CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
आरईएस विभाग के एसडीओ ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

आरईएस विभाग के एसडीओ ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

 दुर्ग। आरईएस विभाग के एसडीओ की लाश सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। एसडीओ राघवेंद्र बहादुर सिंग फिंगेश्वर जनपद पंचायत के आरईएस विभाग में पदस्थ थे।

आत्महत्या( suicide) की वजह का पता नही चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मिली जानकारी के मुताबिक, एसडीओ राघवेंद्र बहादुर सिंग भिलाई के रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस( police) मामले की जांच में जुट गई है।

हिंद स्पोर्टिंग मैदान के पास नवजात बच्ची का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हिंद स्पोर्टिंग मैदान के पास नवजात बच्ची का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी के हिंद स्पोर्टिंग मैदान के पास नवजात बच्ची का शव मिला है।इसकी सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस( police) मामले की जांच में जुटी है। आसपास के अस्पतालों से बच्ची के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

सीएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि नवजात बच्ची का शव मिला है। आसपास के जितने भी अस्पताल ( hospital ) है। उनमें बच्ची के संबंध में डिटेल( detail) निकलवाई जा रही है। बच्ची के मां बाप कौन हैं, कहां के हैं, कौन यहां छोड़कर गया है. पुलिस छानबीन में लगी हुई है।

पुलवामा हमले के शहीदों को मुख्यमंत्री बघेल ने किया नमन, कहा – हमारे देश के वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया

पुलवामा हमले के शहीदों को मुख्यमंत्री बघेल ने किया नमन, कहा – हमारे देश के वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया

 रायपुर। पुलवामा हमले के शहीदों को सीएम भूपेश बघेल ने नमन किया और कहा – पुलवामा हमले की हृदयविदारक खबर और दृश्य आज भी हम सबकी आँखों के सामने महसूस होते हैं।

हमारे देश के वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। हम उनका, उनके परिवारों का ऋण कभी नहीं चुका पाएँगे।हम सब कोटि-कोटि नमन एवं श्रृद्धांजलि अर्पित करते है।

हाईकोर्ट ने कमल विहार के भूखंडों के विक्रय पर नहीं लगाई रोक : आरडीए

हाईकोर्ट ने कमल विहार के भूखंडों के विक्रय पर नहीं लगाई रोक : आरडीए

 रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन ने रायपुर के एक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार ‘कमल विहार की जमीन अभी नहीं बिक सकेगी’ के बारे में यह स्पष्ट किया है कि कमल विहार के भूखंडों के विक्रय पर हाईकोर्ट ने कोई रोक नहीं लगाई है। कमल विहार योजना के जिन भूखंडों का प्राधिकरण ने 27 जनवरी 2023 और 10 फरवरी को 2023 को आवंटन किया है वह माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के अनुसार ही आवंटित किए गए हैं।  

पूर्व में जिन 24 आवंटितियों ने कमल विहार योजना के भूखंड हेतु पंजीयन राशि के बाद निर्धारित प्रब्याजि राशि समय पर जमा नहीं कराई थी उन भूखंडों को प्राधिकरण ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद निरस्त कर उनका  पुनः आवंटन किया है। उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय बिलासपुर ने 24 आवंटितियों की रिट याचिका पर यह आदेश दिया था कि रायपुर विकास प्राधिकरण किसी भी अन्य व्यक्ति को यह भूखंड विक्रय कर सकता है। रायपुर विकास प्राधिकरण ने आदेशों का पालन करते हुए कमल विहार में भूखंडों का आवंटन किया है।

CG NEWS : कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दूल्हा-दुल्हन से लेकर रिश्तेदारों ने चलाई कई गोलियां, एसपी ने कहा- कार्रवाई होगी

CG NEWS : कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दूल्हा-दुल्हन से लेकर रिश्तेदारों ने चलाई कई गोलियां, एसपी ने कहा- कार्रवाई होगी

 CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी हुई तो वहां दूल्हा-दुल्हन से लेकर रिश्तेदारों तक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। सब ने एक-एक कर रिवाल्वर और पिस्टल से आसमान में कई गोलियां चलाईं। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग बोलने लगे, वाह-वाह बहुत खूब। फायरिंग करने वालों ने इस फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया में भी अपलोड कर दिए। इसके बाद अब एसपी ने कार्रवाई की बात कही है।

कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी हैं। 10 फरवरी को उनके बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादी जांजगीर शहर में सौंदर्या सिंह के साथ हुई। इसके बाद 12 फरवरी को उनके गृह ग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया था।

समारोह में बड़ी संख्या में बीजेपी और कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। अकलतरा विधायक सौरभ सिंह भी समारोह में शामिल हुए थे। इसी आयोजन के बाद अचानक हवाई फायरिंग का दौर चालू हो गया। वहां मौजूद कुछ परिवारवालों ने रिवाल्वर और पिस्टल निकाल लिए। फिर हवा में ताबड़तोड़ फायर किए जाने लगे। रिश्तेदारों ने दूल्हा-दुल्हन, उनकी मां और दूसरे लोगों को भी पिस्तौल देकर फायरिंग कराई। इसका बकायदा वीडियो भी बनाया गया और सोशल मीडिया में दुल्हन का वेलकम लिखकर वायरल किया गया। इसके साथ ही एक-एक कर कई रिश्तेदारों ने भी आसमान में जमकर फायरिंग की है। इस बीच सोशल मीडिया में किसी ने पूरे समारोह का वीडियो पोस्ट कर दिया है। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है

SP ने कहा-कार्रवाई होगी

इस मामले में SP विजय अग्रवाल ने कहा है कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है। इस तरह से समारोह में फायरिंग करना जुर्म है। जितने लोगों ने फायरिंग की, सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी

क्या है हर्ष फायरिंग ?

