CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट, बोले – जो भाजपा में नहीं जाएंगे, वो जेल जाएंगे…

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट, बोले – जो भाजपा में नहीं जाएंगे, वो जेल जाएंगे…

 रायपुर. शराब घोटाले मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा हैै कि जो भाजपा में नहीं जाएंगे, वो जेल जाएंगे. तानाशाही चरम पर है. सनद रहे, अहंकार ईश्वर का भोजन है. हम सब तानाशाही के विरुद्ध एकजुट हैं.

https://x.com/bhupeshbaghel/status/1770853417205809437?s=20

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. इस गिरफ़्तारी के खिलाफ कल रायपुर में आप का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा. अंबेडकर चौक पर पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होंगे. प्रदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भी आप कार्यकर्ता शामिल होंगे.

राजधानी में आज AAP का बड़ा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का करेंगे विरोध, अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता होंगे शामिल

राजधानी में आज AAP का बड़ा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का करेंगे विरोध, अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता होंगे शामिल

 रायपुर. दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. इस गिरफ़्तारी के खिलाफ आज रायपुर में आप का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा. अंबेडकर चौक पर पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होंगे. प्रदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भी आप कार्यकर्ता शामिल होंगे.

वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा हैै कि जो भाजपा में नहीं जाएंगे, वो जेल जाएंगे. तानाशाही चरम पर है. सनद रहे, अहंकार ईश्वर का भोजन है. हम सब तानाशाही के विरुद्ध एकजुट हैं.

CM साय आज राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर,डोंगरगांव में आयोजित “कार्यकर्ता सम्मेलन” में होंगे शामिल

CM साय आज राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर,डोंगरगांव में आयोजित “कार्यकर्ता सम्मेलन” में होंगे शामिल

 रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। देश में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे वहीं, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव पूरे होंगे। राज्य के कई इलाके नक्सलवाद से प्रभावित हैं जिस कारण से चुनाव आयोग ने तीन चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव भी दो चरणों में कराए गए थे। बता दें कि राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।  इस दौरान मुख्यमंत्री राजनांदगांव और डोंगरगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।  सीएम साय 11:30 बजे रायपुर से राजनांदगांव जिले के लिए रवाना होंगे. 12:10 में राजनांदगांव में “कार्यकर्ता सम्मेलन” में होंगे शामिल होंगे. 1:50 में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के डोंगरगांव में आयोजित “कार्यकर्ता सम्मेलन” में शिरकत करेंगे. 3:00 बजे कबीर मठ नादिया पहुंचेंगे. सीएम साय कबीर मठ में संत सम्मेलन में शामिल होंगे. उसके बाद शाम 5:15 बजे राजधानी रायपुर वापस लौटेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज राजीव भवन में कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज राजीव भवन में कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

 रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि इस सरकार की नीतियों ने अमीरों को और अमीर बना दिया है और मध्यम वर्ग जो गरीब था, उसे अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज 21 मार्च से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है ।

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने पायलट आज सुबह बिलासपुर से रायपुर पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आज कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी. वहीं बैठक के बाद 4 बजे सचिन पायलट प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

भारत गठबंधन बहुत मजबूती से लड़ रहा हैृ-सचिन पायलट 

भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब चुनाव से ठीक पहले, भाजपा सरकार गैस सिलेंडर पर कुछ पैसे कम कर रही है और पेट्रोल और डीजल पर भी कुछ पैसे कम कर रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 9 साल तक गरीबों की जेब पर डाका डालने के बाद वोट लेते समय इस तरह की हरकत करेंगे, तो जनता समझ जाएगी। मेरा मानना है कि इस चुनाव में भारत गठबंधन बहुत मजबूती से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब कुछ दिन पहले मुंबई में थे। भारत के सभी नेता वहां मौजूद थे, इसलिए विपक्ष मजबूती से चुनाव लड़ रहा है, लेकिन अगर कांग्रेस को इस तरह निशाना बनाया जाता है

Loksabha Election Update : लोकसभा चुनाव में अब पत्रकार और एफसीआई के कर्मचारी सहित इन्‍हें भी मिली डाक मत पत्र से वोटिंग की अनुमति...आदेश जारी

Loksabha Election Update : लोकसभा चुनाव में अब पत्रकार और एफसीआई के कर्मचारी सहित इन्‍हें भी मिली डाक मत पत्र से वोटिंग की अनुमति...आदेश जारी

 रायपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारियों के साथ ही पत्रकार सहित कुछ अन्‍य सेवाओं के लोगों को भी डाक मतपत्र से मतदान की अनुमति दी गई है।

