CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
लापरवाही : 4 साल के मासूम की गई जान, जानें पूरा मामला...

लापरवाही : 4 साल के मासूम की गई जान, जानें पूरा मामला...

पखांजूर : ग्राम पंचायत बैकण्ठपुर के लापरवाही के चलते एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की जान गई।जानकारी अनुसार मायापुर बाजार में ग्राम पंचायत बैकण्ठपुर के सरपंच द्वारा ढेड़ वर्ष पूर्व सामुदायिक शौचालय के लिए बनाया गया था गड्ढा जिस गड्ढा में गिरने से चार वर्षीय मासूम अंकित मंडल पिता सुजय मंडल की मौत हो गई।


घटना सुबह 10 बजे की है, जब बच्चा अपना घर के पास खेल रहा था तभी फिसल कर पंचायत द्वारा खोदे गए गड्ढे में जा गिरा। शुक्रवार को सुबह हुई वर्षा से गड्ढे में पानी जम गया था,और बच्चा उस मे डूब गया।काफी देर तक जब बच्चा नही दिखा तो परिजनों ने बच्चा का खोज बिन में लग गया पर बच्चा नही मिला।करीब एक बजे के समय मे शव पानी के जब ऊपर आया तो परिवार वालो ने देखा और शव को निकलकर पखांजुर सिविल अस्पताल में लेकर गए।जंहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इस गड्ढे को सन 2020 में ग्राम पंचायत बैकण्ठपुर के तात्कालिक प्रभारी सरपंच सत्यरंजन गाईंन ने पंचायत के बाजार में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए खोदा था।इस शौचालय निर्माण के लिए पंचायत द्वारा 2 लाख की राशि का आहरण भी किया गया है पर काम के नाम पर उस पैसा से महज एक गड्ढा ही खोदा गया और गड्ढे के आगे शौचालय निर्माण का कुछ ही हिस्सा में भवन बनाया गया है।


ग्रामीणों का आरोप है कि तात्कालिक सरपंच द्वारा जितनी राशि का अहरण किया गया है उसका आधा भी काम नही कराया गया और इस लापरवाही के वजह से बच्चा का जान गई। ग्राम पंचायत के वार्ड पंच संपा गईन,विशाखा कीर्तनिया,सपन बैध,जोतिका सरकार,सुषमा गोलदार, आदि ने कहा है कि ये बच्चा के मौत की जिम्मेदारी तात्कालिक सरपंच का है प्रशासन मामले में पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करें।
 

आंदोलनरत किसानों को जबरन हटाने से भड़के टिकैत, कही यहाँ बाते...

आंदोलनरत किसानों को जबरन हटाने से भड़के टिकैत, कही यहाँ बाते...

रायपुर : नया रायपुर में नया रायपुर संघर्ष समिति की तरफ से 3 महीने से अधिक समय से धरना आंदोलन किया जा रहा है। वहीं रविवार की सुबह प्रशासनिक अमले ने पुलिस बल के साथ धरना स्थल से आंदोलनकारी किसानों के तंबू और लाउड स्पीकर इत्यादि को हटाया। इस घटना से भड़के किसान नेता राकेश का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राज्य सरकार से कहा कि किसानों को तंग न करें, मैं 27 अप्रैल को रायपुर आ रहा हूं।


दरअसल लंबे समय से नवा रायपुर के किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। समय समय पर लोगों को बुलाकर बड़ी संख्या में रैली निकाली जाती रही है। लेकिन अब तक किसानों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बनी है। इसी बीच संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ पूर्व में कई लेवल पर चर्चा कर धरना समाप्त करने भी मौखिक और लिखित रूप से कहा गया था। जिसके बाद रविवार की सुबह प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने एनआरडीए परिसर जाकर संघर्ष समिति के उपस्थित सदस्यों को परिसर में लगाए गए टेंट और लाउडस्पीकर को हटाने कहा गया। स्वयं से टेंट हटाने की समझाईश दी गयी परंतु सदस्यों द्वारा मना किया गया। मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अमले द्वारा अनाधिकृत टेंट को हटाया गया और सामग्री जप्त की गयी है।


इस घटना के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में किसानो के धरना काफी दिनों से जारी है। छत्तीसगढ़ सरकार से भी किसानों की चर्चा हो चुकी है। 27 और 28 अप्रैल को मै रायपुर पहुंचने वाला हूं, जहां दो दिनों तक रहकर किसानो के धरने में बैठूंगा। सरकार से अनुरोध है कि पुलिस प्रशासन से दबाव बनाकर सरकार किसानों को तंग ना करें। राकेश टिकैत ने कहा कि अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वह किसानों और सरकार से चर्चा करेंगे। उन्होंने किसानो शांति की अपील करते हुए कहा कि किसान संगठित होकर शांति से बैठें और सरकार से बातचीत का रास्ता निकालें।
 

भीषण सड़क हादसा :दुर्घटना में दो व्यापारियों हुई दर्दनाक मौत...

भीषण सड़क हादसा :दुर्घटना में दो व्यापारियों हुई दर्दनाक मौत...

