-स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तीजन बाई को 5 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता, मिलने पहुंचे गनियारी
रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण तीजन बाई को प्रदान किया। जायसवाल ने परिवार में नौकरी की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही शासन स्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बाते कही।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ की पहचान पद्म विभूषण तीजन बाई के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। तीजन बाई के इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात की गई है जो लगातार उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी करते रहते हैं। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तीजन बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर और गजेंद्र यादव,संचालक स्वास्थ्य सेवाये, कलेक्टर, सीएमएचओ और स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और मैनपुर इलाके में बड़े छापे की है। यह कार्रवाई शराब सिंडिकेट और आर्थिक लेन-देन में गड़बडिय़ों के आरोपों के तहत की गई है। छापे की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जाड़ापदर के ग्रामीणों की लिखित शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों ने इकबाल मेमन पर शराब सिंडिकेट के पैसे से संपत्ति खरीदने का आरोप लगाया था। जांच में सामने आया है कि पिछले दो सालों में इकबाल मेमन ने दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां खरीदी हैं।
मैनपुर में कारोबारी इकबाल मेमन के घर छापा
मैनपुर में सुबह 6 बजे ईडी की टीम ने कारोबारी इकबाल मेमन के घर छापा मारा। बताया जा रहा है कि इकबाल मेमन रायपुर के शराब सिंडिकेट मामले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का करीबी रिश्तेदार है। टीम 10 से अधिक वाहनों के साथ पहुंची थी और घंटों से पूछताछ जारी है।
अंबिकापुर :- सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बड़ी संख्या में उपनिक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्ष का किया तबादला




कोरबा में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
कोरबा - सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा गुरुघासीदास एक महान संत थे। 18वीं शताब्दी में उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और समाज में व्याप्त असमानताओं, कुरीतियों को दूर करने के लिए कार्य किया। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। हम सभी उनके सन्देश को अपनाते हुए मिलजुलकर रहे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रही है। यहाँ प्रचुर मात्रा में बहुमूल्य खनिज, वन सम्पदा की बहुलता है साथ ही मेहनतकरने वाले लोग यहां रहते है। हम सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, एकजुट रहने और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए विकास की राह में आगे बढ़ने की बात कहते हुए सभी को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी और लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आबंटन करने की घोषणा की।
सतनाम प्रांगण ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित गुरु घासीदास समारोह में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज बाबा गुरुघासी दास की जयंती में जगह-जगह कार्यक्रम में शामिल होने का पुण्य अवसर मिल रहा है और यह भी सौभाग्य की बात है कि ऊर्जाधानी कोरबा से कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबको साथ लेकर आगे चलते हैं। उनका नारा “सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास“ है जिसे छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी अपनाया है और इसी दिशा में सभी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से लेकर अन्य स्थानों को विकसित करने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में किया गया। समाज का आशीर्वाद हमेशा बनी रहे और समाज आगे बढ़ता रहे यही हमारी कामना है। उन्होंने कहा कि अभी एक साल पूरे हुए हैं और हम जनादेश परब मना रहे हैं। एक साल के कार्यकाल में जो भी वादा था उसे पूरा किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सालिक निर्मल दिवाकर के पुस्तक “माँ की चाहत“ का विमोचन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय सहित अन्य सभी अतिथि आरती और जैतखाम की पूजा कर ध्वजारोहण में शामिल हुए। इस दौरान मंच में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कलेक्टर अजीत वसंत, समाज के अध्यक्ष यू आर महिलांगे, नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष विजय दिवाकर, सचिव जय कुमार लहरे, आर डी भारद्वाज ,आर पी खांडे, एस के बंजारा सहित वार्ड पार्षद ऋतु चौरसिया सहित अन्य समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनन्दन