चुनाव आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार अलग-अलग राज्‍यों में विभिन्‍न सेवाओं से जुड़े लोग भी चाहें तो डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं। डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा ऐसे लोगों को दी गई है जिनका काम अनिवार्य सेवा की श्रेणी में आता है। आयोग ने अलग-अलग राज्‍यों के लिए विभिन्‍न सेवाओं को चिन्हित किया है।

छत्‍तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मियों के साथ ही रेलवे ट्रांसपोर्ट सेवा, ऐसे पत्रकार जो मतदान को कवर करेंगे, बिजली विभाग के कर्मचारी, बीएसएनएल, डाक तार विभाग, दूरदर्शन, आल इंडिया रेडियो, राज्‍य दुग्‍ध संघ, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और भारतीय खाद्य निगम के कर्मचारी शामिल हैं।

तीन बच्चों की मां ने देवर संग मौत को लगाया गले...मचा हड़कंप...जाँच में जुटी पुलिस…!!

तीन बच्चों की मां ने देवर संग मौत को लगाया गले...मचा हड़कंप...जाँच में जुटी पुलिस…!!

 कोरबा : में गुरुवार को देवर-भाभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव से कुछ दूरी पर दोनों के शव पेड़ से एक ही फंदे पर लटके मिले हैं। पुलिस और परिजन प्रेम-प्रसंग की आशंका जता रहे हैं। घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरा के आश्रित मोहल्ला उदरदा की है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह जब ग्रामीण खेत में काम करने निकले, तो उमेंद्र गोंड (27) और कलावती (34) का शव पेड़ पर लटकते देखा। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा थे। उमेंद्र के तीन और कलावती के भी तीन बच्चे हैं। कलावती का पति रोजी मजदूरी और खेती किसानी का काम करता है। जब सुबह वो उठा और पत्नी नहीं दिखी। उसने सोचा कि कहीं गई होगी, लेकिन कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि पत्नी और भाई ने फांसी लगा ली है।

पसान थाना प्रभारी एसके विश्वकर्मा ने कहा कि परिजनों का बयान लिया गया है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की आशंका परिजनों ने जाहिर की है। उमेंद्र ​​​​​​रिश्ते में चचेरा देवर था। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

CG ब्रेकिंग : प्रधान अध्यापक पर गिरी निलंबन की गाज...जानिए क्या है पूरा मामला

CG ब्रेकिंग : प्रधान अध्यापक पर गिरी निलंबन की गाज...जानिए क्या है पूरा मामला

 दुर्ग। कलेक्‍टर के निरीक्षण के दौरान स्‍कूल से गायब हेड मास्‍टर को सस्‍पेंड कर दिया गया है। मामला दुर्ग जिला का है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी धमधा ब्लॉक के शासकीय प्राइमरी स्कूल तुमाकला पहुंची थीं। कलेक्टर ने पहुंचते ही स्कूल के एचएम योगेश्वर कश्यप के बारे में जानकारी ली। पता चला कि एचएम साहब आज स्‍कूल नहीं आए हैं।

इसके बाद एचएम कश्‍यप के छुट्टी के आवेदन की खोज खबर शुरू हुई। पता चला कि एचम ने छुट्टी के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है। कलेक्‍टर की नाराजगी के बाद दुर्ग के नए डीईओ अरविंद मिश्रा ने के एचएम योगेश्वर कश्यप के सस्पेंशन ऑर्डर जारी कर दिया।

CG NEWS: महिला SDO को कलेक्टर ने नोटिस थमाकर मांगा 24 घंटे में जवाब...हो सकती है बड़ी कार्रवाई...जानिए क्या है पूरा मामला

CG NEWS: महिला SDO को कलेक्टर ने नोटिस थमाकर मांगा 24 घंटे में जवाब...हो सकती है बड़ी कार्रवाई...जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर। चुनाव अति आवश्यक सेवा माना जाता है। इस कार्य के लिए कोई भी शासकीय कर्मचारी और अधिकारी इनकार नहीं कर सकते हैं। लेकिन, बिलासपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां चुनाव कार्य को करने से पीडब्ल्यूडी एसडीओ ने इंकार कर दिया। इस मामले में अब कलेक्टर ने नोटिस थमाया है.

