CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
City News : राज्य सरकार ने विजय शर्मा को बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री किए नियुक्त

City News : राज्य सरकार ने विजय शर्मा को बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री किए नियुक्त

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने चार मंत्रियों को अलग अलग जिलों का प्रभार सौपा है। ये जिले सूबे के कैबिनेट मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल के प्रभार में थे। उनके इस्‍तीफा के बाद से इन जिलों में कोई प्रभारी मंत्री नहीं था। ऐसे में राज्‍य सरकार की तरफ से बृजमोहन अग्रवाल के प्रभार वाले जिलों को 4 मंत्रियों के बीच बांटा गया है। इसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, लखन देवांगन और टंकराम वर्मा को प्रभार सौपा गया है।

देखिए पूरा आदेश…

लोगों की सेवा और क्षेत्र विकास हमारी प्राथमिकता : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

लोगों की सेवा और क्षेत्र विकास हमारी प्राथमिकता : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

 रायपुर : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा ने कवर्धा प्रवास के दौरान विधायक कार्यालय में जिले के 25 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी वितरण किया। उन्होंने इस अवसर पर दूर-दराज से आए दिव्यांगजनों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू भी हुए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में  विष्णु देव साय की सरकार आपके सहयोग और आर्थिक विकास के लिए हमेशा साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। प्राथमिकता से सभी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा दिव्यांगजनों और आमजनों की सेवा में आत्मीय खुशी मिलती है।

 शर्मा ने इससे पहले कवर्धा आगमन के दौरान ठाकुरदेव चौक में अपने वाहन रुकवाकर आमजनों से भेंट की और सभी का हालचाल जाना।उपमुख्यमंत्री  शर्मा कबीरधाम जिले के एकदिवसीय प्रवास पर है। श्री शर्मा आज जिले के तरेगांव, रेंगाखार और कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हो रहे हैं।

हर-घर तिरंगा अभियान में सभी उत्साह से भाग लें: राज्यपाल डेका

हर-घर तिरंगा अभियान में सभी उत्साह से भाग लें: राज्यपाल डेका

 रायपुर, 09 अगस्त 2024 :राज्यपाल  रमेन डेका ने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने देश व प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को सम्मान व गर्व के साथ मनाएं।

माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके आव्हान पर यह अभियान आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया था।

राज्यपाल ने कहा कि यह अभियान, देश भक्ति और एकता की भावना को मजबूत करेगा और राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाएगा। इस महाअभियान से न केवल तिरंगे के प्रति हमारा व्यक्तिगत जुड़ाव मजबूत होगा बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना भी सुदृढ़ होगी।उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हुए उनसे प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

लखपति दीदी मंजू राजवाड़े को सुशासन से मिला स्वावलंबन

लखपति दीदी मंजू राजवाड़े को सुशासन से मिला स्वावलंबन

 रायपुर: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाएं धरातल पर सार्थक साबित हो रहीं हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड निवासी श्रीमती मंजू राजवाड़े ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से एक सफल उद्यमी बनने की कहानी को फलीभूत की हैं। उनकी कहानी से क्षे़त्र की अनेक महिलाओं को प्रेरणा मिली हैं और वे लखपति दीदी के रूप में एक मिसाल बनकर सामने आई है।

लखपति दीदी मंजू राजवाड़े ने बताया कि उनके पति श्री रुपचंद राजवाड़े कृषि कार्य से जुडे़ हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनकी घर आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी। घर परिवार की जिम्मेदारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। इस दौरान श्रीमती मंजू राजवाड़े को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के बारे में जानकारी मिली और बिहान योजना से जुड़कर उनकी जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है।

गौरतलब है कि मंजू राजवाड़े ने गांव की 10 महिलाओं के साथ मिलकर ‘‘खुशी स्व-सहायता समूह’’ बनाया। महिला समूह के माध्यम से बैंक में खाता खोलकर छोटी-छोटी राशि की बचत करने लगे। सबसे पहले उन्हें व्यवसाय के लिए रिवोल्विंग फंड में 15 हजार रुपए की सहायता मिली। जिससे उन्होंने अपने कच्चे मकान में छोटा सा किराने की दुकान खोली। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किराने की दुकान अच्छी चलने लगी।

बैंक से लगातार लेन-देन होने पर उनका क्रेडिट बढ़ते ही चला गया। जिसके कारण बैंक से लोन लेकर उन्होंने अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाया। उन्होंने गांव में छोटी सी दुकान से शुरुआत की थी। आज किराना दुकान के साथ-साथ उन्होंने चप्पल जुता और कपड़े का भी दुकान खोल लिया है। मेहनत और कठिन परिश्रम से उन्होंने अपना पक्का मकान भी बना लिया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से उनकी जीवनशैली में बड़ा बदलाव लाया है। वर्तमान में उनकी सालाना बचत एक लाख रुपए तक हो जाती है।

छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना से जुड़कर श्रीमती राजवाड़े आज लखपति दीदी की सूची में शामिल हैं। उन्होंने महिलाओं को रोजगार और स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से जुड़कर महिलाएं अपने सपनों को पूरा कर रही हैं।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बना उम्मीदों का नया आशियाना