कोरबा में आयोजित समारोह में सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गर्मजोशी से स्वागत अभिनन्दन किया। महामाला, बाबा गुरु घासीदास के तैल्य चित्र सहित गुलाब के फूल भेंट किए गए। इस दौरान समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री साय को चाँदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन किया।
शिक्षा को अपनाकर आगे बढ़े समाज : दयालदास बघेल
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने सभी मनुष्यों को एक समान मानव के रूप में देखा। जब वे अवतरित हुए तो ऊंच-नीच,छुआछूत का बोलबाला था। उन्होंने इन विषमताओं को दूर करते हुए जैतखाम की स्थापना कर सत्य का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समय गिरौदपुरी सहित अन्य तीर्थ स्थलों का विकास हुआ। मंत्री बघेल ने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर उद्योग-धंधे की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कोरबा के कार्यक्रम में आने पर खुद को गौरवान्वित बताते हुए कहा कि समाज की जो भी आवश्यकता है उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
सभी के उत्थान के लिए काम कर रही है सरकार : लखनलाल देवांगन
समारोह को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि नगर विधायक व उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का संदेश मनखे-मनखे एक समान वर्षों पहले दिया गया था जो आज साकार होता नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी प्रदेश के विकास को लेकर कार्य कर रही है। सभी समाज को साथ लेकर राज्य का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम स्थल के विकास के लिए सभी प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाएगा। यहाँ डोम निर्माण के लिए भी राशि जारी की गई है। आने वाले दिनों में भव्य डोम नजर आएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य का विकास किया जा रहा है। मंत्री देवांगन ने इस जयंती स्थल के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 50 साल से यहाँ जयंती मनाई जा रही है। यहाँ की जमीन कम दर पर समाज को मिले इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दी है और समाज के हित के लिए निर्णय का अनुरोध किया है। मंत्री देवांगन ने सभी को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिविल जजों के तबादला और प्रमोशन का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में रायगढ़ के डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज संतोष कुमार आदित्य को बिलासपुर जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का डायरेक्टर बनाया गया हैं। जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सिराजुद्दीन कुरैशी को बिलासपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
5 सेशन जजों के तबादले
कुल 5 सेशन जजों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 40 सिविल जजों का ट्रांसफर भी कर दिया गया है। 42 सीनियर सिविल जज जो सीजेएम रैंक के थे, उन्हें प्रमोट कर डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज बनाया गया है। प्रमोशन के साथ इनका तबादला भी कर दिया गया है।








रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं । जनसंपर्क विभाग द्वारा खुशहाल एक साल इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को राजधानी रायपुर के लोगों के बीच पहुंचाया जा रहा है । मनोरंजन , गेम्स , हंसी मज़ाक के माहौल में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही और इस बीच सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं संबंधी प्रश्न भी रोचक ढंग से पूछे जा रहे हैं । सही जवाब देने पर उन्हें आकर्षक गिफ्ट वाउचर्स , उपहार भी दिए जा रहे हैं।
योजनाओं की सही जानकारी और उस पर से सही जवाब देने पर मिलने वाले उपहार से लोगों के उत्साह में चार चांद लग रहा है । रविवार 15 दिसंबर मैग्नेटो मॉल से शुरू हुए खुशहाल एक साल इवेंट के सिलसिले की कड़ी में मंगलवार 17 दिसंबर को दूसरा कार्यक्रम तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में किया गया । शाम की गुलाबी ठंड में मरीन ड्राइव पे वॉक करने , फ़ूड और गेम जोन में आनेवाले सैकड़ों लोगों ने इवेंट शुरू होने पर रुक कर इसका भरपूर आंनद लिया। कोई खड़े खड़े, कोई तालाब किनारे बैठकर, तो कोई कुर्सी में बैठकर इवेंट का लुत्फ उठाता रहा।
बच्चे, बड़े, बुजुर्ग, युवा सबने ख़ुशहाल एक साल इवेंट में भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना , नियद नेल्ला नार योजना, औद्योगिक विकास नीति , बस्तर पर्यटन कॉरिडोर , बढ़ती विमान सेवाएं, अधोसंरचनात्मक विकास के कार्यों को दिल से सराहा। आज बुधवार को इसी कड़ी में कटोरा तालाब के उद्यान में शाम 6.30 बजे से खुशहाल एक सवाल इवेंट आयोजित किया जाएगा।
