CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर मजदूरों के हालात में सुधार होगा - दीपक बैज

केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर मजदूरों के हालात में सुधार होगा - दीपक बैज

 केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर मजदूरों के हालात में सुधार होगा - दीपक बैज

मनरेगा की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 करने का कांग्रेस का वादा

रायपुर : केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में मजदूरों के हालात में सुधार होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तब रोजगार को कानूनी गारंटी कांग्रेस ने दिया था। इसके लिये महात्मा गांधी रोजगार गारंटी (मनरेगा) बनाया था। जिसमें हर मजदूर को 100 दिन काम मिलना उसका कानूनी अधिकार हो गया। मोदी सरकार ने हर वर्ष मनरेगा के बजट में दुर्भावनापूर्वक 15 से 25 प्रतिशत की भारी भरकम कटौती की है, जिसके चलते 100 दिन तो दूर औसत 20 दिन का रोजगार मिलना मुश्किल हो गया है।

फिर से केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस ने श्रमिकों के लिये श्रमिक न्याय योजना शुरू करने का वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस मनरेगा के तहत मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 रूपये प्रतिदिन करेगी।

मनरेगा की मजदूरी के दायरे का विस्तार होगा। कक्षाओं, पुस्तकालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जैसी सार्वजनिक संपत्तियों के निर्माण के लिये मनरेगा निधि और श्रमिकों को भी तैनात किया जा सकेगा। कांग्रेस एक शहरी रोजगार कार्यक्रम शुरू करेगी, जो शहरी बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और नवीकरण में काम की गारंटी देगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस महिला श्रमिकों के लिये समानता का अधिकार लायेगी। कांग्रेस कार्यस्थलों एवं आर्थिक अवसरों तक पहुंच में लैंगिक भेदभाव और लैंगिक असमानता के मुद्दों का समाधान करेगी। कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि महिलाओं के वेतन में भेदभाव को रोकने के लिये ‘समान वेतन‘ का सिद्धांत लागू किया जाए। मोदी सरकार द्वारा मजदूरों के हितों के खिलाफ श्रम कानूनों में किये गये अनुचित और अन्याय पूर्ण संशोधनों पर श्रमिक हित में सुधार किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस डिल्वरी ब्वाय के कामो को भी संगठित बनाने का काम करेगी। कांग्रेस गिग और असंगठित श्रमिकों के अधिकारों को निर्दिष्ट और संरक्षित करने और उनकी सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने के लिये एक कानून बनाएगी। कांग्रेस घरेलू नौकरों और प्रवासी श्रमिको के रोजगार को विनियमित करने और उनके बुनियादी कानूनी अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कानूनों का प्रस्ताव करेंगी।

कोचिंग की छात्रा को घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म...फिर जो हुआ...मामला जान रह जाएंगे हैरान

कोचिंग की छात्रा को घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म...फिर जो हुआ...मामला जान रह जाएंगे हैरान

 बिलासपुर :- कोचिंग इस्टीट्यूट में पढ़ने वाली छात्रा को बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा का साथी उसे घुमाने के नाम पर हैदराबाद ले गया था। वहां से लौटने के बाद आरोपी युवक छात्रा को लेकर पेंड्रा अपने घर चला गया। यहां आरोपी ने छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। किसी तरह उसने आरोपी के चंगुल से छुटने के बाद पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के साथ रेप की ये घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय छात्रा निजी संस्थान में कोचिंग करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान पेंड्रा में रहने वाले नूतन पोर्ते नामक युवक से हो गयी। युवक ने छात्रा झांसे में लेकर घुमाने के बहाने हैदराबाद लेकर गया। वहां से छात्रा को वह पेंड्रा स्थित अपने घर ले गया। पीड़ित छात्रा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि आरोपी ने वहां पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। छात्रा को युवक अपने घर पर ही बंधक बनाकर रखा था।किसी तरह छात्रा आरोपी के उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी परिजन को देकर इस मामले में सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज करायी। छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया

BREAKING : सिविल जजो का हुआ प्रमोशन...देखें सूचि

BREAKING : सिविल जजो का हुआ प्रमोशन...देखें सूचि

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने वरिष्ठ श्रेणी के सात सिविल जजों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया है। इसके अलावा 70 जजों को स्थानांतरित किया गया है। राज्यपाल सचिवालय की विधि अधिकारी नीरू सिंह को रायपुर, कमर्शियल कोर्ट के रजिस्ट्रार संजय रात्रे को बलौदाबाजार, दुर्ग के सीजेएम संतोष ठाकुर को रायगढ़, अंबिकापुर के सीजेएम नरेंद्र कुमार को रायपुर, बलौदाबाजार की सीजेएम श्यामवती मरावी को दुर्ग, सूरजपुर की सीजेएम सुषमा लकड़ा को सूरजपुर में ही, धमतरी के सीजेएम अनिल प्रभात मिंज को बिलासपुर, रायगढ़ के सीजेएम दीपक कुमार कोसले को दुर्ग में स्थानांतरित कर एडीजे बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों से 70 सिविल जजों का स्थानांतरण आदेश भी हाईकोर्ट रजिस्ट्रार की ओर से जारी किया गया है।

CG ब्रेकिंग : प्रदेश में EOW ने की बड़ी कार्रवाई...2 ठिकानों पर दी दबिश, जांच जारी

CG ब्रेकिंग : प्रदेश में EOW ने की बड़ी कार्रवाई...2 ठिकानों पर दी दबिश, जांच जारी