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बना उम्मीदों का नया आशियाना

 कैंप कार्यालय में महिन्दर और सुश्री मंदाकिनी को दिया गया श्रवण यंत्र


दोनों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

जशपुर : ग्राम पंचायत बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय उम्मीदों का नया आशियाना बनता जा रहा है। यहां बहुत उम्मीद के साथ आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। कैंप कार्यालय में उनकी समस्याओं को न केवल गंभीरतापूर्वक सुना जा रहा है, बल्कि उनका यथोचित सामाधान भी किया जा रहा है। इसी तरह अपनी श्रवणबाधित की समस्या के समाधान की आस लिए सुश्री मंदाकिनी यादव और श्री महिन्दर कश्यप मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे। कैंप कार्यालय में उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया गया है। अब वे आसानी से सुन सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करतें हुए कहा कि यहां कैंप कार्यालय खुलने से लोगों की जरूरतें पूरी हो रही है। 
60 वर्षीय ग्राम दोकड़ा, विकासखंड कांसाबेल निवासी  महिन्दर कश्यप विगत कई वर्षों से कान से न सुनने की समस्या से पीड़ित थे। इस समस्या की वजह से उन्हें अपने दैनिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वे अपनी इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप पहुंचे। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने से अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्री कश्यप बताते हैं कि उन्हें अब सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है। अपने दैनिक जीवन के कार्याकलापों में भी उन्हें आसानी हो रही हैं। उन्होंने बताया सबसे बड़ी खुशी की बात यह है की उनका साढ़े 3 साल का पोता है। अब उनकी मीठी जुबान को भी वह आसानी से सुन सकता है और उनसे ढेर सारी बातें कर सकता हैं। 
इसी तरह श्रवणबाधित की समस्या से परेशान ग्राम मृखोल पंचायत सुण्डरू पोस्ट जामबहार तहसील फरसाबार निवासी सुश्री मंदाकिनी यादव भी मुख्मंत्री कैंप कार्यालय में श्रवण यंत्र मिलने से काफी खुश हैं। वे बताती हैं कि उनकी ना सुनने की समस्या के इलाज के लिए बहुत से अस्पतालों में गई। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिससे वह काफी निराश हो गई थी। उन्हें जब पता चला कि कैंप कार्यालय से उनकी समस्या का सामाधान हो सकता है तो उन्होंने आवेदन किया। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या को संज्ञान लेते हुए श्रवण यंत्र दिया गया है। श्रवण यंत्र मिलने से वह काफी खुश है। वे बताती है कि अब उन्हें सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है। इसके लिए सुश्री मंदाकिनी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
हरेली त्यौहार पर दत्तात्रेय मंदिर में भोलेनाथ व दत्त प्रभु का दुग्धभिषेक व अद्भुत श्रृंगार किया गया

हरेली त्यौहार पर दत्तात्रेय मंदिर में भोलेनाथ व दत्त प्रभु का दुग्धभिषेक व अद्भुत श्रृंगार किया गया

हरेली त्यौहार पर दत्तात्रेय मंदिर में भोलेनाथ व दत्त प्रभु का दुग्धभिषेक व अद्भुत श्रृंगार

अमरनाथ की तरह बर्फ़ से बनाई गयी मूर्ति.. 

रायपुर :- प्राचीन दत्तात्रेय मंदिर मे हरेली त्यौहार के अवसर पर भोलेनाथ व दत्त प्रभु का हुआ दुग्धाभिषेक , अमरनाथ की तरह बर्फ़ से बनाई गयी भोलेनाथ की मूर्ति, सजावट में रहा छतीसगढी संस्कृति का कलेवर , चारु दत्त जोशी  ,शशांक देशपांडे, प्रवीण दाभडकर, आशीष पंडितसहित एकादश ब्रह्ममणो के सस्वर रुद पाठ से विभूषित कर सहस्र जलधाराओ से अनवरत् तीन घंटे तक चला रुदभिषेक , श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ व दत्त प्रभु के शृंगार को कहा अद्भुत, हज़ारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भोजन प्रसादी, तरुण शर्मा ने सुमधुर भजनों की दी प्रस्तुति , इस्कान मंदिर के साधुओं ने किया हरे रामा हरे कृष्णा का भजन, कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अध्यक्ष हरि वल्लभ अग्रवाल सहित के. एस. भट्ट, कन्हैया अग्रवाल, श्री कांत दामले , विजय दूबे, करुणा  मुदंडा , श्यामलि कुमरे , राजेश अग्रवाल , धर्मेश नामदेव, राखी नामदेव, मिथिला अग्रवाल,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे,, 
सैकड़ों पैरामेडिकल छात्रों को मिली बड़ी राहत, सरकारी अस्पतालों में नियुक्ति का मिलेगा अवसर

सैकड़ों पैरामेडिकल छात्रों को मिली बड़ी राहत, सरकारी अस्पतालों में नियुक्ति का मिलेगा अवसर

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी से पासआउट पैरामेडिकल छात्रों के लिए महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राज्य शासन को निर्देश दिया है कि इन छात्रों का पंजीयन छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में किया जाए, जिससे उन्हें शासकीय और केंद्र सरकार के अधीन संचालित अस्पतालों में नौकरी के अवसर प्राप्त हो सके।

इन छात्रों को होगा लाभ

यह फैसला उन छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो आप्टोमेट्री और एमएलटी (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) जैसे कोर्स से स्नातक और स्नातकोत्तर कर चुके हैं। श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी द्वारा आप्टोमेट्री और बीएससी, एमएलटी जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन पासआउट छात्रों का पंजीयन राज्य सरकार द्वारा पैरामेडिकल काउंसिल में नहीं किया जा रहा था। इस वजह से इन छात्रों को शासकीय नौकरियों में अवसर प्राप्त नहीं हो पा रहे थे।

इस मामले को लेकर छात्रों ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अधिनियम, 1956 और पैरामेडिकल काउंसिल के अनुसार, इन पासआउट छात्रों का पंजीयन किया जाना चाहिए था। कोर्ट ने राज्य शासन को निर्देशित किया कि याचिकाकर्ताओं का नाम परिषद के रजिस्टर में दर्ज कर उन्हें पंजीकरण प्रदान किया जाए।

क्या है फैसले में..?

कोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ताओं को प्रैक्टिस करने का प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा, जिससे वे विधिवत रूप से चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर सकें। साथ ही, राज्य शासन को यह छूट भी दी गई है कि वह पंजीकरण और प्रमाण पत्र जारी करने से पहले सभी प्रमाणपत्रों की जांच कर सके। यदि किसी छात्र ने गलत तरीके से डिग्री हासिल की है, तो अधिनियम, 2001 की धारा 40 के तहत राज्य शासन उचित कार्रवाई कर सकता है।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के इस महत्वपूर्ण फैसले से श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के 500 से अधिक पैरामेडिकल पासआउट छात्रों के लिए शासकीय और गैर-शासकीय चिकित्सा क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं। अब वे राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न अस्पतालों में सेवा का अवसर पा सकेंगे।

दीपक बैज ने आदिवासी दिवस का कार्यक्रम नहीं होने पर जताई नाराजगी, CM साय को पत्र लिखकर कह दी ये बात

दीपक बैज ने आदिवासी दिवस का कार्यक्रम नहीं होने पर जताई नाराजगी, CM साय को पत्र लिखकर कह दी ये बात

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने आदिवासियों से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है. पत्र में उन्होंने लिखा कि आपको विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं और जब आप मुख्यमंत्री बने थे तो समझना आदिवासियों को प्रसन्नता हुई थी 8 महीने की आपकी सरकार में आदिवासियों के साथ और अत्याचार पर पूरा समाज आहत है,

पत्र में बैज ने सरकार पर आदिवासियों को अनदेखा का आरोप भी लगाया है. साथ ही उन्होंने पत्र में कहा की आदिवासी होने के नाते, आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते और आदिवासी समाज से होने के नाते खुद आदिवासियों से जुड़े मुद्दे को इस पत्र में लिख रहा हूं, PCC चीफ दीपक बैज का CM साय को लिखा पत्र, विश्व आदिवासी दिवस पर सरकारी प्रोग्राम नहीं होने के साथ आदिवासियों के मुद्दों पर उठाए सवाल है.

CG ब्रेकिंग : तोड़े जाएंगे 59 स्कूल भवन एवं शौचालय...राज्य सरकार ने दिए निर्देश

CG ब्रेकिंग : तोड़े जाएंगे 59 स्कूल भवन एवं शौचालय...राज्य सरकार ने दिए निर्देश

 रायपुर: जर्जर हो चुके 59 शाला भवन एवं शौचालयों को डिस्मेंटल करने की अनुमति मिल गई है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरम्मत योग्य नहीं जर्जर हो चुके शाला भवनों को डिस्मेंटल कराने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्देश दिए गए है,  ताकि जर्जर हो चुके शाला भवनों से किसी तरह की अप्रिय घटना एवं जानमाल की क्षति होने से बचा जा सके। शाला विकास समितियों के प्रस्ताव पर मरवाही विकासखंड के अंतर्गत अत्यंत जर्जर हो चुके 59 शाला भवनों एवं शौचालयों को डिस्मेंटल करने न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि नवीन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तत्संबंध में अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मरवाही की संयुक्त जांच दल के प्रतिवेदन के अनुसार 28 शाला भवन, 18 शौचालय एवं 06 शालाओं के अतिरिक्त कक्ष भवन डिस्मेंटल योग्य पाया गया है। उपरोक्त भवनों को डिस्मेंटल करने की अनुमति पदान की गई है। डिस्मेंटल उपरांत मलबा एवं अन्य सामग्री का निस्तारण संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। संबंधित शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के बैंक खातों में नियमानुसार राशि जमा की जाएगी।डिस्मेंटल योग्य शाला भवनों में माध्यमिक शाला धुम्माटोला, माध्यमिक शाला बरौर, माध्यमिक शाला बगरार, माध्यमिक शाला कटरा, प्राथमिक शाला देवराजपारा, प्राथमिक शाला मौहारटोला, प्राथमिक शाला सिलपहरी, प्राथमिक शाला कांसबहरा, प्राथमिक शाला डोगराटोला, प्राथमिक शाला चिलहनटोला, प्राथमिक शाला माड़ाकोट, प्राथमिक शाला बरैहाटोला, प्राथमिक शाला मडवाही, प्राथमिक शाला दुवारीटोला, प्राथमिक शाला सिलवारी, प्राथमिक शाला मढैयाटोला, प्राथमिक शाला सचराटोला, प्राथमिक शाला ठाड़पथरा, प्राथमिक शाला बलबहराटोला, प्राथमिक शाला कटरा, प्राथमिक शाला करहनिया, प्राथमिक शाला धौराठी, प्राथमिक शाला फाटपानी, प्राथमिक शाला बरटोला, प्राथमिक शाला टिकठी, प्राथमिक शाला भर्रीडांड, प्राथमिक शाला ढपनीपानी एवं प्राथमिक शाला धनुहारीटोला शामिल है।डिस्मेंटल शौचालयों में माध्यमिक शाला धुम्माटोला, माध्यमिक शाला सिलपहरी, प्राथमिक शाला मौहारटोला, प्राथमिक शाला कांसबहरा, प्राथमिक शाला डोगराटोला-बेलझिरिया, प्राथमिक शाला पतेराटोला, प्राथमिक शाला डोगराटोला, प्राथमिक शाला ललमटियाटोला, प्राथमिक शाला भर्रीडांड, प्राथमिक शाला खलोटिहाटोला, प्राथमिक शाला चितवाहीटोला, प्राथमिक शाला कोरकोरटोला, प्राथमिक शाला मसूरीखार, प्राथमिक शाला अरमानटोला, प्राथमिक शाला पीपरडांड, प्राथमिक शाला मासुलडांड, प्राथमिक शाला भर्रीडांड एवं प्राथमिक शाला टिकठी शामिल है। इसी तरह अतिरिक्त कक्षों में प्राथमिक शाला देवराजपारा, प्राथमिक शाला भिरहीनार, प्राथमिक शाला खरकाटोला, प्राथमिक शाला देवरीडांड, माध्यमिक शाला अण्डी एवं बालक माध्यमिक शाला उषाढ शामिल है।

छत्तीसगढ़ में है धरती का नागलोक, जहां पाई जाती है सांपों की कई प्रजातियां, हर तरफ मंडराता है मौत का साया

छत्तीसगढ़ में है धरती का नागलोक, जहां पाई जाती है सांपों की कई प्रजातियां, हर तरफ मंडराता है मौत का साया

 जशपुर। आज नाग पंचमीं है, इस दिन छत्तीसगढ़ में नागों की पूजा की जाती है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में नाग पंचमीं का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में हम आपको आज एक ऐसे अंचल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे नागलोक कहा जाता है। जी हाँ छत्तीसगढ़ में एक जैसी जगह है जिसे धरती का नाग लोक कहा जाता है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले को नागलोक (Naglok) के नाम से जाना जाता है। क्योकि जशपुर देशभर की सिर्फ एक ऐसी जगह है जहां कोबरा (Cobra) और करैत जैसे जहरीले सांपों का बसेरा है।