वहीं 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जानकारी के मुताबिक तखतपुर एसडीओ ने निर्देश के बावजूद चेकपोस्ट नहीं बनाया है। बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय की तरफ से भेजे गये शो कॉज में कहा गया है कि 15 मार्च 2024 के द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2024 के दौरान व्यय अनुवीक्षण हेतु निर्धारित चेक पोस्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने हेतु संबंधित निर्माण एजेन्सियों को निर्देश जारी किया गया था।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवम सहायक रिटर्निग आफिसर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र कमाक 28-तखतपुर ने प्रतिवेदित किया है कि आपके द्वारा उक्त निर्देश की अवहेलना करते हुए निर्धारित चेक पोस्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं की गई है, तथा इस संबंध में जानकारी हेतु संपर्क करने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तखतपुर के साथ अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया गया। नोटिस में लिखा है कि वर्तमान में लोक सभा निर्वाचन 2024 हेतु आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है, तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 28 क के तहत निर्वाचन की अपेक्षा करने की तारीख से निर्वाचन परिणामों की घोषणा तक सभी अधिकारी / कर्मचारी निर्वाचन आयोग के नियंत्रण अधीक्षण एवम अनुशासन के अधीन होते है।

इस कार्यालय द्वारा जारी पत्र दिनांक 15.03.2024 में दिये गये निर्देश के पालन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवम सहायक रिटर्निग आफिसर तखतपुर के द्वारा आपको चेकपोस्ट निर्माण एवम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया जिसका आपके द्वारा अवमानना किय गया 

इस प्रकार आपके द्वारा लोकसभा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवम अनिवार्य कार्य के संपादन में स्वेच्छाचारिता व अरूचि दर्शित की गई है साथ ही आपने वरिष्ठ कार्यालय से जारी निर्देश का पालन न करते हुए वरिष्ठ अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। आपका यह कृत्य लोक प्रतिनिधितव अधिनियम 1951 की धारा 28 क के प्रावधान के विरूद्ध है, तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के तहत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है। अतः आप पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर कारण स्पष्ट करें कि उक्त कदाचरण के लिय आपके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही क्यों न की जाये। निर्धारित समयावधि के भीत उत्तर प्राप्त नहीं होने अथवा उत्तर समाधानकारक नहीं पाये जाने की दशा में आपके विरुद्ध एक पक्षीब कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिये आप स्वतः जिम्मेदारी होंगी।

शॉपिंग मॉल में हुई हादसा को लेकर सीएम साय ने लिया संज्ञान...सुरक्षा सुनिश्चित करने दिए निर्देश

शॉपिंग मॉल में हुई हादसा को लेकर सीएम साय ने लिया संज्ञान...सुरक्षा सुनिश्चित करने दिए निर्देश

 रायपुर। शॉपिंग मॉल में हुई मासूम की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि पिछले दिनों राजधानी रायपुर के शॉपिंग मॉल में दुर्घटनावश अबोध राजवीर की मृत्यु हृदयविदारक है। उस दुःख को व्यक्त करने के लिये शब्द नहीं हो सकते। वह महज दुर्घटना थी, फिर भी हमने प्रदेश के सभी मॉल्स समेत ऐसे सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, वहां लगे सुरक्षा उपकरणों आदि की समुचित जांच करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि मॉल में एस्कलेटर पर चढ़ने के दौरान पिता की गोद से मासूम बच्चा फिसल गया था। इस दौरान बच्चा तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। एक परिवार शॉपिंग करने पहुंचा था। पिता अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर मॉल की तीसरी मंजिल पर थे। सभी लोग एक्सलेटर पर चढ़ रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ था।

हाईकोर्ट का फैसला…उद्योगपति सोमानी अपहरणकांड के 6 आरोपी बरी

हाईकोर्ट का फैसला…उद्योगपति सोमानी अपहरणकांड के 6 आरोपी बरी

 रायपुर। बहुचर्चित प्रवीण सोमानी अपहरणकांड के सभी आरोपियों को हाईकोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डिविजनल बैंच ने यह फैसला सुनाया है। सभी 6 आरोपी प्रदीप, शिशिर, मुन्ना, तूफान, डॉ. आफताब आलम सहित अनिल चौधरी दोषमुक्त कर दिया गया है।बता दें कि 8 जनवरी 2020 को रायपुर के धरसीवां से कारोबारी प्रवीण सोमानी का अपहरण हुआ था। रायपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने बिहार, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गौरतलब हो कि 8 जनवरी 2020 को उद्योगपति प्रवीण सोमानी का सिलतरा स्थित उनकी फैक्ट्री से घर जाने के दौरान अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। उद्योगपति के अपहरण से पूरे प्रदेश में हलचल मच गई थी। पुलिस ने मामले में दो हफ्ते की कड़ी मशक्कत के बाद प्रवीण सोमानी को लखनऊ के पास से सकुशल बरामद किया था।

Sachin Pilot: प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जल्द...सचिन पायलट पहुंचे रायपुर

Sachin Pilot: प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जल्द...सचिन पायलट पहुंचे रायपुर

 रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत की बात कही। राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल के विरोध में उठ रही आवाज पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि हर सीट पर कई दावेदार हैं, पार्टी एक व्यक्ति को टिकट देती है। जाहिर है, कई बार चुनाव के समय नाराजगी सामने आती है। कोई पार्टी अनुशासन से बाहर टिप्पणी करेगा तो कार्रवाई होगी। जहां तक शिकायतों की बात है तो मैं सबकी बात सुनूंगा।

