CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 पीएम आवास के हितग्राहियों को हरेली पर मिली चाबी

पीएम आवास के हितग्राहियों को हरेली पर मिली चाबी

 रायपुर : राजस्व एवं अपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा आज विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम सकरी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय हरेली पर्व, पीएम आवास लाभार्थियों के गृह प्रवेश एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली के पावन अवसर पर अतिथियों के द्वारा क़ृषि औजारों की पारम्परिक रीति से पूजा- अर्चना कर जिलेवासियों की सुख समृद्धि एवं अच्छी फसल की कामना की। मंत्री वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवास पूर्ण होने पर 10 हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत अमृत सरोवर के मेड़ पर पौधा लगाया। कैबिनेट मंत्री वर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर ग्राम सकरी में नवीन पीडीएएस भवन की स्वीकृति एवं मानस भवन के लिए 10 लाख रूपये देने की घोषणा की।

राजस्व मंत्री वर्मा ने हरेली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहली त्यौहार है। हरेली जो किसानों सहित सभी के लिए हरियाली, खुशहाली और समृद्धि का सन्देश लाती है। किसान खेती-किसानी के कार्य से निवृत्त होकर अच्छी फसल की कामना के साथ क़ृषि औजारों और प्रकृति की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरियाली और खुशहाली बनी रहे इसी बात को ध्यान रखते हुए मोदी की गारंटी एवं विष्णु के सुशासन के ध्येय वाक्य को हमारी सरकार साकार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में भारत के चहुमुंखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, जिसे तीसरे स्थान पर लाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी गरीबों के पक्के मकान के सपने पूरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बहुत कम समय में किये गए वायदों को पूरी की है।

स्वतंत्र भारत का क्रांतिकारी निर्णय है तीन नए कानूनों पर अमल : अरुण साव

स्वतंत्र भारत का क्रांतिकारी निर्णय है तीन नए कानूनों पर अमल : अरुण साव

 रायपुर ।  उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव रविवार को रायपुर के नरदहा में आंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता पर अमल भारत सरकार का क्रांतिकारी निर्णय है। यह लोगों को त्वरित न्याय दिलाने और देश की न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा कदम है। पुराने कानूनों में सुधार की जरूरत काफी लंबे समय से महसूस की जा रही थी, पर इन्हें बदलने देश के किसी भी सरकार ने हिम्मत और हौसला नहीं दिखाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्र भारत का क्रांतिकारी निर्णय लेते हुए 1 जुलाई 2024 से नए कानूनों को देश में लागू कराया है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कॉन्फ्रेंस में उत्कृष्ट शोध प्रस्तुत करने वाले शोधार्थियों और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विगत 2 अगस्त से प्रारंभ हुए इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से आए कानूनी विशेषज्ञों, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ पर तीन दिनों तक मंथन किया। साव ने ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ जैसे सामयिक और प्रासंगिक विषय पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के आयोजन के लिए आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय की जरूरत, नागरिकों को जल्दी न्याय दिलाने, जांच और न्याय की प्रकिया में वैज्ञानिक तकनीकों, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के प्रावधानों को शामिल करने तीन नए कानूनों को प्रभावशील किया गया है। भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर देश की आजादी से काफी पहले बने पुराने और अप्रासंगिक औपनिवेशिक कानूनों में बदलाव किया गया है। अंग्रेजों ने भारतीयों पर शासन करने और दंड देने के लिए पुराने कानून बनाए थे, जबकि नए कानूनों का उद्देश्य नागरिकों को न्याय दिलाना है।

साव ने कहा कि नए कानूनों से आपराधिक मामलों की जांच और सुनवाई में तेजी आएगी। आधुनिक प्रावधानों के साथ साक्ष्य संग्रह और प्रस्तुतीकरण में सुधार होगा। यह नया अधिनियम डिजिटल साक्ष्य और तकनीकी उपकरणों के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा। तीनों नए कानूनों को नागरिकों की वर्तमान जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप बनाया गया है, जिससे न्याय प्रणाली जनता के लिए अधिक प्रासंगिक और उपयोगी होगी। ये कानून आपराधिक न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार लाने के साथ ही समाज में न्याय और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे साव ने आज विश्वविद्यालय परिसर में आंवला का पौधा भी लगाया।

आंजनेय विश्वविद्यालय के चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि समय के साथ प्रचलित कानूनों में बदलाव जरूरी है। भारत सरकार ने भी जनहित और न्यायिक व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी बनाने इनमें परिवर्तन किया है। एक विश्वविद्यालय होने के नाते लोगों को जागरूक करना और देश-दुनिया में हो रहे बदलावों से अवगत कराना हमारा दायित्व है। इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। स्कॉलरशिप और वित्तीय सहायता (Aids) उपलब्ध कराकर हम आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को भी उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर सुमीत श्रीवास्तव, महानिदेशक डॉ. बी.सी. जैन, नेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजन समिति के संयोजक डॉ. राहुल चौधरी, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल तिवारी ने भी समापन समारोह को संबोधित किया। वाइस-चांसलर टी. रामाराव और तुषार चोपड़ा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति की सचिव डॉ. रूपाली चौधरी सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और शोधार्थी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

 
जोगी निवास में धूमधाम से मनाया गया हरेली त्यौहार, अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ महतारी और कृषि यंत्र की पूजा अर्चना की

जोगी निवास में धूमधाम से मनाया गया हरेली त्यौहार, अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ महतारी और कृषि यंत्र की पूजा अर्चना की

 रायपुर : छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली आज मुख्यमंत्री निवास के सामने जोगी निवास में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ महतारी और कृषि यंत्र की पूजा अर्चना किया।

इस अवसर पर अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और हरियाली का पर्व है हरेली, हरेली छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार है जिसमें किसान खेती-किसानी में उपयोग आने वाले कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं गांव में बच्चे और युवा गेड़ी का आनंद लेते हैं। इसी कड़ी में आज जोगी निवास में भी छत्तीसगढ़ महतारी और कृषि यंत्र का पूजा अर्चना किया गया।

