CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ के  28 IAS बने अलग अलग जिलों के प्रभारी सचिव, देखे किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के 28 IAS बने अलग अलग जिलों के प्रभारी सचिव, देखे किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी

रायपुर, राज्य शासन ने जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा और निगरानी के लिए नए जिले में प्रभारी सचिवों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले को धमतरी, प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ को सरगुजा, प्रमुख सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी को महासमुंद, प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी को बिलासपुर जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया है।
इसी तरह सुश्री रीता शांडिल्य को बेमेतरा, श्री सिद्वार्थ कोमल परदेशी को दुर्ग, श्री निरंजन दास को रायगढ़, श्री प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, श्री अन्बलगन पी. को कोरबा, श्रीमती अलरमेल मंगई डी. को रायपुर, श्री धनंजय देवांगन को जांजगीर-चांपा, श्री एस.प्रकाश को कोरिया, श्री टोपेश्वर वर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया है। श्री एन.एन. एक्का को मंुगेली, श्री अंकित आनंद को बालोद, श्री पी. दयानंद को सूरजपुर, डॉ.सी.आर.प्रसन्ना को जशपुर, डॉ. एस.भारतीदासन को राजनांदगांव, श्रीमती शम्मी आबिदी को कांकेर, श्री हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद और मोहम्मद कैसर अब्दुल हक को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। श्री यशवंत कुमार को बीजापुर, नीरज कुमार बनसोड़ को सुकमा, डॉ. प्रियंका शुक्ला को कोण्डागांव, श्रीमती किरण कौशल को दंतेवाड़ा, डॉ. तम्बोली अयाज फकीर भाई को बस्तर, श्री अवनीश कुमार शरण को बलरामपुर और श्री कार्तिकेय गोयल को नारायणपुर का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। प्रभारी सचिव नियमित रूप से जिले का भ्रमण कर जिले में संचालित हो रही शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा करेंगे, साथ ही भ्रमण संबंधी रिपोर्ट मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।

देखे आदेश:-


 

युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या.....

युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या.....

महासमुंद : बसना थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार ग्राम चिर्राचुंवा निवासी पुनीत डड़सेना (25) ने रविवार रात अपने घर के कमरे में पंखे के हुक में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। 

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महिला की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के मरकटोला गांव के पास रेल्वे ट्रेक में मिला महिला का शव मिला है। मृतक महिला का नाम साम बाई निसाद 65 वर्ष बताया जा रहा है. घटना आज सुबह 5 बजे घटी है. जिसमें महिला का सिर धड़ से अलग हो गया है।

सूत्रों ने बताया कि कुछ माह पहले मृतक का एकलवता लड़के की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई थी, जिसकी वजह से वह काफी परेशान चल रही थी। आज परिजन मृतक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने वाले थे।घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पी एम के लिए भेज दिया है।

 

शराब के नशे में हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को तीर से किया घायल.....

शराब के नशे में हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को तीर से किया घायल.....

दंतेवाड़ा : जिले के नक्सल प्रभवित कुआकोंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मोखपाल में इन दिनों क्षेत्र में माटी तिहार,आमा पांडुम का पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें शराब पीकर आये दिन लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आ रहें हैं। इसी कड़ी में शराब के नशे में दो भाइयों के मध्य हुए विवाद में मंगलवार की रात 09 बजे बड़े भाई हुर्रा ने छोटे भाई मोहन पर तीर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

गंभीर रूप से घायल मोहन को उपचार के लिए पेट मे तीर लगे हुए स्थिति में कुआकोंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचा जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर कर दिया गया। 

 आर्थिक तंगी के चलते मां-बेटे ने उठया यह कदम एक ही फांसी पर लटके दोनों, जानिये पूरी खबर.....

आर्थिक तंगी के चलते मां-बेटे ने उठया यह कदम एक ही फांसी पर लटके दोनों, जानिये पूरी खबर.....

