CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
कांग्रेस की जनहितैषी योजनाओं को बंद कर रही है भाजपा : भूपेश बघेल

कांग्रेस की जनहितैषी योजनाओं को बंद कर रही है भाजपा : भूपेश बघेल

 राजनांदगांव : राजनादगांव से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को कबीरधाम ज़िले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों को खूब घेरा। भूपेश ने कहा कि प्रदेश कि प्रदेश की सांय-सांय सरकार हमारी सभी जनहितैषी योजनाओं को सांय-सांय बंद कर रही है, अब ना तो गोबर की खरीदी की जा रही है और न ही बेरोजगार युवाओं को कोई बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। भाजपा ने मजदूरों को सालाना 10,000 रूपये देने का वादा किया था लेकिन एक भी मजदूर को अभी तक सहायता नहीं मिली। साथ ही कांग्रेस सरकार में मिलने वाली 7000 रुपए वार्षिक सहायता भी बंद कर दी।

भूपेश ने कहा कि कबीरधाम के ग्राम मानिकचौरी में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि पिछले 4 महीनों से मनरेगा के पैसे उन्हें नहीं मिले हैं और न ही मनरेगा के तहत कोई काम उन्हें मिला है, इन सब के साथ ही भूपेश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा केवल वोट के लिए गाय की बात करती है जबकि इनका गौ-सेवा से कोई सरोकार नहीं है, प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही गौ तस्करी के मामले बढ़ गए हैं, यहां तक कि बीफ बेचने वालों से भाजपा चंदा भी लेती है, यह बात इलेक्टोरल बांड के डाटा से साफ हो जाती है।

आगे भूपेश ने बताया कि आज चुनाव भाजपा या कांग्रेस के बीच नहीं है बल्कि तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र का है, इस देश के संविधान को बचाने का है, जुमलेबाजी के खिलाफ जनता के मुद्दों का है, कांग्रेस जनता के मुद्दों की, उनकी जरूरतों की बात कर रही है, सभी को न्याय दिलाने की बात कर रही है।अपने जनसंपर्क कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने जिला कबीरधाम के पनेका, मानिकचौरी, बिरकोना, खैरझिटी, सेमो, लखनपुर, रवेली, सूरजपुरा, सुखाताल, पोडी, भालूचुआ, राजनवागांव, खैरबना, बम्हनी, सोनपुरी(रानी), रेवाबंद तालाब चौक, भामाशाह परिसर में जनता को संबोधित किया।

इस दौरान उनके साथ ज़िला अध्यक्ष होरी राम साहू पीतांबर वर्मा, नीलकंठ चन्द्रवंशी, लाल जी चन्द्रवंशी, लाल बहादुर चन्द्रवंशी, मणिकांत त्त्रिपाठी, सतेंद्र वर्मा, अशोक चन्द्रवंशी, नीलकंठ साहू, रामकुमार पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रियंका गांधी ने राजनांदगांव लोकसभा के बालोद में जनसभा को किया संबोधित

प्रियंका गांधी ने राजनांदगांव लोकसभा के बालोद में जनसभा को किया संबोधित

बालोद। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने राजनांदगांव लोकसभा के बालोद में जनसभा को संबोधित किया। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा सीट में है। वहीं तीसरे चरण का मतदान रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, कोरबा और जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर सात मई को होगा। परिणाम चार जून को आएगा। गौरतलब है कि प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से अब तक केवल एक सीट बस्तर के लिए चुनाव हुआ है। बाकी 10 सीटों के लिए मतदान बाकी है। बस्तर में शनिवार को मतदान दल सकुशल लौटा। ईवीएम, बैलेट यूनिट और वीवीपैट सहित अन्य मतदान सामग्रियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम में सील बंद किया गया। बस्तर जिले अंतर्गत तीन निर्वाचन क्षेत्र की मतदान सामग्री शासकीय आदर्श महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में रखकर सीलिंग की कार्यवाही की गई।


https://x.com/priyankagandhi/status/1781954909660999684

भूपेश से सवाल करती प्रियंका गांधी का कार्टून बीजेपी ने किया वायरल

भूपेश से सवाल करती प्रियंका गांधी का कार्टून बीजेपी ने किया वायरल

 रायपुर। प्रियंका के दौरे को लेकर भाजपा ने के कार्टून पोस्ट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और भूपेश बघेल नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट में अधिवेशन के दौरान प्रियंका के लिए बिछाई गई गुलाब की पंखुड़ियों वाली घटना का जिक्र किया गया है।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक रंजना साहू का प्रियंका गांधी से सवाल पूछा है, उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी आज आप छत्तीसगढ़ में महिला उत्थान,महिला प्रगति,महिला स्वाभिभान की बड़ी बड़ी बाते करेंगी। उससे पहले ये बताएं कि आपके सचिव पर कांग्रेस की ही दलित नेता, अभिनेत्री अर्चना गौतम ने संगीन आरोप लगाये थे। इस घटना को लेकर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई?

साहू ने कहा उस पूरी घटना को लेकर एससी-एसटी एक्ट में केस भी किया था। वारदात रायपुर में ही कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान हुई थी। ऐसा क्यों कराया आपने प्रियंका जी? दलितों,पिछड़े वर्ग के लोगो से इतनी नफरत क्यों है आपको और आपके ख़ानदान को? कई बार पूछ चुके है जवाब क्यों नहीं देती?