आज हरेली कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित जोगी, श्रीमती ऋचा जोगी, महेश देवांगन, भगवानू नायक, सौरभ झा, संदीप यदु, अतुल सिंघानिया, गजेंद्र देवांगन, अविरल सिंह, नवीन अग्रवाल, सुजित डहरिया, अंक़ित मिश्रा, हर्ष पाल, नावेद क़ुरैशी आदि उपस्थित थे।

 
मुख्यमंत्री साय ने हरेली पर दी बड़ी सौगात, 535 चिकित्सा अधिकारियों की हुई नियुक्ति

मुख्यमंत्री साय ने हरेली पर दी बड़ी सौगात, 535 चिकित्सा अधिकारियों की हुई नियुक्ति

 535 चिकित्सा अधिकारियों की हुई नियुक्ति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली त्योहार के दिन राज्य को मिली बड़ी सौगात

535 चिकित्सा अधिकारियों की हुई नियुक्ति 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी हुआ पदस्थापना आदेश

चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से राज्य की स्वास्थ्य सेवा होगी बेहतर

दूरस्थ क्षेत्रों में भी मिलेगी त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा

सीएम विष्णु देव साय के निवास पर हरेली पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंगा

सीएम विष्णु देव साय के निवास पर हरेली पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंगा

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का लक्ष्य है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, यहां की 80 प्रतिशत आबादी का जीवन-यापन कृषि पर निर्भर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर खेती-किसानी को समृद्ध बनाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए काम किया है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण जैसी सुविधाएं सुलभ करायी गई। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रूपए का मूल्य मिल रहा है, जो देश में सर्वाधिक है।

मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व पर रंगारंग आयोजन हुआ। पूरे परिसर को ग्रामीण परिवेश में सजाया गया था। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी धर्मपत्नि श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ गौरी-गणेश पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले नांगर, रापा, कुदाल व कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा वहां लगायी गयी उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अनुदान पर 23 किसानों को ट्रेक्टर और हार्वेस्टर की चाबी और अन्य कृषि उपकरण प्रदान किए।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री किरण देव, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पूरी प्रतिबद्धता और सच्चे मन से
प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं, फलस्वरूप ईश्वर का आशीर्वाद भी मिल रहा है। प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि बीते छह माह में श्री साय के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए बडे़ काम किए गए है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस अवसर पर मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्रीमती लता उसेंडी, श्री मोती लाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री संपत अग्रवाल, श्री गजेन्द्र यादव, श्री खुशवंत साहेब अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री निवास में राउत नाचा और गेड़ी धूम

छत्तीसगढ़ी संगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक गड़वा बाजा, राउत नाचा, गेड़ी नृत्य, रहचुली और विभिन्न छत्तीसगढ़ी पकवानों और व्यंजनों के आनंद के साथ मुख्यमंत्री निवास में मौजूद लोग उत्साह के साथ हरेली में शामिल हुए। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने राउत नाचा, करमा नृत्य, बस्तरिया नृत्य और गेड़ी चढ़कर नृत्य की प्रस्तुति दी। राउत नाचा के कलाकारों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

मेहमानों के लिए बना छत्तीसगढ़ी पकवान

हरेली त्यौहार के मौके पर मुख्यमंत्री निवास छत्तीसगढ़ व्यंजनों से महक उठा। हरेली तिहार में आने वाले मेहमानों के लिए खास तौर पर ठेठरी, खुरमी, पिड़िया, अनरसा, खाजा, करी लड्डू, मुठिया, गुलगुला भजिया, चीला-फरा, बरा जैसे स्वादिष्ट पकवान बनाए गए थे, जिसका मेहमानों ने लुत्फ उठाया।

CG Hareli Tihar 2024 : जब गेड़ी पर चढ़कर थिरके पूर्व CM भूपेश बघेल

CG Hareli Tihar 2024 : जब गेड़ी पर चढ़कर थिरके पूर्व CM भूपेश बघेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में हरेली त्योहार को धूमधाम से एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। वहीँ पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के अवसर पर कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने गौमाता को पूर्व मुख्यमंत्री ने चारा खिलाया और उसकी पूजा की। इसके साथ पूर्व सीएम गेड़ी पर चढ़े और थिरकते नजर आए। इस दौरान उनके निवास पर उनके साथ साथ कई कोंग्रेसी नेता मौजूद रहे।

 
मुख्यमंत्री ने सपरिवार हरेली तिहार में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने सपरिवार हरेली तिहार में की पूजा-अर्चना

अच्छी फसल और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखरी

रायपुर, 4 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में आज परंपरागत रूप से छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली परिवार व आमजनों संग धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी  कौशल्या साय एवं परिजनों के साथ विधिवत रूप से तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों, गेड़ी की पूजा कर अच्छी फसल, किसानों और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
छत्तीसगढ़ की परंपराएं और संस्कृति मुख्यमंत्री  में पूरी तरह से जीवंत हो उठीं। हरेली, जो कि छत्तीसगढ़ का पहला और सबसे प्रमुख त्यौहार है, इसे मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सपरिवार और आमजन के साथ धूमधाम से मना रहे हैं। 
मुख्यमंत्री निवास को छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश में ढालते हुए, पारंपरिक सजावट और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप सजाया गया है। इस मौके पर आयोजित हो रहे छत्तीसगढ़ी संगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक गड़वा बाजा, राउत नाचा और गेड़ी नृत्य का भी विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर परंपरागत कृषि उपकरणों के स्टॉल उपकरणों से छत्तीसगढ़ के कृषि संस्कृति जीवन्त हो उठी है। 