बिलासपुर : जिले के कोटा थाना क्षेत्र में मां-बेटे की लाश एक साथ फांसी पर लटकती मिली है। दोनों ने एक ही रस्सी को फंदा बनाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते मां-बेटे ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कलारतराई में रहने वाली कृष्णा बाई मानिकपुरी (40 वर्ष) रोजी-मजदूरी करती थी। वह गांव में झाड़ू बर्तन का काम करती थी। उसका बेटा अशोक दास (21 वर्ष) भी रोजी-मजदूरी करता था। सुबह होने के बाद भी दोनों देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले। इस पर पिता ने दरवाजा खटखटाया लेकिन, अंदर से कोई आहट सुनाई नहीं दी। कुछ देर बाद उनके पिता ने पड़ोसी बच्चे को बुलाकर रोशनदान से अंदर भेजा, तब मां-बेटे की लाश फंदे पर लटक रही थी। पिता, न बोल पाता है और न ही सुनता है। ग्रामीणों ने सुबह इस घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर पूछताछ शुरू की, तब पता चला कि मृतक महिला का पति न तो ठीक से बोल पाता है और न ही सुन सकता है। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तब उसने इशारों में बताया कि वह बाहर में सो रहा था और मां-बेटे अंदर कमरे में सो रहे थे।


कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि महिला व उसके बेटे के साथ पति भी रहता था। तीन सदस्यों के परिवार में पिता कोई काम नहीं करता था। बेटा कभी-कभार मजदूरी करने जाता था वहीं उनकी मां अकेली परिवार चलाती थी। ऐसे में आशंका है कि आर्थिक तंगी के चलते मां-बेटे ने आत्महत्या की होगी। पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

उसने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया था, जिसकी हर सप्ताह उसे किश्त जमा करना पड़ता था। किश्त की राशि जमा नहीं कर पाने के कारण वह बहुत परेशान रहता था। इसके साथ ही उसकी तबीयत भी खराब रहती थी। थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि मृतिका महिला के पति ने दूसरी शादी रचाई थी। पहली पत्नी और पांच बच्चे हैं, जो 20 साल से उनसे अलग रहते हैं। महिला का अशोक इकलौता बेटा है। उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है।

 

राजधानी में एक मकान में आग लगने से हुई  एक बुजुर्ग की मौत

राजधानी में एक मकान में आग लगने से हुई एक बुजुर्ग की मौत

रायपुर : राजधानी में आधी एक मकान में आग लग जाने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। देर रात वीआईपी रोड स्थित अशोका रत्न सोसाइटी के सामने स्थित एक घर में लगी आग में जलने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नीलम घोष 70 साल के रूप हुई है और बी 125 नंबर के मकान में पिछले 15 वर्षो से अकेले रह रही थी।


आधी रात को स्ट्रीट डॉग और मवेशियों को खाना खिलाती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक महिला काफी पढी लिखी थी लेकिन मानसिक रूप से बीमार जैसी रहती थी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घर का दरवाजा तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तबतक बुजुर्ग महिला की घर के किचन में जलने से मौके पर ही मौत हो गई।


आग की सुचना मिलने के बाद तेलीबंधा और खमारडीह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि आग लगने के कारणों कापता नहीं चल सका है।फिलहाल खमारडीह थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
 

आरंग के रीवा और पाटन के तरीघाट में ढाई हजार साल पुराने मानव बस्ती के अवशेष

आरंग के रीवा और पाटन के तरीघाट में ढाई हजार साल पुराने मानव बस्ती के अवशेष

संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा हाल ही में उत्खन्न के दौरान रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत ग्राम रीवा और दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड अंतर्गत तरीघाट में ढाई हजार साल पुराने मानव बस्ती के अवशेष मिले हैं। साथ ही उत्खन्न में आरंभिक ऐतिहासिक काल के आभूषण, प्रस्तर मूर्ति तथा चांदी व तांबे के सिक्के सहित अन्य पुरातत्विक महत्व के सामग्रियां प्राप्त हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के बाद प्रदेश के पुरास्थलों की खोज, सर्वेक्षण और उत्खन्न की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस वर्ष (सत्र 2021-22) में पाटन तहसील के तरीघाट और आरंग तहसील रीवा में उत्खन्न हेतु राज्य सरकार द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को प्रस्ताव भेजा गया था। भारतीय पुरातत्व विभाग से अनुमति मिलने के बाद रीवा में बंधवा तालाब किनारे स्थित चंडी मंदिर के पास विस्तृत क्षेत्र में फैले टीले पर उत्खन्न का कार्य जारी है।

छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्खन्न से आरंभिक ऐतिहासिक काल के लगभग दो से ढाई हजार साल पुराने मानव बस्ती के अवशेष मिल रहे हैं। साथ ही उस काल के लोगों द्वारा प्रयुक्त टेराकोटा और धातु निर्मित आभूषण जैसे मनके, चूडिंयां, छल्ले, मृणमूर्तियां, गणेश और लज्जा देवी की प्रस्तर मूर्ति, उत्तरी कृष्ण मार्जित मृत्पात्र सहित, चांदी के आहत सिक्के, कलचुरी राजा रत्नदेव का स्वर्ण सिक्का, टेराकोटा और धातु के मुहर और मुद्राएं आदि मिल रहे हैं, जिससे प्राचीन छत्तीसगढ़ के एक अल्पज्ञात कालखंड का इतिहास प्रकाश में आने की पूरी संभावना है। 

रेलवे ने बहाल की छत्तीसगढ़ की ये 3 ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी थोड़ी राहत...

रेलवे ने बहाल की छत्तीसगढ़ की ये 3 ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी थोड़ी राहत...

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली 23 ट्रेनों को रद्द किए जाने के बाद मचे बवाल के बीच यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे ने तीन ट्रेनों को बहाल करने का फैसला किया है। इसमें कोरबा-अमृतसर-कोरबा और सिकंदराबाद-रायपुर-सिकंदराबाद और समता एक्सप्रेस शामिल है। ट्रेनें तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है। यानी ये ट्रेने बुधवार से अपने तय समय के मुताबिक चलेगी। 

मुद्दे हैं तो भाजपा अनुमति लेकर डेढ़ साल के लिए धरना डाल दे, स्वागत है- सुशील आनंद शुक्ला

मुद्दे हैं तो भाजपा अनुमति लेकर डेढ़ साल के लिए धरना डाल दे, स्वागत है- सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन में धरना देने की धमकी देने की बजाय रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में जिला प्रशासन की अनुमति लेकर डेढ़ साल के धरने पर बैठ जाएं क्योंकि खैरागढ़ में नकारे जा चुके रमन सिंह का अगले साल अपने निर्वाचन क्षेत्र से बोरिया बिस्तर उठना तय है। भाजपा के पास यदि कोई उपयुक्त मुद्दा है तो वह पूरे प्रदेश में नियम कायदे से धरने पर बैठ जाये। कांग्रेस विपक्ष की विरोध व्यक्त करने की भावना का पूरा सम्मान करेगी। लेकिन भाजपा के पास अशांति फैलाने, उपद्रव कराने के अलावा और कोई विचार ही नहीं है। प्रदेश में लोकहित के सभी काम कांग्रेस की संवेदनशील भूपेश बघेल सरकार करा चुकी है। मुद्दाविहीन भाजपा यदि छत्तीसगढ़ में अराजकता फैलाने की आजादी चाहती है तो कानून के राज में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं मिल सकती। भाजपा को कानून व्यवस्था बिगाड़ने का जुनून या फितूर सवार है तो कानून बिना किसी भेदभाव के अपना काम करेगा।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ने कहा कि भाजपा जनता के हित में कोई विषय सामने रखने की स्थिति में नहीं है। बल्कि वह साढ़े तीन साल से विपक्ष में रहते हुए जनता का सामना करने की हैसियत भी नहीं बना सकी। विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने जनता के हित की योजनाओं का विरोध करने और उनमें अड़ंगा लगाने, केंद्र सरकार के जरिये छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव कराने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा को छत्तीसगढ़ के हित में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए थी। केंद्र में अटके छत्तीसगढ़ के पैसे दिलाकर विकास में भागीदारी करनी चाहिए थी। गरीबों के मकान में सहयोग करना चाहिए था। छत्तीसगढ़ के विकास में उसके सांसदों को साथ देना चाहिए था। क्या भाजपा ने यह किया है? सपने में भी नहीं।
 

