CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू

नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू

 रायपुर : राज्य के सभी नगरीय निकायों में आज से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा प्रारंभ हो गया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों और विभाग के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों के संयुक्त संचालकों से फोन पर बात कर गंभीरता से नागरिकों की समस्याएं निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान वार्डवार आयोजित शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, नल कलेक्शन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने तथा नामांतरण व स्वरोजगार के प्रकरणों का निपटारा करने भी कहा है।

उप मुख्यमंत्री  साव ने नगर निगम आयुक्तों और संयुक्त संचालकों को वार्डवार आयोजित शिविरों के सतत निरीक्षण और इनके सुचारू संचालन के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व मामलों के निराकरण के साथ ही संपत्ति कर और अन्य करों की वसूली की भी व्यवस्था बनाने को कहा है।

10 अगस्त तक चलेगा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा

प्रदेश के सभी 184 नगरीय निकायों में आज से शुरू जनसमस्या निवारण पखवाड़ा 10 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।

इन शिविरों के आयोजन से स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का त्वरित निदान होगा और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों के सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहकर समस्याओं का निराकरण यथासंभव मौके पर ही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण का आयोजन प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में आज 27 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में नागरिकों की समस्याओं को हल करने विभागीय अधिकारियों, नगर निगमों के आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को समुचित इंतजाम के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वार्डों में आयोजित शिविरों में महापौरों, अध्यक्षों, पार्षदों और अन्य जन प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि इनमें आमजन की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता हो सके।

राज्य शासन द्वारा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के आयोजन के लिए नगरीय निकायों को परिपत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि स्थानीय रहवासियों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना निकाय का मुख्य दायित्व है। नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोटे-छोटे कार्य होते हैं, जिनका निराकरण शीघ्र अपेक्षित होता है।

इनके साथ ही जलापूर्ति में लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों व गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाइट्स का बंद रहना जैसी समस्याएं भी होती हैं। वार्डवार जनसमस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य इन समस्याओं के निराकरण के साथ ही नागरिकों को जरूरी जनसुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों के सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहकर समस्याओं का निराकरण यथासंभव मौके पर ही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में करदाताओं को करों के भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने वार्डवार शिविरों के आयोजन के संबंध में वार्ड एवं नगर में व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि आम नागरिक शिविर का पूरा लाभ प्राप्त कर सके।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राज्य की सभी 184 नगरीय निकायों में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वार्डवार शिविर आयोजित कर उनका मौके पर ही निराकरण के निर्देश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवार शिविरों के आयोजन से स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का त्वरित निदान होगा और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। समस्याओं का निराकरण मौके पर ही शीघ्रता से होने से शहरी सरकार के प्रति लोगों में सद्भाव भी बढ़ेगा।

छत्तीसगढ़ में स्किल्ड-बेस्ड एजुकेशन, प्राकृतिक औषधालय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में स्किल्ड-बेस्ड एजुकेशन, प्राकृतिक औषधालय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की नौवीं बैठक में राज्य की विकास योजना प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य की प्राथमिकताओं और विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी, जिसमें शिक्षा, मानव संसाधन विकास , स्वास्थ्य, और तकनीकी उन्नति पर जोर दिया गया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं को साझा किया, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में राज्य की भूमिका को स्पष्ट करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि , छत्तीसगढ़ 2047 तक विकसित भारत में प्रमुख भूमिका निभाएगा। वर्तमान में राज्य का GSDP 5.05 लाख करोड़ रुपये है, जिसे अगले पांच वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और लक्ष्यों पर काम शुरू किया गया है

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का मुख्य फोकस स्किल्ड मानव संसाधन तैयार करने पर है। छत्तीसगढ़ में शिक्षा को व्यावसायिक कौशल और ट्रेनिंग से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को ऐसी क्षमताएँ देना है जो उन्हें रोजगार के लिए तैयार करें।