 पायलट ने इलेक्टरल बॉन्ड पर हो रही सियासत पर कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध घोषित किया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह वसूली का तंत्र बन गया है। दुनिया ने पहला प्रकरण देखा जब सरकार के तंत्र के तहत ऐसा व्यापक घोटाला हुआ है। भाजपा के खातों को सीज किया जाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के खाते सीज किया जा रहा है। देश में स्वतंत्र पारदर्शी चुनाव करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है, निर्वाचन आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए। पायलट ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड्स की नीति और नियत में फर्क आया है।

प्रत्याशियों की लिस्ट जल्द

 वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची की घोषणा पर पायलट ने कहा कि कुछ सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। कुछ सीटों पर घोषणा बची है। नामों पर सीईसी का मंथन हो चुका है और जल्द बचे हुए नाम पर घोषणा कर दी जायेगी। पायलट ने कहा कि प्रत्याशियों का प्रचार बढ़िया चल रहा है। इस बार परिणाम अप्रत्याशित आने वाले हैं।

कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश

 पायलट ने कहा कि कांग्रेस एक प्रमुख विपक्षी दल है। कांग्रेस के साथ जिस तरह का बर्ताव केंद्र का हो रहा है वह अब तक तय हो चुका है, कि भाजपा डरी हुई है। भारी मात्रा में पैसों को जब्त करना, 32 साल पुराने आयकर प्रकरण का कोई केस थमा देना, बहाने बाजी कर आर्थिक रूप से कांग्रेस पार्टी को एक प्लेयिंग फील्ड न देना, यह आचार संहिता के साथ नैतिकता का उल्लंघन है।

निर्वाचन से निवेदन है कि इस प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाई जानी चाहिये। इस तरह से काम करना और प्रतिशोध की भावना से काम करना लोकतंत्र को कमजोर करने के बराबर है। 10 साल से विपक्ष की जिम्मेदारी कांग्रेस निभा रही है। आज चुनाव का समय आया तब जानबूझकर बदले की भावना से कांग्रेस कमजोर करने का काम भाजपा कर रही है।

CG ब्रेकिंग : ताबीज बेचने के बहाने नक्सलियों को सप्लाई कर रहे थे बम बनाने का समाना...208 किलो विस्फोटक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

CG ब्रेकिंग : ताबीज बेचने के बहाने नक्सलियों को सप्लाई कर रहे थे बम बनाने का समाना...208 किलो विस्फोटक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

 नारायणपुर : नक्सलियों के सप्लाई चेन को तोड़ने में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल पुलिस ने धौड़ाई में दंपति को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर जिले के धौड़ाई में दंपति इमली पेड़ के नीचे ताबीज, माला और रूद्राक्ष बेच रहे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली, जिसके बाद उनके पास से 6 बोरी में 208 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट विस्फोटक पदार्थ, कोडेक्स वायर और विस्फोटक फ्यूज बरामद किया गया। उनसे पूछने पर उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

पूछताछ में दंपति ने बताया कि, उनका नाम रवि मरकाम (45) और चमेली बाई (35) है। वे दोनों पति-पत्नी हैं और पन्ना छतरपुर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि, वे अलग-अलग जगहों पर घूम-घूमकर जड़ीबूटी, ताबीज और माला बचने का काम करते हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि, पिछले कुछ वर्षों से नक्सलियों को विस्फोटक सामान समेत अन्य कई सामान सप्लाई करते थे। इसके बाद पुलिस ने दोनो के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

BREAKING : दो दर्जन सहायक प्राध्यापकों के तबादले, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

BREAKING : दो दर्जन सहायक प्राध्यापकों के तबादले, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर : - उच्च शिक्षा विभाग ने विवि और महाविद्यालयों के दो दर्जन सहायक प्राध्यापकों के तबादले किए गए हैं । यह आदेश आचार संहिता लगने से पहले जारी किया गया है। जो आज सरकुलेट हुआ है । यह भी कहा गया है कि इन वर्तमान सत्र की परीक्षा समाप्त होने के बाद कार्यमुक्त किया जाए।

 

 

कांग्रेस नेता ने आलाकमान को कराया अवगत बोले- भूपेश बघेल की वजह से पार्टी को झेलनी पड़ रही बदनामी

कांग्रेस नेता ने आलाकमान को कराया अवगत बोले- भूपेश बघेल की वजह से पार्टी को झेलनी पड़ रही बदनामी

 रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। घमासान मचने का सबसे बड़ा कारण पूर्व सीएम और राजनांदगांव से लोकसभा उम्मीदवार भूपेश बघेल है। दरअसल भूपेश बघेल इन दिनों न सिर्फ भाजपा के निशाने पर हैं बल्कि अपने ही नेताओं के आरोपों से घिरे हुए हैं। एक के बाद एक बघेल पर कई आरोप लग रहे हैं और तो और अब राजनांदगांव सीट से उनकी टिकट काटने की मांग होने लगी है। भूपेश बघेल की टिकट काटने को लेकर दिग्गज कांग्रेस नेता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल की टिकट काटने की मांग की हैं। उनका कहना है कि भूपेश बघेल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से पार्टी को बदनामी झेलनी पड़ रही है। अपने पत्र में रामकुमार शुक्ला ने आगे लिखा है कि भूपेश बघेल के कारण सभी सीटें प्रभावित हो रही हैं। भूपेश बघेल पर महादेव ऐप से पैसे लेने के आरोप लगे हैं। उन्होंने तो यहां तक कह डाला कि भूपेश बघेल के कारण कई अधिकारी और कांग्रेस नेता जेल में है। बता दें कि इससे पहले भरे मंच पर भूपेश बघेल की इज्जत उतारने वाले सुरेंद्र दाऊ ने भी राजनांदगांव सीट से उनकी टिकट काटने की मांग की थी।

Breaking : जमीन व्यापारी के ठिकानों में आयकर विभाग का छापा...मचा हड़कंप…!!

Breaking : जमीन व्यापारी के ठिकानों में आयकर विभाग का छापा...मचा हड़कंप…!!

 राजनांदगांव। जमीन व्यापारी के ठिकानों में आयकर विभाग का छापा पड़ा है. शहर में इतनी बड़ी कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. अधिक जानकारी के मुताबिक वीआईपी रोड स्थित एक जमीन व्यापारी के यहां जांच चल रही है. रेड मारने वाली टीम में दर्जन भर अधिकारी शामिल है. ऐसी सूचना सूत्रों के हवाले से मिली है. उक्त व्यापारी का ब्याज का भी बड़ा काम है. नाम संजय शर्मा बताया जा रहा है. जिनका मुख्य ठिकाना अनुपम नगर चौक है. छापेमारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

वही दूसरी ओर रायपुर में भी इनकम टैक्स की रेड चल रही है. बताया जा रहा है कि रेड खत्म होने के बाद आयकर की टीम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बड़ा खुलासा करने वाली है.

भूपेश के बाद अब अमरजीत भगत फंसे बड़े घोटाले में...बांग्लादेशियों से जुड़ा हैं पूरा मामला..!!

भूपेश के बाद अब अमरजीत भगत फंसे बड़े घोटाले में...बांग्लादेशियों से जुड़ा हैं पूरा मामला..!!

रायपुर: कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। (Amarjit Singh Bhagat’s land scam in Chhattisgarh) उनपर महादेव सट्टा से एप्प से जुड़े मामले में अन्य लोगों के साथ यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी तो वही अब उनकी सरकार में खाद्य मंत्री रहे अमरजीत सिंह भगत भी एक बड़े घोटाले में फंस गए हैं। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में पूर्व मंत्री की समस्या बढ़ने वाली हैं

जानकारी के मुताबिक़ यह जमीन से जुड़ा घोटाला हैं जी आयकर विभाग की जांच में सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि अंबिकापुर में बांग्लादेशी शरणार्थियों को जमीन देने के नाम पर यह पूरा जमीन घोटाला किया गया हैं। (Amarjit Singh Bhagat’s land scam in Chhattisgarh) वही इस नए स्कैम के खुलासे के बाद आयकर विभाग ने कार्यवाही के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी को भी खत लिखा हैं। सम्भावना जताई जा रही हैं कि सर्कार इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की अनुमति दे सकती हैं।

 
भाजपा की सरकार बनने पर राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त - कांग्रेस

भाजपा की सरकार बनने पर राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त - कांग्रेस