 2 दिनों के Chhattisgarh दौरे पर आएंगे PM Modi। चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

2 दिनों के Chhattisgarh दौरे पर आएंगे PM Modi। चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

अंबिकापुर : - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले है. वे 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में रहेंगे छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है. 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे. अब दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है. इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह में जांजगीर-चांपा में पीएम मोदी चुनावी सभा लेंगे. इसके बाद दोपहर में धमतरी में सभा लेंगे. वहीं 24 अप्रैल को सुबह 10 अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी सभा होगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिलासपुर आगमन पर निकाली गई बुलडोजर रैली...बाबा का ऐसे हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिलासपुर आगमन पर निकाली गई बुलडोजर रैली...बाबा का ऐसे हुआ स्वागत

 बिलासपुर : हिंदुत्व तिलक और बुलडोजर बाबा की उपाधि से सम्मानित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिलासपुर आगमन के पूर्व रविवार को सुबह बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के सरकंडा लोधी पर विधायक कार्यालय से बुलडोजर रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया इस अनोखे बुलडोजर रैली को देखने लोगों में कौतूहल बना रहा. बुलडोजर रैली नेहरू चौक राजेंद्र नगर विधायक अमर अग्रवाल के निवास से होते हुए सत्यम चौक तालापारा व्यापार विहार मैग्नेटो मॉल लिंक रोड तार बहार गांधी चौक दयालबंद पुलिया से लिंगियाडीह चिंगराजपारा अपोलो हॉस्पिटल से होते हुए सभा स्थल पहुंची। शहर में पहली बार इस अनोखे बुलडोजर रैली को देखने शहर वासियों में उत्सुकता दिखी लोग सड़क पर खड़े होकर बुलडोजर रैली को देखते खड़े रहे.

शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरिक संबंध...फिर जो हुआ,डॉक्टर की करतूत जान रह जाएंगे दंग...!!

शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरिक संबंध...फिर जो हुआ,डॉक्टर की करतूत जान रह जाएंगे दंग...!!

 कोंडागांव  :- जिले में एक डॉक्टर ने शादी करने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से रेप किया है। पिछले 5 सालों से वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। ढाई लाख रुपए नगद और सोने के गहने भी ले लिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।दरअसल, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार साहू जिले के बेलर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। इसी इलाके की एक युवती से उसका संपर्क हुआ। दोनों के बीच बातें हुआ करती थी। युवती के आरोपों के अनुसार डॉक्टर ने उसे प्यार के जाल में फंसाया। शादी करूंगा और फिर नौकरी दिलाउंगा कहा था। साल 2019 से 2023 तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।इसी बीच अलग-अलग समय में लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए भी लिए। कुछ गहने भी मांगे थे, जिसे भी दिया। युवती जब भी नौकरी लगाने कहती थी तो टाल मटोल करता रहा। जिसके बाद युवती को पता लग गया था कि, डॉक्टर उसके साथ धोखा कर रहा है। वहीं, युवती 19 अप्रैल को विश्रामपुरी थाना पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करवा दीयुवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। फिर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। SDOP भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि, डॉक्टर धमतरी का रहने वाला है। युवती की शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है

 
ब्रेकिंग : 144 अधिकारी- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी...जानिए क्या है पूरा मामला

ब्रेकिंग : 144 अधिकारी- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी...जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर। चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 144 अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गैर जिम्मेदार तरीके से अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है।

कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जवाब असंतोषप्रद पाये जाने पर चुनाव एवं सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि इस महीने के 8 से 10 तारीख तक चुनाव प्रशिक्षण का प्रथम दौर संपन्न हो चुका है। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान दल के सदस्य के तौर पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एक, दो एवं तीन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिना सूचना अथवा उचित कारण के 144 अधिकारी गैर हाजिर पाये गये हैं।
 
कलेक्टर अवनीश शरण ने इन अनुपस्थित कर्मियों के लिए 22 तारीख को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे से विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया है। उन सभी को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल होकर प्रशिक्षित होने के निर्देश दिए हैं।

CG ब्रेकिंग : CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी...15 जवान गंभीर रूप से घायल

CG ब्रेकिंग : CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी...15 जवान गंभीर रूप से घायल

 जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में 15 से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया। सभी घायल जवानों का अस्पताल में इलाज जारी है।

घायल जवानों का इलाज जारी

मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर के रायकोट के पास CRPF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा सड़क पर मवेशियों के आने के कारण हुआ। इस हादसे में 15 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं घायल जवानों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी घायल जवानों का इलाज जारी है। बता दें कि, CRPF जवानों से भरी बस रायकोट पहुंची थी कि, तभी बस के सामने मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के चलते बस अनियंत्री हो गई और पलट गई।

रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा के बाद छत्तीसगढ़ के 2 बड़े शराब कारोबारी ED हिरासत मे...कई अफसर भी निशाने पर

रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा के बाद छत्तीसगढ़ के 2 बड़े शराब कारोबारी ED हिरासत मे...कई अफसर भी निशाने पर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में नई ECIR दर्ज होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 बड़े शराब कारोबारियों और डिस्टलर्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

 छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस में 8 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की ECIR को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके साथ ही अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश समेत 6 आरोपियों को राहत मिली थी। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 2 दिन बाद ही इस केस में EOW की FIR को अधार बनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने नई ECIR दर्ज की थी।

नई ECIR दर्ज होने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय अगले एक सप्ताह में शराब घोटाला केस से जुड़े लोगों पर एक्शन ले सकता है। जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी केस में नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। इस दौरान शराब कारोबारियों और अधिकारियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज...केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज...केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे। अब दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह में जांजगीर-चांपा में पीएम मोदी चुनावी सभा लेंगे।

वहीं 24 अप्रैल को सुबह 10 अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी सभा होगी। पीएम मोदी के आने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा होगा। वो 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कांकेर में चुनावी सभा लेंगे।

14 अप्रैल को खैरागढ़ में हुई थी शाह की सभा
इससे पहले शाह 14 अप्रैल को खैरागढ़ में जनसभा ली थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जिस तरह से हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा। इसी तरह से छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया कर देंगे। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि भूपेश सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भ्रष्टाचार के मामले में भगवान को भी नहीं छोड़ा। महादेव एप के नाम पर भ्रष्टाचार किया। अभी भी लोग 508 नहीं भूल पाते हैं
आज मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद, बेचते पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

आज मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद, बेचते पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

 रायपुर। महावीर जयंती के अवसर पर 21 अप्रैल को शहर में मांस-मटन की दुकानों के साथ ही पशुवध गृह बंद रखे जाएंगे. नगर निगम द्वारा इसकी सूचना मांसाहार विक्रेताओं को दे दी गई है.