राज्य में प्रत्येक छात्र के लिए ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी कार्ड’ ( APAAR आईडी ) बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें छात्र के शैक्षणिक अनुभव से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी डिजिटल रूप में मौजूद होंगी।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता, सतत विकास, और राज्य की संस्कृति व परंपरा के संरक्षण की योजना साझा की। आर्थिक सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ सुपर फूड्स की पैदावार और प्राकृतिक औषधालयों का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग को बढ़ावा मिलेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईटी सेक्टर के विस्तार के साथ-साथ सड़कों, इमारतों जैसी भौतिक संरचनाओं और इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क जैसी डिजिटल सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए केंद्र से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि छतों पर सौर ऊर्जा लगाने की प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है और 100 गांवों को पूरी तरह नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित बनाने की योजना बनाई है। सरकारी भवनों में रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है, और नया रायपुर के अधिकांश सरकारी भवनों में ये संयंत्र स्थापित कर दिए गए हैं, जिनसे विद्युत आपूर्ति ग्रिड में की जाती है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मार्च 2026 तक 96 प्रतिशत घरों में पेयजल पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य 2047 तक केवल विकसित ही नहीं, बल्कि जल-सुरक्षित भारत 2047 भी होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से तकनीकी और आर्थिक सहयोग की उम्मीद जताई

इसके अलावा, रायपुर में नेशनल ग्राउंड वाटर ट्रेनिंग और रिसर्च इंस्टीट्यूट को और मजबूत करने के साथ-साथ वर्षा-जल संरक्षण अनुसंधान केंद्र की स्थापना की भी मांग की। उन्होंने कहा कि, इसकी स्थापना से छत्तीसगढ़ में बारिश के पानी को सही से संचित और इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे जल संकट कम होगा और किसानों को ज्यादा मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की तैनाती की गई है। अब छत्तीसगढ़ के सबसे दुर्गम इलाकों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं। इन मोबाइल यूनिट्स के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री साय ने भूमि और संपत्ति के मुद्दों पर कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी भूमि रिकॉर्ड डिजिटल किए जा रहे हैं। इस तकनीक से पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगेगा। उन्होंने बताया कि इस सुधार से भूमि विवादों को आसानी से सुलझाया जा सकेगा, जिससे राज्य में निवेश और विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं के प्रति समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार की सहायता से छत्तीसगढ़ राज्य अपने विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करेगा और विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर समस्त केन्द्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केन्द्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर्स, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, गवर्निंग काउन्सिल के सदस्य व छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन उपस्थित रहे।

कुएं में मोटर पम्प निकालने गए 3 लोगो की जहरीली गैस से मौत…..

कुएं में मोटर पम्प निकालने गए 3 लोगो की जहरीली गैस से मौत…..

 बेमेतरा : जिले में जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है। दो लोग कुएं के अंदर लगा हुआ मोटर पंप निकालने उतरे हुए थे। जिसके बाद वो अचानक जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

तभी उन्हें बचाने के लिए तीसरा युवक भी उतरा और चपेट में आ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार विनोद बंजारे मौके पर पहुंचे। नवागढ़ थाना क्षेत्र के कुआं गांव का है यह मामला।

BREAKING: नक्सलीयों के लगाये गये IED की चपेट आया कवासी, हालत गंभीर

BREAKING: नक्सलीयों के लगाये गये IED की चपेट आया कवासी, हालत गंभीर

 बीजापुर : माओवादीयों की कायराना करतूत फिर आई सामने. पीड़िया मुरूमपारा के पास माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से 10 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हुआ हैं । बालक के हाथ एवं पैर में गंभीर चोट आई हैं. हिड़मा कवासी की उम्र 10 वर्ष हैं जो की पटेलपारा मुतवेंडी थाना गंगालूर का हैं.

बता दें की कवासी बकरी चराने जंगल गया हुआ था. पीड़िया मुरूमपारा के पास आज लगभग 02.30 बजे माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से हुआ गंभीर रूप से घायल. मुतवेंडी केरिपु बल कैम्प में प्राथमिक चिकित्सा के बाद , जिला अस्पताल लाया जायेगा. पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव ने इस घटना की जानकारी दी हैं.