मुख्यमंत्री ने कलाकारों का बढ़ाया उत्साह
राउत नाचा के कलाकारों के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया, जिससे हरेली के इस महोत्सव में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।
मुख्यमंत्री निवास में बिखरी हरेली तिहार की छटा..लगी कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री निवास में बिखरी हरेली तिहार की छटा..लगी कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर स्थित निवास कार्यालय में धूम-धाम से हरेली तिहार मनाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मुख्यमंत्री निवास एक छोटे से गांव की तरह नजर आ रहा है, जहां हर तरफ हरेली की धूम है। यहां मेले-मड़ई जैसा नजारा देखने को मिल रहा है।  रहचुली झूला, गेड़ी और सुंदर बैलगाड़ियों से पूरा परिसर हरेली की रौनक से दमक रहा है। पारंपरिक लोक यंत्रों के साथ सुंदर नाचा का आयोजन हो रहा है। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल है। यही नहीं छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से मुख्यमंत्री निवास महक रहा है। आगन्तुकों के त्योहार में स्वागत के लिए खास तौर पर ठेठरी, खुरमी, पीडिया, गुलगुला भजिया, चीला जैसे पकवान बनाए गए हैं।  

हरेली तिहार का आरंभ सावन महीने की अमावस्या से होता है। हरेली का त्यौहार का संबंध कृषि से जुड़ा है इस दिन खेतों में बोनी पूर्ण होने के बाद अच्छी फसल की आस में कृषि यंत्रों की पूजा की जाती है। हरेली त्यौहार में स्वच्छता का भी महत्व है गांवों में विशेष सफाई और सजावट की जाती है। घरों के आंगनों और खेतों में नीम के पत्तों, आम की पत्तियों और गोबर से अल्पना बनाई जाती है, जो शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ में हरेली का त्यौहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। 

गांव में बच्चे त्योहारों को आनंद गेड़ी चढ़कर लेते हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक गेड़ी दौड़ में शामिल होते हैं। इस दिन खेती-किसानी में सहयोग देने वाले पशुओं विशेष रूप से गाय, बैल की पूजा की भी पूजा की जाती है। घरों में इस दिन छत्तीसगढ़ी पकवान बनाए जाते हैं। मुख्यमंत्री निवास में ग्रामीण परिवेश जीवंत हो उठा है। कहीं सुंदर वस्त्रों में सजे राऊत नाचा कर रहे कलाकारों की रंगत है तो कहीं आदिवासी कलाकार अपने पारंपरिक लोक नृत्य करते नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ का अद्भुत ग्रामीण लैंडस्केप अपनी सम्पूर्ण सांस्कृतिक सुंदरता में यहां दिखायी दे रहा है। अलग अलग तरह की धुनों में छत्तीसगढ़ी संगीत का माधुर्य अपने चरम पर है।

सीएम निवास में लगी कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व के अवसर पर कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगायी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस लोक पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ के किसानों को उन्नत कृषि यंत्र की सौगात भी देंगे। किसानों को कृषि यंत्रीकरण मिशन के तहत 20 ट्रैक्टर एवं एक हारर्वेस्टर का वितरण भी किया जाएगा। कृषि यंत्रीकरण मिशन के तहत राज्य के 1600 किसानों को ट्रैक्टर दिए जाने का लक्ष्य है। सीमांत, महिला, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कृषकों को ट्रैक्टर 50 प्रतिशत अनुदान पर तथा अन्य वर्ग के कृषकों को 40 प्रतिशत अनुदान पर प्रदाय किया जाएगा।

गेडी के साथ भौंरा, पिट्‌ठूल व मलखंभ में दिखाए जौहर
मुख्यमंत्री निवास छत्तीसगढ़ की अलग-अलग कला-संस्कृति की बिखर रही छटा  पारम्परिक वेशभूषा में गेड़ी के साथ युवा आकर्षक नृत्य कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री निवास में गेड़ी की चढ़ाई के साथ ही युवा भौंरा, गिल्ली-डंडा, पिट्ठूल, कंचा (बाँटी) खेल रहे हैं। इस मौके पर सीएम निवास में मलखंभ के खिलाड़ी भी अपना जौहर दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास में जब इन खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया तो लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। मलखंभ हमारी परंपरा है। यह शारीरिक फुर्ती के साथ मनोरंजन का भी अनोखा खेल है। नारायणपुर के मलखंभ खिलाड़ियों का लोहा पूरे देश ने माना है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार इसे आगे बढ़ाने के लिए काफी कार्य कर रही है।

छत्तीसगढ़ी पकवान से महक उठा मुख्यमंत्री निवास

छत्तीसगढ़ी पकवान से महक उठा मुख्यमंत्री निवास

रायपुर, 4 अगस्त 2024/ हरेली त्यौहार में छत्तीसगढ़ व्यंजनों से महक उठा है मुख्यमंत्री निवास। आगन्तुकों के त्योहार में स्वागत के लिए खास तौर पर ठेठरी, खुरमी, पीडिया, गुलगुला भजिया, चीला जैसे पकवान बनाए जा रहे हैं। 
हरेली तिहार का आरंभ सावन महीने की अमावस्या से होता है। यह त्योहार मानसून के मौसम के आगमन का प्रतीक है, जो खेती के लिए सबसे अनुकूल समय माना जाता है। हरेली का त्यौहार का संबंध कृषि से जुड़ा है इस दिन खेतों में बोनी पूर्ण होने के बाद अच्छी फसल की आस में कृषि यंत्रों की पूजा की जाती है।

हरेली त्यौहार में स्वच्छता का भी महत्व है गांवों में विशेष सफाई और सजावट की जाती है। घरों के आंगनों और खेतों में नीम के पत्तों, आम की पत्तियों और गोबर से अल्पना बनाई जाती है, जो शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ में हरेली का त्यौहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। 