महावीर जयंती, जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला एक खास पर्व है. यह हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तेरहवीं तिथि को मनाया जाता है. इस साल महावीर जयंती 21 अप्रैल को मनाई जा रही है

भगवान महावीर का इतिहास

भगवान महावीर का जन्म 599 ईसा पूर्व में वैशाली (आज बिहार में) के क्षत्रिय राजघराने में हुआ था.उनका जन्म नाम वर्धमान था. वे बचपन से ही अध्यात्म और दर्शन में रुचि रखते थे. 30 वर्ष की आयु में उन्होंने अपना घर त्याग कर तपस्या और आत्मज्ञान की खोज शुरू की. कई वर्षों की कठोर तपस्या के बाद उन्हें 527 ईसा पूर्व में ज्ञान प्राप्त हुआ और वे महावीर के नाम से जाने गए. भगवान महावीर ने अहिंसा, अपरिग्रह, सत्य, अस्तेय और ब्रह्मचर्य जैसे पंचशील सिद्धांतों का उपदेश दिया.

महावीर जयंती का महत्व

भगवान महावीर ने अहिंसा को जीवन का सर्वोच्च सिद्धांत माना. उन्होंने सभी जीवों के प्रति करुणा और प्रेम का संदेश दिया. महावीर जयंती अहिंसा के इस महान संदेश को याद दिलाती है और लोगों को सभी प्राणियों के प्रति दयालु होने के लिए प्रेरित करती है. भगवान महावीर ने आत्म-साक्षात्कार को ही जीवन का परम लक्ष्य माना है. उन्होंने पंच महाव्रतों (अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और अस्तेय) का पालन करके मोक्ष प्राप्ति का मार्ग बताया. इसलिए यह दिन आत्म-साधना और आत्म-विकास के लिए प्रेरित करता है. भगवान महावीर ने समाज सुधारक के तौर पर विशेष भूमिका निभाई

BREAKING: बीजापुर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़,एक नक्सली ढेर...हथियार भी बरामद

BREAKING: बीजापुर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़,एक नक्सली ढेर...हथियार भी बरामद

 कांकेर : -  जिले में 16 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में 15 महिला समेत कुल 29 नक्सली मारे गए थे । छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर के केशकुतुल इलाके में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है।एक नक्सली मारा गया है, वहीं हथियार भी बरामद किए गए हैं।बता दे भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत् केशकुतुल-केशामुंडी के जंगलों में डिविजन सप्लाई टीम कमांडर कवासी पण्डरू एवं अन्य 15-20 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। प्रात: 5.30 बजे केशकुतुल के जंगल में पुलिस बीच नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, मौके से हथियार, विस्फोटक एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद। क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग की कार्यवाही जारी है। एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्चिंग अभियान जारी है।

 

महानदी नाव हादसे में जान गवाने वाले लोगों का किया गया अंतिम संस्कार...गांव में पसरा मातम

महानदी नाव हादसे में जान गवाने वाले लोगों का किया गया अंतिम संस्कार...गांव में पसरा मातम

 रायगढ़। महानदी नाव हादसे में कल से आज तक मिले सभी शवों को पोस्टमार्टम के बाद गृह ग्राम अंजोरीपाली रवाना किआ गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी व खरसिया विधायक उमेश पटेल की उपस्थिति मे सभी शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं इसके बाद छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी मृतकों के परिजन से अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुएजहां उन्होंने परिजनों से मिलकर दुख की घड़ी में परिजनों को सरकार की ओर से पूरी मदद देने का भी आश्वासन दिया उन्होंने कहा की नियम के अनुसार मृतक के परिजनों को मुवजा राशि दिया जाएगा कलेक्टर रायगढ़ को चार लाख रुपए राजस्व नियम के अनुसार सहायता राशि देने की निर्देश दिया गया है घायलों को राज्य सरकार की खर्चे पर इलाज करने की व्यवस्था की जा रही है झारसुगुड़ा में महानदी में हुई घटना में कई त्रुटियां सामने आई थी बता दे की नाविक के द्वारा क्षमता से अधिक लोगों को नाव में बिठाया गया था और नाविक अवैध रूप से घाट पर नव का संचालित कर रहा था जिस पर झारसुगुड़ा पुलिस ने दोनों नाविक को हिरासत में ले लिया है इस पर ओपी चौधरी ने निष्पक्ष जांच करने की बात कही है और उड़ीसा के मुख्यमंत्री और सचिव के द्वारा भी पूर्ण जांच करने का आश्वासन दिया गया है उड़ीसा में हुई घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने दी अपनी संवेदना व्यक्त की है