हर्ष फायरिंग शब्द से ही स्पष्ट है कि हर्ष यानी खुशी के मौके पर की गई फायरिंग। इस तरह की फायरिंग शादी में देखने को मिलती है। जीत का जश्न, त्योहार पर या किसी खुशी के मौके पर हर्ष फायरिंग आम बात है। भारत के कई राज्यों में खासकर शादी के अवसर पर हर्ष फायरिंग खूब की जाती है। कई बार जश्न के माहौल में फायरिंग के दौरान किसी व्यक्ति को भी गोली लग जाती है और उसकी मौत हो जाती है। पिछले कुछ समय में ऐस केस लगातार बढ़े हैं।

हर्ष फायरिंग पर होती है यह सजा 

हर्ष फायरिंग और हवाई फायरिंग, दोनों ही कानूनी तौर पर अमान्‍य हैं। किसी की मौत होने पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाता है। गृह मंत्रालय ने प्रस्ताव पर हर्ष फायरिंग के दोषियों के लिए 2 साल की सजा और 1 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

CGBSE 2023 : बोर्ड परीक्षा ने बढ़ाया तनाव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाईन नंबर जारी, सुलझाएंगे परीक्षा से जुड़ी समस्या

CGBSE 2023 : बोर्ड परीक्षा ने बढ़ाया तनाव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाईन नंबर जारी, सुलझाएंगे परीक्षा से जुड़ी समस्या

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 21 फरवरी से हेल्पलाईन-2023 प्रारंभ की जा रही है।

विद्यार्थी( students), शिक्षक( teacher) और अभिभावक रविवार एवं अवकाश दिवस को छोड़कर प्रातः 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नं. 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं

विषय की परीक्षा ( exam)से संबंधित समस्याओं का निराकरण

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि हेल्पलाइन में मनो चिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक, विषय-विशेषज्ञ एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। विषय-विशेषज्ञ आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं( problem) का निराकरण करेंगे और मंडल के अधिकारी मंडल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।

 Rajim Maghi Punni Mela : महानदी संगम तट पर आरती में दिखा अलौकिक दृश्य

Rajim Maghi Punni Mela : महानदी संगम तट पर आरती में दिखा अलौकिक दृश्य

 राजिम :  Rajim Maghi Punni Mela : माघ पूर्णिमा से शुरू मेले में महानदी आरती का दृश्य दिनों दिन दिव्यता को प्राप्त कर रहें है। संगम तट पर यह अलौकिक नजारा प्रतिदिन शाम 7 बजे स्वतः पहुंचकर देखी जा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि सांढूर, पैरी और महानदी मैय्या की आरती की भव्यता विराट रूप ले रहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस बार शानदार व्यवस्था की गई है। मण्डप बनाया गया हैं शिवलिंग की स्थापना की गई है तथा तीनों नदी मैय्या की आरती उतारने के लिए धमतरी जिला के मजिस्ट्रेट, राजिम सोसायटी अध्यक्ष विकास तिवारी सहित अनेक श्रध्दालुओं ने सम्मिलित होकर आरती उतारी।

राजिम मेला के सांस्कृतिक मंच में लोक धुन की बिखरी रंग

राजिम मेला में आज सोमवार को सांस्कृतिक मंच क्रमांक 2 पर लोक धुनों की रंग उड़ती रही। एक से बढ़कर एक गीत संगीत ने दर्शकों को बांधे रखा। तुलाराम साहू के श्रीराजीवलोचन भजन संध्या ग्रुप ने हर-हर महादेव… राजिम धाम की महिमा पर शानदार प्रस्तुति दी।

दीपक श्रीवास एवं लालिमा पटेल, रामकुमार देवांगन के आवाज में गीत संगीत का जादू प्रकट हुआ। लोग ताली बजाकर उत्साहवर्धन करते रहे। एंकरिंग संतोष सोनकर ने किया। बरभांठा महासमुंद शिव सूरदास के लोक रागनी मानस परिवार ने रामायण की प्रस्तुति पर राम की महिमा का बखान किया। पोखरा के संतोष साहू ने लोक नृत्य की जोरदार प्रस्तुति दी।

स्कूली छात्रों ने अलग-अलग वेशभूषा में नृत्य कर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। रजनकटा पांडुका के राकेश साहू की फाग मंडली ने छोटे से श्याम कन्हैया गीत पर होली त्यौहार की याद दिला दी। चिरको महासमुंद लखन सिंह ध्रुव ने पंडवानी प्रस्तुत किया। सेंदर के तुलेश्वर धृतलहरे ने सतनाम चौंका मंगल भजन की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन किशोर निर्मलकर ने किया।

बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, भाजपा के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारे में मची खलबली

बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, भाजपा के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारे में मची खलबली

 बीजापुर। भाजपा के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गिरिजा शंकर ने आज अचानक इस्तीफा दे दिया है. इसकी साथ ही  राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई। गिरिजा के इस्तीफे के पीछे में वजह यही मानी जा रही है. हालांकि फोन पर चर्चा में गिरिजा ने दहशत जैसी बात से साफ इनकार किया है।

BJP को लगा झटका

बता दे में कांग्रेस के मजबूत गढ़ माने जाने वाले भोपालपट्टनम में मो.बिलाल के आलाव गिरिजा भाजपा के दो प्रमुख युवा चेहरे हैं, जिनसे संगठन की पकड़ अच्छी रही है. अब गिरिजा जो एक सक्रिय युवा नेता रहे. चुनाव के कुछ महीने पहले उनके इस्तीफे से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।

छत्तीसगढ़ में सेकंड हैंड गाड़ियों की खरीदी-बिक्री के लिए नई प्रक्रिया शुरू, अब RTO दफ्तर जाने की जरूरत नहीं...केवल इतने रुपये देने पर होजायेगा नाम ट्रांसफर !

छत्तीसगढ़ में सेकंड हैंड गाड़ियों की खरीदी-बिक्री के लिए नई प्रक्रिया शुरू, अब RTO दफ्तर जाने की जरूरत नहीं...केवल इतने रुपये देने पर होजायेगा नाम ट्रांसफर !