दरअसल, जशपुर जिले में सांप की 29 प्रजातियां पाई जाती हैं। यह इलाका सांपों के लिए अनुकूल है। यहां वाईट लिपट पीट वाइपर जैसे जहरीले सांप पाए जाते हैं। इस विशेष प्रजाति के सांप में एक ही पोजिशन में घंटों स्थिर रहने की अद्भुत क्षमता होती है। इसका जहर मनुष्य के किडनी और लीवर को नुकसान पहुंचाता है, जिससे उसकी मृत्यु हो जाती है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में बेहद अल्प संख्या में पाया जाने वाला विषविहीन सांप कापर हेड ट्रिकेंट भी जशपुर में पाया जाता है। यह सांप नाग की तरह फन निकालता है, जिससे इसके बेहद जहरीला होने का भ्रम होता है। लेकिन, वास्तव में यह सांप विषविहीन होता है। जिले में पाए जाने वाली सांपों की प्रजातियों की खोज शिक्षक कैसर हुसैन और उनकी संस्था ग्रीन नेचर वेलफेयर सोसायटी से जुड़े उनके साथियों ने की है। उनकी इस संस्था से 15 सदस्य जुड़े हुए हैं। इनमें से 10 सदस्य, सांप रेस्क्यू अभियान से जुड़े हुए हैं। 

जशपुर सांपों के लिए अनुकूल क्षेत्र 

डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि, जिले में वन्य जीवों की अंतिम गणना वर्ष 2022 में की गई थी। इस गणना में शाकाहारी और मांसाहारी जीवों को शामिल किया गया था, लेकिन इनमें सांप शामिल नहीं था। सांपों को जशपुर जिले का मौसम बहुत भा रहा है। यही कारण है कि जिले में सर्प प्रभावित क्षेत्र का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जशपुर प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है जहां शीतल, गर्म और आर्द्र तीनों प्रकार का जलवायु पाया जाता है। यहां चट्टान युक्त पहाड़ और खोखले पेड़ की संख्या भी अधिक है। भूरभूरी मिट्टी में चूहा और दीमक भी अधिक संख्या में पाए जाते हैं और ये सांप का पसंदीदा भोजन होते हैं। भोजन और रहवास की अनुकुलता, जशपुर को सांप का पसंदीदा स्थान बना रहे हैं। 

प्राकृतिक फूड चेन के टूटने से बढ़ी सांपों की संख्या 

जशपुर में सांपों की संख्या बढ़ने का एक कारण, प्राकृतिक फूड चेन का टूटना भी है। इस सिस्टम से प्रकृति सभी जीव-जंतुओं की संख्या को संतुलित रखती है। लेकिन बीते कुछ सालों में सांपों का भक्षण करने वाले बाज, चील, गिद्द के साथ नेवलों की संख्या भी कम हुई है। इससे स्वाभाविक रूप से सांपों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

राजधानी रायपुर एयरपोर्ट का रनवे विस्तार पूरा, अब बड़े हवाई जहाजों की होगी लैंडिंग

राजधानी रायपुर एयरपोर्ट का रनवे विस्तार पूरा, अब बड़े हवाई जहाजों की होगी लैंडिंग

 रायपुर: राजधानी रायपुर एयरपोर्ट में बड़े हवाई जहाजों के लैंडिंग की सुविधा अब और बेहतर हो गई है। एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई में 966 मीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब कुल लंबाई 3250 मीटर हो गई है। पहले रनवे की लंबाई 2284 मीटर थी, जो अब बड़े विमानों के लिए उपयुक्त हो गई है।

पिछले 7 महीनों से रनवे की टेस्टिंग चल रही थी, जिसमें 5 अलग-अलग प्रकार की जांच की गई। इसके साथ ही, रनवे को सभी आवश्यक सुरक्षा मंजूरियाँ भी प्राप्त हो गई हैं। आज इस विस्तारित रनवे का शुभारंभ किया गया, जिससे अब भारी और बड़े हवाई जहाज भी रायपुर एयरपोर्ट पर आसानी से लैंड कर सकेंगे।
एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. एस.डी. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 महीने की कड़ी मेहनत और विभिन्न टेस्टिंग के बाद रनवे को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। इस विस्तार के बाद रायपुर एयरपोर्ट की सुविधा और सुरक्षा में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।
 
CG - पति बना हैवान : कुल्हाड़ी से हमला कर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट...वजह जान हो जाएँगे रोंगटे खड़े

CG - पति बना हैवान : कुल्हाड़ी से हमला कर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट...वजह जान हो जाएँगे रोंगटे खड़े

 बिलासपुर। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बिच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में एक शख्स अपनी गर्भवती पत्नी की बेहरमी से हत्या कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सुचना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतिका रिंकी मैत्री ग्राम कुली में अपने पति प्रकाश मैत्री के साथ एक घर में बीते दो-तीन दिनों से रह रही थी। आज किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया प्रकाश मैत्री ने तैश में आकर पत्नी को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों की सुचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने पीड़िता को अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

बता दें कि मामले में सीपत थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की और उसे ढूंढकर धर दबोचा और थाने ले आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

CRIME : मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी...पति ने पीट-पीट कर ले ली जान

CRIME : मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी...पति ने पीट-पीट कर ले ली जान

 कबीरधाम :  कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियापानी-लेदरा में चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में कुकदूर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति खेलन उर्फ राऊत धुर्वे (30) पुत्र देवलाल धुर्वे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम तेलियापानी-लेदरा में खेलन सिंह ध्रुवे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी खेलन ने छह अगस्त की रात को हत्या कर दी थी। इसके बाद वह सात अगस्त से फरार था। आठ अगस्त को पुलिस ने आरोपी को पास के ही गांव से गिरफ्तार किया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी खेलन ने बताया कि छह अगस्त की रात को अपने बड़े भाई के घर में त्योहार मना रहे थे। रात में पत्नी को मामा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर अपनी पत्नी व मामा के साथ मारपीट की। उसका मामा डर से भाग गया। इसी बात को लेकर आरोपी खेलन ने अपनी पत्नी को लकड़ी से सिर, गला, चेहरे पर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1)बीएनएस का अपराध दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 
शराब घोटाले के आरोपी अनवर-त्रिपाठी से छह दिन पूछताछ करेगी ED, मेरठ जेल से लाकर रायपुर कोर्ट में किया गया पेश