बता दें कि महानदी नाव हादसे में मृत सभी लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। शवों के पोस्टमार्टम करवा कर उनके गृहग्राम अंजोरीपाली, खरसिया के लिए दोपहर मे हीं रवाना कर दिया गया। आज उन सभी का अंतिम संस्कार कर दिआ गया है। हादसे में प्रभावित सारे लोग खरसिया ब्लॉक के ग्राम अंजोरीपालीं के निवासी है। काफ़ी मशक्कत के बाद ओडीआरएएफ, फायर इमरजेंसी और सेफ्टी की टीमें स्कूबा डाइवर्स ने सर्च ऑपरेशन के बाद सभी शव निकाल लिए।

सभी प्राप्त शवों के पोस्टमार्टम और विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को उनके गृहग्राम के लिए रवाना किआ गया। पोस्टमार्टम के समय व शवों को गृहग्राम लाने के दौरान पुरे समय खरसिया विधायक उमेश पटेल परिजनों के सतग मौजूद रहे। वित्त मंत्री ओपी सिंह व खरसिया विधायक की मौजूदगी मे गांव मे सभी शवों का अंतिम संस्कार हिन्दू रीती रीवाज से सम्पन्न हुआ। बता दे की सभी मृतकों के परिवार को मुआवज़ा देने की घोषणा पहले भी की जा चुकी है।

CM साय आज कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग और रायपुर के दौरे पर...चुनावी सभा को करेंगे संबोधित...आदर्श विवाह एवं कर्मा जयंती महोत्सव में होंगे शामिल

CM साय आज कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग और रायपुर के दौरे पर...चुनावी सभा को करेंगे संबोधित...आदर्श विवाह एवं कर्मा जयंती महोत्सव में होंगे शामिल

 रायपुर । लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान शाम 6 बजे मतदान का सिलसिला खत्म हो गया. पहले चरण में शाम 7 बजे तक कुल 60.03 प्रतिशत औसत मतदान हुआ. पहले चरण में कुल 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ. पहले चरण में शाम को 5 बजे तक 59.7 प्रतिशत औसत मतदान होने का अनुमान था. दोपहर 3 बजे तक 49.9 फीसदी मतदान हुआ था. दोपहर 1 बजे तक कुल 39.9 फीसदी मतदान हुआ था.

सीएम विष्णुदेव साय आज कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय अलग-अलग जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय रायपुर के सिविल लाइन हैलीपेड से 11.20 बजे रवाना होंगे। इसके बाद सीएम साय कबीरधाम पहुंचेंगे और यहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम साय महासमुंद के लिए रवाना होंगे और महासमुंद में भी बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोनों जिलों में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद सीएम साय दुर्ग पहुंचेंगे और सामूहिक आदर्श विवाह एवं कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में शमिल होने के बाद सीएम साय रायपुर पहुंचेंगे और रात 9 बजे जैन दादाबाड़ी जाएंगे। यहां सीएम साय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे।

CG ब्रेकिंग :  7 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी...इस वजह से गिरी गाज...जानिए पूरा मामला..!!

CG ब्रेकिंग : 7 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी...इस वजह से गिरी गाज...जानिए पूरा मामला..!!

 रायपुर। राज्य कर विभाग के आयुक्त ने कार्य में लापरवाही बरते जाने पर महासमुंद में पदस्थ अधिकारी नंद कुमार कुर्रे को निलंबित किया है। जीएसटी कमिश्नर रजत बंसल ने स्टेट टैक्स आफिसर को निलंबित किया है। इसके अलावे लापरवाही के मामले में पांच कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।

जीएसटी ने निलंबन का आदेश जारी किया है, उसमें लिखा है कि कार्य मे लापरवाही और अनियमितता की शिकायत पर आयुक्त द्वारा महासमुंद के राज्य कर अधिकारी नन्द कुमार कुर्रे को निलंबित कर दिया गया है। चुनाव मे मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु बांटे जाने वाले वस्तुओं के परिवहन की जांच के लिए ओड़ीशा राज्य की अंतरराज्यीय सीमा पर अवस्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटि के दौरान कुर्रे द्वारा अनियमितता किए जाने की शिकायत मिली थी जिसे गंभीरता से लेते हुये प्रारम्भिक जांच पश्चात आयुक्त ने उन्हे निलंबित किया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय संभाग एक रायपुर होगा।

राज्य कर आयुक्त द्वारा संयुक्त आयुक्त राज्य कर रायपुर संभाग एक एवं दो की 18 एवं 19 अप्रैल को ली गई समीक्षा बैठक में संयुक्त आयुक्तों को भी निर्देशित किया गया कि वे भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर प्रशासनिक नियंत्रण रखें और कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करें। संयुक्त आयुक्त राज्य कर रायपुर संभाग-एक द्वारा दो राज्य कर निरीक्षकों दीपा उधवानी तथा विमल खांडेकर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसी प्रकार रायपुर संभाग-दो के संयुक्त आयुक्त द्वारा अपने अधीनस्थ 5 अधिकारियों श्वेता चंद्राकार, सहायक आयुक्त प्रभाकर उपाध्याय राज्य कर अधिकारी, राकेश अरोरा, राज्य कर अधिकारी, प्रीति बघेल और मुकेश कश्यप सहायक ग्रेड 3 को कारण कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

 दिल्ली NCR की तर्ज पर विकसित किया जाएगा रायपुर SCR : बृजमोहन अग्रवाल

दिल्ली NCR की तर्ज पर विकसित किया जाएगा रायपुर SCR : बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर । कांग्रेस की नीति हमेशा फूट डालो और राज करो कि रही है। कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के साथ रहा है। पिछले पिछले 5 सालों में कांग्रेस कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में विकास का काम नहीं हुआ छत्तीसगढ़ का केवल विनाश हुआ है। यह कहना है रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का।