 महिलाये और बच्चियों के प्रति अपराध बढ़ गये

 सत्ताधीश नेताओं के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो गये है

भाजपा सरकार की लापरवाही से नक्सल गतिविधियां बढ़ गयी

रायपुर : भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्यू की कानून व्यवस्थ ध्वस्त हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाये बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरे सामने आ रही। तीन माह में प्रदेश में 36 से अधिक हत्याओं की घटना हो गयी है। राजधानी रायपुर में तीन गोलीकांड हो गया, लूट, चाकूबाजी, चैन स्नेचिंग तो रायपुर की पहचान बन गया है।
 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा राज के तीन महिने में ही छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है। भाजपा राज में अपराधी बेलगाम हो गये। प्रदेश में आम आदमी का जीवन सुरक्षित नहीं है। दुर्ग में 16 वर्ष की एक मासूम बच्ची के गले में ब्लेड मार कर हत्या की कोशिश किया गया। दो महिने में राजधानी में सरेआम गोलीबारी की दो घटनायें हो गयी। राजिम में एक 10 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ इसी हफ्ते बालोद जिले में 2 वर्षीय बच्ची के साथ, अंबिकापुर जिले में नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार की घटना घटती है। गृहमंत्री के गृह क्षेत्र कवर्धा में सरेआम हत्या हो गयी। ऐसी ही घटना पर सांप्रदायिकता का जहर घोलने वाले भाजपाई इस घटना पर मौन हो गये है। राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के सभी शहरो में लगातार हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी है। राजधानी में सरे आम चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गयी। एक दूसरी घटना में राजधानी में ही अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ा कर युवक की हत्या कर दिया। जोरा में एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी। कांकेर के पखांजूर में भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। प्रदेश के हर शहर में चाकूबाजी, लूट की वारदाते आम हो गयी है। सरकार बदलते ही ऐसा लगने लगा है जैसे कानून का राज समाप्त हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार की अकर्मण्यता और मति भ्रम के कारण राज्य में नक्सली घटनाओं मे बढ़ोतरी हो गयी। 5 सालों के कांग्रेस के कार्यकाल में नक्सली घटनाओं में 80 प्रतिशत कमी आई थी, भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में नक्सली वारदातों में बढोतरी हो गयी है। विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद से लगभग हर दिन नक्सली घटनाएं हो रही है। साय सरकार की अकर्मण्यता के चलते ही विगत तीन महीनो के भीतरी ही 40 से अधिक घटनाओं को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। भाजपा सरकार की नाकामी का खामियाजा भोले भाले आदिवासी जनता भुगत रही है। जिस तरह से पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार के 2003 से 2018 के 15 वर्षों में हजारों आदिवासी, नक्सली घटनाओं में मारे गए, हजार से अधिक सुरक्षा बल के जवान शहीद हुए थे और हजारों फर्जी प्रकरण बनाकर निर्दोष आदिवासियों को जेल में बंद किया गया था। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही अब एक बार फिर वही दौर आ गया है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार भाजपा से अधिक सीट जीतकर इतिहास रचेगी- दीपक बैज

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार भाजपा से अधिक सीट जीतकर इतिहास रचेगी- दीपक बैज

 पश्चिम विधान सभा के कार्यकर्ताओ ने रायपुर लोकसभा को  जीतने  का  संकल्प लिया

 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार भाजपा से अधिक सीट जीतकर इतिहास रचेगी- दीपक बैज

 कार्यकर्ता ही मेरी ताकत है इन्होंने ही मुझे नेता बनाया-विकास उपाध्याय

रायपुर : रायपुर लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज कांग्रेस के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय सहित वरिष्ठ नेतागण, पार्षद,कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में कार्यकर्ताओं ने रायपुर लोकसभा सीट को ऐतिहासिक मतों के अंतर के साथ जीतने का संकल्प लिया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने  कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर मुझे पूरा विश्वास है रायपुर लोकसभा सीट इस  बार कांग्रेस जीतेगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने  युवा नेता पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है कार्यकर्ताओं का कांग्रेस के प्रति समर्पण और विश्वास हमारी ताकत है इस बार के लोकसभा चुनाव के परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद के लोकसभा परिणाम को बदलेगी कांग्रेस बीजेपी से अधिक सीट जीतेगी. केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी कांग्रेस ने महिलाओं, किसानों, युवाआ,ें श्रमिकों, आदिवासियों जो गारंटी दी है वह पूरा होगा. हमें गर्व है. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में जनता से की हर वादे को पूरा किया है हर वर्ग की चिंता की है हर वर्ग के बेहतरी के लिए काम किया। आज भी कांग्रेस के कामों को जनता याद कर रही है और साय सरकार को कांग्रेस सरकार के आगे विफल बता रही है।

    लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि यही कार्यकर्ताओं की बदौलत में पश्चिम विधानसभा में तीन बार चुनाव लड़ा हूं और यही कार्यकर्ता मुझे लोकसभा में जीत दिलाकर रायपुर लोकसभा का प्रतिनिधित्व संसद में करने भेजेंगे. राजधानी में कांग्रेस की जीत  की गूंज दिल्ली की राजधानी तक सुनाई देगी. केंद्र में  बैठे भाजपा की सरकार की विदाई सुनिश्चित हो चुकी है मोदी की गारंटी फेल हो गई है पूरे देश में बदलाव की लहर चल रही है परिवर्तन होगा और जनता के सच्चे दिन आएंगे. आजादी के बाद अमृत काल में जिस प्रकार से भाजपा की सरकार ने देश की जनता की कमर तोड़ दी है हर तरफ महंगाई, बेरोजगारी है किसान हताश और परेशान है और भाजपा मोटी चंदा वसूल कर कमाई कर रही है। भाजपा ने इलेक्ट्रोरल बांड के माध्यम से अवैध उगाही की है. भाजपा का काम कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करना हैं।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…होली में घर जाने वालों के लिए गुड न्यूज, नहीं होगी अब सीट की दिक्कत...रेलवे ने की ये खास व्यवस्था