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के आज सुबह से ही EOW की छापामार कार्रवाई चल रही है। गौतलब है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए कथित कोयला और शराब सहित विभिन्‍न घोटालों की जांच कर रही

इसी दौरान राज्‍य सरकार की एजेंसी ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी ने आज छापा मार कार्रवाई की है। ब्‍यूरो ने यह छापा भिलाई में दो अलग-अलग स्‍थानों पर मारा है। जिन लोगों के यहां छापा पड़ा है उन्‍हें पूर्व सीएम भूपेश बघेल का करीबी बताया जा रहा है। हालाकिं अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है कि ये छापे किस मामले में मारे गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी की टीम ने आज तड़के न्‍यू खूर्सीपार और नेहरु नगर में दाबिश दी है। खुर्सीपार में पप्पू बंसल और नेहरू नगर पूर्व निवासी विजय भाटिया के यहां कार्यवाही चल रही है। बताया जा रहा है कि बसंल की लंबे समय से तलाश चल रही थी। बताते चले कि ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी फिलहाल शराब मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ब्‍यूरो कारोबारी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है। कोर्ट के निर्देश पर दोनों के हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार भिलाई में छापा अरविंद सिंह और अनवर ढेबर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मारे गए हैं।

 चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन...आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा...देखें मुहूर्त, विधि, मंत्र, भोग

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन...आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा...देखें मुहूर्त, विधि, मंत्र, भोग

11 अप्रैल 2024 रायपुर :- आज 11 अप्रैल गुरुवार को चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है. नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. आज मां चंद्रघंटा की पूजा रवि योग में किया जाएगा. रवि योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होता है

आज के दिन सुबह से ही रवि योग बना हुआ है, इस वजह से आप सुबह में 06:00 बजे के बाद कभी भी पूजा कर सकते हैं. आज का शुभ-उत्तम मुहूर्त 06:00 एएम से 07:35 एएम तक है.
मां चंद्रघंटा की पूजा करने से पाप नष्ट होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, दांपत्य जीवन खुशहाल होगा, यश और कीर्ति में वृद्धि होने के साथ ही जीवन के अंत में मोक्ष मिलता है. शुक्र ग्रह से जुड़ा दोष भी दूर होता है. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन की पूजा विधि, मां चंद्रघंटा की पूजा का मंत्र, प्रिय भोग, शुभ मुहूर्त, आरती आदि के बारे में.

रवि योग में चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. आज के दिन रवि योग बना हे. रवि योग सुबह 06:00 बजे से लेकर देर रात 01 बजकर 38 मिनट तक है. इसके अलावा प्रीति योग प्रात:काल से लेकर 07:19 एएम तक है, उसके बाद से आयुष्मान योग होगा, जो कल सुबह 04:30 एएम तक है.

मां चंद्रघंटा का पूजा मंत्र
1. ओम देवी चन्द्रघण्टायै नमः

2. ऐं श्रीं शक्तयै नमः

मां चंद्रघंटा का प्रिय भोग
मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय आप उनको दूध से बनी सफेद मिठाई या फिर खीर का भोग लगा सकते है

 

पूजा विधि
आज सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहन लें. उसके बाद मां चंद्रघंटा की पूजा प्रारंभ करें. उनको फूल, फल, अक्षत्, सिंदूर, कुमकुम, धूप, दीप, खीर, दूध से बनी मिठाई चढ़ाएं. पूजा के समय मां चंद्रघंटा के मंत्रों का उच्चारण करें. उसके बाद कपूर या घी के दीपक से मां मां चंद्रघंटा की आरती करें. पूजा में हुई कमियों के लिए क्षमा मांग लें. उसके बाद मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना कर लें.

CG WEATHER UPDATE: लोगों को मिली गर्मी से राहत...आज भी बारिश के साथ अंधड़ की संभावना

CG WEATHER UPDATE: लोगों को मिली गर्मी से राहत...आज भी बारिश के साथ अंधड़ की संभावना

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में इन दिनों निचले वायुमंडल में नमी का प्रवेश हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज  सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है इसके बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है की नमी हवाओं का आगमन से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है वही प्रदेश के कुछ जगह पर हल्की बारिश होने की संभावना है साथ ही एक दो जगह पर गलत चमक के साथ वरजपत और अंदर चलने की संभावना है।

आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पारा धीरे-धीरे चढ़ने के कारण सप्ताहभर तक तेज गर्मी नहीं पड़ेगी और पारा के पुनः 42 डिग्री तक पहुंचने के लिए इंतजार करना होगा। राज्य में अब व्यापक वर्षा का दौर थम गया है, मगर बंगाल की खाड़ी वाली नमीयुक्त हवा अलग-अलग स्थानों पर बारिश की मौजूदगी का अहसास कराती रहेगी।

जग्गी हत्याकांड : अवकाश के चलते आरोपियों का सरेंडर टला, अब इस दिन कोर्ट में होंगे पेश…

जग्गी हत्याकांड : अवकाश के चलते आरोपियों का सरेंडर टला, अब इस दिन कोर्ट में होंगे पेश…

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कोर्ट में सरेंडर करने सभी आरोपी उपस्स्थित हुए थे. जिला न्यायलय में अवकाश के चलते आरोपियो का सरेंडर टल गया. जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को 15 अप्रैल की सुबह 11 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं.बता दें कि जग्गी हत्याकांड में कोर्ट ने 27 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. हाईकोर्ट ने जग्गी हत्याकांड के आरोपियों की अपील खारिज करते हुए 28 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है. हाईकोर्ट चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस अरविंद वर्मा डिवीजन बेंच ने आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है. आजीवन कारावास की सजा पाने वालों में दो तत्कालीन सीएसपी और एक तत्कालीन थाना प्रभारी के अलावा याहया ढेबर और शूटर चिमन सिंह समेत अन्य शामिल हैं.