शराब घोटाले के आरोपी अनवर-त्रिपाठी से छह दिन पूछताछ करेगी ED, मेरठ जेल से लाकर रायपुर कोर्ट में किया गया पेश

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में नकली होलोग्राम और शराब घोटाले के आरोपी होटल कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को उत्तरप्रदेश के मेरठ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाकर गुरुवार को विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां ईडी की ओर से पूछताछ करने दोनों की सात दिन की रिमांड की मांग की गई।

दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने छह दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की। दोनों आरोपितों को उत्तरप्रदेश से प्रिजन वैन से रायपुर के ईडी दफ्तर में लाया गया। इस वैन में सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकार्डर और जीपीएस सिस्टम भी लगा है, जिससे उनकी निगरानी की गई।

ईडी के अधिवक्ता डा. सौरभ पांडेय ने बताया कि शराब घोटाले मामले में अप्रैल 2024 को ईडी ने नई ईसीआइआर दर्ज की थी। इसी केस की जांच में आए नए तथ्य के संबंध में अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी से पूछताछ करने कोर्ट से जारी प्रोडक्शन वारंट पर मेरठ जेल से यहां लाया गया। दोनों की गिरफ्तारी की कार्रवाई कोर्ट में पूरी कर पुलिस रिमांड की मांग की गई। कोर्ट से छह दिन की रिमांड मिली है।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमीन खान ने बताया कि कोर्ट ने आदेश दिया है कि रिमांड के दौरान अनवर, अरुणपति से उनके अधिवक्ता और स्वजन शाम पांच से साढ़े पांच बजे के बीच मिल सकेंगे।

18 जून को यूपी एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार

शराब घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू ने अनवर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल भेज दिया था। इसी बीच हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अनवर ढेबर को जेल से बाहर आते ही 18 जून की रात यूपी एसटीएफ की टीम ने अपने यहां दर्ज नकली होलोग्राम केस में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया था और 19 जून को अपने साथ ले गई थी। वहीं, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए एपी त्रिपाठी को भी साथ लेकर गई थी। तब से दोनों मेरठ जेल में बंद थे।

शराब घोटाले में ईडी करेगी पूछताछ

शराब घोटाले मामले में अप्रैल 2024 को ईडी ने नई ईसीआइआर दर्ज की थी। जिसके बाद रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर पूछताछ की और बाद में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था, लेकिन अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ नहीं कर पाई थी।

ढिल्लन-सिंह की 14 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ी

शराब घोटाला मामले में रायपुर जेल में बंद त्रिलोक सिंह ढिल्लन और अरविंद सिंह को भी गुरूवार को ईडी की विशेष कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने दोनो पक्षों की बहस सुनने के बाद 14 दिन यानि 22 अगस्त तक न्यायिक रिमांड बढ़ाने का आदेश दिया।

उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्‍की से मध्‍यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह तक कई स्‍थानों पर बारिश के आसार है। जबकि एक-दो स्‍थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभापना है।

इस बीच लगातार हो रही बारिश के कारण छत्‍तीसगढ़ में 13 फीसदी ज्‍यादा पानी गिर चुका है। प्रदेश में सामान्यत: 660.8 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार अभी तक 748.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक है। बीजापुर और बलरामपुर जिले में अति भारी बारिश हुई है।

17 जिलों में सामान्य बारिश

बीजापुर में सर्वाधिक 1,660.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 105 प्रतिशत और बलरामपुर में भी 885.1 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 64 प्रतिशत ज्यादा है। इसी प्रकार प्रदेश के 17 जिलों में बारिश सामान्य और नौ जिलों में ज्यादा हुई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम झारखंड और उसके आसपास स्थित है। यह 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर गंगानगर, रोहतक और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके चलते शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।

रायपुर में हुई 651.9 मिमी बारिश

रायपुर जिले में अभी तक 651.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 14 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में बारिश की रफ्तार थोड़ी थमने के आसार हैं। अगले कुछ दिन अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

 ‘तिरंगा’ के प्रति गौरव की भावना को बढ़ावा देने,आज से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह, ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का होगा आयोजन

‘तिरंगा’ के प्रति गौरव की भावना को बढ़ावा देने,आज से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह, ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का होगा आयोजन

 रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्यक्रम 09 अगस्त  यानि आज से 15 अगस्त 2024 तक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय ध्वज ‘तिरंगा’ के प्रति गौरव की भावना को बढ़ावा देना और आम जनता में देश प्रेम की भावना को विकसित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्कूलों में शिक्षक, विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस के कैडेट, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन करने का निर्देश दिया है, जिसमें स्कूल स्तर पर तिरंगा रैलियों का आयोजन, तिरंगा दौड़ और मैराथन का आयोजन, तिरंगा सम्मान का आयोजन, विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी, विद्यालयों में ध्वजारोहण उपरांत मिष्ठान वितरण का आयोजन और तिरंगा सम्मान से संबंधित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यक्रम के सुचारू संचालन की निगरानी सुनिश्चित करें।

विश्व आदिवासी दिवस पर आज दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति की झलक, फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

विश्व आदिवासी दिवस पर आज दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति की झलक, फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

 विश्व आदिवासी दिवस हर साल 9 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के आदिवासी समुदायों के योगदान और उनकी संस्कृतियों को सम्मान देने के लिए समर्पित है। आदिवासी, जो प्रकृति के करीब रहते हैं, हमारी पृथ्वी के सबसे पुराने मूलवासी हैं।