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…होली में घर जाने वालों के लिए गुड न्यूज, नहीं होगी अब सीट की दिक्कत...रेलवे ने की ये खास व्यवस्था

 रायपुर – 21 मार्च 2024 :  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कं वीसीफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

विवरण इस प्रकार है –

(1)गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग निजामुद्दीन एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा 22 मार्च,2024 को उपलब्ध रहेगी ।

(2) गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग अंबिकापुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा 22, 23, 24 मार्च 2024 को उपलब्ध रहेगी ।

(3) गाड़ी संख्या 08793/08794 दुर्ग पटना होली स्पेशल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा 22, मार्च 2024 को उपलब्ध रहेगी।

(4) गाड़ी संख्या 08795 /08796 दुर्ग छपरा होली स्पेशल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा 22 मार्च 2024 को उपलब्ध रहेगी।

CG- शराब दुकान रहेगी बंद, सभी जिलों से जारी हुआ आदेश...जानिये क्या है वजह

CG- शराब दुकान रहेगी बंद, सभी जिलों से जारी हुआ आदेश...जानिये क्या है वजह

  रायपुर । होली (जिस दिन रंग खेला जाय) पर मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2024 होली के अवसर पर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकाने एवं लायसंस अर्थात् सी. एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट) एफ. एल. 3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-3 (ग), एफ.एल. 4 (असैनिक विनोद गृह), एफ.एल.-4क (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल. 7/8 (सैनिक कैंटीन) एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई पूर्णतः बंद रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन कराने कहा गया है।

कलेक्टर ने संबंधित वृत्त प्रभारी अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षक, उक्त दिवस को अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर सुनिश्चित करें, कि उनके प्रभार क्षेत्र की सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं भण्डारण भाण्डागार निर्धारित समयावधि पर बन्द हो जाए, उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

आज “शंखनाद इन्फ्लुएंसर मीट 2024” का आयोजन, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

आज “शंखनाद इन्फ्लुएंसर मीट 2024” का आयोजन, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

 रायपुर। बीजेपी “शंखनाद इन्फ्लुएंसर मीट 2024” का आयोजन आज करेंगी. राष्ट्रीय विचारधारा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संवाद करेंगे. लोकसभा चुनाव के लिए इन्फ्लुएंसर्स का बीजेपी सहारा लेगी.

आपको बता दे दोपहर 4 बजे “महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज” में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे । लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। देश में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे वहीं, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव पूरे होंगे। राज्य के कई इलाके नक्सलवाद से प्रभावित हैं जिस कारण से चुनाव आयोग ने तीन चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव भी दो चरणों में कराए गए थे। बता दें कि राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं।कुछ दिन  पहले प्रधानमंत्री मोदी देश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान कर चुके हैं.

कांग्रेस की खुद अपनी कोई गारंटी नहीं रही : भाजपा

कांग्रेस की खुद अपनी कोई गारंटी नहीं रही : भाजपा

 रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने देश के लोगों के लिए पांच न्याय गारंटी दी है। इसे महज चुनावी सब्जबाग दिखाना करार देते हुए भाजपा विधायक द्वय मोतीलाल साहू एवं पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की देश में अपनी कोई साख नहीं बची हैं अब वो देश की जनता को 5 न्याय की गारंटी दे रही हैं। ये महज़ चुनावी सब्जबाग दिखाने के अलावा कुछ भी नहीं है। झूठ परोसना कांग्रेस की फितरत में ही हैं। देश में सिर्फ एक ही गारंटी चलती हैं और वो है मोदी की गारंटी। इनकी गारंटी के आगे सभी की गारंटी कहीं भी नहीं टिकतीं हैं। अपने अस्तित्व की तलाश में भटक रही कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से इस तरह के झूठे वादे नहीं करना चाहिए...? 50 वर्षों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी सिर्फ गांधी परिवार की सेवा , सत्कार में लगी रही। जनता के दुःख - तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं रहा....? सत्ता सुख भोगते - भोगते कांग्रेसी शायद यह भूल गए कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन हैं कभी लोकसभा में चार सौ सीटें जीतने वाली कांग्रेस आज दहाई के आंकड़े तक सिमट कर रह गई है। देश ने दस साल यूपीए सरकार के शासन को भी देखा है जब सारे फैसले दस जनपथ से पूछकर लिए जाते थे।  