गांव में बच्चे त्योहारों को आनंद गेड़ी चढ़कर लेते हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक गेड़ी दौड़ में शामिल होते हैं। इस दिन खेती-किसानी में सहयोग देने वाले पशुओं विशेष रूप से गाय, बैल की पूजा की भी पूजा की जाती है। घरों में इस दिन छत्तीसगढ़ी पकवान बनाए जाते हैं।
Aiims में अब आसान होगा दिल की बीमारी का इलाज, मरीजों को आज से मिलेगी एडवांस्ड कार्डियक कैथ लैब की सुविधा

Aiims में अब आसान होगा दिल की बीमारी का इलाज, मरीजों को आज से मिलेगी एडवांस्ड कार्डियक कैथ लैब की सुविधा

 रायपुर:- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Aiims Raipur) में 4 अगस्त को आयुष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव आ रहे हैं. इस दौरान वे एम्स के दूसरे एडवांस्ड कैथलैब का उद्घाटन करेंगे. इस लैब के शुरू होने से मरीजों के साथ ही डीएम कॉर्डियोलॉजी के चिकित्सा छात्रों को ट्रेनिंग में सुविधा मिलेगी. इसके अलावा मंत्री ट्रॉमा व आपातकालीन विभाग का भी अवलोकन करेंगे. एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (रिटायर्ड) ने बताया कि राज्यमंत्री के दौरे को देखते हुए समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

वे यहां दोपहर 3 बजे आएंगे. अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के अलावा वे चिकित्सा विद्यार्थियों की सुविधाओं आदि के लिए चर्चा करेंगे. श्री जिंदल ने कहा कि एम्स के हृदय रोग (कार्डियोलॉजी) विभाग में अब तक एक कैथलैब में ही मरीजों को एंजियोग्रॉफी व एंजियोप्लास्टी आदि की सुविधा मिलती थी. इमरजेंसी को छोड़ दें, तो यहां हर सप्ताह लगभग 25 से 30 एंजियो होते हैं. अब नये एडवांस्ड कैथलैब की सुविधा उपलब्ध होने से इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी होगी. इस कैथलैब की तैयारी पिछले दो साल से चल रही थी. कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सत्यजीत सिंह ने कहा कि इस लैब में रेडिएशन एक्सपोजर पर अच्छा काम हुआ है. इससे मरीजों के साथ ही चिकित्सकों पर भी रेडिएशन का खतरा अपेक्षाकृत कम रहेगा.

मशीन में होगी ये एडवांस्ड सुविधा

कार्डियक कैथलैब में आधुनिक कोरोनरी थ्रीडी ओसीटी के अलावा आईएफआर, एफएफआर के साथ ही थ्रीडी टाकली रिक्रिएट सॉफ्टवेयर की सुविधा भी रहेगी. एम्स में इससे पहले के कैथलेब भी आधुनिक हैं. अभी दूसरे लैब में हृदयरोग में आ रही नई चुनौतियों का सामना करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं दी, एक पेड़ माँ के नाम लगाने की अपील की

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं दी, एक पेड़ माँ के नाम लगाने की अपील की

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हरेली त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति यहां के उत्सवों में प्रमुखता से दिखाई देती है। छत्तीसगढ़ का लोक त्यौहार हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। इस दिन धरती माता की पूजा कर हम भरण पोषण के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि इस बार हम धरती माता का आभार उनकी पूजा करने के साथ ’एक पेड़ माँ के नाम’ लगाएं और हरेली की खुशियां मनाएं। श्री साय ने कहा कि हरेली त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।

 
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा फ्रेंड्स ऑफ पब्लिशर्स आवर्ड से सम्मानित

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा फ्रेंड्स ऑफ पब्लिशर्स आवर्ड से सम्मानित

 रायपुर। फैडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स के नई दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री  हर्ष मल्होत्रा द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बल्देव भाई शर्मा को फ्रेंड्स ऑफ पब्लिशर्स अवार्ड प्रदान किया गया।

इस समारोह में बड़ी संख्या में देश भर से अंग्रेजी, हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं के प्रमुख प्रकाशक सम्मिलित हुए। सम्मेलन में कई सत्रों में पुस्तक प्रकाशन से जुड़े कॉपीराइट, रॉयल्टी, पठन संस्कृति का विकास, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पायरेसी सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विमर्श हुआ। उल्लेखनीय है कि प्रो. शर्मा द्वारा नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के अध्यक्ष रहते पुस्तक प्रकाशन और पुस्तक संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। प्रो. शर्मा को फ्रेंड्स ऑफ पब्लिशर्स आवर्ड से सम्मानित होने पर देश के पत्रकारिता और शिक्षा से जुड़े लोगों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 
CG NEWS : जिला अस्पताल से रेप का आरोपी फरार, मचा हड़कंप, खोजबीन जारी

CG NEWS : जिला अस्पताल से रेप का आरोपी फरार, मचा हड़कंप, खोजबीन जारी

 रायगढ़ : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां 376 का आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है। आरोपी को पुलिस जम्मू से पड़कर लाई थी

आरोपी का नाम नरेंद्र पटेल निवासी जांजगीर चांपा उम्र 37 वर्ष लगभग, आरोपी रायगढ़ जिला चिकित्सालय से मेडिकल के दौरान फरार हुआ है। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए रायगढ़ पुलिस ने ओड़िसा से लगे हुए हर चौराहा पर नाकेबंदी कर शहर के मोहदापारा, चांदनी चौक समेत कई मोहल्लों में दबिश दी है। आरोपी की खोजबीन लगातार जारी है।

CG - गुंडागर्दी पर उतरे पुलिस वाले : पुलिसवालों ने की आपस में जमकर मारपीट, वर्दी का बीच सड़क पर बना तमाशा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान.....

CG - गुंडागर्दी पर उतरे पुलिस वाले : पुलिसवालों ने की आपस में जमकर मारपीट, वर्दी का बीच सड़क पर बना तमाशा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान.....