शनिवार को बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया जिसको लेकर युवाओं में भी बड़ा उत्साह देखने को मिला युवाओं ने बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में रोड शो किया।
यह रोड शो मोती नगर, बोरिया खुर्द, सेजबहार, बोरिया कला, माना बस्ती, टेमरी, डूमरतराई होते हुए लालपुर पहुंचा जहां उसका समापन हुआ।आज आज के रोड शो के दौरान बृजमोहन अग्रवाल का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया अपने संविधान में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार देश और देशवासियों का विकास करने में विश्वास करती है रायपुर में भी भाजपा शासन काल के दौरान विकास के अनेकों कार्य हुए हैं। रिंग रोड निर्माण, कनाल रोड निर्माण, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, लक्ष्मण झूला, दर्जनों फ्लाई ओवर ब्रिज, नया रायपुर का विकास इसका उदाहरण है। पिछले 5 सालों में कांग्रेस शासन काल में रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ का विनाश हुआ है यहां की सड़कों की हालात बदल हो गई थी, पूरे शहर में केवल भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बोल बाला रहा। शराब घोटाला कोयला घोटाला रेप घोटाला डीएफ घोटाला डंपर घोटाला, महादेव ऐप घोटाला यहां तक की गोबर खरीदी में भी भूपेश सरकार ने घोटाला कर छत्तीसगढ़वासियों को ठगा है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ नकेल कसी जा रही है।

देश में हाई स्पीड वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू

गरीब को अब उसका हक मिल रहा है और हक मारने वाले जेल जा रहे हैं। आगे भी भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होता रहेगा।अग्रवाल ने कहा कि, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है पूरे देश में एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया जा रहा है। देश में हाई स्पीड वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू हो चुकी है जल्द जी रायपुर से दूसरे शहरों के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

दिल्ली NCR की तर्ज पर विकसित किया जाएगा रायपुर SCR :बृजमोहन अग्रवाल
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार रायपुर को मेट्रो सिटी बनाने की दिशा में काम कर रही है बहुत जल्द रायपुर को को दिल्ली की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा जिससे यहां रोजगार के लाखों अवसर विकसित होंगे। क्योंकि हमारी भाजपा सरकार गरीब युवाओं महिलाओं और किसानों के हितों को देखते हुए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5 साल की मोदी की गारंटी के कामों को 3 महीने में ही करके दिखा दिया है आने वाला लोकसभा चुनाव राष्ट्र के निर्माण का चुनाव है राष्ट्र की सुरक्षा का चुनाव है।आज विश्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मोदी जी की हाथों में सुरक्षित है। आप सभी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ से भाजपा को जीतकर मोदी जी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाएं और एक मजबूत, सुरक्षित समृद्ध खुशहाल भारत के निर्माण में सहयोग करें।

@बृजमोहन अग्रवाल को प्रचंड मतों से जिताकर लोकतंत्र के महोत्सव में अपना योगदान दें मोतीलाल साहू

मोतीलाल साहू ने भी लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल लगातार आठ बार से रायपुर दक्षिण के विधायक हैं। उन्होंने रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के लिए काम किया है। अब दिल्ली जाने के बाद यहां के विकास में और तेजी आएगी। इसलिए आप सभी उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताकर दिल्ली भेजें और नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनकर लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपना योगदान दें।

ये रहे उपस्थित 

इस रोड शो में ब्रिजमोहन अग्रवाल विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, जिलाअध्यक्ष जयंती भाई पटेल, विधानसभा प्रभारी सुभाष तिवारी,विधानसभा संयोजक लीलाधर चंद्राकर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र धुरंधर समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रचार-प्रोपेगेंडा से नहीं जीता जा सकता लोगों का दिल : सचिन पायलट

प्रचार-प्रोपेगेंडा से नहीं जीता जा सकता लोगों का दिल : सचिन पायलट

 प्रदेश प्रभारी पहुंचे रायपुर, पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त मिलने का किया दावा

रायपुर। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दूसरे दिन बाद शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। पायलट ने पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिलने का दावा किया है।

सचिन पायलट ने कहा कि बस्तर में कवासी लखमा की जीत होगी। देश के बाकी राज्यों से भी अच्छा फीडबैक आ रहा है। जहां बीजेपी दक्षिण में साफ, उत्तर में हाफ होने जा रही है। बीजेपी 400 सीटों का नारा भी जुमला साबित होने जा रहा है। राजस्थान में बीजेपी प्रत्याशी ठीक से चुनाव नहीं लड़ पाए हैं और बीजेपी को अब अहसास हो गया है कि, अब जुमलों से वो नहीं जीत सकते हैं। कई मुद्दे हैं हमारे मेनिफेस्टो के जिसे जनता पसंद कर रही है। पूरे देश में जनता बदलाव चाहती है और इंडिया गठबंधन को लोग पसंद कर रहे हैं।पायलट ने कहा कि मोदी सरकार के दस साल का काम जनता ने देखा है। प्रचार और प्रोपेगेंडा से लोगों का दिल नहीं जीता जा सकता है। हर वर्ग के लिए हमारी गारंटी वक्त की मांग है। पूरे देश में जो बदलाव हो रहा है उसका असर छत्तीसगढ़ में भी है और यहां भी लोग कांग्रेस पर विश्वास कर रहे हैं। लोगों के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, यह चुनाव के समय चलता है कुछ लोग आए हैं और कुछ जाएंगे। बड़ी बात तो यह है कि, लोग कांग्रेस को पसंद कर रहे हैं।