CG ट्रांसफर ब्रेकिंग : संयुक्त कलेक्टर का हुआ तबादला...अब मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी

CG ट्रांसफर ब्रेकिंग : संयुक्त कलेक्टर का हुआ तबादला...अब मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी

 रायपुर :- राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दुर्ग जिले के संयुक्त कलेक्टर दीपक कुमार निकुंज का तबादला किया गया है, दीपक कुमार निकुंज अब मंत्रालय में पदस्थ किये गये है।

BREAKING : साय सरकार ने ACB-EOW की बढाई जिम्मेदारी, अब इन धाराओं के तहत कर सकेंगे जांच, अधिसूचना जारी

BREAKING : साय सरकार ने ACB-EOW की बढाई जिम्मेदारी, अब इन धाराओं के तहत कर सकेंगे जांच, अधिसूचना जारी

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्‍वेषण ब्‍यूरो और एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी) ACB-EOW अब जुआ एक्‍ट की सभी धाराओं में जांच और कार्यवाही कर सकेगी। राज्‍य सरकार ने एजेंसी को यह अधिकार देने के लिए नियमों में बदलाव किया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। छत्‍तीसगढ़ अफसरों के अनुसार ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी अब जुआ एक्‍ट 2022 की सभी धाराओं के तहत जांच और कार्यवाही करेगी। राज्‍य सरकार ने ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी के अधिकार क्षेत्र में यह बढ़ोतरी महादेव सट्टा एप मामले की जांच के लिए की है। बता दें कि पूववर्ती सरकार के कार्यकाल में उजगार हुए इस मामले की जांच ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी के पास अर्थिक अनियमितता और भ्रष्‍टाचार की ही जांच का अधिकार है। ऐसे में महादेव सट्टा की जांच में दिक्‍कत हो रही थी। इसे देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

नक्सलियों का घिनौना चेहरा : सुरक्षाबल ने बाल नक्सली सहित 3 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ धर दबोचा

नक्सलियों का घिनौना चेहरा : सुरक्षाबल ने बाल नक्सली सहित 3 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ धर दबोचा

  सुकमा : सुकमा एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना चिंतलनार से 223 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम मुकरम व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम मुकरम नाला के पास 1 संदिग्ध व्यक्ति द्वारा सुरक्षा बलों की पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर लुकते/छिपते हुए भागने लगे, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम मड़कम बण्डी होना बताया गया। जिसके कब्जे के थैला को चेकिंग करने पर 1 नग टिफिन बम लगभग 2 किग्रा. बरामद किया गया। आईईडी रखा जाने के संबंध में पूछताछ करने पर प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर के पद पर कार्य करना तथा सुरक्षा बलों के आने-जाने वाले मार्ग में सुरक्षाबलों के मूव्हमेंट के दौरान मौका पाकर टिफिन आईइडी को प्लांट करने के उद्देश्य से रखना बताया। उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से मड़कम बण्डी के खिलाफ थाना चिंतलनार में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार किया गया ।

इसी क्रम में कैम्प पुलनपाड़ से 223 वाहिनी सीआरपीएफ का बल एवं 206 कोबरा वाहिनी का बल की संयुक्त पार्टी केसो ड्यूटी हेतु ग्राम पुलनपाड़ व आस-पास क्षेत्र जंगल की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम पुलनपाड़ के जंगल पहाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा सुरक्षा बलों की पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर लुकते/छिपते हुए भागने लगे।

जिनमे से सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर 2 संदिग्ध व्यक्तियों क्रमशः

1. मड़कम हड़मा मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर

2. विधि से संघर्षरत किशोर मिलिशिया सदस्य को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर दोनों नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताया गया। पकड़े गये संदिग्धों के कब्जे से क्रमशः 1. मड़कम हड़मा के कब्जे से 1 नग इम्प्रोवाईस आईईडी लगभग 1 किग्रा वजनी, इम्प्रोवाईस आईईडी पालिथिन में लपेटा हुआ 500 ग्राम, इम्प्रोवाईस आईईडी पालिथिन में लपेटा हुआ 250 ग्राम, फटाक (टाईगर बम) 50 नग, एवं 02. मड़कम हुंगा के कब्जे से कॉडेक्स वायर 20 मीटर, इम्प्रोवाईस स्वीच होल्डर 06 नग, इम्प्रोवाईस प्रेशर स्वीच (तार के साथ) 3 नग, इलेक्ट्रीक डेटोनेटर 3 नग, बरामद किया गया। गहन पूछताछ करने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुचाने के नीयत से रास्ते में आईईडी लगाना बताया । उक्त संदिग्धों के निशानदेही पर रास्ते में छुपाकर रखे प्लास्टिक ड्रम में (विस्फोटक लगभग 20 किलो.ग्राम) का बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से 206 कोबरा वाहिनी के बीडीएस टीम द्वारा मौके पर निष्क्रिय किया गया। उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से दोनों के खिलाफ थाना चिंतलनार में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार सभी नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर विधि से संघर्षरत किशोर को बाल सुरक्षा गृह एवं 2 नक्सलियों को जेल दाखिला किया गया।