 

हत्या या आत्महत्या : जंगल में फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश…अगले महीने होने वाली थी शादी

हत्या या आत्महत्या : जंगल में फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश…अगले महीने होने वाली थी शादी

 कोरबा :- कोरबा जिले के जंगल में एक युवक की फंदे पर लटकती लाश मिली है, शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, बताया जा रहा है कि लाश दो-तीन दिन पुरानी है जो सड़ चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर जाँच में जुट गई है।यह पूरा मामला जिले के पसान थाने के कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रोदे के आश्रित ग्राम डंगबोरा के पहाड़ बस्ती का है, जहाँ चार के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी देखी गई। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से इस घटना की खबर लोगों को है, लेकिन किसी ने भी इसकी सुचना पुलिस को नहीं दी

आज दोपहर ग्रामीणों ने स्थानीय सरपंच पति हार सिंह कंवर को इस बारे में बताया तो उन्होंने तत्काल ग्राम कोटवार को अवगत कराया। उसने बुधवार को घटना स्थल पर वार्ड पंच शिवमंगल एवं ग्रामीणों के साथ जाकर देखा तो लगभग 25 वर्षीय युवक की लाश मिली।

मृतक युवक सफेद रंग की हाफ गंजी, काले कलर की फुल पेंट पहना था। नीचे जमीन में नीले रंग का जैकेट तथा नीले रंग की चप्पल नजर आई। युवक काले व सफेद रंग के गमछे में फांसी के फंदे से लटका हुआ था, पास में ही एक मोटरसाइकिल टी व्ही एस स्पोर्ट्स क्रमांक सी जी 12 एके 4812 मौजूद थी।

कोरबी चौकी प्रभारी असरफ खान ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास गांव में मुनादी कराया गया तब उसकी हर प्रसाद के रूप में पहचान हुई। जांच कार्यवाही जारी है। शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि युवक की सगाई हो चुकी थी और अगले माह शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारी में परिवार जुटा हुआ था। युवक पिछले 4 दिन से लापता था जिसकी खोजबीन परिजन आसपास और रिश्तेदार के यहां कर रहे थे।फिलहाल इस पूरे मामले ने मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद-राजनांदगांव दौरे पर...गुरजीभाठा में आमसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद-राजनांदगांव दौरे पर...गुरजीभाठा में आमसभा को करेंगे संबोधित

 रायपुर :-  चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बस्तर राजनांदगांव महासमुंद कांकेर सरगुजा रायगढ़ जांजगीर-चंपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल गरियाबंद-राजनांदगांव दौरे पर रहेंगें। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत गुरजीभाठा (अ) आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रोटोकाल जारी हो चुका है जिससे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन को लेकर जोरदार तैयारी किया जा रहा है और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए विशाल पंडाल के साथ कुर्सी लगाई जा रही है साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सुनने हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : छग से होकर गुजरने वाली 19 एक्सप्रेस ट्रेने रद्द...देखें लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : छग से होकर गुजरने वाली 19 एक्सप्रेस ट्रेने रद्द...देखें लिस्ट

 रायपुर । चैत्र नवरात्र और ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग यात्री ट्रेनों के जरिए सफर तय करते हैं.लवे ने एक दिन पहले भी दर्जन भर यात्री गाड़ियों का परिचालन रद्द किया था। अब फिर से 19 यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इस बार रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मण्डल के सिलयारी-माढर रेलवे स्टेशनो के बीच लेवल क्रॉसिंग नंबर 407 किलोमीटर 812/07-09 पर स्थित गर्डर लॉन्चिंग का कार्य तीसरी अप एवं मिडिल लाइन पर ब्लॉक लेकर कार्य कार्य करने के लिए ट्रेनें निरस्त करने का कारण बताया है।

14 एवं 15 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
02. 14 अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08725 रायपुर–दुर्ग मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
03. 14 अप्रैल, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 08726 दुर्ग- रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
04. 15 एवं 16 अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी । 05. 14 एवं 15 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेजर

15 एवं 16 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
07. 15 एवं 16 अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08275 रायपुर-जूनागढ़ साईडिंग पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
08. 16 एवं 17 अप्रैल, 2024 को जूनागढ़ साईडिंग से चलने वाली 08276 जूनागढ़ साईडिंग-रायपुर पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
09. 16 एवं 17 अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08280 रायपुर-कोरबा पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
15 एवं 16 अप्रैल, 2024 को कोरबा से चलने वाली 08279 कोरबा-रायपुर पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
11. 15 एवं 16 अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08267 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
12. 16 एवं 17 अप्रैल, 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 08268 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
13. 16 एवं 17 अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08262 रायपुर-बिलासपुर पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
14. 14 अप्रैल, 2024 को टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15 16 अप्रैल, 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
16. 14 एवं 15 अप्रैल, 2024 को कोरबा से चलने वाली 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
17. 15 एवं 16 अप्रैल, 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18256 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
18. 14 अप्रैल, 2024 को हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
19. 16 अप्रैल, 2024 को मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस रद्द रहेगी । बीच में समाप्त होने वाली गाडियां
20. 15 एवं 16 अप्रैल, 2024 को गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/08862 गोंदिया- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेजर स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
परिवर्तित मार्ग से चलाने वाली गाडियां 21. 14 अप्रैल, 2024 को बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी- जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया होकर चलेगी यह गाड़ी कटनी एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी । 22. 15 अप्रैल, 2024 को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया- नैनपुर- जबलपुर- कटनी होकर चलेगी यह गाड़ी कटनी एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।