 बिलासपुर। जिले से वर्दीधारियों के बीच सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। कोर्ट में अपराधियों की पेशी के दौरान आरक्षकों के बीच हुआ विवाद सड़क पर आ गया और सड़क में दोनों के बीच जम कर मारपीट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस के जवान एक दूसरे से मारपीट, गालीगलौज करते नज़र आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर जेल चौक पर वर्दीधारी आरक्षकों के बीच कैदी को जेल दाखिल कराने के मामले में जोरदार मारपीट हो गई,शराब के नशे में धुत आरक्षक विष्णु चंद्रा और साथी आरक्षक विनय ठाकुर के बीच हुए इस विवाद ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया।जानकारी के मुताबिक घटना उस समय की है, जब आरक्षक विष्णु चंद्रा और विनय ठाकुर कुछ दिन पहले कैदी की पेशी कोर्ट में कराने गए थे,कोर्ट में विष्णु की तबीयत बिगड़ने पर उसने बेंच पर आराम करने का फैसला किया और विनय को कैदी की पेशी कराने के बाद उसे जगाने को कहा,विनय ने पेशी कराकर कैदी को अकेले ही जेल पहुंचा दिया, विष्णु के जागने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कांस्टेबल विष्णु चंद्रा शराब के नशे में था, और उसने विनय को फोन कर पुरानी बात को लेकर बहस छेड़ दी।जानकारी के मुताबिक उस समय आरक्षक विनय ठाकुर ड्यूटी में था और कैदी की पेशी कराने में व्यस्त था, लेकिन अभद्र भाषा सुनकर वह भी भड़क उठा और सीधे जेल चौक पहुंचा,यहां दोनों के बीच बहस ने मारपीट का रूप ले लिया,वर्दीधारियों के बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर लोग वहां रुकने लगे और भीड़ जमा हो गई इधर घटना की सूचना सिविल लाइन थाने को दी गई, एएसआई अमृत साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरक्षकों को अलग कर वहां से भेज दिया,घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया और थोड़ी देर बाद यह वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो गया,वीडियो वायरल होते ही वर्दीधारियों के बीच हुई इस मारपीट की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई।बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जेल चौक पर जाम की स्थिति बन गई थी,सिविल लाइन थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरक्षकों को समझाया और ड्यूटी पर वापस भेज दिया,इसके बाद जवानों ने भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्थित किया,हालांकि, मारपीट की शिकायत किसी ने थाने में नहीं की है, लेकिन वर्दीधारियों के इस व्यवहार ने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए है। मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।

Crime : स्कूटी सहित सोने की बिस्किट चुराने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर...!!

Crime : स्कूटी सहित सोने की बिस्किट चुराने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर...!!

 दुर्ग। जिले के भिलाई में बिरयानी खाने गए सराफा व्यापारी की गाड़ी की डिक्की से सोने के बिस्किट चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने के 8 बिस्किट, स्कूटी और बाइक जब्त किया है। 

मामले का खुलासा करते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने अपने ही परिचित की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस केस में दो आरोपियों को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। चोरी करने वाले आरोपी नरेश सोनी 45 वर्ष निवासी सिकोलाभाठा और आनंद सोनी 38 वर्ष निवासी राजीव नगर सिन्हा भवन के पास दुर्ग के कब्जे से सोने के आठ बिस्किट कुल 740 ग्राम सोना, चोरी की स्कूटी और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित सागर हिम्मत जरे, निवासी वैशाली नगर अपने दुर्ग स्थित जेबीआर रिफाईनरी दुकान में सोना गलाने का काम करता है।
 
पीड़ित ने 25 जुलाई को अपनी दुकान से सोना अपनी स्कूटी की डिक्की में रखकर रात 9 बजे खाना खाने अंसारी बिरयानी सुपेला आया था। अंसारी बिरयानी की दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर खाना खाने गया। 10 मिनट में खाना खाकर वापस आकर देखा की स्कूटी उस स्थान में नहीं है। पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आने-जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज प्राप्त कर उसका अवलोकन किया। घटना स्थल पर 1 मोटर सायकल में सवार होकर आए 2 रेन कोट पहने व्यक्तियों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना दिखाई दिया।
 
जिसके आधार पर आरोपियों की पतासाजी करने के लिए विशेष सूत्र लगाए गए थे। तभी विशेष सूत्रों से पता चला कि वायशेप ओव्हर ब्रीज के नीचे नर्सरी के पास 2 व्यक्ति आपस में सोने के बटवारे की बात कर रहे है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ करने पर अपना नाम नरेश सोनी और आनंद सोनी बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि सागर हिम्मत जरे के पास रखे सोने को चोरी करने की नियत से उसका पीछा किया। सुपेला अंसारी बिरयानी के सामने स्कूटी एवं डिक्की में रखा सोना चोरी करने की बात स्वीकार किया। सोने को आपस में बांट लेना बताया। आरोपियों के कब्जे से कुल 50 लाख का सामान जब्त किया गया है।
CG : करंट की चपेट में आने से दंपति की गई जान, पुलिस जांच में जुटी...

CG : करंट की चपेट में आने से दंपति की गई जान, पुलिस जांच में जुटी...

 जांजगीर-चाम्पा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव में एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ग्राम डोंगरी निवासी फिरतराम पटेल और उसकी पत्नी पूर्णिमा बाई काम करने खेत पहुंचे थे और काम कर रहे थे। इस दौरान वहां टूटकर गिरे तरंगित तार की चपेट में पति-पत्नी आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस हादसे को विद्युत मंडल की लापरवाही का नतीजा बताया है।

 
उनका कहना है कि अस्थायी कनेक्शन का तार टूटकर गिरा था और इसे ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया था, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Breaking News : डीजीपी बने रहेंगे अशोक जुनेजा, केंद्र से मिला एक्सटेंशन.

Breaking News : डीजीपी बने रहेंगे अशोक जुनेजा, केंद्र से मिला एक्सटेंशन.