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सेकंड हैंड गाड़ियों की खरीदी-बिक्री के लिए अब आरटीओ दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। परिवहन विभाग आज से आधार ऑथेंटिकेशन नाम से नई प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसके तहत गाड़ी को खरीद-बिक्री करने वाले अपने नजदीकी परिवहन सुविधा केंद्र जाएंगे और आसानी से नाम ट्रांसफर करा सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि नाम ट्रांसफर के खेल में दलालों की सक्रियता कम हो जाएगी। अभी जानकारी के अभाव में ज्यादातर लोग दलालों के चक्कर में फंसते हैं और दलाल मोटी रकम ऐंठते हैं। परिवहन अफसरों की मानें तो इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी जितना पैसा नाम ट्रांसफर में लग रहा है, उसमें 100 रुपए अतिरिक्त परिवहन सुविधा केंद्र को देने होंगे

परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा आधार ऑथेंटिकेशन नामक नई व्यवस्था आज से शुरू कर रहा है। इसके शुरू होने से सेकंड हैंड गाड़ी की खरीदी-बिक्री करने वालों को अब परिवहन सुविधा केंद्र के माध्यम से घर के पास सुविधा दी जाएगी।

आरटीओ के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में हर साल दो लाख से ज्यादा सेकंड हैंड गाड़ियां खरीदी और बेची जाती हैं, इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ट्रांसफर करना होता है। यह काम बेहद पेचीदा होता है। बता दें जब तक गाड़ी की ओनरशिप वाहन क्रेता अपने नाम ट्रांसफर नहीं करते, तब तक विधिक रूप से उस गाड़ी के मालिक नहीं कहे जाते हैं। इसी तरह यदि आपने गाड़ी बेचा है और यदि उस गाड़ी से एक्सीडेंट या कोई अपराध घटित होता है तो आरसी बुक में दर्ज व्यक्ति के नाम से कार्यवाही होती है। यदि आप पुरानी कार या बाइक खरीद या बेच रहे हैं, तो उसके लिए रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करना जरूरी होता है। जिसके बाद गाड़ी ख़रीदने वाले के नाम से नया आरसी बुक बनता है। वर्तमान में इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। फॉर्म भरने के पश्चात वाहन विक्रेता और क्रेता दोनों को ही आरटीओ ऑफिस जाना होता है। साथ ही गाड़ी को भी वेरिफिकेशन के लिए आरटीओ ऑफिस ले के जाना पड़ता है।

पुरानी गाड़ी बेचने के बाद नाम ट्रांसफ़र कराने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए परिवहन विभाग आधार ऑथेंटिकेशन शुरू कर रहा है।

नाम ट्रांसफर के पेचीदगी में सेकंड हैंड गाड़ी खरीदी-बिक्री करने के बाद इसके लिए आरटीओ में आवेदन करना होता है। इसके बाद क्रेता-विक्रेता को वाहन और उसके सभी दस्तावेजों के साथ परिवहन कार्यालय जाना पड़ता है। इस दौरान वह कार्यालय के चक्कर लगाने से बचने के लिए एजेंट का सहारा लेते हैं। एजेंट इस छोटे से काम के लिए उनसे मोटी रकम वसूल करते हैं। अब यह कार्य परिवहन सुविधा केंद्र के माध्यम से आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से किया जा सकेगा। इस हेतु परिवहन सुविधा केंद्र संचालकों को शासकीय फ़ीस के अतिरिक्त 100 रूपए फ़ीस लेने अधिकृत किया गया है।

जानिए अब क्या रहेगा नया सिस्टम

प्रदेशभर में परिवहन विभाग ने 500 सुविधा केंद्र तो वहीं रायपुर जिले में करीब 50 सुविधा केंद्र खोले हैं। वर्तमान में यहां परिवहन संबंधित कामों के लिए ऑनलाइन फार्म भरने का काम किया जाता है। विभाग अब इन सेवा केंद्रों पर आधार ऑथेंटिकेशन शुरू कर रहा है। यहां क्रेता-विक्रेता को अपना आधार नंबर बताना होगा। सेवा केंद्र में बैठा कर्मचारी परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर में गाड़ी नंबर और मालिक के नाम की जांच करेगा। तत्पश्चात् परिवहन सुविधा केंद्र में आधार ऑथेंटिकेशन डिवाइस में वाहन क्रेता विक्रेता का फिंगर प्रिंट लिया जाएगा। अधिकारी का कहना है कि गाड़ी मालिक को कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, इसलिए प्रक्रिया को सरल किया जा रहा है।

अभी इतनी है फीस

अभी कोई दफ्तर जाकर नाम ट्रांसफर कराने पर अलग अलग गाड़ियों का अलग-अलग चार्ज लगता है। टू व्हीलर गाड़ियों का 400 रुपए लगता है। लाइट मोटर व्हीकल का 550 रुपए और थ्री व्हीलर का 750 रुपए देना पड़ता है। लोग दलालों के चक्कर में पड़कर अतिरिक्त वसूल लेते हैं, लेकिन अब यही काम 100 रुपए देकर सेवा केंद्र से कराया जा सकेगा। इससे समय भी बचेगा और पैसे भी।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा "वाश पर डिस्ट्रिक्ट सेमिनार" का आयोजन किया गया

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा "वाश पर डिस्ट्रिक्ट सेमिनार" का आयोजन किया गया

रायपुर : रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर के 27वे चार्टर दिवस पर यूनिसेफ इंडिया के सहयोग से "वाश (वाटर, सैनिटेशन एवं हाइजीन) पर डिस्ट्रिक्ट सेमिनार" का आयोजन रविवार 12 फरवरी, 2023 को होटल बेबीलोन कैपिटल, रायपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी ईटरनेशनल के वाश के चेयरमैन रमेश अग्रवाल एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शशांक रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि पीडीई मंजीत सिंह अरोरा, पीडीजी हरजीत सिंह हुरा, यूनिसेफ इंडिया के वाश कोडिनेटर  आशीष कुमार, बीरिजा सतपथी एवं वाश के चेयरमैन डॉ के पाणिग्रही थे | क्लब के अध्यक्ष विनय अग्रवाल एवं सचिव सचिव राहुल जाधव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया |  इस अवसर पर वाश इन हैंड "प्रेरणा मैगज़ीन" का विमोचन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया |

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा छत्तीसगढ़ के 101 स्कूलो में वाश इन हैंड स्कूल जागरूक करने के मिशन में  किंडर गार्डन से लेकर माध्यमिक शिक्षा तक के 50,000 से अधिक छात्र एवं छात्राये शामिल हुए | आज 101 वे स्कूल कृष्णा पब्लिक स्कूल (KPS) डुंडा के 4200 बच्चों को एक साथ 7 स्टेप्स में हाथ धोने की विधि बताकर सम्पन्न हुआ | 
इस अवसर पर राकेश चतुर्वेदी, राकेश दवे, हेमंत अग्रवाल, अमित जायसवाल, बसंत अग्रवाल, ऋषि गुप्ता, रंजन नथानी, राजीव अग्रवाल, राजेश चौरसिया, रितेश जिंदल, राज दुबे, हरजीत सिंह हुरा, मुनीश सग्गर, सुभाष साहू, प्रदीप लाठ, एस के अग्रवाल, एस के केशरवानी, संकल्प वरवंडकर, अलोक माहवार, रविकांत यादव, सोम अग्रवाल, भरत डागा, नीरू ब्रिष्ट, सुशील बड़वानी, राकेश छुगनी, किशोर जादवानी, प्रकाश अग्रवाल, नवीन गोयल, विजय जैन, अजय तिवारी, नीमचन्द सोनार, प्रितपाल अरोरा, नागेश बंछोर, जीतेन्द्र कुशवाहा, दुर्गेश साहू, हितेश वाढेर, सतीश अग्रवाल, अंकेश जालान, डॉ मनोज लांजेवार, शिरीष शर्मा, नीलम परथानी, मेघा राकुण्डल, दंयंति गुप्ता, एस के श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल एवं नीरज सक्ससेना सहित क्लब के बोर्ड पदाधिकारियों सहित रोटरी क्लब के उड़ीसा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के लगभग 300 रोटेरियन सदस्यों ने भाग लिया कार्यकम में मंच संचालन हेमंत अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश चौरसिया द्वारा किया गया | 
पारंपरिक ज्ञान व चिकित्सा पद्धति पर रविशंकर विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी 14 से

पारंपरिक ज्ञान व चिकित्सा पद्धति पर रविशंकर विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी 14 से

 रायपुर। भारत में आदिवासियों का विकास, परंपरागत ज्ञान एवं देशज व्यवस्था के विभिन्न आयामों पर मंगलवार से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। आईसीएसएसआर नई दिल्ली, युनिसेफ और छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग के विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान अध्ययनशाला द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में देशभर के प्रख्यात समाज-विज्ञानी, मानव-शास्त्री, प्राध्यापक, युनीसेफ के अधिकार, छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रतिनिधि और शोधार्थी शिरकत करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले राष्ट्रीय सेमिनार में सोलह तकनीकी सत्र होंगे, जिसमें एक सौ तीस से ज्यादा शोध-पत्र पढ़े जायेंगे। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कला संकाय के हांल क्रमांक एक एवं दो में संपन्न होगा।


ख्यात समाज विज्ञानी व आईसीएसएसआर नई दिल्ली के अध्यक्ष पद्मश्री जेके बजाज करेंगे शुभारंभ

तीन दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली के अध्यक्ष व ख्यात समाज विज्ञानी पद्मश्री डां. जे.के.बजाज करेंगे। वे सेमिनार से शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में अपना व्याख्यान देंगे। उद्घाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डां.पी.सी.जोशी व पद्मश्री अजय कुमार मंडावी होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डां. केशरीलाल वर्मा करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक निदेशक व मानव विज्ञान अध्ययनशाला के अध्यक्ष प्रो.डां.अशोक प्रधान ने कहा कि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के परंपरागत ज्ञान और देशज व्यवस्था के साथ पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के विभिन्न आयामों पर विशद् चर्चा होगी। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के समाज-विज्ञानी, मानव-शास्त्री, प्राध्यापक और शोधार्थी विशेषकर आदिवासी अंचल की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के महत्व और उसके संरक्षण व संवर्दधन पर चर्चा करेंगे

पारंपरिक ज्ञान पर आधारित स्वास्थ्य शिविर भी लगाये जायेंगे
तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में देश के पारंपरिक चिकित्सा पद्धति पर आधारित चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के बाहर के दस पारंपरिक चिकित्सक (आदिवासी बैगा) पारंपरिक औषधियों से माध्यम से लोगों का इलाज करेंगे। शिविर के दौरान नाड़ी वैद्य भी उपस्थित रहेंगे जो नाड़ी देखकर बीमारी का पता लगायेंगे और उसका इलाज करेंगे। चिकित्सा शिविर पूरी तरह से निशुल्क और सभी लोगों के लिए होगा।

दुर्गा महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक सभागार में "परीक्षा की तैयारी कैसे करें "इस विषय पर बहुप्रतीक्षित कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

दुर्गा महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक सभागार में "परीक्षा की तैयारी कैसे करें "इस विषय पर बहुप्रतीक्षित कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

 रायपुर / आज दिनांक 13 फरवरी 2023 सोमवार को दुर्गा महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक सभागार में "परीक्षा की तैयारी कैसे करें "इस विषय पर बहुप्रतीक्षित कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