कोंडागांव : जोबा NH30 पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक ओर कार की जबरदस्त टक्कर से कार सवारों की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक को हल्की चोट आई है।

ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था, वहीं कार कोंडागांव से जगदलपुर जा रही थी। दोनों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर से कार सवारों की मौत हुई है। दोनों मृतक कोंडागांव के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। मृतकों के नाम अमित कुमेटी और बादल तिर्की है, जो कोरबा के निवासी थे और कोंडागांव में व्यापार करते थे। 

मौसम अलर्ट: प्रदेश में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार

मौसम अलर्ट: प्रदेश में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। आज भी कई जगहों में अधड़ के साथ बारिश के आसार है। वहीं कुछ स्थानों में बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। दूसरी ओर गर्मी के बाद बारिश होने से उमस बढ़ गई है। वहीं बीते दिनों से लगातार दोपहर बाद अंधड़ के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जो उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
यही वजह है कि बीते कुछ दिनों से दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो जा रहा है। वहीं प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से हवा और दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से हवा आ रही है। जिसके कारण तापमान में बदलाव हुआ है।
आज प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं कहीं—कहीं हल्की वर्षा होने, गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं कई जगहों में अंधड भी चलने के आसार है। बदले मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा।

 

यात्रीगण कृपया ध्यान दें!छत्तीसगढ़ से चलने और गुजरने वाली करीब 24 ट्रेनें एक माह के लिए रद्द, देखें पूरी सूची

यात्रीगण कृपया ध्यान दें!छत्तीसगढ़ से चलने और गुजरने वाली करीब 24 ट्रेनें एक माह के लिए रद्द, देखें पूरी सूची

ट्रेन से आप कहीं जाना चाह रहे हैं या जाने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से चलने और गुजरने वाली करीब 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इन ट्रेनों के रद्द होने के बाद कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि ट्रैक अपग्रेडेशन वर्क की वजह से यह ट्रेनें नहीं चलाई जा सकेंगी। पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़नी लगभग तय है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे के रायपुर व नागपुर मंडल के सभी सेक्शन में रेल परिचालन से संबंधित अपग्रेडेशन वर्क कराया जा रहा है, जिसके वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेनें 24 अप्रैल से 29 मई तक रद्द रहेंगी। रद्द ट्रेनों में बिलासपुर, अमृतसर, बीकानेर, विशाखापट्टनम, झारसुगुड़ा, पुरी, एलटीटी शामिल है। राजनांदगांव से दुर्ग-भिलाई, रायपुर व बिलासपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों से लेकर पैसेंजर व लोकल ट्रेनें भी इस अग्रेडेशन वर्क से प्रभावित होंगी। रद्द होने वाली ट्रेनों में दैनिक व साप्ताहिक ट्रेनें भी शामिल है।
रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची
● गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस कोरबा स्टेशन से दिनांक 24 अप्रैल से 23 मई 2022 तक रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस अमृतसर से 24 अप्रैल 2022 से 23 मई 2022 तक रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 12771 सिकंदराबाद-रायपुर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस सिकंदराबाद से दिनांक 25, 27, 29 अप्रैल 2, 4,6,9 11,13,16,18, 20,23, 29 मई, 2022 को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 12772 रायपुर-सिकंदराबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रायपुर से दिनांक 26,,28, 30 अप्रैल एवं 03, 05, 07,10,12,14, 17, 19, 21, 24 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 12880 भुनेश्वर-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस भुवनेश्वर से दिनांक 25, 28 अप्रैल एवं 2,5, 12, 16 19 ,23 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस एल टी टी से दिनांक 27, 29 अप्रैल एवं 4 ,7, 11, 14, 18, 21, 25 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 22866 पुरी-एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस पुरी से दिनांक 26 अप्रैल एवं 3, 10, 17 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 22865 एलटीटी-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से 28 अप्रैल एवं 5,12,19 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 12812 हटिया-एलटीटी द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 29, 30 अप्रैल 6,7 ,13 14, 20, 21 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी-हटिया द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से 01, 02,08,09,15,16,22,23 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 22847 विशाखापट्टनम-एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस विशाखापट्टनम से 01,3, 8, 10 15, 17, 22, 24 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 22848 एलटीटी-विशाखापटनम साप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से दिनांक 3,10, 17, 24 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर -भगत की कोठी द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बिलासपुर से दिनांक 25 26 अप्रैल एवं 2, 3, 9, 10, 16, 17,23 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस भगत की कोठी से दिनांक 28 ,30 अप्रैल एवं 5,7, 12 , 14, 19, 21, 26 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर-बीकानेर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बिलासपुर से 28, 30 अप्रैल एवं 05, 07, 12,14,19,21 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बीकानेर से दिनांक 1,3,8, 10, 15, 17 22, 24 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 12807 विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन पंच साप्ताहिक एक्सप्रेस विशाखापट्टनम से 26 27 28 30 अप्रैल 01,3, 4, 5, 7, 8, 10 11, 14, 15, 17, 18, 19, 21 22 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम पंच साप्ताहिक एक्सप्रेस निजामुद्दीन से दिनांक 28, 29, 30 अप्रैल एवं 2,3, 5, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 24 मई को रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल गोंदिया से दिनांक 24 अप्रैल से 23 मई 2022 तक रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल झारसुगुड़ा से दिनांक 25 अप्रैल से 24 मई 2022 तक रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रायपुर से 30 मई 2022 तक रद्द रहेगी
● गाड़ी संख्या 08710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल डोंगरगढ़ से दिनांक 24 मई 2022 तक रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर रद्द रहने के कारण गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 08210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर स्पेशल 24 अप्रैल से 23 मई तक रद्द रहेगी।

 