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी को 6 महीने के लिये एक्सटेंशन दिया गया। वैसे तो 1989 बैच के आईपीएस अशोक जुनेजा जून 2023 में ही सर्विस से रिटायर हो चुके है। लेकिन केंद्र सरकार से राज्य सरकार ने अशोक जुनेजा के एक्सटेंशन का प्रस्ताव दिया था, जिसे केंद्र सरकार ने ये मान लिया और 6 महीने के लिए एक्सटेंशन दिया है। 

 
देखें आदेश-
 
लगातार ट्रेनों को रद्द किया जाना जनता पर अत्याचार : दीपक बैज

लगातार ट्रेनों को रद्द किया जाना जनता पर अत्याचार : दीपक बैज

 रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक बार फिर से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 72 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया जाना जनता के ऊपर अत्याचार है। त्योहारों के समय ट्रेनों को रद्द किये जाने का कांग्रेस विरोध करती है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को पिछले चार सालों से अचानक रद्द करने का सिलसिला चल पड़ा है। वर्तमान में भी 72 से अधिक ट्रेनों को राजनांदगांव कलमना रेलखंड के बीच तीसरी लाईन जोड़ने के नाम पर रद्द कर दिया गया है। रेलवे का यह कदम बेहद ही गैर जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे समय में जब देश का प्रमुख त्योहार रक्षाबंधन है, छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्योहार हरेली है। इस समय इतनी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को रद्द किया जाना रेल यात्रियों के ऊपर अत्याचार है। रेलवे को यदि मेंटेनेंस करना था तो इसके लिये काम की समय सारणी का ऐसा प्रबंध किया जाना चाहिये जिससे यात्री सुविधायें बाधित न हो।

दीपक बैज ने कहा कि पिछले चार वर्षो से देश की रेल सुविधाएं पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। यात्री ट्रेनों की बिना कारण बताये रद्द कर दिए जाने का फरमान जारी कर दिया जाता है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली सैकड़ो यात्री ट्रेनों को अनेको बार महीनो तक के लिए रद्द किया गया है। महीनो पहले यात्रा की योजना बना कर रिजर्वेशन करवाने वाले यात्री रेलवे की इस मनमानी से परेशान होते है। त्योहारों, छुट्टियों, शादी ब्याह के सीजनों मे रेल्वे बिना बताए, बिना कारण के यात्री ट्रेनों को रद्द कर देती है। रेलवे द्वारा ट्रेनों को रद्द किये जाने का कारण मेंटेनेंस बताया जाता है। जबकि उन्ही ट्रेको पर यात्री ट्रेनों से 50 गुना अधिक क्षमता की मालवाहक ट्रेनों को चलाया जाता है। छत्तीसगढ़ से निकलने वाले कोयले का परिवहन कर दूसरे प्रदेश को भेजने के लिए भी छत्तीसगढ़ की यात्री सुविधाओं को बाधित किया गया।

बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने आज ट्रेनों को रद्द किये जाने के खिलाफ ज्ञापन भी सौपा। भविष्य में यदि ट्रेनों को रद्द किये जाने का सिलसिला नहीं रुका तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि केंद्र सरकार यात्री ट्रेनों को नियमित चालन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही यात्री सुविधाओं विकलांग, बुजुर्ग, रिटायर्ड, सैनिकों, छात्रों, बच्चों को पूर्व में मिलने वाली रियायते बहाल की जाए तथा रेलवे के निजीकरण के षड्यंत्र पर तत्काल विराम लगे।

 नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई, देखिए पूरी डिटेल

नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई, देखिए पूरी डिटेल

 रायपुर। अगर आप भी अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है। दरअसल नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अनुसार 16 सितंबर तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर सत्र 2025-26 में एडमिशन होगा। परीक्षा के लिए छात्रों को केवल एक बार आवेदन करना होगा।

यदि किसी छात्र ने पिछले साल प्रवेश के लिए आवेदन किया है, तो उनके आवेदन को निरस्त हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक नवोदय विद्यालय क्लास-6 में प्रवेश के लिए जिले की 75 फीसदी सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि अन्य सीटें ग्रामीण और शहरी दोनों के लिए हैं। अधिक जानकारी वेबसाइट से ले सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक है। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश ऑनलाइन आयोजित किए जाते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in और cbseitms.nic.in से प्रवेश फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

 
SP ने की बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से आरक्षक को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला..!!

SP ने की बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से आरक्षक को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला..!!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस अधिक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने आज पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक विष्णु चंद्रा को ड्यूटी के बीच लापरवाही और सहकर्मी के साथ विवाद करने को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक के सहकर्मी के साथ हुए विवाद के वीडियो सामने आने के बाद यह एक्शन लिया है। 

बता दें, बिलासपुर में शुक्रवार को जेल चौक के पास दो पुलिस आरक्षकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। यह विवाद कैदी को जेल दाखिल कराने को लेकर हुआ, जब एक आरक्षक ने दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  इसके बाद रक्षित निरीक्षक से प्रारंभिक जांच करवा पुलिस अधीक्षक ने दोषी आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की है।

देखे आदेश

हरेली में हरियाली फैलाएं, एक पौधा अपनी माँ के नाम लगाएं : सीएम साय

हरेली में हरियाली फैलाएं, एक पौधा अपनी माँ के नाम लगाएं : सीएम साय

 मुख्यमंत्री ने दी हरेली त्यौहार की शुभकामनाए

हरेली तिहार मनाने सज गया मुख्यमंत्री निवास

रहचुली झूला, गेड़ी और साजसज्जा वाली बैलगाड़ियों से दिख रही रौनक

हरेली के मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धरती माता के श्रृंगार के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील भी प्रदेशवासियों से की

रायपुर, 03 जुलाई 2024/हरेली तिहार की तैयारियों के लिए सजा मुख्यमंत्री निवास एक छोटे से गांव के रूप में नजर आ रहा है जहां हर तरफ हरेली की धूम है। मुख्यमंत्री निवास एक ग्रामीण मड़ई मेला की तरह सुंदर साजसज्जा में नजर आ रहा है। रहचुली झूला, गेड़ी और सुंदर बैलगाड़ियों से पूरा परिसर हरेली की रौनक से दमक रहा है।