CM विष्णु देव साय और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ईद उल फितर की दी बधाई

CM विष्णु देव साय और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ईद उल फितर की दी बधाई

 रायपुर : कल पुरे भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा. जिसे लेकर सभी लोगोंने तैयारी कर ली हैं. वही सभी ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कल मुसलमानों के रोजे का अंत होगा। इस ख़ास अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख़्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ईद उल फितर के अवसर पर प्रदेश वासियों सहित देश वासियों, विशेष कर मुस्लिम समुदाय को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम साय ने कहा कि ईद उल फितर पूरे देश में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पवित्र अवसर हमें एक-दूसरे के साथ एकता, समरसता, और सहयोग का अनुभव कराता है। इस मुबारक मौके पर उन्होंने कहा कि यह ईद आप सबके जीवन में नई खुशहाली और सफलता लाए। इस अवसर पर हमें समरसता के संदेश को मजबूती से बढ़ाने का संकल्प करना चाहिए, जो राष्ट्र की समृद्धि और एकता के लिए महत्वपूर्ण है।

वही राज्यपाल ने कहा कि ईद उल फितर पूरे देश में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पवित्र अवसर हमें एक-दूसरे के साथ एकता, समरसता, और सहयोग का अनुभव कराता है। इस मुबारक मौके पर उन्होंने कहा कि यह ईद आप सबके जीवन में नई खुशहाली और सफलता लाए। इस अवसर पर हमें समरसता के संदेश को मजबूती से बढ़ाने का संकल्प करना चाहिए, जो राष्ट्र की समृद्धि और एकता के लिए महत्वपूर्ण है।

एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, पुनर्वास के लिए मिले 25-25 हजार रुपए, बड़ी वारदातों में थे शामिल

एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, पुनर्वास के लिए मिले 25-25 हजार रुपए, बड़ी वारदातों में थे शामिल

कांकेर :-  जिले में एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन तीनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

परतापुर एरिया कमेटी एलोएस सदस्य पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था. उसने पुलिस अधीक्षक कांकेर आईके ऐलेसेला के सामने सरेंडर किया है. आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी गई है.

सरेंडर नक्सलियों के नाम धन्नू पद्दा, रैसुराम नुरूटी और टुब्बा कोरेटी है. इनमें से धन्नू उत्तर बस्तर डिवीजन काकनार एलओएस का सदस्य था. वो मुरसुलनापा जिला नारायणपुर का रहने वाला है. उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था. इसे साल 2019 परतापुर एरिया कमेटी कमांडर दर्शन पद्दा ने नक्सल संगठन में भर्ती किया था. जिसके बाद वर्ष 2020 से मेढ़की एलओएस में सीएनएम सदस्य के रूप में इसने काम किया.

धन्नू साल 2023 से काकनार एलओएस सदस्य के रूप में कार्यरत रहा. नक्सली धन्नू पद्दा 2023 में ग्राम कलपर और ग्राम बिनागुण्डा में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था. दूसरा आत्मसमर्पित नक्सली रैसुराम नुरूटी हिदूर जनताना सरकार उपाध्यक्ष रहा है. ये ब्रेहबेड़ा का रहने वाला है. इसे साल 2002 में नक्सली कमांडर गैंदसिंह ने नक्सली संगठन में भर्ती कराया था. साल 2005 में इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

रैसुराम नुरूटी साल 2008 में जेल से वापस आया और घर में रहकर नक्सली संगठन के लिए काम करता रहा. इसे वर्ष 2022-23 में हिदूर जनताना सरकार का उपाध्यक्ष बनाया गया था. नक्सली रैसुराम नुरुटी साल 2023 में मेहरा और भुरका के बीच सड़क काटने, ग्राम भुरका के जिओ मोबाइल टावर और पीवी 94 के जिओ मोबाइल टावर में आगजनी की घटना में शामिल था.

तीसरा सरेंडर नक्सली टुब्बा कोरेटी छोटेबेठिया जिला कांकेर का रहने वाला है. वो हिदूर जनताना सरकार का सदस्य रहा है. टुब्बा कोरेटी वर्ष 2009 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था. वो 2009 में भुरभुसी जंगल मुठभेड़ और वर्ष 2018 में बेचाघाट आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल था.