रिश्ते हुए शर्मशार , पुत्र ने अपनी सगी माँ के साथ किया दुष्कर्म

रिश्ते हुए शर्मशार , पुत्र ने अपनी सगी माँ के साथ किया दुष्कर्म

रायपुर : शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा अपनी सगी मां के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों द्वारा आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की जा रही है। मां बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाला यह मामला खरोरा थानाक्षेत्र के ग्राम कोसरंगी का है।

मिली जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल की रात को क्षेत्र के ग्राम कोसरंगी में रहने वाला युवक शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। तब उसकी बहनें पड़ोस में गई हुई थीं। मदहोश युवक की घर पर अकेली मौजूद मां पर ही नीयत बिगड़ गई और उसने अपनी की मां के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से व्यथित महिला को समझ नही आ रहा था कि क्या करे। लोक लाज के डर से उसने घटना के दिन कुछ ही कहा किंतु अगले दिन उसने साहस बटोरकर खरोरा थाने में अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इधर इस घटना की जानकारी जैसे ही गांव के लोगो का हुई तो लोगों में फैल गया और ग्रामीणों ने थाने में हल्ला बोल दिया और आरोपी युवक को फांसी देने की मांग पर अड़े है। इधर इस घटना के बाद से युवक की मां तथा बहनें व्यथित और सदमें में है।

 

इंडियन गैस की ट्रक ने मारी ठोकर , बाइक सवार की मौत

इंडियन गैस की ट्रक ने मारी ठोकर , बाइक सवार की मौत

जगदलपुर: गणपति रिसोर्ट के आगे एक मोटर साइकिल को इंडियन गैस की ट्रक ने ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गया, वहीं बाइक में सवार दो ग्रामीण घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 17 केएस 8104 में मृतक और दो ग्रामीण सवार थे। गणपति रिसोर्ट के आगे इंडियन गैस की ट्रक ने ठोकर मार दिया।

इस दुर्घटना में सुमन कश्यप, निरंजन कश्यप तरुण साहनी तीनों निवासी मोरठपाल, ट्रक की ठोकर से मोटर साइकिल चालक सुमन कश्यप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, घायल युवक का उपचार मेकॉज में चल रहा है।

 अवैध संबंध के चलते प्रेमिका के भाई ने रची थी हत्या की साजिश...

अवैध संबंध के चलते प्रेमिका के भाई ने रची थी हत्या की साजिश...

कवर्धा : जिले के स्थानीय भोजली तालाब में एक युवक का अधजला शव मिला था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने चंद घंटों में ही मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के प्रेमिका के भाई और उसके दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी के पास से मृतक की बाइक और सोने की अंगूठी भी बरामद की गई है।

बता दें कि, अधजली लाश मामले का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम का गठन कर जांच शुरु की। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। साथ ही आसपास क्षेत्र के व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पता चला कि बीती रात एक अन्य व्यक्ति के साथ जाते देखा गया था।

टीम के द्वारा उस अज्ञात व्यक्ति की पहचान अपचारी बालक के रूप में की गई। जिसके बाद घेराबंदी कर पकड़ा गया। फिर उसने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन के साथ मृतक का अवैध संबंध था और कुछ दिनों पहले उसकी बहन से उसका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन उसके बाद भी वह उससे मिलने के लिए लगा रहता था। इसलिए काफी दिन से हत्या की साजिश रच रहा था।

आगे पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पूरी तैयारी के साथ मृतक रोहित सिन्हा को फोन कर दारू पीने के लिए बुलाया और मृतक के मोटर सायकल से ही भोजली तालाब के पास पहुंचकर दारू पिया। उसी दौरान मृतक के मुंह से आरोपी के मां और बहन के लिए अपशब्द निकल गया और फिर आरोपी ने गुस्से में आकर चाकूनुमा कटर से गले को काटकर धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद भी मृतक ने उठने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसके गले में लटके पंछे से गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद मृतक की लाश में पेट्रेल छिड़कर आग लगा दिया।

आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मृतक की बाइक और सोने की चैन और अंगूठी लेकर फरार हो गया। आरोपी ने गाड़ी को छुपाने के लिए अपने दोस्त का सहारा लिया। वहीं आरोपी के दोस्त को भी अपराध छुपाने के मामले में गिऱफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाला हथियार, अंगूठी, चैन और बाइक बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 

ईनामी नक्सली कमांडर के साथ 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

ईनामी नक्सली कमांडर के साथ 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा : जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम के तहत एक नक्सली दंपत्ति सहित 04 नक्सलियों ने सुकमा एसपी सुनील शर्मा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। ये सभी आत्मसमर्पित नक्सली पिछले कई वर्षों से सक्रिय थे। इनमें से एक उत्तर से बस्तर डिवीजन प्रेस टीम का कमांडर है एवं उसकी पत्नि प्रेस टीम की सदस्य है।

दोनो नक्सली दंपत्ति प्रेस नोट, बैनर पोस्टर बनाने और चस्पा करने के कार्य किया करते थे। वहीं 02 अन्य प्लाटून नंबर 17 सेक्शन ए का सदस्य एवं प्लाटून नंबर 04 का सदस्य है। ये दोनों नक्सली हत्या, लूट, आगजनी समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं।