भाजपा सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही : कांग्रेस

भाजपा सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही : कांग्रेस

 रायपुर । भाजपा सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 35 किलो राशन की जगह मात्र 5 किलो ही दिया जा रहा वह भी अधिकांश दुकानों में नहीं मिल रहा। गरीबों को दिया जाने वाला चना और नमक भी सरकार ने देना बंद करवा दिया है। यह जब स्थिति लोकसभा चुनाव के दौरान है तो लोकसभा चुनाव के बाद तो पूरी संभावना सरकार गरीबों को राशन देने की योजना पूरी तरह बंद कर देगी। यह भाजपा का पुराना चरित्र रहा है। भाजपा हर चुनाव के पहले मतदाताओं से बड़े-बड़े वादे करती है। चुनाव के बाद जब वादा निभाने की बारी आती है तो भाजपा उससे मुकर जाती है। पूर्ववर्ती रमन सरकार के दौरान भी हर चुनाव के पहले भाजपा की सरकार ने गरीबों के राशन कार्ड बनाया वोट हासिल किया जैसे ही सरकार बन गयी बड़े पैमाने पर राशन कार्डो को निरस्त कर दिया गया।
 
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार आयी है, पीडीएस के सरकारी राशन दुकानों से चना, नमक, शक्कर, मिट्टीतेल गायब हो गया है। कटौती करके जो चावल और गेहूं भेजे जा रहे हैं वह भी सड़े-गले अपुपयोगी, गुणवत्ताहीन और मिलावटी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मिलावटखोरों को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संरक्षण में गुणवत्ता विहिन राशन लेने मजबूर किया जा रहा है। मिलरों से 30 रूपया प्रति क्विंटल की दर से भाजपाइयों के द्वारा की गई कमीशनखोरी के चलते खराब राशन के सप्लायरों को भाजपा सरकार का संरक्षण है। जिस प्रकार से पूर्व में यह भी तथ्य उजागर हुआ कि बिना स्टॉक के भौतिक सत्यापन किए जनवरी माह में 37 प्रतिशत राशन की कटौती की गई और उसके पश्चात फरवरी माह के राशन में 44 प्रतिशत की भारी भरकम कटौती की गई। अप्रैल और मई महीने के लिए आबंटित चावल गेहूं की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें आ रही है। रायपुर जिले के खरोरा के निकट बुडेरा ग्राम पंचायत में तो प्रदर्शन भी हुए लेकिन भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार कार्यवाही करने के बजाय परदेदारी करने में जुटी हुई है।

भूपेश बघेल अब अन्याय के प्रतीक बन चुके हैं : भाजपा

भूपेश बघेल अब अन्याय के प्रतीक बन चुके हैं : भाजपा

 दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पत्नी ने कहा : उनके पति को भूपेश बघेल ने खून के आंसू रुलाए

रायपुर । दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पत्नी रानी विभा देवब्रत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश पर अपने  पति को खून के आंसू रुलाने का आरोप लगाया है। इसकी भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायकों ने कड़ी निंदा की है। साथ ही कहा कि भूपेश बघेल ओछी राजनीति करते कांग्रेस नेताओं के परिवार तक में दखल देते हैं। आज कांग्रेस पार्टी में अन्याय, आतंक और अत्याचार का पर्याय बन चुके हैं भूपेश बघेल। जिसने महलों तक को नहीं छोड़ा व भला प्रजा को क्या छोड़ेगा।

भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक रेणुका सिंह, भावना वोहरा, गोमती साय ने कहा कि सोशल मीडिया में जारी वीडियों में दिवंगत पूर्व विधायक राजा देवव्रत सिंह की धर्म पत्नी रानी विभा देवी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही यह भी कहा  है कि  भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव में वोट बटोरने के लिए जनता को धोखा देने का काम कर रहे हैं। तलाकशुदा पत्नी पद्मा देवी को वतर्मान पत्नी बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। हर दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता भूपेश बघेल की प्रताड़ना, अन्यायपूर्ण बर्ताव की वजह से कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में आज भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस में ही लोग कहने लगे हैं कि भूपेश बघेल ने किसी को नहीं छोड़ा।

वीडियो में विभा सिंह ने खुला आरोप लगाया है कि  कांग्रेस पार्टी और पद्मा सिंह ने मिलकर महल में बलवा करवाया था। कांग्रेस पार्टी के गुंडों ने तोड़फोड़ कर उन पर भी जानलेवा हमला करवाया था। साथ ही खैरागढ़ महल की राजनीति को खत्म कराया। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  पर दिवंगत विधायक के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल आज स्व. राजा देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पद्मा सिंह, यशोदा वर्मा को बार - बार मंच पर प्रचार के लिए साथ ले जा रहे हैं । ये लोग बहुत ही गलत कर रहे हैं, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। भूपेश बघले आज स्व. राजा देवव्रत सिंह के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन जब वो पार्टी में थे । तब भूपेश बघले ने उनके पति को खून के आंसू रुलाया था, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था । आज उनके नाम का इस्तेमाल करके फायदा उठाया जा रहा है ।  रानी विभा देवब्रत सिंह ने कहा है कि अब  वे  इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रही हैं

महिला विधायको ने कहा कांग्रेस पार्टी नारी सम्मान का केवल दिखावा करती हैं । हकीकत यह है कि कांग्रेस में कभी भी  महिलाओं को सम्मान मिला ही नहीं है । हमेशा उन्हें अग्रिम पंक्तियों से वंचित रखा गया ताकि  सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका नाममात्र की ही रहे । दूसरी ओर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति का मान बढ़ाने नारी शक्ति  वंदन अधिनियम को लागू कराया जिससे कि उनको विधानसभा और लोक सभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ सके ।  कांग्रेस ने  इस अधिनियम को बरसों से लटकाए रखा था ।  भारतीय जनता पार्टी  की  महिला विधायकों ने कांग्रेस हाई कमान से यह मांग की है कि यदि हिम्मत है तो  सोशल  मीडिया में  जारी  इस  वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए भूपेश बघेल पर कार्यवाही करे, क्योंकि एक नारी ने दुखी होकर ही अपनी पीड़ा सोशल मीडिया में वीडियों जारी कर व्यक्त की है ।