कोरबा : जिले के दर्री थानांतर्गत बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। एनटीपीसी जवाहर गेट के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे के दौरान बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र की मौत हो गई. जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का दौर जारी है। मंगलवार की रात करीब दस बजे दर्री थानांतर्गत एनटीपीसी जवाहर गेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी साईन बोर्ड से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था, कि बाइक साईन बोर्ड के भीतर घुस गई। हादसे के दौरान बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र ईश्वर वैष्णव का सिर फट गया, अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं उसका साथ गंभीर रुप से घायल हो गया, सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। दोनों अयोध्यापुरी के निवासी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोरबा : कोरबा जिला हादसों की नगरी बन चुका है,जहां रोजाना हादसे हो रहे हैं और इस हादसे में बेकसूर लोगों की जानें जा रही है। पाली थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुमरकछार के पास ट्रक और ट्रेलर के मध्य जबरदस्त भिडंत हाग गई।
हादसे में ट्रेलर सवार चालक और परिचालक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हुआ। ट्रेलर में फंसे दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
कोरबा में पाली थानांतर्गत बुधवार की तड़के पांच बजे जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डुमरकछार के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे के दौरान ट्रेलर सवार चालक और परिचालक की मौत पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है,कि दोनों ही वाहन के चालक बिलासपुर की तरफ जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। वाहन की तेज गति को हादसे की वजह बताई जा रही है। यह बात भी सामने आई है, कि ओवरटेक करने के चक्कर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। दोनों मृतक आपस में भाई थे। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है,जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हादसे दौरान दोनों की लाश ट्रेलर में घंटो फंसी रही जिन्हें काफी मशक्कत के बाद क्रेेन और कटर के माध्यम से बाहर निकाला गया।
बिलासपुर : अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर के आदेश पर खनिज विभाग और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
टीम ने सिरगिट्टी, चकरभाठा, बोदरी, पचपेड़ी, जोंधरा, मस्तूरी और अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की। इस दौरान अवैध खनिज परिवहन करने पर 14 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। इनमें अवैध रेत परिवहन के 8, डोलोमाइट के 1, गिट्टी के 4 और मुरूम व मिट्टी के 1 मामला शामिल है। सभी वाहनों को थाना चकरभाठा, थाना पचपेड़ी और खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है।
खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की ओर से यह कार्रवाई लगातार जारी है। इसके साथ ही वन विभाग भी अपने क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के मामलों में कार्रवाई कर रहा है।
रायपुर : राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि ग्राम चिचोली निवासी सतीश डहरिया अपने पल्सर बाइक से जय प्रकाश यादव को तिल्दा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था, तभी ग्राम तुलसी न्यू सीजी ढाबा के सामने स्विफ्ट डिजायर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही टीवीएस एक्स एल से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में सर में चोट लगने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को सामुदायिक अस्पताल तिल्दा पहुँचाया, जिसके बाद उनके परिजन को सूचना दी जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
मृतकों में –
- सतीश डहरिया पिता चुन्नू डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी चिचोली थाना खरोरा।
- जय प्रकाश यादव पिता बच्चा यादव उम्र 38 ग्राम पूंजी पथरा जिला रायगढ़
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार की रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत शुरू हो रही नई उड़ान सेवाओं का उद्देश्य हवाई यात्रा को न केवल किफायती बनाना है बल्कि क्षेत्र में यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प भी बनाना है। इन उड़ानों के शुरू होने से व्यापारिक यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय समुदायों को बहुत लाभ होगा, समय की बचत होगी और आर्थिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।