आत्मसमर्पित नक्सली मुचाकी सोमड़ा उत्तर बस्तर डिवीजन प्रेस टीम का कमांडर है, मुचाकी सोमड़ा इसपर 03 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जबकि इसकी पत्नी मुचाकी सोमड़ी प्रेस टीम की सदस्य है। मुचाकी सोमड़ी को माओवाद संगठन में रहते हुए ही प्यार हुआ। फिर दोनों ने शादी कर ली। ये दोनों पिछले कई सालों से संगठन में रहकर प्रेस नोट , बैनर पोस्टर बनाने और चस्पा करने के कार्य किया करते थे।

इसके साथ पोडिय़म रमेश और माड़वी मुड़ा पिछले कई सालों से माओवाद संगठन में सक्रिय होकर काम कर रहे थे। माड़वी मुड़ा प्लाटून नंबर 17 सेक्शन ए का सदस्य है। वहीं पोडिय़म रमेश प्लाटून नंबर 04 का सदस्य है। इन दोनों को माओवादियों पर 02-02 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

आवारा कुत्ते का आतंक, 15 लोगों को किया घायल...

आवारा कुत्ते का आतंक, 15 लोगों को किया घायल...

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ इलाके के ग्राम मुड़पार और कैथा में आवारा कुत्ते के हमले का मामला सामने आया हैं। जहां आवारा कुत्ते की हमले से लगभग 15 ग्रामीण घायल हो गये है।

 



डॉक्टर और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायल ग्रामीण रात को बाहर में सो रहा था। तकरीबन रात लगभग 3 बजे के आसपास अचानक आवारा कुत्ते ने ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया। जिससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। देखते ही देखते आवारा कुत्ते ने लगभग 15 ग्रामीणों को अपना शिकार बना लिया। ततपश्चात ग्रामीण सभी घायलों को 108 और निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ लाया और भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति देखते हुए तत्काल इलाज करना शुरू किया।

वहीं आवारा कुत्ता के हमलें से अधिक चोंटे आय ग्रामीणों की बेहतर इलाज के लिए बलौदाबाजार रेफर किया गया है। फिलहाल 12 लोगों की स्थिति अभी सुधार हो गया है और सभी का ईलाज जारी है।
 

पेट्रोलियम पदार्थो के दाम बढऩे से रसोई पर पड़ा असर, इन खाद्य पदार्थो के दामों में हुई वृद्धि....

पेट्रोलियम पदार्थो के दाम बढऩे से रसोई पर पड़ा असर, इन खाद्य पदार्थो के दामों में हुई वृद्धि....

कोरबा : बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान हैं। लोगों के घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है। एक साल में दाल, चावल, तेल, आटा की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्घि हुई है। मध्यम वर्गीय परिवार की कमाई का अधिकांश हिस्सा रसोई में ही खर्च हो रही है।


पेट्रोलियम पदार्थो के दाम बढऩे का सीधा असर रसोई पर भी पड़ा है। परिवहन महंगा होने के कारण चावल, दाल, आटा, तेल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। किराना सामानों के बढते दाम ने आम आदमी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पिछले एक साल में रसोई का बजट 10 से 15 प्रतिशत बढ़ गया है। मध्यमवर्गीय परिवार का रसोई का एक माह का खर्च 7 हजार था वह अब साढ़े आठ हजार और जिनका 10 हजार खर्च था वह 12 हजार तक पहुंच गया है। रोज कमाकर खाने वाले निम्न वर्गीय परिवारों की स्थिति और खराब है।

उनकी अधिकांश कमाई राशन में ही खर्च हो रही है। थोक व फुटकर भाव में काफी अंतर आ गया है। थोक के बजाय फुटकर में दाम अधिक बढ़ रहे हैं। महंगाई का असर वैसे तो हर वर्ग पर पड़ रहा हैए लेकिन सबसे अधिक मार निम्न मध्यम वर्गीय परिवार पर पड़ रही है। गृहिणियों का कहना है कि पहले उन्हें रसोई खर्च में से कुछ बचत हो जाती थीए लेकिन अब उनकी बचत राशि भी रसोई पर खर्च हो रही है। गैस सिलेंडर से लेकर खाद्य तेल, सब्जी, मसाले, दूध दही, पनीर सभी वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं। अधिक महंगाई बढने के कारण रसोई चलाने में पसीना निकल रहा है। महंगाई के कारण घर के बजट पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा रसोई गैस की कीमत भी आसमान छू रही है।
 

CG NEWS : 56 पाव देशी शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार.....

CG NEWS : 56 पाव देशी शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार.....

रायपुर : धरसींवा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 3 युवको को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 56 पाव देशी शराब एवं नगदी 890 रूपये जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल निषाद पिता नरोत्तम 27 वर्ष, भुनेन्द्र वर्मा पिता लोकनाथ 23 वर्ष और विक्की जांगड़े 24 वर्ष शामिल है। तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34-1 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

CG CRIME NEWS : युवक की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी...

CG CRIME NEWS : युवक की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी...

कवर्धा : युवक की अधजली लाश भोजली तालाब के पास मिली। युवक कवर्धा के कैलाश नगर के रोहित सिन्हा के रूप मे हुई शिनाख्त।मौके पर पहुंची पुलिस जांच मे जुटी। युवक का बाजार चारभाटा मे कीटनाशक की है दुकान।

मौके पर सब्जी काटने का चाकू, डिस्पोजल गिलास व पानी पाऊच मिला। सभी एंगल की जांच कर रही है पुलिस।परिजनों ने हत्या का जताया अशंका। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना हैं। जानकारी के अनुसार शंका के आधार पर 1 ब्यक्ति को हिरासत में ले पुलिस पूछताछ कर रही है। 

जूते की दुकान में लगी आग से लाखों का सामान खाक, सामने आई ये वजह...