कांग्रेस का चरित्र ही है दूसरों का हड़पना और भ्रष्टाचार करना : शिवरतन शर्मा

कांग्रेस का चरित्र ही है दूसरों का हड़पना और भ्रष्टाचार करना : शिवरतन शर्मा

 भाजपा ने कांग्रेस से पूछा : बताएं अब तो उनके ही नेता लगा रहे अपने ही प्रत्याशी पर आरोप

रायपुर :- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का चरित्र ही है कि दूसरों के हक के छीनना और उसे हड़पना है। अगर मौका मिले तो वे भ्रष्टाचार करने से भी नहीं चूकते। इसका जीता जागता उदाहरण जनता ने कांग्रेस की भूपेश सरकार के 5 सालों में बखूबी देखा और सुना है। कांग्रेसियों की लूट-खसोट और सत्ता पाते ही जमकर भ्रष्टाचार करके अपनी तिजोरी भरने की भूख इस कदर बढ़ जाती है कि वे अपने कार्यकर्ताओं तक को नहीं छोड़ते हैं। कांग्रेस की सरगुजा से लोकसभा प्रत्याशी रश्मि सिंह पर भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा, एक कांग्रेसी नेता ने ही रश्मि सिंह पर अपनी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने शशि सिंह, और उनकी मां पुष्पा देवी सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत की है। इसकी पोल पट्टी जब जनता के सामने खुल गई है तो बौखलाए कांग्रेसी उल्टा चोर कोतवाल वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रहे है। जो निंदनीय और तुच्छ और कांग्रेसियों की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। अपने पार्टी के अंदर मचे घमासान और गुटबाजी को संभालने के बजाए कांग्रेसी हर चीज के लिए भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों की बुद्धि उस समय घास चरने चली गई थी, जब उनके पार्टी के पदाधिकारी ने कांग्रेस के फंड में करोड़ों रुपए गबन करने का सबूत सहित आरोप लगाए थे। क्या, हुआ उस मामले को भी संज्ञान में लेने के बजाए कांग्रेस ने भूपेश बघेल के सलाहकार रहे विनोद वर्मा को बचाने का काम किया। किसके इशारे पर कांग्रेस पार्टी के फंड के पैसे में गबन किया गया है। नियम विरूद्ध पार्टी के फंड में घपलेबाज पदाधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। इसे भी सरगुजा ही नहीं प्रदेश की जनता जानना चाहती है। आज जब कांग्रेस पार्टी के नेता ने कांग्रेस प्रत्याशी पर रायपुर में जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इसकी बकायदा थाने में शिकायत की है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को जैसे सांप सूंघ गया है और फिर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीमती रश्मि सिंह अपने झूठ और ठगी के दम पर सांसद बनने के लिए जनता के बीच जा रही हैं। लेकिन इनकी और कांग्रेस के लूट चरित्र से सभी वाकिफ हैं। जनता जानती है कि ये कांग्रेस चोला आेढ़कर झूठ वादे कर वोट लेने के बाद सत्ता में आती है तो सिर्फ जनता को लूटने का काम करती है। मां गंगा की सौगंध खाकर शराबबंदी नहीं कर महिलाओं के साथ कांग्रेस ने बड़ा धोखा तो किया ही साथ ही शराब घोटाला, कोयला घोटाला, डीएफएफ घोटाला सहित कई भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। इसके बदले जनता ने आज कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंका और मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए बीजेपी को सेवा करने का मौका दिया। इस बार कांग्रेस के सभी लोकसभा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। इस बार फिर जनता पीएम को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्पित हैं।

 

महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद : दीपक बैज

महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद : दीपक बैज

 रायपुर। कांग्रेस के 5 न्याय 25 गारंटी की शहर एवं गांव में धूम मची है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद है। किसान, मजदूर भी केंद्र में बदलाव के पक्षधर हो गये है। जनता को कांग्रेस के वादों से आशा की नई किरण दिख रही है। कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दिया है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय पांचो न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला है लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है।


दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महीने में 8333 रू. देने का वादा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महिलायें मतदाताओं का धु्रवीकरण कांग्रेस की ओर हुआ है। महिलायें देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए पहले चरण में मतदान किया है। शेष चरणों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान का दृढ़ निश्चय किया है।

 

BREAKING : 25 अप्रैल को इन तीन जिले बंद कराने का नक्सलियों ने फेंके पर्चे

BREAKING : 25 अप्रैल को इन तीन जिले बंद कराने का नक्सलियों ने फेंके पर्चे

 कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है इसी बीच कांकेर जिले में 16 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई थी। इस मुठभेड़ में 15 महिला समेत कुल 29 नक्सली मारे गए।

वहीं 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीटों पर जारी मतदान के बीच नक्सल संगठन ने सभी की मौत का जिम्मेदार भाजपा सरकार को बताया है। साथ ही धमकी दी है कि सभी भाजपा नेताओं को वे जल्द ही जन अदालत लगाकर सजा देंगे। नक्सलियों का कहना है कि मुठभेड़ में पुलिस ने उनके 29 साथियों की हत्या की है।

मंगली ने प्रेस नोट में कहा

इसी के विरोध में उन्होंने 25 अप्रैल को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर और नारायणपुर जिला बंद करने का ऐलान किया है। नक्सलियों की उत्तर सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता मंगली ने प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें कांकेर के छोटे बेठिया के कलपर-आपाटोला में मारे गए अपने 29 साथियों के नामों की सूची जारी की है। मंगली ने प्रेस नोट में कहा है कि अपने सुरक्षित ठिकाने पर हमारे साथी थे, लेकिन किसी ने साथियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को दे दी।