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने दी अगले 3 घंटे तेज आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने दी अगले 3 घंटे तेज आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा, मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, मुंगेली, राजनांदगांव में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इससे पहले 13 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है।

रायपुर समेत आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे। वहीं, रात को भी हल्की बूंदाबांदी हुई।आज भी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। के चलते प्रदेश में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज हुआ है।

जवान के खुद के AK-47 से चली गोली, सीने में जा लगी...गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

जवान के खुद के AK-47 से चली गोली, सीने में जा लगी...गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

 दंतेवाड़ा 10 अप्रैल 2024। दंतेवाड़ा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। एक जवान के सीने में गोली लगी है। हालांकि ये गोली कैसे और किस परिस्थिति में लगी है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, जानकारी ये मिली है कि जवान को अपने ही एके 47 से गोली लगी है।

जवान का नाम विजय नाग है, जो अरनपुर थाने में पदस्थ था। जानकारी के मुताबिक  खुद की रायफल से चली गोली में ही विजय नाग घायल हुआ है। जवान विजय नाग को उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक  AK 47 चली गोली विजय नाग के सीने में लगी है। जवान विजय नाग अरनपुर जगरगुंडा सड़क में हुए ब्लास्ट के बाद टुकड़ी के साथ पहुंचा था। मौके से लौटने के दौरान विजय नाग के एके 47 से गोली चली, जो उसके सीने में जा धंसी। डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इन 7 गांव में धारा 144 लागू...जानिए क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इन 7 गांव में धारा 144 लागू...जानिए क्या है पूरा मामला

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में इन दिनों आदमखोर बाघ की आमद से इलाके में दहशत का माहौल है। जिले में स्थित बारनवापारा जंगल में सालों बाद अचानक बाघ दिखने से कलेक्टर केएल चौहान ने मंगलवार को बारनवापारा अभ्यारण के आस–पास के सात गांव में धारा 144 लागू कर दी है। जिनमें रवान,मोहदा, कौआबाहरा, मुरुमडीह, छतालडबरा, गजराडीह व दलदली गांव के नाम शामिल हैं। इन सात गावों में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भी रोक लगाया गया है।बता दें कि बाघ को पहली बार 7 मार्च को बारनवापारा अभ्यारण सिरपुर रोड में देखा और वीडियो बना कर वन विभाग को सूचित भी किया। जिसके बाद से लगातार वन अमला बाघ की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहा है। ग्रामीणों को वन विभाग के अनुमति बगैर जंगलों में जाने पर रोक लगाई गई थी।इसके बाद ग्रामीणों ने दूसरी बार 8 मार्च को बाघ देखने की सूचना दी। जिस पर तत्काल वन विभाग ने टीम गठित कर कार्रवाई की। इस दौरान अमलोर, सुकुलबाय में मवेशियों का शिकार होना पाया गया और 12 मार्च को बाघ के पंजे के निशान मिले।अगली बार 14 मार्च को बलौदाबाजार वनमण्डल के परिक्षेत्र बल्दाकछार के कर्मचारी ने बाघ को प्रत्यक्ष देखा और पुष्टि की। इसके बाद वन विभाग ने NTCA द्वारा जारी SOP/प्रोटोकॉल का पालन कर नियमानुसार कार्रवाई की शुरु की।

CG ब्रेकिंग : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर...इस दिन यहां सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें रहेगी बंद, जानिए वजह

CG ब्रेकिंग : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर...इस दिन यहां सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें रहेगी बंद, जानिए वजह

 जगदलपुर। शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर है। प्रथम चरण के मतदान को देखते हुए जिले की सभी मदिरा दुकान बंद रहेगी। ये दुकाने 48 घन्टे पहले अर्थात 17 अप्रैल को शाम 5 बजे से 19 अप्रैल की शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। साथ ही मतगणना तिथि 4 जून को पूरे प्रदेश में सम्पूर्ण दिवस शुष्क दिवस रहेगा।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विजय दयाराम के. द्वारा प्रथम चरण के मतदान 19 अप्रैल के लिए बस्तर जिले के अंतर्गत समस्त विदेशी मदिरा दुकानें, देशी मदिरा दुकानें, होटल बार, एफएल 7 सैनिक केन्टिन एवं मद्य-भण्डारण मद्यभाण्डागार, भांग-भांगघोटा को मतदान समाप्ति के नियत समय के 48 घन्टे पहले अर्थात 17 अप्रैल को शाम 5 बजे से 19 अप्रैल की शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।मतगणना तिथि 4 जून को सम्पूर्ण दिवस बंद रखें जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित करने का आदेश जारी किया है। उक्त अवधि में शराब,भांग का विक्रय, परोसना, परिवहन, धारण करना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

CG BREAKING : शूटिंग से लौट रहे CG एक्टर की सड़क हादसे में मौत...फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

CG BREAKING : शूटिंग से लौट रहे CG एक्टर की सड़क हादसे में मौत...फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

 बिलासपुर :-  छत्तीसगढ़ी एक्टर सूरज मेहर उर्फ नारद की आज तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, सूरज मेहर बिलासपुर से छत्तीसगढ़ी फिल्म की शूटिंग से लौट रहे थे। तभी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरसीवा थाना क्षेत्र के पास उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी व पिकअप वाहन में टक्कर हो जाने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

स्कॉर्पियो में सूरज मेहर को उनके कलाकार मित्रों द्वारा बिलासपुर से सरिया छोड़ने आ रहे थे और आज बुधवार को सुबह 4 बजे के आसपास सड़क हादसा हो गया जिसमें सूरज महल की मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार उनके अन्य मित्रों को गंभीर चोट लगने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती किया गया है।

 बता दें कि, सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर छत्तीसगढ़ी फिल्मों में विलेन का रोल निभाया करता था और छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज के जाने-माने विलेन कलाकार के रूप में उनकी पहचान थी। आज अचानक सुबह 5 बजे सूरज मेहर के परिजनों को सूचना मिली कि सड़क हादसे में सूरज मेहर की मौत हो गई। परिवार के लोग तत्काल घटनास्थल पहुंचे और वहां से पुलिस की मदद से शव को सारंगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु ले जाया गया।

 जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय सूरज मेहर का आज 10 अप्रैल बुधवार को उड़ीसा के भठली में सगाई रस्म होना था। इसके लिए सूरज मेहर बिलासपुर से छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम करके लौट रहा था और इसके बाद सरिया आकर सगाई के रस्म में जाने की तैयारी था। लेकिन भगवान को कुछ अलग ही मंजूर था और बीमारी व बूढ़े मां-बाप के इकलौते सुपुत्र सूरज मेहर उर्फ नारद की मौत हो गई। नगर पंचायत सरिया सहित छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर।

CG ACCIDENT : शूटिंग से लौट रहे CG एक्टर सूरज मेहर की सड़क हादसे में मौत, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

शराब घोटाला मामले में ईडी ने दर्ज कराई नई एफआईआर...

शराब घोटाला मामले में ईडी ने दर्ज कराई नई एफआईआर...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने फिर से एक नई एफआईआर दर्ज की है। एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को इस मामले में राहत दी थी। ईडी का दावा है कि छत्तीसगढ़ में 2100 करोड़ से ज्यादा का शराब घोटाला हुआ है।

बता दें कि ईडी के मुताबिक साल 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में करीब 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ है। आरोप है कि राज्य में शराब की खरीद और बिक्री के लिए राज्य निकाय से शराब खरीदने के दौरान काले धन की कमाई हुई है। इस मामले में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत अधिकारियों का सर्मथन होने की बात भी सामने आई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB-EOW की लगातार जांच जारी है। इस मामले में आरोपी कारोबारी अरविंद सिंह और कारोबारी अनवर ढेबर से पूछताछ जारी है। इस मामले में अनवर ढेबर को सिंडिकेट का किंगपिन बताया गया था। एसीबी अनिल टुटेजा से भी इस मामले में पूछताछ कर सकती है।

भाजपा कहती है भ्रष्टाचार मिटाओ, कांग्रेस कहती है भ्रष्टाचारी बचाओ : संजय श्रीवास्तव

भाजपा कहती है भ्रष्टाचार मिटाओ, कांग्रेस कहती है भ्रष्टाचारी बचाओ : संजय श्रीवास्तव

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जब-जब भ्रष्टाचार पर संलिप्त लोगों पर केंद्रीय जाँच एजेंसियों ने कार्रवाई की है, भूपेश बघेल और कांग्रेस को इससे बेहद दर्द होने लगता है। क्योंकि भ्रष्टाचार के इन मामलों में उनकी कहीं-न-कहीं संलिप्तता है।

अब तक कांग्रेस के सत्ताधीशों और नेताओं ने उन लोगों की गिरफ्तारी पर खूब शोर मचाया, जिन लोगों ने जनता का धन लूटा, जनता का हक मारा, छत्तीसगढ़ की सम्पदा लूटी। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी पर चिल्लाहट मचाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तो इन आरोपियों को निर्दोष बताकर क्लीन चिट तक दे दी थी। भूपेश सरकार के खिलाफ जितने भी मामले हैं, उनमें किसी भी आरोपित को जमानत तक सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिल पा रही है। इन मामलों का ‘पॉलिटिकल मास्टर’ कौन है, अब यह सबको पता चल गया है।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश को बताएँ कि क्या कारण है कि बड़े-बड़े वकीलों की भारी भरकम फौज, जिसने आतंकवादियों को बचाने के लिए उन मामलों में देर रात तक कोर्ट तक खुलवा ली, पूर्व मुख्यमंत्री की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया की जमानत तक नहीं करा पा रही है। उल्टे, अब तो जमानत मांगने पर इनके लोगों पर कोर्ट जुर्माना तक ठोक रहा है। हाल ही में सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर एक लाख का जुर्माना मा.कोर्ट ने लगाया है।

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश को यह भी इस बात का भी जवाब दें कि भूपेश सरकार के एक प्रमुख अधिकारी समीर विश्नोई के पास से सोना, नगदी और अचल सम्पत्ति बरामद हुई थी, वह सब किसकी थी? पिछले डेढ़ वर्ष से जेल की सलाखों के पीछे बैठे समीर विश्नोई की जमानत बघेल जी क्यों नहीं करा पाए? भूपेश बघेल के कई साथी ज्योत्स्ना महंत, जयसिंह अग्रवाल और मोहन मरकाम आदि ने तो अनेक मौकों पर यह कहा है कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार के कई राज खोले हैं और कांग्रेस की सरकार को 'गोबर चोर' तक बताया है। इतना ही नहीं, पूर्व प्रभारी महामंत्री अरुण सिसौदिया ने तो भूपेश बघेल और उनके  सलाहकार पर कांग्रेस पार्टी फंड के 5.89 करोड़ रुपए का गबन करने तक का आरोप लगाया।

इस तरह सरकार से लेकर संगठन तक भ्रष्टाचार करके खुली लूट मचाने वाले लोग भाजपा के सवालों का जवाब दे। प्रेस ब्रीफ में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी माजूद रहे।