कल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हरेली के अवसर पर परंपरागत तरीके से पूजा करेंगे। हरेली के मौके पर पशुधन की पूजा की जाती है। खेती किसानी की शुरूआत में मनाया जाने वाला यह पर्व धरती के प्रति हमारी कृतज्ञता को व्यक्त करता है और इस भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री पूजा के पश्चात किसान भाइयों को आधुनिक कृषि उपकरणों का वितरण भी करेंगे।
समय बदलता है लेकिन छत्तीसगढ़ अपनी परंपराएं नहीं छोड़ता। हवाई झूलों के दौर में भी रहचुली झूला की परंपरा छत्तीसगढ़ के लोग याद रखते हैं जो उन्हें अपने ग्रामीण अंचल और पुरखों से जोड़ती है। हरेली के पावन अवसर पर रहचुली झूले पर चढ़ते हैं और याद करते हैं कि मनोरंजन के माध्यम बदले हैं मनोरंजन नहीं बदला है। इस अवसर पर अतिथिगण रहचुली के उत्साह को फिर से याद करेंगे। गेड़ी के उत्साह को याद करेंगे। सीसी रोड से पहले के दिनों में जब ग्रामीण सड़कें मानसून की उफान में कीचड़ में तब्दील हो जाती थीं तब गेड़ी सबसे सुरक्षित जरिया होता था ताकि कीचड़ से बच सकें। साथ ही हरेली के मौके पर बारंबार गेड़ी चढ़कर सावन मास के उत्साह को जाहिर किया जाता था।

हरेली के मौके पर बैल भी सजते हैं और बैलगाड़ी भी सजती है। अपने पशुधन के सम्मान के लिए, उनकी पूजा के लिए यह बड़ा पर्व होता है। खेती किसानी की तैयारियों के बीच धरती माता के अभिवादन का यह त्योहार है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने परिवार सहित परंपरागत तरीके से हरेली की पूजा करेंगे।

हरेली के मौके पर ग्रामीण खेल भी यादगार होते हैं। गेड़ी दौड़ जैसी कई प्रतिस्पर्धाएं होती हैं। परंपरागत छत्तीसगढ़ी खेलों का जादू इस दिन उफान पर होता है। मुख्यमंत्री निवास में भी इसकी पूरी तैयारी की गई है। पिट्ठूल, भौरा जैसे खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही परंपरागत छत्तीसगढ़ी पकवान चीला, खुरमी, ठेठरी, अइरसा आदि का भी आनंद लेंगे।
इस मौके पर सबसे खास लोक संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन है। राऊत नाचा, करमा नृत्य आदि छत्तीसगढ़ के परंपरागत नृत्यों का आयोजन होगा। इस अवसर पर विविध लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी।

छत्तीसगढ़ में हरेली हर जगह अपनी विशिष्ट सुंदरता और विशिष्ट रूपों तथा तरीकों से मनाई जाती है। प्रदेश का हर अंचल अपनी सांस्कृतिक सुंदरता के साथ अपने को व्यक्त करता है। हरेली के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में इनकी भी प्रस्तुति होगी।

हरेली त्योहार प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का त्योहार है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान देश की जनता से किया है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हरेली के दिन एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है ताकि अपनी जननी और जन्मभूमि दोनों के प्रति प्रदेश के सभी नागरिक अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकें।

 

हरेली तिहार हमारी कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है : टंक राम वर्मा

हरेली तिहार हमारी कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है : टंक राम वर्मा

 खेल मंत्री वर्मा ने दी हरेली तिहार की बधाई

रायपुर। खेल-युवा कल्याण और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने 04 अगस्त को मनाये जाने वाले छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आपने बधाई सन्देश में उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और हरेली तिहार हमारी कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हरेली छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार है और छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में, यहाँ के किसान भाई-बहनों में, ग्रामीण और शहरी निवासियों में इसका व्यापक प्रभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह त्यौहार परंपरागत् रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन किसान खेती-किसानी में उपयोग आने वाले कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं, घरों में माटी पूजन होता है, बच्चे और युवा गेड़ी का आनंद लेते हैं।उन्होंने आगे कहा कि हरेली त्यौहार सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है और धरती को हरा-भरा रखने में पेड़-पौधों के महत्व को भी दर्शाता है। हमारे छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति इन्हीं लोकपर्वों से सुशोभित होती हैं।

इस अवसर पर खेल मंत्री वर्मा ने सभी नागरिकों एवं किसानों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

 