इसी कड़ी में रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इन तीनों शहरों को जोड़ने के लिए नई उड़ान सेवा का संचालन 19 दिसंबर, 2024 से शुरू होने जा रहा है।
रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली नई उड़ानें सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होंगी। यह नई सेवा न केवल यात्रा के समय को कम करेगी बल्कि इंटरसिटी यात्राओं को एक आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी, जिससे पर्यटन, व्यापार के अवसरों और क्षेत्रीय विकास को और बढ़ावा मिलेगा। इन शहरों में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यात्री विमान सेवा के लिए बुकिंग करा सकते हैं। इस नई उड़ान सेवा का शुरुआती किराया मात्र 999 रूपए रखा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए www.flybig.in पर सम्पर्क किया जा सकता है।
18 दिसंबर 2024 रायपुर:- छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस बागी नेताओं की घर वापसी कराने जा रही है। इसमें जोगी परिवार की भी कांग्रेस वापसी की चर्चा है। बताया जा रहा है कि विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव के बीच पार्टी में भितरघात करने और बागी होकर चुनाव लड़ने वाले नेताओं ने माफी भी मांगी है।
जोगी परिवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में
कांग्रेस बागियों और भितरघातियों की घर वापसी के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत 7 नेताओं को जिम्मेदारी दी है। सूत्रों के मुताबिक रेणु और अमित जोगी पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं, उन्होंने फिर से कांग्रेस में वापसी की गुजारिश की है।
कांग्रेस वापसी पर हुई थी चर्चा
रायपुर दक्षिण के उपचुनाव से पहले अमित और रेणु जोगी ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान कांग्रेस वापसी की भी चर्चा हुई थी। जेसीसीजे ने दक्षिण उपचुनाव में कांग्रेस को निशर्त समर्थन देने का ऐलान किया था। हालांकि इस समर्थन का कोई फायदा कांग्रेस को नहीं मिला।
पार्टी में हार के बाद वापसी की कोशिशें जारी
कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले भी पार्टी में वापसी चाहते हैं। हार के बाद ऐसे नेताओं की पार्टी में वापसी की कोशिशें लगातार जारी है। इसके लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं तक अप्रोच लगा चुके हैं। कमेटी बनाए जाने से उनकी वापसी का रास्ता खुल सकता है।
नेताओं ने मांगी माफी
पार्टी ने जिन नेताओं को निष्कासित किया था, उन्होंने पार्टी में फिर से शामिल होने का आवेदन संगठन को दिया है। इसमें कई नेताओं ने लिखित माफी भी मांगी है। हार के बाद कई नेता पार्टी में शामिल होने के लिए अप्रोच लगा रहे थे।
अब ये आवेदन कमेटी के पास जाएंगे और फिर कमेटी आवेदनों की जांच कर अपनी टिप्पणी देंगे। फिर ये रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी के पास जाएगी और पार्टी में वापसी का फैसला लिया जाएगा।
बलरामपुर : आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के द्वारा आम निर्वाचन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न दायित्वों के लिए ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विगत दिवस प्रथम चरण में 16 दिसम्बर 2024 को कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।
इस दौरान प्रशिक्षण में एडीपीओ मनोहर लाल जयसवाल, जिला मिशन समन्वयक रामप्रकाश जयसवाल, तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा, व्याख्याता अंजू गुप्ता अनुपस्थित थे। जिसके लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) शशि चौधरी के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के 1997 बैच के आईएएस सुबोध कुमार की छत्तीसगढ़ वापसी हो रही है, केंद्र सरकार ने उनकी छत्तीसगढ़ वापसी की रजामंदी दे दी है। इस संबंध में डीओपीटी की तरफ से रिलिविंग आर्डर जारी कर दिया है। राज्य सरकार के अनुरोध पर कैबिनेट कमेटी ने ये फैसला लिया है।
अभनपुर : अभनपुर रायपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। दरअसल बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। यह हादसा देर रात गुरु कृपा ढाबा के पास हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हैं। वही अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
रायपुर : राज्य सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों का प्रमोशन आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, विनिता वर्मा, जो वर्तमान में नगर पालिक निगम, भिलाई में कार्यरत थीं, उन्हें पदोन्नति के उपरांत संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास में पदस्थ किया गया है.