कोरोना कॉल के बाद पहली बार संपन्न होने जा रही ऑफलाइन वार्षिक परीक्षा के नियमित छात्र छात्राओं को परीक्षा से संबंधित तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन मनोविज्ञान विभाग एवं दुर्गा महाविद्यालय के आई. क्यू.ए.सी. सेल के संयुक्ततत्वाधान  से किया गया !जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर के जाने-माने मनोवैज्ञानिक  डॉ संजय भारद्वाज ने अपनी उपस्थिति दी! कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार वं मंच संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ अमन झा   के द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के  गणेश शंकर पांडे के द्वारा दिया गया!
सेमिनार की समन्वयक और मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शकुंतला दुल्ह!नी ने बताया कि इस अद्वितीय आयोजन में पूरा सभागार छात्रों से खचाखच भरा रहा छात्रों की इतनी अधिक संख्या थी कि पैर रखने की जगह नहीं थी! सेमिनार के दौरान सबसे पहले प्राचार्य महोदय के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया उसके बाद आइक्यूएसी के अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद्राकर सर ने एक कहानी के माध्यम से परीक्षा में कम से कम मेहनत में अच्छी तैयारी और अच्छे अंक कैसे ला सकते हैं इसको समझाया!
 इसके बाद बारी आई मुख्य वक्ता डॉ संजय भारद्वाज जी डॉ.संजय जी ने विभिन्न प्रकार की मनोवैज्ञानिक एक्टिविटीज के प्रदर्शन के द्वारा परीक्षा के दौरान तनाव को दूर करने के उपक्रम बताएं ,इसके साथ ही उन्होंने एक्ट के द्वारा तनाव को दूर करने तथा परीक्षा के दौरान  मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए कैसे हम अपने शरीर और मन को तैयार करें इस विषय पर अपना विस्तृत व्याख्यान दिया इस दौरान एक्टिविटी से छात्र उत्साहित रहे !
इसके बाद ओएमआर शीट का नमूना बच्चों को बांटा गया तथा कार्यक्रम की समन्वयक डॉ शकुंतला  मैडम के द्वारा ओएमआर शीट को कैसे भरें इस विषय पर सिलसिलेवार तरीके से छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया!  कार्यक्रम मे तनाव से मुक्त रहने के लिए डांस एवम एक्टिविटीस करवाई गई।कार्यक्रम के दौरान छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं का एक वॉलिंटियर टीम भी बनाई गई थी जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया 
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के अलावा विभिन्न विभाग के प्राध्यापक गण भी  में बड़ी संख्या में उपस्थित थे
छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज, अग्रसेन महाविद्यालय ने दानवीर दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज, अग्रसेन महाविद्यालय ने दानवीर दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर । छत्तीसगढ़ के भामाशाह दानवीर दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल जी की पुण्यतिथि पर पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज व अग्रसेन महाविद्यालय परिवार ने उनका स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, अग्रसेन कॉलेज के डायरेक्टर विट्ठल अग्रवाल, जे के दाने स्कूल के संरक्षक अमित अग्रवाल केंद्रीय सह सचिव धीरज अग्रवाल, कुशालपुर इकाई के उपाध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल, अग्रसेन महाविद्यालय प्राचार्य यूलवेंद्र राजपूत व शिक्षक गण व विद्यार्थी उपस्थित थे। 

CRIME NEWS : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, BJP MLA बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार के घर हुई करोड़ो की चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, BJP MLA बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार के घर हुई करोड़ो की चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

 DURG NEWS : दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने BJP MLA बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार Pankaj Rathi के घर हुई करोड़ों रुपए की चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में 4 आरोपियों को गोवा से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास से 3 करोड़ से अधिक के सामान और नगदी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में चार अन्य घरों में एक करोड़ से अधिक की चोरी करना भी कबूली है। मामले में कई और अपडेट्स सामने आ सकते हैं।

ज्ञात हो कि बीती 7 फरवरी को दुर्ग के ओल्ड आदर्श नगर स्थित पंकज राठी के घर में तीन करोड़ रुपए से अधिक की चोरी हुई थी। पंकज राठी पेशे से सिविल कांट्रैक्टर और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार हैं। वे अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बृजमोहन अग्रवाल की बेटी की शादी में शामिल होने रायपुर गए थे। वहां से सोमवार शाम वापस लौटे तो पता चला कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।

उनके घर की आलमारी तोड़कर करीब तीन किलो सोना, 18 किलो चांदी के जेवर और 10 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। एसपी दुर्ग ने इस हाई प्रोफाइल चोरी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया। टीम ने एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 करोड़ रुपए से अधिक का माल जब्त किया है।

पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इतनी बड़ी चोरी को अंजाम नागपुर के चोर गिरोह ने दिया है। इस गिरोह ने केवल पंकज राठी ही नहीं बल्कि चार अन्य घरों में 40 लाख, 30 लाख, 10 लाख और 20 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जल्द ही इन चोरियों का माल भी इनके पास से बरामद कर लेगी।

CG CRIME NEWS : पहले गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, फिर पत्थर से सिर कुचला, जांच में जुटी पुलिस

CG CRIME NEWS : पहले गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, फिर पत्थर से सिर कुचला, जांच में जुटी पुलिस

 बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले से बड़ी खबर सामने निकलकर आयी है। जहां बीती रात मस्तूरी पुलिस को शराब भट्ठी के आगे करीब 200 मीटर दूर नहर किनारे एक अज्ञात व्यक्ति लाश मिली है। जिकी उम्र करीब 30 वर्ष है जिसके पेट एवं गला एवं सर में चोट के निशान है। देखकर पुलिस ने प्रथम दृष्टया से हत्या करार दिया है।


जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पंचनामा के बाद मृतक की पहचान की गई। बताया कि प्रथम दृष्ट्या मृतक का हत्या होना प्रतीत हो रहा है मृतक की पहचान अनीश सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष पिता नरेश सिंह ठाकुर निवासी मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर के रूप में हुआ है। हत्यारों ने पहले चाकू से मृतक का गला रेता, फिर उसकी पहचान छुपाने के लिए किसी भारी पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया। उसकी हत्या किस वजह से हुई है, पुलिस यह पता लगाकर आरोपियों की खोजबीन कर रही है। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने संदेहियों की धर पकड़ की है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

CG CRIME NEWS : पत्रकार की बेटी की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, मचा हड़कंप

CG CRIME NEWS : पत्रकार की बेटी की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, मचा हड़कंप

 CG CRIME NEWS :  जांजगीर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आपको बता दे की यह एक युवती की लाश उसके घर पर बरामद की गई हैं। मृतिका का नाम इशिका शर्मा हैं। इशिका के पिता भी पत्रकार हैं। पुलिस के अनुसार इशिका की लाश उसके घर से ही संदिग्ध अवस्था में बरामद की गई हैं।

बताया जा रहा हैं की मृतिका इशिका किसी यूट्यूब चैनल के लिए काम करती थी। बहरहाल पुलिस ने लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया हैं। घटनास्थल पर जांजगीर जिले के एसपी विजय अग्रवाल भी सदल बल पहुँच चुके है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं।