CG NEWS : प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारी बैठक संपन्न

CG NEWS : प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारी बैठक संपन्न

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने शनिवार को पहले प्रदेश पदाधिकारियों और तत्पश्चात पार्टी कोर ग्रुप की बैठकें लेकर पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और नगरीय निकाय चुनाव के परिप्रेक्षिय में मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी बैठक को संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री नबीन ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ कार्यक्रम के लिए मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विगत वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देशभर में हर्वोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ “हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा” विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 112वीं और तीसरे कार्यकाल की दूसरी कड़ी में इस बारे में किए गए आह्वान का उल्लेख भी किया, जिसमें श्री मोदी ने कहा था, “15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान। पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान- तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के इनोवेशन भी होने लगे हैं। 15 अगस्त आते-आते, घर में दफ्तर में कार में तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट दिखने लगते हैं। तिरंगे को लेकर ये उल्लास, ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है।” श्री नबीन ने प्रदेश पदाधिकारियों से आह्वान किया कि इस अभियान के दृष्टिगत 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन हो और इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका हो। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक केन्द्रों पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों से कहा कि 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का अभियान चलाएँ। 13 से 15 अगस्त तक महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण करें। श्री देव ने कहा कि 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका” स्मृति दिवस है। भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है। इस अवसर पर संगोष्ठी/सम्मेलन करते हुए विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों की तैयारी और सफल आयोजन की दृष्टि से 8 से 10 अगस्त तक जिला एवं मंडल स्तर पर बैठकें होंगीं। श्री देव ने बैठक में जानकारी दी कि राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सभी डाकघरों के साथ-साथ अन्य बिक्री केन्द्रों पर रहेगी। श्री देव ने कहा कि जिला इकाइयाँ उपरोक्त कार्यक्रम से संबंधित समिति का गठन करें तथा प्रदेश को भी एक सप्ताह के अंदर समिति के गठन की जानकारी दें और सभी कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सभी जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करें।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री साय ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की और कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रमों और हर घर तिरंगा अभियान को हमें बूथ स्तर तक जाकर सफल बनाना है। हमें राष्ट्र की मजबूती के लिए कार्य करना है और राष्ट्र विरोधी ताकतों को निष्प्रभावी करना है। हर घर तिरंगा अभियान को प्रभावी रूप से हमें हर घर तक पहुंचना है। श्री साय ने कहा कि बैठक में हुई चर्चा और तय कार्य योजना को लेकर जन-जन तक जाना है। कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलनों में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने भाजपा को सत्ता तक पहुँचाया है। लेकिन हम सरकार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं बनाते। हमारे लिए ‘राष्ट्र सर्वप्रथम’ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है। श्री साय ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र और पार्टी के हित का चिंतन करना होगा। पार्टी के कार्यक्रमों के जरिए सरकार के कार्यों व योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाना है।

बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव,विभाजन विभीषिका दिवस के कार्यक्रमो के संयोजक अनुराग सिंह देव,एक पेड़ मां के नाम के विषय पर सरला कोसरिया,लक्ष्मी वर्मा ने विस्तार से जानकारी रखी।

बैठक की कार्यवाही का संचालन प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने किया एवं आभार प्रदेश महामंत्री राम जी भारती ने किया। बैठक में मंत्री लखन लाल देवांगन प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, निर्मल सिन्हा, मधुसूदन यादव, श्रीमती सरला कोसरिया, उद्धेश्वरी पैकरा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,रामू रोहरा ,रामजी भारती ,भरत लाल वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह, अवधेश चंदेल,विकास महतो ,ओजस्वी मंडावी, श्यामबाई साहू, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, सह प्रभारी रजनीश शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, संदीप शर्मा रंजना साहू, अनुराग सिंहदेव, केदार गुप्ता, देवलाल ठाकुर, दीपक म्हस्के, अमित साहू, नलिनीश ठोकने, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, किसान मोर्चा महामंत्री आलोक ठाकुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, , रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, सोशल मीडिया सह प्रभारी मितुल कोठारी, आई टी सेल संयोजक सुनील पिल्लई, सहसंयोजक आदित्य कुरील सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्राओं के साथ किया भोजन, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का चखा स्वाद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्राओं के साथ किया भोजन, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का चखा स्वाद

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरंग में पोस्ट मैट्रिक व प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास के लोकार्पण समारोह के अवसर पर छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली छात्राओं के साथ भोजन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी व्यंजन पीढ़िया, अनरसा, ठेठरी-खुरमी का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम व विधायक खुशवंत साहेब, रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने भी छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान साय ने छा़त्राओं से उनकी पढ़ाई और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में भी पूछा। उन्होंने सभी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने और आगे बढ़ने की समझाइश दी। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि छात्राओं की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा हर संभव मदद भी की जाएगी।

 

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अंतर्गत दीक्षारंभ समारोह का आयोजन, मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नव प्रवेशित छात्राओं को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अंतर्गत दीक्षारंभ समारोह का आयोजन, मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नव प्रवेशित छात्राओं को दी शुभकामनाएं

 रायपुर : आज दिनांक 3 अगस्त 2024 को शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर में नव प्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद, रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने नव प्रवेशित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगों के लिए महाविद्यालय में प्रवेश जीवन की नई शुरुआत है, जहाँ विद्यार्थी अपने भविष्य की नींव तैयार करते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम में अलग-अलग विषयों से अवगत होंगे निश्चित रूप से भविष्य में हमारी शिक्षा नीति विश्व स्तर पर नई पहचान बनायेगी। उन्होंने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ते रहने एवं संयमित जीवन जीने की बात कही। सांसद अग्रवाल ने महाविद्यालय के विभिन्न विकास कार्यों हेतु पी. एम. उषा फंड से पाँच करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल ने कहा दीक्षारम्भ कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से नव प्रवेशित छात्राओं को अवगत कराना है। छात्राएँ चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के अंतर्गत अध्ययन करेंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में छात्राओं को बहुसंकाय अध्ययन की सुविधा प्राप्त है। प्रदेश में इस सत्र से सभी शासकीय ,अशासकीय महाविद्यालय एवं विश्विद्यालय में संचालित किया जा रहा है। नव प्रवेशित छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति से अवगत कराने महाविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त प्रथम सेमेस्टर की पाँच छात्राओं दीप्ति नारंग, आशी कुमारी, नेहल जैन, हर्षिता देवांगन एवं मानसी पाण्डेय को एन. ई. पी. एम्बेसडर के रूप में चयनित किया गया है । जिनका कार्य नवप्रवेशी छात्राओं को उनकी कक्षाओं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों से अवगत कराएंगी। कार्यक्रम में नेताप्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर श्रीमती मीनल चौबे एवं पार्षद श्रीमती सीमा कंदोई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का संचालन आईक्यू ए सी प्रभारी डॉ. उषा किरण अग्रवाल व आभार प्रदर्शन डॉ. कल्पना मिश्रा ने किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, महाविद्यालय के अधिकारी- कर्मचारी, एवं नव प्रवेशित छात्राएं उपस्थित रहे।