जूते की दुकान में लगी आग से लाखों का सामान खाक, सामने आई ये वजह...

रायपुर/ तिल्दा : रायपुर से सटे तिल्दा ब्लॉक में स्थित एक जूते की दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम भी पहुंची जहां कड़ी मशक्क्त के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका। आशंका जताई जा रही है कि ये आग शार्ट सर्किट से लगी है।


जानकारी के मुताबिक़ तिल्दा-नेवरा स्थित राजधानी शूज नामक दुकान में जैसे ही दुकान का मालिक पहुंचा थोड़ी ही देर बाद ऊपर के गोदाम से जोरदार आवाज आई जिसके बाद दुकान संचालक बाहर आ गया। देखते ही देखते पूरी दूकान आग की लपटों में घिर गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
 

रिश्ते शर्मसार : शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म...

रिश्ते शर्मसार : शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म...

रायपुर/खरोरा : रायपुर से सटे खरोरा क्षेत्र से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां नशे मंत धुत युवक ने अपनी सगी मां के साथ ही दुष्कर्म को अंजाम दिया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीण युवक को सीधे फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। दरअसल ग्राम कोसरंगी रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अप्रैल की रात करीब 8 बजे घर में अकेली पाकर उसके बेटे राजू साहू पिता स्वर्गीय मेला राम साहू ने नशे में धुत होकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।


पीड़ित महिला ने बताया कि जिस समय यह घटना घटित हुई उस दौरान महिला की दोनों बेटियां पड़ोस के घर में जन्मदिन के कार्यक्रम में गई हुई थी। उसका फायदा उठाकर युवक ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । इसकी जानकारी माँ ने जब अपनी बेटियों को दी तो तुरंत ही खरोरा थाने आकर अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। जिस पर खरोरा पुलिस द्वारा मामला कायम कर आरोपी को जेल भेजा गया है ।


मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली इस घटना ने क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा है। ग्रामीण आक्रोशित ग्रामीण युवक को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस अपराध पर सख्त से सख्त सजा देने से ही समाज में सही संदेश जाएगा। जबकि घटना के बाद से मां सदमे की स्थिति में है, वहीं आरोपी की बहनें भी कुछ बोल नहीं पा रही हैं।
 

ब्रेकिंग : विद्युत संविदा कर्मचारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज....

ब्रेकिंग : विद्युत संविदा कर्मचारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज....

रायपुर : राजधानी रायपुर में दो सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 45 दिनों से प्रदर्शन कर रहे विद्युत संविदा कर्मचारियों पर शनिवार सुबह पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई है। बताया जा रहा है कि 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया गया है । पुलिस ने धरना स्थल पर लगे पंडाल भी साथ ले गए। बताया जा रहा है कि पुलिस की लाठीचार्ज में 15 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए।


कर्मियों की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए और इसे लेकर वे कई बार उग्र आंदोलन भी कर चुके हैं। लेकिन आज सुबह माहौल खराब हुआ और बातचीत से शुरू हुआ मामला झूमाझटकी तक जा पहुंचा। बता दें विद्युत् संविदा कर्मी नियमित करने समेत अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन में डटे हुए हैं। वहीँ कल प्रदर्शन में बैठे एक व्यक्ति की माता का निधन हो गया था। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाए जिससे वे उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण कर सकें।
 

प्रेमी के विवाह के दिन ही युवती ने लगा ली फांसी, सुसाइट नोट में लिखी यह बात .......

प्रेमी के विवाह के दिन ही युवती ने लगा ली फांसी, सुसाइट नोट में लिखी यह बात .......

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवती ने अपने प्रेमी के शादी वाले दिन जान दे दी। उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। साथ ही उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि भैया ये मेरी आखिरी इच्छा है कि उसको ये जरूर बताना कि मैं उससे कितना प्यार करती थी। उससे यह भी कहना कि मेरे मरने के बाद मेरी लाश देखने जरूर आए।


जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा में यहां रहने वाली प्रीति मंहत 27 फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह उसके परिजनों ने कमरे में पंखे में फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली थी। बताया जा रहा है कि युवती ने शुक्रवार सुबह ही आत्महत्या किया था। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। युवती एलआईसी एजेंट के रूप में काम करती थी।


सुसाइड नोट में ये लिखा:-खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया था। इसके बाद पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। यह सुसाइड नोट प्रीति ने अपने भाई के नाम लिखा है।
सुसाइड नोट में प्रीति ने लिखा है कि मैं अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती थी। मगर उसने मुझे धोखा दिया है और आज शादी कर रहा है। उसने लिखा मैंने बहुत जीने की कोशिश की, लेकिन जिंदगी से हार गई हूं। प्रीति ने आगे लिखा है भैया मुझे माफ कर देना। अब आप किसी पर भरोसा नहीं करना। मेरी अंतिम इच्छा है कि मेरी प्रेमी को यह जरूर बताना कि मैं उसे कितना प्यार करती थी। उससे यह भी कहना कि मेरे मरने के बाद मेरी लाश देखने जरूर आए। आगे युवती ने लिखा भैया सब मतलबी हैं, सब आपसे काम के वक्त ही मतलब रखेंगे। सबको दूसरों की गलतियां दिखती है, लेकिन अपने बच्चों की गलतियां नहीं दिखती हैं।