Valentine Day 2023 : इस वैलेंटाइन डे को बनाना चाहते है खास, तो अपनाएं ये तरीके

Valentine Day 2023 : इस वैलेंटाइन डे को बनाना चाहते है खास, तो अपनाएं ये तरीके

 Valentine Day 2023 : फरवरी एक ऐसा महीना है, जिसका इंतजार कई लोगों को साल भर रहता है। इसी महीने में 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत होती है। प्यार के इस हफ्ते की शुरूआत से ही लोग अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास दिलाते रहते हैं। पहले दिन गुलाब देने के साथ ही वो अपने प्यार का इजहार करते हैं। पर, आज भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें ये आइडिया नहीं है कि वो अपने पार्टनर के लिए वैलेंटाइन डे पर क्या खास कर सकते हैं।

अगर आप भी इसी तरह की सोच में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है। आज के लेख में हम कुछ ऐसे तरीके आपको बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप भी अपने वैलेंटाइन डे को खास बना सकते हैं। इन तरीको को अपनाकर आप अपने इस खास दिन को और ज्यादा यादगार बना सकते हैं।

पार्टनर के साथ जाएं घूमने

अपने वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो अपने इलाके में मौजूद किसी पार्क में ही बैठ कर उनके साथ समय व्यतीत करें।

कैंडल लाइट डिनर की करें प्लानिंग

अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक तरीके से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो या तो किसी होटल में कैंडल लाइट डिनर के लिए टेबल बुक कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं करना तो घर पर ही कैंडल लाइट डिनर की तैयारी कर सकते हैं।

पार्टनर को दें गिफ्ट

गिफ्ट तो हर किसी को ही पसंद आते हैं। ऐसे में वैलेंटाइन डे के दिन आप अपने पार्टनर को ऐसी चीज गिफ्ट कर सकते हैं, जिसकी उन्हें जरूरत हो।

शॉपिंग पर ले जाएं

कई लोगों को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

खुद से बनाएं खाना

दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए खाना बनाएंगे तो इससे आपका रिश्ता बेहद मजबूत बनेगा।

पार्टनर के लिए लिखें लव लेटर 

अगर आप अपने हाथों से अपने साथी के लिए लव लेटर लिखेंगे तो ये उनके लिए बेहद खास रहेगा।

कलेक्टर ने निगम आयुक्त और गोठान प्रभारी को थमाया कारण बताओ नोटिस...

कलेक्टर ने निगम आयुक्त और गोठान प्रभारी को थमाया कारण बताओ नोटिस...

 रायपुर । मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर स्थित छोटा बाजार के गोठान में गोबर खरीदी बंद पाए जाने तथा क्रय किए गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में लापरवाही बरतने के मामले में कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने निगम आयुक्त और गोठान प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया है। कलेक्टर ध्रुव ने गोठान में संचालित गतिविधियों का जायजा लेने के लिए आकस्मिक रूप से छोटा बाजार गोठान पहुंचे थे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान यह पाया कि गोठान में गोबर की खरीदी नहीं की जा रही है। वर्मी टांकों में तैयार वर्मी कम्पोस्ट को निकालकर उसकी पैकेजिंग भी नहीं की जा रही है। इस स्थिति को देखकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई और शासन की महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही के चलते नगर निगम आयुक्त विजेंद्र सिंह और और गोठान प्रभारी प्रभारी सहायक अभियंता हेमशंकर गजेंद्र को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब तलब किया है।



कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान यह पाया कि गोठान में पहले से खरीदे गए गोबर की समय पर टांकों में भराई न होने की वजह से सूख रहे हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी से गोधन योजना के तहत सभी मापदंडों के अनुरूप काम करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने पशुपालकों से नियमित रूप से गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए। वर्मी टांके में तैयार कम्पोस्ट की छनाई और भराई कर विक्रय की कार्यवाही करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। गौरतलब है कि छोटा बाजार स्थित गोठान में 65 लाख रूपए का वर्मी कंपोस्ट तैयार किया गया है। 10 लाख रुपए का वर्मी कंपोस्ट तैयार करने हेतु शेष है। वहां पर उपस्थित स्वच्छ चिरमिरी महिला स्व-सहायता समूह के महिलाओं से तत्काल वर्मी कंपोस्ट तैयार कर बोरे में भरने के निर्देश दिए और इसका विक्रय हेतु उचित प्रबंध करने के निर्देश निगम आयुक्त को दिए।

 

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, TI, SI और ASI समेत 23 पुलिसकर्मी इधर से उधर, SP ने जारी किया तबादला आदेश, देखें सूची

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, TI, SI और ASI समेत 23 पुलिसकर्मी इधर से उधर, SP ने जारी किया तबादला आदेश, देखें सूची

 रायपुर । CG Police Transfer : प्रदेश में एक बार फिर पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। कोरबा जिला के एसपी ने 2 TI, 1 SI और 4 ASI समेत 23 पुलिसकर्मियों का तबदला आदेश जारी किया है। तबादले सूची में निरीक्षक सनत सोनवानी को उरगा के साथ मिला सायबर सेल का अतिरिक्त प्रभार, कृष्णा साहू बने लेमरू थाना प्रभारी।

 
देखें सूची

Transfer Breaking :  कई पटवारियों का किया गया तबादला, SDM ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

Transfer Breaking : कई पटवारियों का किया गया तबादला, SDM ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

 रायपुर। Transfer Breaking : राजस्व अनुविभागीय अधिकारी रायपुर ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से एक झटके में सात पटवारियों का तबादला दूसरे हल्का में किया है. आदेश से टाटीबंध, कोटा, मोवा, सेरीखेड़ी, धरसींवा, पंडरीतराई और दोदेखर्द के पटवारी प्रभावित हुए हैं.