देखें लिस्ट-



रायपुर: निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बीच नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिकारियों का प्रमोशन और पोस्टिंग आर्डर जारी किया है। सहायक संचालक को उप संचालक के पद पर प्रमोशन के साथ ही कार्यपालन अभियंता से अधीक्षण अभिंयता और सहायक अभियंता को कार्यपालन अभियंता के पद पर प्रमोशन दिया गया है।सभी अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नयी जगह पर पोस्टिंग दी गयी है।



पिथौरा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में आज महासमुंद जिले में ACB ने तहसील कार्यालय में छापा मारा. इस दौरान कानूनगो अधिकारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला पिथौरा तहसील कार्यालय का है. इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय समेत प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है.
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजू चौहान की शिकायत पर ACB की टीम ने कार्रवाई की है. शिकायत में कानूनगो अधिकारी माईकल पीटर द्वारा काम के बदले रिश्वत मांगने की बात कही गई थी. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ACB ने पिथौरा तहसील कार्यालय में छापा मारा और माईकल पीटर को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया. एसीबी के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और रिश्वरखोर अधिकारी से पूछताछ की जा रही है.
रायपुर : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस दौरान प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ। सांसद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में स्टेट बैंक आफ इंडिया में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा कबीरधाम में हुआ है, जिसके बाद अब अन्य बैंकों में भी जांच शुरू हो सकती है। अधिकारियों पर आरोप है कि, वे बंद पड़े खातों को दोबारा एक्टिवेट करके लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। खाताधारकों के परिजनों को जब इस फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि बोड़ला SBI बैंक के चार अधिकारी ब्रांच में संचालित मृतकों के सालों से बंद पड़े हुए खातों को फर्जी तौर तरीके से एक्टिवेट किया था। यही नहीं मृतकों के खातों से लाखों रुपये की हेराफिरी भी की गई है। वहीं खाताधारकों के रिश्तेदार सालो बाद बैंक गए तब उन्हें फर्जीवाड़ा का पता चला कि, उनके परिजन के खातों की राशि निकाल ली गई है। मामले की भनक जब परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की।
पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि, जो बैंक खाता सालों से बंद पड़े रहते हैं उसकी राशि आरबीआई के पास चली जाती थी। जिसे बैंक के अधिकारी चालाकी से खाते को पुनः एक्टिव कर उसमें की राशि आहरण कर लेते थे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तुरंत SBI बैंक के चार अधिकारियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। आज 17 दिसंबर 2024 को आरोपी संजय प्रकाश जरीके, सूरज शर्मा, निशांत कुमार और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। साय ने कहा कि गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने एक अहम मुद्दा उठाया, जिसमें माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की धोखाधड़ी का सवाल खड़ा किया गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि इन कंपनियों द्वारा महिला समूहों से ठगी की जा रही है और लोन वसूली के नाम पर महिलाओं को आधी रात को प्रताड़ित किया जा रहा है। खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में यह ठगी और शोषण बढ़ रहा है, जहां ग्रामीणों को बुरी तरह से लूटा जा रहा है।
विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार से गंभीर जांच की मांग की, यह आरोप लगाते हुए कि सरकार इस मामले में सिर्फ खानापूर्ति कर रही है और ठोस कार्रवाई से बच रही है। विपक्ष ने विधानसभा में इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की, ताकि इस समस्या की गंभीरता को समझा जा सके और प्रभावी समाधान निकल सके। हालांकि, आसंदी ने विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया, जिससे विपक्षी दलों में निराशा व्याप्त हो गई।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों महिलाओं से धोखाधड़ी और लोन वसूली के तरीकों ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। विपक्ष ने राज्य सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है, ताकि इस गंभीर मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की जा सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके।
