर सरकार विचार करेगी। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कमेटी के चेयरमैन मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव होंगे, जबकि विधि विभाग के प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, वित्त विभाग के सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) सचिव इसके सदस्य होंगे।

CG BREAKING : बीएड शिक्षकों के मामलों पर निर्णय के लिए राज्य सरकार ने बनाई हाईटेक कमेटी 

यह कदम बीएड सहायक शिक्षकों के लंबित मुद्दों को सुलझाने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिससे शिक्षकों की समस्याओं को जल्द और प्रभावी तरीके से समाधान किया जा सके।

 छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा राजिम कुंभ कल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा राजिम कुंभ कल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर दिए जरूरी निर्देश

राजिम कुंभ कल्प 2025: अध्यात्म और संस्कृति का भव्य आयोजन

12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प

रायपुर 03 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध  राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित बैठक कक्ष में आज राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शाही स्नान, गंगा आरती, संत समागम समेत कुंभ कल्प के प्रमुख आयोजनों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। 
मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प 2025 धर्म, आस्था और संस्कृति का अद्भुत समागम होगा और यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और  संस्कृति को प्रदर्शित करने का भी सुंदर माध्यम है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि श्रद्धालुओं को यहां अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो और यह आयोजन हमारी गौरवशाली विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएं। 
मुख्यमंत्री साय  ने राजिम कुंभ कल्प के आयोजन में शामिल समस्त विभागों और प्रशासनिक अमले को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी उपाय और स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान देने को कहा।  साय ने कहा कि "हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस आयोजन को सफल बनाएं और  छत्तीसगढ़ की पहचान के रूप में इसे स्थापित करें। उन्होंने 12 फरवरी को आयोजित माघी पुन्नी स्नान, 21 फरवरी जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम और 26 फरवरी को होने वाले शाही स्नान की तैयारी पर विशेष ध्यान देने को कहा। 
मुख्यमंत्री  साय को अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू ने राजिम कुंभ कल्प 2025 के आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से आयोजन स्थल में विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्धारित स्थानों के बारे में बताया। कुंभ कल्प में नागरिक सुविधाओं, साधु संतों के आवागमन, शाही स्नान और गंगा आरती को लेकर विभाग के तैयारियों के बारे में जानकारी दी। 
उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ होगा और 26 फरवरी महाशिवरात्रि को इसका समापन होगा। राजिम कुंभ कल्प पैरी, महानदी और सोंढूर नदी के संगम पर आयोजित होगा। श्रद्धालु इन पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
राजिम कुंभ कल्प के संपूर्ण आयोजन के लिए पर्यटन विभाग को नोडल बनाया गया है। 15 दिनों तक चलने वाले इस कुंभ कल्प में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधु संतों का विराट समागम होगा। माघी पुन्नी स्नान, शाही स्नान, जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम विशेष रूप से आयोजित होगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन, मेला, मड़ई, मीना बाजार और विभागीय प्रदर्शनी भी कुंभ कल्प का विशेष आकर्षण के रूप में शामिल हैं। 
बैठक में विधायक श्री रोहित साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सचिव धर्मस्व श्री अन्बलगन पी., संचालक संस्कृति श्री विवेक आचार्य, आईजी रायपुर श्री अमरेश मिश्रा, कलेक्टर गरियाबंद श्री दीपक अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।