 

Transfer Breaking : देखें लिस्ट – 

 

 

वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैया प्रसाद तिवारी के प्रतिमा का हुआ अनावरण

वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैया प्रसाद तिवारी के प्रतिमा का हुआ अनावरण

राजधानी से लगे अभनपुर के ग्राम पचेड़ा में श्री कन्हैया प्रसाद तिवारी धर्माचार्य समाजसेवी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सहयोगी के प्रतिमा का अनावरण संपन्न हुआ


प्रतिमा अनावरण के मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण शर्मा विधायक रायपुर ग्रामीण विशेष अतिथि राजेश श्री महंत डॉ श्री राम सुंदर दास अध्यक्ष गौ सेवा आयोग, 
श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा विधायक धरसीवा वह कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धनेंद्र साहू के अतिथि में संपन्न हुआ कार्यक्रम के दौरान समस्त ग्रामवासी व आसपास के क्षेत्र के जनसमूह उपस्थिति मे संपन्न हुआ 

CG NEWS : कल से दो दिवसीय रायपुर दौरे पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा

CG NEWS : कल से दो दिवसीय रायपुर दौरे पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कल से दो दिवसीय रायपुर दौरे पर रहेंगी। बता दें कि 14 फरवरी दोपहर 1.35 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुचेंगी। महाविधेशन की तैयारियों की समीक्षा और कार्यस्थल का निरीक्षण करेंगी। 15 फरवरी को भी तैयारियों को लेकर बैठक होगी, 15 फरवरी शाम 6 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। Chhattisgarh in-charge Kumari Selja

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में 85 वां महाविधेशन होने जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा लगातार जारी है, इस महाविधेशन को लेकर केंद्र के कई नेता छत्तीसगढ़ आ चुके हैं अब इसी कड़ी में महाविधेशन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।

कांग्रेस का तीन दिवसीय पूर्ण अधिवेशन 24 फरवरी से 26 फरवरी तक रायपुर में होने जा रहा है, जिसमें 10,000 से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में होने वाले पूर्ण अधिवेशन के लिए यह सम्मान की बात है क्योंकि इस तरह का पिछला सम्मेलन मध्य प्रदेश के जबलपुर के पास त्रिपुरी में हुआ था।

“रंगझांझर” स्टारडम सिने अवॉर्ड : मन बेस्ट एक्टर और अनिकृति को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड…

“रंगझांझर” स्टारडम सिने अवॉर्ड : मन बेस्ट एक्टर और अनिकृति को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड…

 रायपुर। रंगझांझर सिने अवार्ड के रंगारंग आयोजन में वर्ष 2022 की बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड चल हट कोनो देख लिही को मिला और बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड सतीश जैन के नाम हुआ व बेस्ट एक्टर का अवार्ड मन कुरैशी को फ़िल्म मिस्टर मजनू और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड अनिकृति चौहान को फ़िल्म चल हट कोनो देख लिही के लिए व बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड मनीष मानिकपुरी को फ़िल्म मार डारे मया म के लिए दिया गया। लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड संतोष जैन, विनायक अग्रवाल, मोहन सुंदरानी को दिया गया।

अवार्ड समारोह में कला के क्षेत्र में पद्मश्री, पद्मविभूषण प्राप्त सम्मानित कलाकारों को भी सम्मानित किया गया व राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार से सम्मानित फ़िल्म 'भूलन द मेज' के लिए फिल्मकार मनोज वर्मा का सम्मान किया गया। रंगझांझर सिने अवार्ड में पत्रकारों व  छायाकारों का सम्मान भी किया गया।
छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल व रंगझांझर छत्तीसगढ़ी फ़िल्म स्टार नाइट के डायरेक्टर राजेश मिश्रा के द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि पद्मभूषण तीजन बाई शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन पश्चात राजगीत के साथ हुआ। रंगझांझर सिने अवार्ड कार्यक्रम में पत्रिका रंगझांझर समारोह विशेषांक का विमोचन भी किया गया, जिसका संयोजन फिल्मकार अनुपम वर्मा के द्वारा किया गया है।
सिने अवार्ड के साथ ही म्यूजिक एलबम अवॉर्ड की घोषणा भी की गई, जिसमें मोहनी को बेस्ट एलबम ऑफ द ईयर2022 मिला व अन्य 11 श्रेणियों में रंगझांझर अवार्ड दिया गया। 2022 में रिलीज 14 छत्तीसगढ़ी फ़िल्म 1. सन्देशा मोर कलम के, 2. मिस्टर मजनू, 3. कुरुक्षेत्र, 4. साथी रे, 5. संजू की दुल्हनियां, 6. नवा बिहान, 7. दुल्हन पिया की, 8. मोर मया ल राखे रहिबे, 9. चल हट कोनो देख लिही, 10. मार डारे मया म,11. घरौंदा,12.  शहर वाली तोला बनाहू घरवाली, 13. लव लेटर,14. मया होगे रे में से सर्वाधिक अवॉर्ड चल हट कोनो देख लिही के नाम रहा। 
सिने अवार्ड समारोह में मंच संचालन शोभिता श्रीवास्तव, नूपुर, जेपी शर्मा व टारगेट के द्वारा किया गया। अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ी सिने कलाकारों के द्वारा मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से आयोजन समिति से जुड़े केशर सोनकर,एकता पंसारी, शेख अलीम बंशी, अलक राय, विनोद पहावा, सुनील तिवारी (सीनियर), नीरज शर्मा, नवीन लोढ़ा, अमरजीत सिंह संधू, अशोक मिश्रा, पुनीत सोनकर, संतोष परमार, संदीप सिकरवार, देव सोनी, हर्ष अग्रवाल,मनीष मानिकपुरी,अनुपम वर्मा व दिलीप नामपल्लीवार उपस्थित रहे।
रंगझांझर अवार्ड विजेता सूची
1.बेस्ट फ़िल्म
चल हट कोनो देख लिही
2.बेस्ट एक्टर
मन कुरैशी (फ़िल्म-मिस्टर मजनू)
3.बेस्ट एक्ट्रेस 
अनिकृति चौहान (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
4.बेस्ट डायरेक्टर
सतीश जैन (चल हट कोनो देख लिही)
5.बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर
मनीष मानिकपुरी (फ़िल्म-मार डारे मया म)
6.बेस्ट विलेन (मेल)
सुनील तिवारी (फ़िल्म-मार डारे मया म)
7.बेस्ट विलेन (फीमेल)
सृष्टि देवांगन (फ़िल्म-मिस्टर मजनू)
8.बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
पुष्पेंद्र सिंह (फ़िल्म- मार डारे मया म)
9.बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
ज्योत्सना ताम्रकार (फ़िल्म- कुरुक्षेत्र)
10.बेस्ट डेब्यू एक्टर (संयुक्त)
भूपेश चौहान (फ़िल्म- मया होगे रे)
रिंकू रजा (फ़िल्म-घरौंदा)
11.बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस
इशिका यादव  (फ़िल्म- नवा बिहान)
12.बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (मेल)
रजनीश झांजी (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
13.बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (फिमेल)
अंजली सिंह (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
14.बेस्ट कॉमेडियन (मेल) संयुक्त
हेमलाल कौशल (फ़िल्म- लव लेटर)
क्रांति दीक्षित (फ़िल्म- मार डारे मया म)
15.बेस्ट कॉमेडियन (फीमेल)
मनीषा वर्मा (फ़िल्म- मिस्टर मजनू)
16.बेस्ट म्यूजिक
विजेता-  सुनील सोनी+नवल दास मानिकपुरी (फ़िल्म- मार डारे मया म)
17.बेस्ट लिरिक्स
उत्तम तिवारी (फ़िल्म- लव लेटर)
18.बेस्ट सिंगर (मेल)
अनुराग शर्मा (फ़िल्म- लव लेटर)
19.बेस्ट सिंगर (फीमेल)
चम्पा निषाद (फ़िल्म- लव लेटर)
20.बैकग्राउंड म्यूजिक
सूरज महानन्द + टकलू
(फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
21.बेस्ट डायलॉग
उदय कृष्ण (फ़िल्म- कुरुक्षेत्र)
22.बेस्ट स्टोरी 
सतीश जैन (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
23.बेस्ट एडिटर
तुलेंद्र पटेल (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
24.बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स
प्रवीर दास (फ़िल्म- मार डारे मया म)
25.बेस्ट एक्शन
विशाल दीपू+ बीरबल (फ़िल्म-कुरुक्षेत्र)
26.बेस्ट कैमरामैन
सिद्धार्थ सिंह (फ़िल्म- मार डारे मया म)
27.बेस्ट कोरियोग्राफर
निशांत उपाध्याय (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
28.बेस्ट ऑडियोग्राफर
प्रबोध रंजन साहू (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
29.बेस्ट आर्ट डायरेक्टर
बैंडिक्ट फर्नांडिस (फ़िल्म-नवा बिहान)
30.बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट
प्रेमकांत उपाध्याय (फ़िल्म- मोर मया ल राखे रहिबे)
31.बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर
सरिता जैन (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
32.बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट बॉय
विशु पाटनकर (फ़िल्म- कुरुक्षेत्र)
33.बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट गर्ल
शानवी सुंदरानी (फ़िल्म- मिस्टर मजनू)
मोस्ट पापुलर एक्टर अवार्ड
करण खान
(फ़िल्म- मंदरा जी से कुरुक्षेत्र तक..)
क्रिटिक अवार्ड..
दिलेश साहू
(फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
छत्तीसगढ़ समेत इन 6 राज्यों में लगेगा सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका

छत्तीसगढ़ समेत इन 6 राज्यों में लगेगा सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका

 रायपुर। केंद्र सरकार छह राज्यों में 9 से 14 वर्ष की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका लगाने का अभियान जून में शुरू कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीकाकरण अभियान के पहले चरण में कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 2.55 करोड़ लड़कियों को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

अप्रैल में टीके के लिए जारी होगी निविदा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम में एचपीवी टीके को शामिल करने की योजना बनाई है। 2026 तक टीके की 16.02 करोड़ डोज की खरीदी के लिए अप्रैल माह के दौरान सरकार की ओर से एक वैश्विक निविदा जारी की जा सकती है।

सर्विकल कैंसर का टीका ‘सर्वावैक’ लांच

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ सीरम इंस्टीट्यूट का भारत में ही विकसित टीका ‘सर्वावैक’ पिछले माह लांच किया गया था। सीरम में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। बता दें कि यह टीका बाजार में 2,000 रुपये प्रति डोज के अधिकतम खुदरा मूल्य पर उपलब्ध होगा। ‘सर्वावैक’ दो डोज वाली वैक्सीन है। एक अनुमानों के अनुसार, भारत में हर साल लगभग 80,000 महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर होता है और 35,000 महिलाओं की इससे मौत हो जाती है।

CG Breaking : ईंट भट्ठे में मिली तीन ग्रामीणों की लाश, गांव में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

CG Breaking : ईंट भट्ठे में मिली तीन ग्रामीणों की लाश, गांव में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

 अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत कोटपाली के आश्रित ग्राम खजूरी में दुखद हादसा हो गया।यहां छोटे ईंट भट्ठे में आग लगाकर उसी के उपर सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई।सभी ने कंबल ओढ़ रखा था।

अत्यधिक गर्मी और गैस रिसाव के कारण मौत की संभावना जताई जा रही है।बलरामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।जांच के बाद ही मामला पूरी तरह स्पष्ट होगा।ग्रामीण क्षेत्रों में इस सीजन में लोगों द्वारा स्वयं के उपयोग के लिए ईंट,खप्पर बनाने जाने की परपंरा पुरानी है।बलरामपुर जिले में तो कच्चे ईंट,खप्पर को लकड़ी से पकाया जाता है।

ऐसे हुआ खुलासा

भोर में तीन बजे अजय नामक युवक की तेज गर्मी के कारण नींद खुल गई थी।संतुलन बिगड़ने से वह कम ऊंचाई के भट्ठे से नीचे भी उतर गया था।इधर सुबह जब भट्ठे के ऊपर सो रहे लोगों की नींद नहीं खुली तो संदेह हुआ। अजय ने आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला,ऐसे में उसने गांव वालों को सूचना दी। गांव वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीनों युवक ने कंबल ओढ़ रखा था, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं थी। कंबल हटा कर देखने पर पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी है।