एसपी ने 2 आरक्षकों को किया सस्पेंड...जानिए क्या है वजह

एसपी ने 2 आरक्षकों को किया सस्पेंड...जानिए क्या है वजह

दुर्ग। जिले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) के 2 आरक्षकों को एसपी जितेंद्र शुक्ला ने लाइन अटैच कर दिया है। दोनों आरक्षकों पर चाय दुकान संचालक के दो भाइयों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप है। शिकायत मिलने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने चाय दुकान चलाने वाले डोमेंद्र देवांगन ने एसपी जितेंद्र शुक्ला के पास शिकायत की। उसने शिकायत करते हुए कहा कि एसीसीयू में पदस्थ दो आरक्षक खुर्शीद बख्श खुर्रम और जगजीत सिंह जग्गा उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
 
डोमेंद्र देवांगन ने बीते दिनों उसकी चाय दुकान में हुए मारपीट और लूट की वारदात को लेकर भी संदेह जताया है। शिकायतकर्ता डोमेंद्र ने आरोप लगाया है कि जगजीत सिंह जग्गा के इशारे पर ही सैफ ईरानी ने उसकी दुकान में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सैफ ने अपने दो साथियों के साथ उसके दुकान में आकर उसके भाई को धमकाया और करीब 45 हजार रुपए किसी के खाते में ट्रांसफर करवाए। फिर उसका मोबाइल भी लूटकर वहां से भाग गए थे। शिकायतकर्ता डोमेंद्र देवांगन ने शिकायत में बताया कि एक और मामले में आरक्षक खुर्शीद बख्श खुर्रम और जगजीत सिंह जग्गा ने उसे व उसके भाइयों को फंसाने की बात कही थी।
 
इस मामले में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दोनों आरक्षकों के खिलाफ शिकायत आई थी, जिस पर दोनों को तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी को सौंपी गई हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी बात निकलकर सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
हैवानियत की सारी हदें पार : चोरी करने घुसा, बकरी देखकर बिगड़ी नियत...बकरी का किया दुष्कर्म, फिर भी मन नहीं भरा तो कर दी ये शर्मनाक हरकत.

हैवानियत की सारी हदें पार : चोरी करने घुसा, बकरी देखकर बिगड़ी नियत...बकरी का किया दुष्कर्म, फिर भी मन नहीं भरा तो कर दी ये शर्मनाक हरकत.

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां युवक ने एक बकरी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया। बकरी ने जब चिल्लाना शुरू किया, तो युवक ने बकरी की गला मरोड़कर हत्या कर दी। हैरान करने वाला ये मामला सूरजपुर का है। पुलिस ने इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सूरजपुर जिले के विश्रामपुर इलाके की है। विश्रामपुर के मटन मार्केट में एक युवक चोरी की नियत से घुसा था, लेकिन जब वो बकरी के बाड़े में घुसा, तो उसकी नियत बिगड़ गयी। वो बकरी के साथ सेक्स करने लगा।

इधर इस घटना में जब बकरी ने चिल्लाना शुरू किया, तो गुस्से ने युवक ने बकरी की गर्दन मरोड़ दी, घटना में बकरी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना का एक CCTV सामने आया है। जिसमें युवक बकरी के बाड़े में घुसते हुए दिख रहा है। उसने अपना मुंह बांध रखा है। सीसीटीवी  के आधार पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 दुर्ग बस हादसे की बड़ी वजह आई सामने-मृतकों के परिवार को 10-10 लाख की मिलेगी आर्थिक मदद

दुर्ग बस हादसे की बड़ी वजह आई सामने-मृतकों के परिवार को 10-10 लाख की मिलेगी आर्थिक मदद

10 अप्रैल 2024 दुर्ग :-  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत कुम्हारी इलाके में 9 अप्रैल की रात एक बस अनियंत्रित होकर खदान में गिर गई। जिससे बस में सवार 12 लोगों की मौत हो गई। 16 गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की बड़ी वजह सामने आई है, जो कहीं न कहीं कंपनी प्रबंधन की लापरवाही हो सकती है। मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई लोगों ने दुख जताया है और हादसे में हताहत लोगों के परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

डिस्टलरी प्लांट के 40 कर्मचारियों को लेकर जा रही बस गिरी 50 फीट गहरी खदान में, 12 की मौत
दुर्ग जिले में केडिया डिस्टलरी का प्लांट लगा है। मंगलवार को वहां के 40 कर्मचारियों को लेकर एक बस कुम्हारी से भिलाई लौट रही थी।  रात करीब 9.00 बजे जब बस खपरी रोड से गुजर रही थी। उसी दौरान 
बस अचानक से अनियंत्रित होकर मुरुम खदान में  50 फीट नीचे गिर गई। दुर्ग जिला कलेक्टर ऋृचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि दुर्ग में श्रमिकों से भरी बस खाई में पलट गई। जिसमें 12 यात्रियों की मौत हो गई है। 16 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से 12 लोगों की हालत ज्यादा सीरियस होने की वजह से रायपुर एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों के नाम

  1. शुभम पटेल पुत्र मदल पटेल
  2. सत्य निशा पत्नी अभय
  3. पुष्पा देवी पत्नी फूलचरण
  4. परमानंद तिवारी
  5. कौशल्या वृद्धाश्रम
  6. त्रिभुवन पांडेय
  7. मनोज ध्रुव
  8. विधु भाई पटेल
  9. कृष्णा
  10. राम बिहारी यादव
  11. कमलेश देश लहरे 
  12. अमित सिन्हा

घायलों के नाम 

  1. बस ड्राइवर गुरमुख सिंह
  2. देवेंद्र सिंह
  3. रमेश यादव
  4.  ऊषा साहू
  5. निर्मल सिंह
  6. मोनिका
  7. रुमीला
  8. कुंती
  9. अख्तरीक एवजा 
  10. व अन्य