भाजपा विधायकों ने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों में इनके सारे बड़े नेता लिप्त रहे। आखिर किस मुंह से कांग्रेस देश की जनता ‌के  पास वोट मांगने जाएगी। क्योंकि कांग्रेस के पास न कोई नीति है और न ही विकास कार्य करने की नियत ....? वर्ष 2014 का वो स्वर्णिम काल आया जब एक गरीब मां का बेटा नरेन्द्र मोदी भारत देश का प्रधान सेवक बना और देश आज सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा हैं यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही नितियों का ही असर है कि आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं और बहुत जल्द तीसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे और भारत देश विश्व गुरु बनेगा। क्योंकि देश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि मोदी जो कहते हैं उसे जरूर पूरा करते हैं। आज जब कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व को तलाश रही हैं और जब मोदी और भारतीय जनता पार्टी का अकेले मुकाबला नहीं ‌कर पायी तो  सारे भ्रष्टाचारियों को ‌अपने साथ लेकर इंडी ( घमडिया) गठबंधन बना लिया। सारे विरोधी एक हो गए और इनके गठबंधन में ही कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। अभी चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी है बहुत से राज्यों में तो कांग्रेस ने अपने आधे ही उम्मीदवारों की घोषणा की हैं। दरअसल कांग्रेस का अपने ही सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही हैं।

कांग्रेस की नाव में छेद है, इसलिए लोग छोड़ रहे हैं : विष्णुदेव साय

कांग्रेस की नाव में छेद है, इसलिए लोग छोड़ रहे हैं : विष्णुदेव साय

 रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बस्‍तर संभाग के दौरे पर हैं। रायपुर हेलीपेड से दंतेवाड़ा रवाना होने से पहले उन्‍होंने कहा कि आज वे दंतेवाड़ा से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इससे पहले वे दंतेवाड़ा में मां दंतेश्‍वरी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेंगे।

कांग्रेस में घमासान और प्रत्‍याशी चयन में देर को लेकर सीएम साय ने कटाक्ष किया। कहा कि कांग्रेस में बिखराव है। वह डूबती नाव की तरह है। कांग्रेस की नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा है। इसलिए लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस में इतना बिखराव है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री के के सामने ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इतना पीड़ित हैं कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि 5 साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं।

संपत्ति विरूपण अधिनियम : अब तक हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग

संपत्ति विरूपण अधिनियम : अब तक हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग

 सार्वजनिक संपत्तियों से 1.99 लाख बैनर, पोस्टर व वॉल राइटिंग तथा निजी संपत्तियों से 1.16 लाख हटाए गए

रायपुर । राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही द्रुत गति से जारी है। राज्य में इन दोनों तरह की संपत्तियों से 20 मार्च तक कुल तीन लाख 14 हजार 674 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों से संबंधित एक लाख 99 हजार 154 और निजी संपत्तियों से संबंधित एक लाख 15 हजार 520 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है।

राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रदेश भर में कुल तीन लाख 27 हजार 210 प्रकरण चिन्हांकित किए गए हैं। इनमें सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित दो लाख नौ हजार 45 और निजी संपत्ति से संबंधित एक लाख 18 हजार 165 प्रकरण शामिल हैं। सभी जिला प्रशासन द्वारा इन्हें हटाने की कार्यवाही तेजी से जारी है। अधिनियम के अंतर्गत दुर्ग जिले में सरकारी और निजी संपत्तियों से बैनर, पोस्टर, वॉल राइटिंग इत्यादि हटाने की 41 हजार 788, सुकमा में 2048, गरियाबंद में 5784, बेमेतरा में 8928, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 2819, बालोद में 16 हजार 973, जशपुर में 4425, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 2931 और सरगुजा में 9876 कार्यवाही की गई हैं।

संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कुल 8935, रायगढ़ में 4557, सूरजपुर में 3942, कांकेर में 4591, बिलासपुर में 27 हजार 881, दंतेवाड़ा में 1383, महासमुंद में 23 हजार 137, जांजगीर-चांपा में 8531, बस्तर में 823, कोरबा में 19 हजार 343, कोण्डागांव में 12 हजार 339, कबीरधाम में 12 हजार 700, बीजापुर में 1886, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 5774, राजनांदगांव में 16 हजार 927, बलरामपुर-रामानुजगंज में 5917, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 4109, कोरिया में 2816, नारायणपुर में 191, मुंगेली में 4542, सक्ती में 6917, धमतरी में 8735 और रायपुर में 33 हजार 126 संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही 20 मार्च तक की गई है।

 

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी...पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी...पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन

 रायपुर : लोकसभा आम निर्वाचन के तहत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई है। प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से वहां नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू गई है। आज पहले दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार 27 मार्च तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।