रायपुर। एक बार फिर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा राज्य में 10 चिकित्सा अधिकारियों, 19 दंत चिकित्सक, निश्चेतना विशेषज्ञ और पैथोलॉजिस्ट की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव तथा पैथोलॉजिस्ट डॉ अनुभव वर्मा को जिला अस्पताल बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
इसी तरह से 10 चिकित्सा अधिकारियों में डॉ. राकेश कुमार खोब्रागढ़े को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर- दोरनापाल जिला सुकमा, डॉ. अभयजीत गोलदार को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पेण्ड्रा जिला- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, डॉ. दीपाली मरकाम को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर शीतला पारा जिला कांकेर, डॉ. शुभम पाण्डेय को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र- मुंगेली जिला- मुंगेली, डॉ. प्रदीप कुमार पाण्डेय को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर – खपरी वार्ड नं. 01. सरगांव जिला- मुंगेली, डॉ. तस्नीम फातिमा को शहरी प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र धमधा नाका जिला- दुर्ग, डॉ आकाक्षा कोरेटी को जिला अस्पताल जिला- दुर्ग, डॉ अब्दुर राजिक खान को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामेश्वर नगर जिला- रायपुर, डॉ. अर्जुन सिंह बंजारे को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर सतनामीपारा साईनाथ कॉलोनी जिला- रायपुर, डॉ. संवेग दिनकर को जिला अस्पताल कालीबाड़ी जिला-रायपुर में पदस्थापित किया गया है।
जारी पदस्थापना आदेश में 19 दंत चिकित्सको में से डॉ सुबी को यूपीएचसी बैकुंठधाम जिला दुर्ग, डॉ. नेहा मिश्रा को यूपीएचसी पोटियाकला जिला दुर्ग, डॉ. प्रसना सोनी को यूपीएचसी खुर्सीपार जिला दुर्ग, डॉ प्रीतिका साहू को यूपीएचसी चरौदा जिला दुर्ग, डॉ दीपा तिवारी को सीएचसी एस लोहारा जिला कबीरधाम, डॉ रंजना दान को सीएचसी शंकरगढ़ जिला बलरामपुर, डॉ ऋषि राज को सीएचसी पथरिया जिला मुंगेली, डॉ सी. नाग को सीएचसी मणिपुर जिला गरियाबंद, डॉ. अरूणिमा चौहान को सीएचसी लैलूंगा जिला रायगढ़, डॉ. परमेश्वर पात्र को सीएचसी धनोरा जिला कोण्डागांव, डॉ. श्रद्धा को सीएचसी पलारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, डॉ. मधु राठौर को सीएचसी मालखरौदा जिला सक्ती, डॉ हेम सिंह को सीएचसी विजयनगर जिला रायगढ़, डॉ प्रज्ञा लोधी को सीएचसी मंदिर हसौद जिला रायपुर, डॉ वसुंधरा कश्यप को सीएचसी खरौद जिला जांजगीर-चांपा, डॉ मालविका मशीह को सीएचसी तखतपुर जिला बिलासपुर, डॉ. लीना को सीएचसी अंबागढ़-चौकी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, डॉ. रश्मि को सीएचसी नरहरपुर जिला कांकेर, डॉ रणजीत खाण्डे को सीएचसी मानपुर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में संविदा नियुक्ति दी गई है।
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक दरिंदें ने अपनी हवस की प्यास बुझाने के लिए पहले युवती के मुंह पर काटा। उसके बाद उसे पर ईंट से हमला किया। फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित युवती जैसे-तैसे पुलिस थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवती किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
24 साल की युवती ने बताया, मैं यहां किराए से रहती हूं। 14 दिसंबर की शाम को मैं दैनिक कर्म करने गई थी। इस दौरान बिहारी नाम का शख्स पीछे से आ गया। उसने जबरदस्ती मेरा हाथ पकड़ा। वह मुझे घसीटकर खाली जगह ले गया। मैंने जब चिल्लाने की कोशिश की तो उसने मेरे चेहरे पर काटा। उसने मुझे ईंट से पीटा। इसके बाद उसने मेरा रेप किया। रेप के बाद बिहारी मुझे वहीं फेंककर भाग गया। मैं जैसे-तैसे अपने कमरे पर पहुंची।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर अपराध क्रमांक 743/24 धारा 64(1), 115(2) बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। इस दौरान पता चला कि आरोपी पर अपराध सिद्ध हो रहा है। पुलिस ने तत्काल आरोपी की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।



























.jpg)