युवती ने लिखा मैंने बहुत कोशिश की अपने प्रेमी से बात करने की, पर नहीं कर पाई। वो हमेशा मुझसे झूठ बोलता रहा और मैं पागलों की तरह उससे प्यार करती रही। साथ ही उसकी झूठी बातों को सच समझ लेती थी। मां, चाचा,दादाजी इन सब को खोने के बाद मुझ में और हिम्मत नहीं है किसी को खोने की। मैंने यह सब उससे बताया था, लेकिन उसके लिए यह सब मजाक था। तुमने मेरे लिए सब कुछ किया है भाई। बस आखिरी बार उससे इतना पूछ लेना उसने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। आगे लिखा अगला जन्म मिला तो तुम्हारी बेटी बनूंगी भाई, मुझसे नफरत मत करना, मैं थक गई हूं। मुझे माफ कर देना।


परिजनों ने बताया है कि प्रीति का दर्री क्षेत्र में रहने वाले युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग था। इस बीच युवक की शादी लग गई थी। शुक्रवार को युवक की शादी होने वाली थी। इस बात से युवती परेशान थी। आखिरकार सुबह उसने यह कदम उठा लिया है। इस पूरे मामले को लेकर प्रीति के भाई केशर दास महंत ने कहा है कि जिस युवक के कारण मेरे बहन की मौत हई। उसकी शादी शुक्रवार को होने वाली थी। उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। केसर ने कहा कि मुझे पता होता तो मैं उस लड़के की शादी ही नहीं होने देता। मैं उस लड़के से अपनी बहन की शादी करवाता। अब मुझे इंसाफ चाहिए।

 

हाई कोर्ट ने आत्मानंद स्कूलों में बाहरी शिक्षकों की पोस्टिंग पर लगाई रोक...

हाई कोर्ट ने आत्मानंद स्कूलों में बाहरी शिक्षकों की पोस्टिंग पर लगाई रोक...

 बिलासपुर : आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूलों में डेपुटेशन पर बाहरी शिक्षकों की पोस्टिंग पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने आगामी आदेश तक रोक लगा दी है।


राजनांदगांव के मोहम्मद अख्तर और 17 अन्य व्याख्याता, शिक्षकों ने अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव के माध्यम से याचिका पेश कर बताया कि छत्तीसगढ के 32 स्कूलों को आत्मानंद उत्कृष्ठ हिन्दी स्कूल के रूप मे परिवर्तित करने का निर्णय लिया है जो कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा संचालित होगी l स्कूल मे पूर्व से कार्यरत शिक्षकों और अन्य स्टाफ को प्रतिनियुक्ति में रखा जा सकता है किन्तु यदि वे अनुपयुक्त है तो अन्य शासकीय स्कूल के शिक्षकों को चयन कर प्रतिनियुक्ति पर रख सकेगी lराजनांदगांव के गवर्नमेंट हाई स्कूल को भी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड के लिए चयनित किया गया।


उक्त आधार पर स्कूल मे ही कार्यरत व्याख्याता शिक्षकों सहायक शिक्षकों से आत्मानंद स्कूल मे प्रतिनियुक्ति मे कार्य करने हेतु सहमति मांगी गई। इससे अधिकांश स्टाफ ने अपनी सहमति दे दी l इस पर निर्णय के बिना जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव ने अन्य स्कूल के शिक्षकों से प्रतिनियुक्ति से पोस्ट करने हेतु विज्ञापन जारी कर दिया। जिसे याचिकाकर्ताओं ने अधिवक्ता के माध्यम से चुनौती दी और बताया कि जब शाला मे ही उपयुक्त शिक्षकों की उपलब्धता है

तो अन्य स्कूल से शिक्षकों को बुलाना गलत है और सहमति मंगाने के बाद कोई निर्णय के बिना विज्ञापन जारी कर दिया गया इसके बाद याचिकाकर्ता को बिना कारण सुनवाई अन्य स्कूल में स्थान्तरित किया जाएगा l सुनवाई पाश्चात्य न्यायमूर्ति पी सेम कोशी शासन को नोटिस जारी कर अन्य स्कूल के शिक्षकों से प्रतिनियुक्ति के लिए जारी प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है।

मौसम अलर्ट: प्रदेश के इन हिस्सों में देर रात हो सकती है बारिश

मौसम अलर्ट: प्रदेश के इन हिस्सों में देर रात हो सकती है बारिश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग समेत कई हिस्सों में आज रात को भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक एक ट्रेस तेलंगाना की तरफ बना है, जिसके कारण बारिश हो रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि बेमौसम बरसात से तापमान में सिर्फ 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी गई है, लेकिन वो एक दो दिन के लिए ही है। तापमान में आने वाले समय में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
 

8 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी रायपुर की ओर से एनसीसी के स्तंभों की सराहना करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

8 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी रायपुर की ओर से एनसीसी के स्तंभों की सराहना करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

रायपुर, आज के समारोह में कर्नल आशीष बडोला कमांडिंग ऑफिसर 8 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी रायपुर की ओर से एनसीसी के स्तंभों की सराहना करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए अभिनंदन समारोह में ब्रिगेडियर एके दास, वीएसएम ग्रुप कमांडर , एनसीसी ग्रुप रायपुर को आमंत्रित किया ।

ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप रायपुर ब्रिगेडियर ए के दास, वीएसएम ने पुरस्कृत जनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुरुस्कार केवल आपको ही नहीं वरन आपसे से जुड़े हर उस व्यक्ति को वो उड़ान देता है जो उस कार्य से जुड़े है। नए उत्साह का उत्सर्जन पुरुस्कार के माध्यम से होता है अतएव उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास सदा जारी रखे।

8 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी से जीसीआई शारदा शराफ को उनके गत दस वर्षो से निस्वार्थ सेवा , कर्तव्यनिष्ठा , कार्य के प्रति समर्पण भाव के लिए इस वर्ष रक्षा सचिव प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया।
सीएचएम नितेंद्र सिंह, उन्हें उनकी निस्वार्थ सेवा और एनसीसी गतिविधियों में योगदान के लिए एडीजी प्रशंसा प्रमाण पत्र और पदक से सम्मानित किया गया है।
एनसीसी दिवस एडीजी पुरस्कार के लिए आगे बढ़ते हुए, एनसीसी कैडेट्स को हर साल एनसीसी दिवस पर उनके उत्साह, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए एनसीसी दिवस नकद पुरस्कार दिया जाता है, इस वर्ष सीनियर विंग वर्ग मे प्रथम अंडर ऑफिसर आंचल झा को नकद पुरस्कार दिया जाता है। जूनियर विंग वर्ग मे प्रथम पुरस्कार कैडेट इप्शिता घोष दिशा स्कूल को ,दूसरा पुरस्कार कैडेट दीप्ति वर्मा बीपी पुजारी एचएसएस को,एवम कैडेट रोशनी साहू शिवोम विद्यापीठ विद्यालय को तृतीय पुरस्कार दिया गया और हमारे एनसीसी अधिकारी जो कैडेट्स के सलाहकार और मार्गदर्शक है, उनको भी सम्मानित किया गया ,जो अपने काम को सुप्रबंधित करने में विशेषज्ञ हैं। चाहे वह घर मे हो या अपने संबंधित संस्थानों में एवम बटालियन में एएनओ के रूप में भी अपनी भूमिका खूब निभाते है। फरवरी-मार्च के महीने में इस इकाई द्वारा आयोजित पीआईओसी डे कार्डर के दौरान उनके महान प्रबंधन, कार्य के प्रति समर्पण और महान योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस कड़ी में कैप्टन अर्चना गोमस्था दुर्गा कॉलेज रायपुर, टी/ओ प्रेरणा तिवारी, भारत माता स्कूल, टी/ओ श्वेता अग्रवाल, शिवोम विद्यापीठ रायपुर सम्मानित किए गए।
ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप रायपुर ने पुरस्कार वितरण के बाद सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए , विभिन्न विषयों में अधिकारियों से चर्चा भी की।इस सम्मान समारोह में कर्नल आशीष बडोला कमांडिंग ऑफिसर 8 सीजी गर्ल्स बटालियन, मेजर पी सुरेखा राव प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालीन अधिकारी एवम कैडेट्स शामिल रहे।
 

मुख्यमंत्री से नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों के प्रतिनधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान भी राज्य में बेहतर उच्च शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए 1384 सहायक प्राध्यापको की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य निर्माण के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की गई है। इस भर्ती से राज्य के महाविद्यालयों को नए सहायक प्राध्यापक उपलब्ध हुए हैं, जिससे न सिर्फ कार्यबल बढ़ा है बल्कि महाविद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता में भी वृद्धि हुई है। साथ ही प्रदेश के शिक्षित योग्य उम्मीदवारों को शासकीय सेवा में आने का बड़ा मौका मिला।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए हमारी सरकार द्वारा शुरूआत में ही सहायक प्राध्यापक भर्ती का निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों से कहा कि वे पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों के निर्वहन करते हुए महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का कार्य करें। इस अवसर पर नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक श्री अगर दास बघेल, श्री कुलेश्वर साहू, सुश्री रेशमी महेश्वर, श्री राकेश चंदेल, श्री खगेश पटेल, श्री शिवकुमार कुर्रे, श्री सुदीप सारवां, सुश्री स्वाति ठाकुर, श्री मनोज शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

सहकर्मी के साथ प्राचार्य की अश्लील हरकत , वीडियो वायरल

सहकर्मी के साथ प्राचार्य की अश्लील हरकत , वीडियो वायरल

कांकेर : विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजुर में शिक्षा के मंदिर में कलंक कथा लिखी गई। ये कलंक कथा और किसी ने नही बल्कि उन लोगो ने लिखी जिनके सिर आने वाले कल को गढ़ने की जिम्मेदारी है, लेकिन इन्होंने बच्चो के भविष्य को तो छोड़िए अपना अतीत,वर्तमान और आने वाला कल ही खराब कर लिया है। क्योंकि इस स्कूल के प्राचार्य ने अपने ही महिला स्टाफ के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामला सामने आने के बाद प्राचार्य को निलंबित कर दिया।

परोलकोट पीव्ही 39 हाई स्कूल में प्राचार्य राजेश पाल ओर मिडिल स्कूल के महिला स्टाफ के बीच नजदीकियां बढ़ी, बात नज़दीकियां तक ठीक थी, लेकिन दोनों ने मिलकर सारी हदें स्कूल में ही पार कर दी।दोनो का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।जो कि स्कूल के ही स्टोर रूम में ही बनाया गया था। अय्याशी के वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य को स्कूल छोड़ने को कहा गया, लेकिन न तो प्राचार्य गया न ही किसी तरह से कोई कार्यवाही हुई।