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, 'बस में नहीं थी लाइट, दोषियों पर करेंगे सख्त कार्रवाई'
घायलों से मिलने के लिए रायपुर एम्स में डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे। वहां उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत करके सभी का बेहतर इलाज करने को कहा। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी तक जो जानकारी सामने आई हैं, उसके तहत बस में हेडलाइट नहीं जल रही थी। जिसकी वजह से ड्राइवर को रास्ता नहीं दिखा और यह दर्दनाक हादसा हो गया। बाकी जांच जोने के बाद दोषियों के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

 

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा व 1 सदस्य को नौकरी देगी कंपनी
इस हादसे के बाद केडिया डिस्टलरी कंपनी के मालिकों ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक् सहायता और घर के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलाें के इलाज का पूरा खर्च उठाने का जिम्म भी कंपनी ने लिया है। 

PM मोदी, CM साव ने जताया दुख, हरसंभव मदद का आश्वासन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुए बस हादसे का अत्यन्त्य दुख है। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X हैंडल पर पोस्ट किया कि दुर्ग में कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त हाेने की खबर से मुझे दुख हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। 

ब्रेकिंग : चुनाव से पहले नक्सलियों ने किया बड़ा धमाका...आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने दो जवान घायल, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

ब्रेकिंग : चुनाव से पहले नक्सलियों ने किया बड़ा धमाका...आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने दो जवान घायल, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। ख़बर है कि यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए। लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक बार जवानों को नुकसान पहुंचे आईईडी ब्लास्ट किया है। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां जवान का उपचार जारी है। 

एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत निकले थे जवान

आईईडी ब्लास्ट की यह घटना गंगालूर थानाक्षेत्र के पीडिया के जंगलों का हैं। जहां नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आकर दो जवान हुए जख्मी। जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान प्रेशर IED की चपेट में आने से STF के जवान हुए जख्मी।आरक्षक शिवलाल मंडावी एवं आरक्षक मिथिलेश मरकाम को चोंट आई है। घायल दोनों जवान खतरे से बाहर हैं। जवानों को प्राथमिक उपचार पश्चात ईवाक्यूएट किया जा रहा है। SP जितेंद्र यादव ने की घटना की पुष्टि। इस घटना के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है।

कुम्हारी बस हादसे की जांच शुरू...तहसीलदार पहुंचे केडिया डिस्टलरी…!!

कुम्हारी बस हादसे की जांच शुरू...तहसीलदार पहुंचे केडिया डिस्टलरी…!!

 दुर्ग/रायपुर। कुम्हारी में बीती रात हुए बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है. कल रात दुर्ग कलेक्टर के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के बाद आज तहसीलदार जांच करने केडिया डिस्टलरी पहुंचे हैं. वहीं घटना स्थल पर कलेक्टर, एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद हैं.

बता दे कि कल देर रात कुम्हारी के केडिया डिस्टलरी में काम करने वाले 40 कर्मचारियों को लेकर एक बस डिस्टलरी से खपरी की ओर जा रही थी. इसी बीच अचानक बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी मुरुम खदान में गिर गई, जिसमें मौके पर ही 6 लोगों ने जान गंवा दी. वहीं आज एक और घायल की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 13 तक पहुंच चुका है. वहीं लगभग 15 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

हादसे में मृत हुए सभी कर्मचारियों के शवों को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल एवं 3 मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के मर्च्यूरी में रखा गया है. सुबह से ही जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंच चुके हैं, जिसमें मजिस्ट्रेट के सामने सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. कुछ मृतक के परिजन शव को लेने से इनकार कर रहे थे.

कुम्हारी बस हादसा :रायपुर AIIMS पहुंचकर घायल कर्मचारियों से मुख्यमंत्री साय ने जाना हाल -चाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

कुम्हारी बस हादसा :रायपुर AIIMS पहुंचकर घायल कर्मचारियों से मुख्यमंत्री साय ने जाना हाल -चाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

 रायपुर। दुर्ग के कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी के हुई बस दुर्घटना के घायल कर्मचारियों से आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने AIIMS पहुंचकर मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों के समुचित ईलाज का प्रबंध करने को कहा और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 

बता दे बीती रात कुम्हारी खपरी मार्ग पर खदान में बस गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई  l बुधवार सुबह घटना स्थल का मंजर और भयावह नजर आ रही है ।  घटना स्थल पर जगह-जगह खून फैला हुआ नजर आ रहा है l मृतकों व घायलों का सामान भी बिखरा पड़ा हुआ है l जिसमें पुड़ी, रोटी और सब्जी से भरा टिफिन डब्बा के साथ कुछ और सामान शामिल है l घटना की न्यायिक जांच का आदेश दिया गया है, ऐसे में अभी मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद हैl
यह है घटनाक्रम

मंगलवार रात करीब आठ बजे केडिया डिस्टलरी से स्टाफ को लेकर निकली बस खपरी कुम्हारी के पास मुरूम खदान में गिरने से हादसे का शिकार हो गई। इस बस में केडिया स्टाफ के लगभग 27 लोग सवार थे जो कि लगभग 8 बजे के बाद अपनी ड्यूटी के बाद बस से घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच कुम्हारी के निकट बस अनियंत्रित होकर उक्त खड्डे में लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी। जिसमें 14 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है एवं अन्य लोग घायल है।