  1. विश्व आदिवासी दिवस: हर साल 9 अगस्त को मनाया जाता है।
  2. आदिवासी: प्रकृति के करीब रहने वाले, पृथ्वी के मूलवासी हैं।
  3. आदिवासी समुदाय: प्रकृति को पूजते हैं और उसके साथ सामंजस्य स्थापित करते हैं।
  4. विश्व आदिवासी दिवस मनाने का उद्देश्य: आदिवासी समुदायों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना।
  5. विश्व आदिवासी दिवस का इतिहास: 1982 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किया गया।
  6. विश्व आदिवासी दिवस 2024 का थीम: “स्वैच्छिक अलगाव और प्रारंभिक संपर्क में स्वदेशी लोगों के अधिकारों की रक्षा”।
  7. आदिवासी संस्कृति की विशेषताएं: प्रकृति के साथ गहरा संबंध, सामुदायिक जीवन, अनूठी कला और संस्कृति, औषधीय ज्ञान।
  8. आदिवासी समुदायों के सामने चुनौतियाँ: भूमि हरण, वनों की कटाई, सामाजिक उत्पीड़न।

विश्व आदिवासी दिवस का महत्व: आदिवासी समुदायों के योगदान को याद दिलाता है और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अवसर प्रदान करता है।

आदिवासी कौन होते हैं? आदिवासी वे लोग हैं जो किसी क्षेत्र के मूल निवासी होते हैं और आधुनिक समाज के विकास से पहले से ही वहां रहते आए हैं। वे अपनी विशिष्ट भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज और धार्मिक विश्वासों के लिए जाने जाते हैं। आदिवासी समुदाय दुनिया के लगभग हर देश में पाए जाते हैं और वे दुनिया की कुल जनसंख्या का लगभग 5% हिस्सा बनाते हैं। भारत में आदिवसी देश के कुल जनसंख्या के 8% आबादी है।

विश्व आदिवासी दिवस का इतिहास क्या है?

21वीं सदी में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पाया कि दुनिया भर के आदिवासी समुदाय कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं में बेरोजगारी, बंधुआ मजदूरी और कई तरह के भेदभाव शामिल थे। इन समस्याओं को हल करने और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए, संयुक्त राष्ट्र ने 1982 में एक विशेष समूह बनाया, जिसे यूएन वर्किंग ग्रुप ऑन इंडिजिनस पापुलेशंस (UNWGIP) कहा जाता है।9 अगस्त, 1982 को इस समूह की पहली बैठक हुई। इस बैठक में, दुनिया भर के आदिवासियों की समस्याओं और उनके संघर्षों पर चर्चा हुई। संयुक्त राष्ट्र ने इन समस्याओं को गंभीरता से लिया और आदिवासियों के अधिकारों के लिए काम करने का फैसला किया।1994 में, संयुक्त राष्ट्र ने एक फैसला लिया कि हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1982 में UNWGIP की पहली बैठक हुई थी। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों के मुद्दों के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करना है।

 
 CG : शादीशुदा महिला से गैंगरेप: लिफ्ट देने के बहाने 3 दरिंदों ने बारी-बारी बनाया हवस का शिकार

CG : शादीशुदा महिला से गैंगरेप: लिफ्ट देने के बहाने 3 दरिंदों ने बारी-बारी बनाया हवस का शिकार

 Bilaspur: शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला है। महिला मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने गाड़ी में बैठा लिया। बात करते करते मंडी ले गए। तीनों बारी बारी से उसके साथ अनाचार किए। फिर कार से लाल खदान के पास छोड़ दिए। घटना के संबंध में किसी को बताने से मना भी किए। 

मस्तुरी थाने में पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराई थी की कल शाम वह अपने मायके जाने के लिए रोड में बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान आरोपी वहा आया और उसे साथ चलने बोला। जिससे वह आरोपी की गाड़ी में बैठ गई। गाड़ी में दो अन्य उसके साथी थे जो उससे बात करते ग्राम रिसदा मंडी ले गए और तीनों बारी बारी से उसके साथ अनाचार किए तथा उसे अपनी कार से लाल खदान के पास छोड़ दिए और घटना के संबंध में किसी को बताने से मना किए।

पीड़िता आज थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर से बी एन एस की धारा 70(1) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट महिला विवेचक द्वारा ली गई तथा पीड़िता का मुलाहिजा कराया गया। प्रकरण के तीनों आरोपी यजवेंद्र सिंह चंदेल अखिलेश सिंह चंदेल और प्रमोद सिंह चंदेल को हिरासत में लिया जा चुका है जिनको न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Breaking : छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में अध्यक्ष समेत 7 सदस्यों की नियुक्ति...देखें लिस्ट

Breaking : छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में अध्यक्ष समेत 7 सदस्यों की नियुक्ति...देखें लिस्ट

 रायपुर  : छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की अधिसूचना दिनांक 16 जुलाई 2024 के अनुसार आयोग में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय ने इसका आदेश और नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों नामों की सूची जारी की है।

शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सेवानिवृत्त IAS आर.एस.विश्वकर्मा को आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 6 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक नीलांबर नायक को बलौदाबाजार-भाठापारा, सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक और पूर्व सचिव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग बलदाऊराम साहू को दुर्ग, हरिशंकर यादव को टिकलीपारा फरसाबहार और सेवानिवृत्त प्राचार्य यशवंत वर्मा को जशपुर से सदस्य नियुक्त किया गया है। शैलेन्द्री परगनिया, अधिवक्ता को सड्डू रायपुर से सदस्य और कृष्णा गुप्ता को बलरामपुर से सदस्य नियुक्त किया गया है।

Big News : 15 अगस्त से मंत्रालय में E-office का होगा क्रियान्वयन, सरकारी कार्यों में आएगी तेजी

Big News : 15 अगस्त से मंत्रालय में E-office का होगा क्रियान्वयन, सरकारी कार्यों में आएगी तेजी

 रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ई-ऑफिस (E-office) के क्रियान्वयन की समीक्षा की। एनआईसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रक्रिया का प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर मंत्रालय के सभी विभागों भारसाधक सचिव मौजूद थे। ई-ऑफिस के अंतर्गत ई-फाईल मेनेजमेंट सिस्टम, ई-फाईल प्रोसेस, एपीआई यूनिट डेटा डिस्प्ले, इंम्पिलिमेंट ई-ऑफिस, ई-फाईल एमआईएस रिपोर्ट सहित ई-ऑफिस की अन्य गतिविधियों के बारे में अधिकारियों को प्रस्तुतिकरण के जरिए जानकारी दी गई।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभागों के अधिकारियों को ई-ऑफिस की प्रक्रियाओं को जानने तथा ई-ऑफिस के तहत कार्य करने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के लिए एनआईसी के अधिकारियों को मंत्रालय में लगातार बैठने के निर्देश दिए है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल के बारे में भी अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। जनदर्शन पोर्टल के बारे में मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत ने पोर्टल के माध्यम से जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया। 15 अगस्त से मंत्रालय में ई-ऑफिस का क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। ई-ऑफिस से प्रशासन के कार्यों में तेजी आएगी। ई-फाइल तकनीक से मंत्रालय में सभी नोटशीट ऑनलाइन लिखी और भेजी जाएगी, फाइल के मूवमेंट में तेजी आयेगी। मंत्रालय में किस स्तर पर कितने दिनों से फाइल रुकी हुई है, इसकी जानकारी भी तत्काल प्राप्त हो जाएगी। जिससे की शासन स्तर में समीक्षा करना सरल हो जाएगा। समस्त फाइल ऑनलाइन उपलब्ध रहने से प्रशासन में पारदर्शिता आएगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व सुब्रत साहू, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, सचिव मुख्यमंत्री एवं सुशासन एवं अभिसरण राहुल भगत, नगरीय प्रशासन एवं मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजू एस., सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, आयुक्त जनसम्पर्क मयंक श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 

रिमझिम बारिश के बीच जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन

रिमझिम बारिश के बीच जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया शुभारंभ, जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

बड़ी संख्या में हुआ मौके पर ही आवेदनों का निराकर

श्रमिक परिवारों को दी 11 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि

महतारी वंदन योजना के लिए बहनों ने जताया अभार

रायपुर, 08 अगस्त 2024/जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों का एक बार फिर आमजनों में उत्साह दिखा, रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस बार एक और बात को लेकर लोगों में उत्साह दिखा वह हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आने वाले लोगों को उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि के वितरण का शुभारंभ करते हुए प्रतीक स्वरूप 12 हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, श्री पी.दयानंद सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंची महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए उनका आभार जताया और कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में यह योजना कारगर सिद्ध हो रही है। महिलाओं ने बताया कि बहनों की राखी इस बार शानदार रहेगी। भाईयों के लिए अच्छी मिठाईयां खरीदेंगे। मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुन्द निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको से भी मुलाकात की और उनकी हौसल अफजाई की। इन खिलाड़ियांे ने बताया कि 20 से 25 अगस्त तक इंटरनेशनल हुड बॉल में हिस्सा लेने दक्षिण कोरिया जा रही है।

रायपुर जिले के ग्राम पंचायत परसुलीडीह के सरपंच के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने परसुलीडीह के स्कूल भवन में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को जल्द से जल्द शेड निर्माण करने के निर्देश दिए। बलौदाबाजार जिले के डोंगरिया के किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि केमिकल प्लांट से खरीफ और रबी की फसल खराब हो गई है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को किसानों को जल्द राहत दिलाने कहा। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर शहर के चौरसिया कॉलोनी की 18 वर्षीय सना परवीन, ग्राम सेरीखेड़ी की निवासी कोमल लहरे, और धमतरी जिले के ग्राम कचना के निवासी ठगिया साहू को मोटराईज्ड ट्राई सायकल प्रदान किया।

रक्षाबंधन के तोहफे में मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

मुख्यमंत्री से बिलासपुर की रिशी अग्रवाल और बेमेतरा जिले की सिद्धका गोस्वामी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप राखी के पूर्व मेरे लिए राखी लेकर आई है और आपने मेरे हाथों में राखी बांध दिया। छत्तीसगढ़ की सभी बहनों का स्नेह मुझ पर है। रक्षाबंधन का तोहफा मैं आपको अनुकंपा नियुक्ति के रूप में जल्द प्रेषित करूंगा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के आवेदनों पर अधिकारियों को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जमीन का जल्द मिलेगा मुआवजा

बालोद निवासी श्री बोधन लाल ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि उनकी जमीन अंडा में सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें भू-अर्जन की मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने इस पर बालोद कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई कर भू अर्जन की राशि दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही भू अर्जन से प्रभावित अन्य लोगों को भी शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए।

लक्ष्य के इलाज की होगी व्यवस्था

रायपुर के फाफाडीह के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित है। इसके इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद इसके लिए नियमित रूप से जाना पड़ेगा, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बच्चे की बीमारी के संबंध में इलाज की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लक्ष्य के पिता ने कहा कि मैं बच्चे का लंबे समय तक इलाज करते हुए परेशान हो गया था और हिम्मत हार चुका था अब मुख्यमंत्री के मिलने के बाद मुझे नई उम्मीद जगी है।

खपरी गांव को मिलेगी जर्जर सड़कों से मुक्ति

जनदर्शन कार्यक्रम में बालोद जिला के ग्राम पंचायत खपरी ब की सरपंच श्रीमती जनक बाई साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम ईरागुड़ा से पायला पहुंच मार्ग की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की बात कही। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। 

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच सड़क कनेक्टिविटी को होगी बेहतर! सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच सड़क कनेक्टिविटी को होगी बेहतर! सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

 रायपुर/ नई दिल्ली : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने का मुद्दा लोकसभा में उठाया। बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से रायपुर और हैदराबाद के एक्सप्रेसवे बनाने की योजना की जानकारी मांगी।

जिसपर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गड़करी ने बताया कि, राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास एक सतत प्रक्रिया है। मंत्रालय को छत्तीसगढ़ तेलंगाना सहित विभिन्न राज्य सरकारों से राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन विकास के लिए प्रस्ताव प्राप्त होते रहते हैं। मानदंड की पूर्ति, कनेक्टिविटी की आवश्यकता, परस्पर प्राथमिकता और निधियों की उपलब्धता तथा पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के साथ तालमेल के आधार पर निर्णय लिए जाते हैं।

पत्नी को मामा संग रंगरेलियां मनाते पकड़ा: आपत्तिजनक अवस्था में देख पति ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, मामला जान रह जाएंगे दंग