वीडियो के बाद ऑडियो वायरल :
इस वीडियो को जिसने बनाया उसने इस के बाद प्राचार्य को ब्लैकमेल करना शुरू किया। दोनों के बीच पैसा लेनदेन और वीडियो डिलीट करने संबंधी बातचीत भी हुई। इस बीच युवक ने प्राचार्य से खूब पैसा ऐंठे, लेकिन दोनों के बीच के बातचीत भी वायरल हो गया।

महिला स्टाफ को हटाया मिडिल स्कूल हुआ अलग :
जब मामला उजागर हुआ तो फरवरी अंत मे बैठक की गई।महिला स्टाफ के हरकतों को देखते व बच्चो पर इसका दुष्प्रवाह पड़ने के चलते उसे तत्काल कार्य से हटा दिया गया। एक साथ चलने वाले मिडिल व हाइस्कूल से मिडिल स्कूल को वहां के शिक्षकों ने अलग कर लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर.साहू ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि इंद्रप्रस्थ स्कूल में पदस्थ प्राचार्य के खिलाफ शिकायत मिली थी। बीइओ से इसकी जांच करा कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रेषित किया गया, जहां से उक्त प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहर को दी 140 करोड़ रूपए की लागत वाली अमृत मिशन योजना की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहर को दी 140 करोड़ रूपए की लागत वाली अमृत मिशन योजना की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में अमृत मिशन फेस-1 का लोकार्पण किया। अमृत मिशन फेस-1, 140 करोड़ रुपये लागत वाली इस योजना से 32000 परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इस योजना के अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रिनोवेशन के साथ ही साथ पाइपलाइन विस्तारीकरण तथा पांच टंकियों के निर्माण कार्य भी शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन कर नगर निगम दुर्ग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। लोकार्पण के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसपी बद्रीनारायण मीणा, नगर निगम दुर्ग आयुक्त हरेश मंडावी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

टेनिस कोर्ट में मुख्यमंत्री के सर्विस शॉट का महापौर ने किया सामना

टेनिस कोर्ट में मुख्यमंत्री के सर्विस शॉट का महापौर ने किया सामना

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने शुक्रवार को भिलाई के स्मृति नगर में टेनिस कोर्ट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने टेनिस का रैकेट थामा और टेनिस के कुशल खिलाड़ी की तरह सर्विस शाट लगाया। उनके सामने महापौर नीरज पाल थे। इस मौके पर चर्चा में उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि दुर्ग-भिलाई में खेलों की शानदार अधोसंरचना तैयार हो रही है। हमने खेल अधोसंरचना को प्राथमिकता में रखा है। दुर्ग-भिलाई से ऐसे खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने देश भर में अपना नाम कमाया है। अब उसी के मुताबिक खेल अधोसंरचना का विकास होने से यहां खेल सुविधा एक नये स्तर पर पहुंचेगी।

 

इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री लगातार खेल सुविधाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रहेे हैं और दुर्ग-भिलाई में खेल अधोसंरचना का इतना सुंदर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है।

उल्लेखनीय है कि 51 लाख रुपए की लागत से टेनिस कोर्ट के साथ ही दो कोर्ट रूम भी तैयार किये गये है। इस मौके पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक देवेंद्र यादव सहित मुकेश चंद्राकर के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी बद्रीनारायण मीणा, आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।

 

प्रिंसिपल करता था आदिवासी छात्रा से अश्लील बातें, पास कराने के लिए मांगे पैसे; हुआ सस्पेंड

प्रिंसिपल करता था आदिवासी छात्रा से अश्लील बातें, पास कराने के लिए मांगे पैसे; हुआ सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंद्रमेढ़ा स्कूल की छात्रा से अश्लील बातचीत करने व परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे की मांग करने वाले प्राचार्य को संभाग आयुक्त जीआर चुरेन्द्र के द्वारा निलंबित कर दिया गया है। सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रमेढ़ा के प्राचार्य अरुण पांडेय के विरुद्ध चौकी चेन्द्रा में एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक, प्राचार्य पांडेय के द्वारा कक्षा 12वीं की आदिवासी छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति दिलाने और परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे की मांग की गई थी। इसके साथ ही छात्रा से अश्लील बातचीत करते हुए परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन दिया गया गया। प्राचार्य की बदनीयत को जानकर छात्रा ने परीक्षा भी छोड़ दी थी। कमिश्नर ने प्राचार्य अरुण पांडेय के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में पाण्डेय का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरिया नियत किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
यह था मामला
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चंद्रमेढ़ा में बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को प्रभारी प्राचार्य अरुण पांडे द्वारा बोर्ड की परीक्षा में पास कराने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर दिया गया था। इससे छात्रा मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर परीक्षा ही नहीं देना उचित समझा। जब छात्रा के परिजनों ने परीक्षा नहीं देने का कारण पूछा तो उसने मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पीड़िता के साथ 17 मार्च को चेंद्रा पुलिस चौकी पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 354(क)(1)(ii)-IPC, 509 के तहत अपराध दर्ज किया है।
फरार है आरोपी प्राचार्य
मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद चंद्रमेढ़ा स्कूल का प्रभारी प्रचार अरुण पांडे फरार हो गया है। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई लेकिन अब तक वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।