जिसके बाद करीब 2 बजे पुलिस ने चारों तरफ से हमारे साथियों को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। मंगली ने कहा कि हमारे 12 साथियों को मुठभेड़ में मारा गया। 3 बजे मुठभेड़ खत्म हो गई थी, तब कुछ साथी घायल और निहत्थे थे। उन्हें भी बाद में पकड़कर पुलिस ने शहीद स्मारक के पास ले जाकर उनकी हत्या कर दी। 6 बजे तक रुक-रुक कर गोलियां चलीं, जिसमें अन्य 17 को मारा गया। इस घटना में 29 नक्सलियों की मौत हुई है।

 गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, फिर थाने जाकर किया खुद को सरेंडर, जानें क्या है वजह…

गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, फिर थाने जाकर किया खुद को सरेंडर, जानें क्या है वजह…

 दुर्ग। जिले के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे म्यार पर लटका दिया। युवक ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, फिर उसकी लाश को घर के म्यांर पर लटका दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

धमधा थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि ग्राम देवरी निवासी किशुन साहू 35 वर्ष ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी कविता साहू की हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया और फिर उसके घर पहुंची। घर जाने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी के शव को कहां छिपाया है। आरोपी ने बताया कि पुलिस उसके घर में बने कोठा के म्यांर पर पहुंची। वहां उसकी पत्नी का शव म्यार पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

किशुन साहू और कविता के 4 बच्चे हैं। किशुन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15-16 साल पहले हुई थी। वो पेशे से किसान है। शादी के बाद से उसकी पत्नी और उसका किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कई बार नाराज होकर कविता अपने मायके भी चली गई थी। शुक्रवार को भी किशुन और कविता के बीच किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ। इससे नाराज होकर किशुन ने जानवर को बांधने वाली रस्सी से उसका गला दबा दिया। जब उसकी मौत हो गई, तो उसके शव को लकड़ी के म्यांर से लटका दिया और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट के आदेश से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Breaking : शराब घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई...अनिल टुटेजा और उनके बेटे  को ED ने किया गिरफ्तार

Breaking : शराब घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई...अनिल टुटेजा और उनके बेटे को ED ने किया गिरफ्तार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में ED ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। अनिल टुटेजा और यश टुटेजा को ईडी की टीम ने हिरासत में ले लिया है। दोनों को ईओडब्ल्यू ऑफिस से लेकर ED की टीम रवाना हो गई है। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और उनके पुत्र यश टुटेजा शराब घोटाले में बयान दर्ज कराने ईओडब्ल्यू के ऑफिस पहुंचे थे। पिता-पुत्र दोनों शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए हैं। इनके ईओडब्ल्यू आफिस में होने की जानकारी मिलने पर ईडी की टीम भी ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंची और दोनो को हिरासत में ले लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टुटेजा को इससे पहले भी तीन बार पूछताछ के लिए समंस भेजा गया था। शनिवार की सुबह बयान देने वे ईओडब्ल्यू मुख्यालय पहुंचे। एडिशनल एसपी की टीम टुटेजा से पूछताछ कर रही थी। हालांकि, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से नो कोरोसिव एक्शन का आदेश है, इसलिए ईओडब्ल्यू गिरफ्तारी नहीं कर सकती। समझा जाता है, जांच में दस्तावेजों की पड़ताल के संबंध में टुटेजा पिता-पुत्र को ईओडब्ल्यू ने बुलाया था।

यात्रीगण कृपया ध्यान देवें ! रेलवे ने फिर किया बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द...परिवतित मार्ग से चलाई जायेगी ट्रेनें

यात्रीगण कृपया ध्यान देवें ! रेलवे ने फिर किया बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द...परिवतित मार्ग से चलाई जायेगी ट्रेनें

 बिलासपुर:- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सरोना-कुम्हारी रेलवे स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली का कार्य किया जाना है।जिसके कारण 21 अप्रैल सुबह 6.00 बजे तक बाधित होने से ट्रेनों को रद्द किया गया है जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है वे है रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल पैसेंजर ,रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू,गोंदिया-रायपुर मेमू , टाटानगर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी । इसके अलावा कुछ गाड़ियों को बीच में समाप्ति किया जा रहा है जो गाड़ियों को समाप्त किया गया है वे है झारसुगुडा-गोंदिया-झारसुगुडा मेमू पैसेंजर बिलासपुर ,अंतागढ़-रायपुर–अंतागढ़ डेमू पैसेंजर, ताड़ोकी-रायपुर–ताड़ोकी डेमू पैसेंजर, विशाखापटनम-दुर्ग एक्सप्रेस बीच रास्ते में समाप्त होगी इसके अलावा दक्षिण मध्य रेलवे,के विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा -गोधरा के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य किया जाना है ।जिसके कारण कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

वही विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस , पूरी-ओखा एक्सप्रेस विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है जिससे आने वाले समय में यात्रियों को अपने निर्धारित स्थान तक पहुंचने में काफी दिक्कत होगी हालांकि रेलवे का मानना है कि आने वाले समय में ट्रेन परिचालन इससे बेहतर होगा लेकिन यात्राओं की माने तो भीषण गर्मी में जिस तरह से ट्रेनों को लेट किया जा रहा ट्रेन परिचालन इससे बेहतर होगा तो वही भीषण गर्मी में ट्रेनों के रद्द होने से यात्री खासे परेशान हो रहे हैं।