पत्नी को मामा संग रंगरेलियां मनाते पकड़ा: आपत्तिजनक अवस्था में देख पति ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, मामला जान रह जाएंगे दंग

 कवर्धा। अपनी पत्नी को मामा के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख चरित्र शंका पर पत्नी को मौत के घाट पति ने उतार दिया। कुकदुर थाना थाना क्षेत्र का मामला है। आरोपी खेलन उर्फ राऊत धुर्वे को कुकदूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम तेलियापानी लेदरा में खेलन सिंह ध्रुवे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दिया।

थाना स्तर पर टीम तैयार कर दिशानुसार जिला फोरेंसिक टीम एवम वीडियो फोटो ग्राफर को मौका घटना स्थल पर पहुंचे। खेलन उर्फ राऊत धुर्वे रात्रि में अपनी पत्नी को बजारू बैग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर गुस्से में आकर सरई लकड़ी के चिरान से सिर व चेहरे में मारपीट कर हत्या कर दिया। रिपोर्ट पर मौके पर देहाती मर्ग 0/24 धारा 194 भा.ना.सु. स. इंटीमेशन कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। मौका /घटना स्थल पर फोरेसिक टीम फोटो विडियो ग्राफर एवम हमराह पुलिस व पंचानो को साथ लेकर मर्ग जांच की मौका निरीक्षण, शव पंचनामा कार्यवाही किया गया एवम प्रार्थी/ पंचान/ गवाहन व चशमदीद गवाहन जीवन धुर्वे का कथन लिया गया। 

आरोपी सदर खेलन उर्फ रावत धुर्वे सकिन तेलियापानी लेदरा के द्वारा धारा 103(1) भा. न्या. स. घटित पाए जाने पर मौका पर आरोपी सदर के विरुद्ध देहाती नालसी 0/24 धारा 103(1) भा. न्या. स. अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी खेलन सिंह ध्रुवे की पता तलाश लगातर किया जा रहा था जिसे घेरा बंदी कर पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी को गवाहों के समक्ष पुछताछ किया गया। पुछताछ में बताया की परिवार में अपने बड़े भाई के घर त्यौहार मना कर खा पी रहें थे। रात्रि में पत्नी को मामा के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखने पर अपनी पत्नी एवम मामा के साथ मारपीट किया। उसका मामा डर से भाग गया। आरोपी इसी बात को लेकर अपने भाई के घर वापस आया गुस्से में आकर अपनी पत्नी को सरई लकड़ी के चिरान से सिर , गला, चेहरे पर मार पीट कर गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या कर देना बताया, आरोपी का मौका मेमोरेंडम कथन लेख किया गया।

मामले में आरोपी सदर के विरुद्ध थाना कुकदुर में असल अपराध क्रमांक 104/24 धारा 103(1) भा.न्या. स. का अपराध पंजीबद्ध किया गया की आरोपी खेलन सिंह उर्फ देवलाल ध्रुवे उम्र 30 वर्ष सा तेलियापानी लेदरा थाना कुकदुर जिला कबीरधाम के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर से विधिवत गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायालय पेश किया जाता है।

CG - दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, सुबह सैर के लिए निकली महिला को कुचला...अस्पताल में हुई मौत

CG - दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, सुबह सैर के लिए निकली महिला को कुचला...अस्पताल में हुई मौत

 कोरबा। जिले में हाथियों का आतंक जारी है। जंगल से भटक कर एक दंतैल हाथी एसईसीएल कुसमुंडा खदान के करीब पहुंच गया है और जमकर उत्पाद मचा रहा है। हाथी के आने से खदान क्षेत्र और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वहीं मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की हाथी ने पटक-पटकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी पर निगरानी रख रही है। 

जानकारी के अनुसार, दल से भटका दंतैल हाथी एसईसीएल कुसमुंडा खदान के आसपास मुख्य मार्ग पर मवेशियों को दौड़ाता हुआ नरईबोध और आसपास के गांवों के करीब पहुंच गया है। मुख्य रोड पर हाथी के आने के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है और दोनों तरफ लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। हाथी के आने की सूचना मिलते ही कोरबा डीएफओ और कटघोरा डीएफओ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम हाथी पर निगरानी रख रही है और लोगों को हाथी के पास जाने से मना कर रही है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। 

रलिया गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला गायत्री राठौर (उम्र 50 वर्ष) को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया। इस हमले में घायल महिला को न्यू कोरबा हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

निकाय चुनाव के पहले आक्रामक हुई कांग्रेस, अफसरों के दफ्तर के बाहर बांधेगी मवेशी...जानिए क्या है पूरा माजरा..!!

निकाय चुनाव के पहले आक्रामक हुई कांग्रेस, अफसरों के दफ्तर के बाहर बांधेगी मवेशी...जानिए क्या है पूरा माजरा..!!

 रायपुर। आगामी दिनों में  निकाय चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले कांग्रेस आक्रामक होती नजर आ रही है। दरअसल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 16 अगस्त को सड़क पर घूमने वाली मवेशियों को लेकर प्रदर्शन करती नजर आएगी। कांग्रेस की तरफ से सभी जिलों के एसडीएम और कलेक्टोरेट दफ्तर में कांग्रेस के नेता प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के मुताबिक प्रदेश में बनाए गए गौठानों को बंद करने की वजह से अवारा मवेशियों की समस्या बढ़ी है। अब इसके खिलाफ कांग्रेस गौ सत्याग्रह करने जा रही है।

गायों के खुले में घूमने को लेकर काफी वक्त से कांग्रेस आक्रामक है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया था, तो वहीं अब पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी 15 अगस्त तक इस समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने 16 अगस्त से पूरे प्रदेश में गौ सत्याग्रह करने का ऐलानकिया है।

कांग्रेस का कहना है कि गोठान, रोका-छेका बंद होने से किसानों के साथ-साथ राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस का कहना है कि राजनीतिक विद्वेष के चलते रोका छेका अभियान को बंद किया गया। कांग्रेस गौ सत्याग्रह के मौके पर आवारा मवेशियों को SDM दफ्तर, कलेक्ट्रेट, नगर निगम मुख्यालयों के सामने बांधेगी।