CG NEWS : महिला ने रचा इतिहास...एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, खूब हो रही चर्चा

CG NEWS : महिला ने रचा इतिहास...एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, खूब हो रही चर्चा

 सुकमा: छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बस्तर में एक आदिवासी महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें 2 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं. फिलहाल सभी बच्चे और मां सुरक्षित बताए जा रहे हैं और महारानी अस्पताल में भर्ती हैं. एक साथ 4 बच्चों को जन्म देने की खबर अब पूरे बस्तर में चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक 24 वर्षीय आदिवासी महिला को 25 जुलाई को प्रसव पीड़ा हुआ, जिसके बाद जगदलपुर के निजी बंसल नर्सिंग होम अस्पताल में सीजर के जरिये गर्भवती महिला का शुक्रवार को डिलवरी कराया गया।

बच्चों के सेहत को देखते हुए सभी बच्चों को महारानी अस्पताल के NICU में भर्ती कराया गया है, जहां उनका देखभाल किया जा रहा है. चार बच्चों के जन्म लेने से परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं बस्तर में एक साथ चार बच्चों का जन्म देने का यह पहला मामला सामने आया है।

मां और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं. एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर से परिवार में खुशी का माहौल है।

अगर आप भी कमल विहार में मकान लेना चाहते हैं तो हो जाइए सावधान, मकान दिलवाने के नाम पर हो रही ठगी, करोड़ों रुपए ले उड़े दो शातिर

अगर आप भी कमल विहार में मकान लेना चाहते हैं तो हो जाइए सावधान, मकान दिलवाने के नाम पर हो रही ठगी, करोड़ों रुपए ले उड़े दो शातिर

 रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार क्षेत्र से ठगी का मामला सामने आया है। जहां पर बंटी बबली द्वारा मासूम लोगो से ठगी कर करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गए है। पूरा मामला टिकरापारा थाना का है। दोनों ने मिलकर 32 लोगों को चूना लगाया है। पीड़ित लोगों का सपना अब टूट गया है। जिसकी शिकायत थाने में की है। 

पुलिस का कहना है कि कौशल्या विहार स्थित आरडीए कॉलोनी में स्वतंत्र मकान दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते FIR दर्ज कर लिया है एवं दोनो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

CG : हाथियों का आतंक चरम सीमा पर...दो सगे भाइयों को पटक–पटककर उतारा मौत के घाट...ग्रामीणों में दहशत का माहौल

CG : हाथियों का आतंक चरम सीमा पर...दो सगे भाइयों को पटक–पटककर उतारा मौत के घाट...ग्रामीणों में दहशत का माहौल

 जशपुर। प्रदेश के कई इलाकों से पिछले कुछ दिनों में लगातार हाथियों के आतंक की खबर आ रही है। हाथियों का आतंक इतना बढ़ चुका है कि जंगली क्षेत्र में बसे लोगों में दहशत का माहौल है हाथियों के आतंक के चलते कई लोगों की जान भी चली गई। कुछ ऐसा ही मामला जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई से सामने आई है।

जहां हाथियों का उत्पात जारी है. बीती रात तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई में हाथियों के दल ने एक घर को तोड़ दिया और घर में सो रहे दो सगे भाइयों को पटक-पाटकर मार डाला, जबकि परिवार के अन्य सदस्य हाथियों को देख भाग खड़े हुए। जिससे उनकी  जान बच गई। घटना की सूचना मिलते पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि जिले में हाथियों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार तपकरा के ग्राम केरसई गांव में शुक्रवार की रात पांच हाथियों का दल पहुंचा। इस दौरान उत्पात मचाते हुए हाथियों के दल ने एक घर काे ताेड़ दिया और घर में साे रहे दाे सगे भाई काेकड़े (45 वर्ष) और पड़वा पर हमला कर उनकी मौत की घाट उतार डाला। दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवाें काे पीएम के लिए भेज दिया है। माैके पर जशपुर DFO जितेन्द्र उपाध्याय भी माैजूद हैं। वहीं वन विभाग के द्वारा लगातार लाेगाें काे हाथीयाें से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है और आस पास के सभी गांवाें में मुनादी करवाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ का टूटा सड़क संपर्क, आवागमन ठप्प

छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ का टूटा सड़क संपर्क, आवागमन ठप्प

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में झमाझम हो रही बारिश से कई गॉव व शहर के नदी -नालों में पानी काफी बढ़ गया है। वहीं, NMDC का डैम टूटने से बाढ़ की चपेट में आए किरंदुल शहर में पानी का स्तर फिर बढ़ रहा है। जिसकी बजह से प्रशासन लोगों से घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कह रहा है।
वहीं, कांकेर जिले के कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। और कलेक्टर ने मैदानी अमले को अलर्ट पर रहने को कहा है।
इसके साथ ही बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के कई इलाकों में फिर से बाढ़ के हालात बन गए हैं
वही भोपालपटनम में बने बाढ़ के हालात के बीच नेशनल हाइवे-163 तारलागुड़ा और नेशनल हाइवे-63 पानी से घिरे हैं। और इसलिए महाराष्ट्र का सड़क संपर्क छत्तीसगढ़ से टूट गया है। साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कांकेर जिले में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश को देखते हुए बेमेतरा जिले में आज से तीन दिन के लिए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

ब्रेकिंग : केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का छत्तीसगढ़ दौरा आज, प्रेस कॉन्फ्रेंस और बजट संवाद कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

ब्रेकिंग : केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का छत्तीसगढ़ दौरा आज, प्रेस कॉन्फ्रेंस और बजट संवाद कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

 रायपुर :- केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री,डॉ. मनसुख मांडविया आज एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रहे है। रायपुर में वह बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय बजट के जनहितैषी प्रावधानों की जानकारी सभी तक पहुंचाने पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे, छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए बजट कार्यक्रमो को संचालित करने प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए अमित चिमनानी को समन्वयक बनाया गया है।

भरत वर्मा व अमित चिमनानी ने सयुक्त बयान में बताया कि बजट कार्यक्रमो को लेकर 4 केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ प्रवास होगा। केंद्रीय श्रम , रोजगार ,युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया रायपुर, आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू  दुर्ग ,महिला बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर सरगुजा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री जाधव प्रताप राव बिलासपुर में आयोजित बजट संवाद कार्यक्रमो में शामिल होंगे।

नगरीय निकायों में आज से शुरू होगा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा : शिविर के माध्यम से होगा समस्याओं का त्वरित निराकरण

नगरीय निकायों में आज से शुरू होगा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा : शिविर के माध्यम से होगा समस्याओं का त्वरित निराकरण

 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर समस्याओं का निदान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में नागरिकों की समस्याओं को हल करने विभागीय अधिकारियों, नगर निगमों के आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को समुचित इंतजाम के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वार्डों में आयोजित शिविरों में महापौरों, अध्यक्षों, पार्षदों और अन्य जन प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि इनमें आमजन की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता हो सके।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य की सभी 184 नगरीय निकायों में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वार्डवार शिविर आयोजित कर उनका मौके पर ही निराकरण के निर्देश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवार शिविरों के आयोजन से स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का त्वरित निदान होगा और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। समस्याओं का निराकरण मौके पर ही शीघ्रता से होने से शहरी सरकार के प्रति लोगों में सद्भाव भी बढ़ेगा।

छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने अग्निवीरों के सुविधा के लिए की ये घोषणा

छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने अग्निवीरों के सुविधा के लिए की ये घोषणा

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, जेल प्रहरी, आदि पदों पर समावेशित करने की सुविधा देने की घोषणा की है. सीएम साय ने अपने सोसल मिडिया अकॉउंट X पर लिखा है की छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के पश्चात वापस आएंगे तो छत्तीसगढ़ सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी इत्यादि पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। अग्निवीरों को इसके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश हमारी सरकार शीघ्र ही जारी करने जा रही है।आगे उन्होंने कहा की, छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को बताते हुए हर्ष है कि छग सरकार अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, जेल प्रहरी, आदि पदों पर समावेशित करने की सुविधा देगी. विशेष आरक्षण के लिए शीघ्र निर्देश दिए जाएंगे.

आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित,भारी बारिश के चलते इस तारीख तक आंगनबाड़ी रहेंगे बंद...देखें आदेश

आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित,भारी बारिश के चलते इस तारीख तक आंगनबाड़ी रहेंगे बंद...देखें आदेश

 दुर्ग :- कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्ग जिले में अत्यधिक वर्षा से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 28 जुलाई 2024 को शासकीय अवकाश के साथ आगामी तीन दिवस 27 से 29 जुलाई 2024 तक अवकाश घोषित किया है। जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं के लिए उक्त अवकाश लागू नही होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

बढ़ सकती है महापौर एजाज ढेबर की मुश्किलें, पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज की FIR

बढ़ सकती है महापौर एजाज ढेबर की मुश्किलें, पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज की FIR

 रायपुर : राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुलिस ने महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एजाज ढेबर के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाने , मारपीट और बलवा के मामले में एफआईआर दर्ज की है। सिविल लाइन थाने में धारा 121(1)-BNS, 132-BNS, 191(2)-BNS, 221-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वायरल हुआ था एजाज ढेबर का वीडियो

 बता दें कि, 24 जुलाई को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। इस दौरान कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। विधानसभा घेराव के दौरान रायपुर के मेयर एजाज ढेबर का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में महापौर एजाज ढेबर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते और गाली गलौज करते हुए नजर आए थे। भाजपा ने महापौर ढेबर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। वहीं अब पुलिस ने महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

 
प्रदेश में बारिश से तोड़े सारे रिकॉर्ड, कई जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट...इन हिस्सों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

प्रदेश में बारिश से तोड़े सारे रिकॉर्ड, कई जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट...इन हिस्सों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

 रायपुर: प्रदेश में इस समय मौसम ​सुहाना बना हुआ है। कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते कई नदी और नाले उफान पर है, तो कहीं बाढ़ की​ स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के चलते कई हिस्सों में स्कूलों को बंद भी कर दिया गया है। इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अधिक बारिश का आसार है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ उत्तर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर और रायगढ़ ज़िले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लगतार चार दिनों से बारिश हो रही है। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां कल भी बारिश का दौर जारी था।

बता दें कि आज भी सुबह से राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां सुबह से ही बारिश की झड़ी लगी हुई है। साथ ही कई हिस्सों में भी झमाझम बारिश हो रही है। इससे पहले मौसम विभाग ने 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी था

ग्राम पंचायत सचिव निलंबित..जारी हुआ आदेश..

ग्राम पंचायत सचिव निलंबित..जारी हुआ आदेश..

 बिलासपुर :  बिल्हा ब्लॉक के ग्राम निपनिया के पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार कन्नोजे को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत के सीईओ रामप्रसाद चौहान ने आज निलंबन आदेश जारी किए। प्रारंभिक रूप से उन पर शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

उनके द्वारा मौसमी बीमारियों से बचाव के एहतियाती उपाय ग्रामीणों को बताने के लिए पंचायत में जन चौपाल का आयोजन नहीं किया गया। पंचायत में स्वच्छता अभियान पर भी ध्यान नहीं दिया गया।

कलेक्टर ने कल निपनिया का दौरा किया था। छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1999 की प्रावधान 4 ख नैतिक कदाचार किए जाने पर राजेंद्र कुमार कन्नौजे को निलंबित कर दिया गया है।

ग्राम पंचायत झल्फा की सचिव शीला वर्मा को निपनिया पंचायत सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निलंबन अवधि में श्री कन्नोज़े का मुख्यालय जनपद पंचायत बिल्हा किया गया है। जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार उन्हें दी जायेगी।

पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बड़ी ताकत के रूप में उभरा भारत : सीएम साय

पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बड़ी ताकत के रूप में उभरा भारत : सीएम साय

 नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर विधानसभा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने का काम कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हमारे प्रधानमंत्री ने शांतिपूर्वक तरीके से हटा दिया। उन्होंने भारत को आर्थिक रूप से दुनिया की पांचवी सबसे बड़ा ताकत के रूप में खड़ा किया है और 2047 तक इस देश को विकसित भारत के रूप में खड़ा करने का उन्होंने संकल्प लिया है।

विधानसभा में यह प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अत्यधिक उंचाईयां प्राप्त की हैं, उनके नेतृत्व में हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में अपना स्थान बना पाएगा। उन्हीं के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य भी उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के साथ प्रथम कार्यकाल में राज्य मंत्री के रूप में मुझे काम करने का अवसर मिला ।  मैं साक्षी हूं जिस दिन मोदी ने पार्लियामेंट में प्रवेश किया उस  दिन झुक कर इस देश की सबसे बड़ी पंचायत (संसद) को प्रणाम करके संसद में प्रवेश किया था और पहले ही दिन के अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि गरीबों का हित चिंतक बने रहेंगे और उन्हें गरीबी रेखा से उपर उठाने सतत प्रयास करेंगे। सरकार गरीबों के लिए समर्पित रहेगी, मेरी यह सरकार गरीबों के लिए काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त 2014 को जब नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा की, तो कुछ लोग उपहास करते थे। यह सफाई और शौचालय निर्माण का काम क्या कोई प्रधानमंत्री सोच सकता है। आज हम सब लोगों को इस बात का पता चल रहा है कि यह योजना कितनी महत्वपूर्ण है। उनके स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा के बाद आज हम लोग साफसफाई का महत्व समझे। हमारे प्रधानमंत्री ने करोड़ों परिवारों के घरों में शौचालय का निर्माण कराया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मुझे बताते हुए गौरव होता है जब 2014 में नरेन्द्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने तब आजादी के 65 वर्षों के बाद भी इस देश के 14 हजार से ज्यादा जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी, उन घरों में बिजली पहुंचायी गई। 45 करोड़ से ज्यादा गरीबों का जनधन का खाता खोलने का काम पहली बार मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वीकारा था कि हम दिल्ली से 100 रूपए भेजते हैं तो गांव तक 15 रूपए पहुंचता है, किन्तु आज प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में डीबीटी से सीधे राशि पहुंचाई जा रही है। उन्हें सफल प्रधानमंत्री के रूप में गांव, गरीब, किसान का आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे देश और राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रथम कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में देश की सत्ता का नेतृत्व किया, लेकिन अपने कुशल नेतृत्व के कारण परिस्थितियों को अपने अनुकूल भी बना लिया। उन्होंने भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाई। मोदी के नेतृत्व में भारत प्रत्येक क्षेत्रों में विकास करते हुए आगे बढ़ रहा है, जिसका लाभ देश की जनता को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सूझबूझ से 140 करोड़ आबादी वाले भारत में कोरोना को कंट्रोल किया और कोरोना से बचाव के लिए 200 करोड़ से भी ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने संकल्प के साथ मोदी की गारंटी को पूरा कर दिखाया है।

 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम कार्यकाल में शपथ लेते हुए कहा था कि मेरी सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार रहेगी, मेरी यह सरकार गरीबों के लिए काम करेगी। उनका पहला कार्यकाल गरीबों के लिए काम करते हुए बीता, जो आज एक मिसाल है। उन्होंने निचले तबके के लोगों को सम्मान के साथ जीवन बिताने के योग्य बनाया, जिससे आज निचले तबके के लोग सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

प्रस्ताव पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित अन्य विधायकों ने भी अपने विचार रखे।

BREAKING : स्कूल के शौचालय की दीवार ढहने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, मचा हडकंप

BREAKING : स्कूल के शौचालय की दीवार ढहने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, मचा हडकंप

 कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागावं जिले से दिल दहला देने वाली खबर समाने आ रही है, यहां स्कूल के शौचालय की दीवार ढहने से एक छात्र की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि स्कूल के जर्जर शौचालय की छत और सेप्टिक टैंक की दीवार एकाएक भरभरा कर गिरी गयी। जिसकी चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मलबे में दबने से मौत हो गयी। स्कूल कैंपस में हुए इस हादसे के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश से जर्जर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। कुछ ऐसा ही मामला कोंडागांव जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां के सरकारी स्कूल में आज सुबह अचानक शौचालक की दीवार ढह गयी। इस घटना में 5वीं क्लास में पढ़ने वाला 10 वर्षीय छात्र आकाश मांडवी पिता सूरजु मांडवी मलबे की चपेट में आकर दब गया। दम घुंटने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बच्चे को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर पुराने और कमजोर स्कूल के ढांचों पर गिरने का खतरा बना हुआ है। कोंडागांव थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सावधानी बरतें। टूटे.फूटे मकान के ढांचे के पास न जाएं।

BIG NEWS : भीषण बारिश के चलते तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी, देखें आदेश

BIG NEWS : भीषण बारिश के चलते तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी, देखें आदेश

 बेमेतरा : छत्तीसगढ़ में भीषण बारिश का प्रकोप लगातार जारी है, प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है, वहीं कई इलाके जलमग्न हो गये है। वहीं इसी के चलते बेमेतरा जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवम अनुदान प्राप्त विद्यालयों और समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में आगामी तीन दिवस (दिनांक 27, 28 एवं 29 जुलाई 2024 तक) अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त शिक्षकगण, विद्यालयीन स्टॉफ एवं ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के लिए अवकाश लागू नहीं होगा।

वहीं दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में अत्यधिक वर्षा से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 28 जुलाई 2024 को शासकीय अवकाश के साथ आगामी तीन दिवस 27 से 29 जुलाई 2024 तक अवकाश घोषित किया है। जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं के लिए उक्त अवकाश लागू नही होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

देखें बेमेतरा जिले का आदेश 

BREAKING : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, विस्फोटक सामाग्री के साथ 6 नक्सलियों को धर दबोचा

BREAKING : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, विस्फोटक सामाग्री के साथ 6 नक्सलियों को धर दबोचा

 बस्तर: छत्तीसगढ़ से बस्तर संभाग मुख्यालय के जिला सुकमा में बस्तर IG सुंदर राज पी के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना में सामिल आरोपियों की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन नक्सली आरोपियों की धरपकड़ करने ग्राम तिम्मापुरम क्षेत्र की ओर रवाना हुए अभियान के दौरान ग्राम तिम्मापुरम पास सादे वेश-भूषा धारण किये कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने/छिपने लगे, जिनमें से घेराबंदी कर 3 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर सभी नक्सल संगठन में कार्य करना बताये पकड़े गए नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री नक्सल साहित्य बरामद किया गया।

वहीं सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र से सुरक्षा बल के जवान सर्च अभियान पर निकले थे इन इलाकों से भी तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया इनके पास से भी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामंद की गई सभी गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

 
 
REAKING : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों की सेवा समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक, वन रक्षक सहित इन पदों पर मिलेगी नौकरी

REAKING : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों की सेवा समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक, वन रक्षक सहित इन पदों पर मिलेगी नौकरी

 रायपुर : आज कारगिल दिवस के अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के पश्चात वापस आएंगे तो छत्तीसगढ़ सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी इत्यादि पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी।

वहीं सीएम ने आगे कहा कि अग्निवीरों को इसके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश हमारी सरकार शीघ्र ही जारी करने जा रही है।

 
 
Crime : एनजीओ में रकम निवेश कर मुनाफे का दिया लालच, फिर साथियों से धोखाधड़ी कर हड़प लिए 25 लाख

Crime : एनजीओ में रकम निवेश कर मुनाफे का दिया लालच, फिर साथियों से धोखाधड़ी कर हड़प लिए 25 लाख

 बिलासपुर : सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी ने अपने साथियों को एनजीओ में रकम निवेश करने पर मुनाफे का लालच दिया था। उसने साथियों से रकम लेकर एनजीओ के संचालक को दे दी, एनजीओ के संचालक ने धोखाधड़ी की तो उसके खिलाफ जुर्म भी दर्ज कराया। राजेश अग्रवाल ने बाद में साथियों को धोखा देते हुए एनजीओ संचालक से सांठगाठ कर पूरी रकम हड़प ली,मामले की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

बता दें सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी मनीष कुमार ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने राजेश अग्रवाल के खिलाफ धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।