राज्यपाल सुश्री उइके से एन.सी.सी. के डायरेक्टर जनरल ने की मुलाकात

राज्यपाल सुश्री उइके से एन.सी.सी. के डायरेक्टर जनरल ने की मुलाकात

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में एन.सी.सी. नई दिल्ली के डायरेक्टर जनरल लेफ्टीनेंट जनरल गुरबिरपाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके ने डी.जी. श्री सिंह से प्रदेश में एनसीसी द्वारा संचालित गतिविधियों एवं उसके विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। राज्यपाल ने अपने छात्र जीवन में एनसीसी और एनएसएस के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि युवाओं को उससे प्रेरणा मिलती है और वे सेना के अंग बनकर देश सेवा की ओर आगे बढ़ते हैं। एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड जीवन में अनुशासन सिखाता है और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन करने की चेतना को जागृत करता है। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि बतौर नागरिक देश के प्रति हमारे कुछ कर्तव्य भी हैं। एनसीसी के माध्यम से युवावस्था में ही इन दायित्वों के बारे में सिखाया जाए ताकि यह उनके व्यवहार में शामिल हो जाए। उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम में भी एनसीसी को शामिल करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास होगा और वे देश सेवा के कार्य हेतु प्रोत्साहित होंगे।
डी.जी. श्री सिंह ने अपने आगामी बस्तर प्रवास की जानकारी देने पर राज्यपाल सुश्री उइके ने उन्हें बताया कि बस्तर के युवाओं में नैसर्गिक क्षमता है। एनसीसी के माध्यम से उनकी क्षमता का सदुपयोग करते हुए उन्हें सेना में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण दिया जाए। इससे युवा अपनी ऊर्जा का देश हित में उपयोग कर पाएंगे और बस्तर में शांति स्थापित करने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण होगा। युवाओं को दिग्भ्रमित कर माओवाद की तरफ ले जाने के प्रयास निरर्थक हो जाएंगे।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय एन.सी.सी. भोपाल ब्रिगेडियर राजीव गौतम एवं एन.सी.सी. रायपुर के प्रभारी अधिकारी ब्रिगेडियर ए.के. दास उपस्थित थे। 

सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क पहनना और दुकानों, ब्यावसायिक संस्थानों में शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य : जिला दंडाधिकारी

सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क पहनना और दुकानों, ब्यावसायिक संस्थानों में शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य : जिला दंडाधिकारी

जांजगीर-चांपा : जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर ने कोविड-19, के बढ़ते संक्रमण के कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से जिले में सार्वजनिक स्थानों पर फेसमास्क पहनना और दुकानों,ब्यावसायिक संस्थानों में फिजिकल डिस्टैंसिंग का पालन अनिवार्य कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त संबंध में पूर्व में जारी संदर्भित आदेशों और अन्य आदेशों का हवाला देते हुए कोविड-19, के संक्रमण से बचाव के लिए ज़िले में रक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं। कलेक्टर ने शासन के आदेश के परिपालन में जिले में सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, गलियों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क / फेस कवर धारण किया जाना अनिवार्य कर दिया है।


इसी प्रकार जिला दंडाधिकारी ने सभी शासकीय,निजी कार्यालयों, कार्य स्थलों एवं फैक्ट्री आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क/फेस कवर धारण किया जाना अनिवार्य कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित होगा। होम क्वारेन्टाईन में रहने वाले व्यक्तियों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी होम क्वारेन्टाईन संबंधी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। दुकानों,ब्यावसायिक संस्थानों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग,फिजिकल डिस्टेंसिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
कलेक्टर ने कोविड के संक्रमण से सुरक्षा के लिए उक्त रक्षात्मक उपायों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश सभी एसडीएम, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों दिए हैं।
 

शादी का झासा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार.....

शादी का झासा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार.....

कोरबा : ओडिशा की युवती से शादी करने का झांसा देकर बलगी के एसईसीएल कर्मी ने दर्री के एक होटल में दुष्कर्म किया। बाद में शादी की बात पर मुकरते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।


दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि बलगी निवासी रघुवीर गोयल (28) एसईसीएल कर्मी है। उसके खिलाफ ओडिशा निवासी युवती ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म करने व धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई, जिसमें यह भी बताया कि रघुवीर ने उससे पहचान होने के बाद प्रेमप्रसंग किया। शादी करने का झांसा देते हुए उससे दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले उसने उसे मिलने बुलाकर दर्री के एक होटल में रुकवाया था।

जहां दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी करने का दबाव डाला तब वह मुकर गया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता धमकी के डर से रायपुर चली गई। जहां उसने रिपोर्ट लिखाई। घटनास्थल दर्री क्षेत्र में होने पर सिविल लाइन पुलिस ने शून्य पर प्रकरण दर्ज कर डायरी दर्री भेजी, जिसके आधार पर आरोपी रघुवीर गोयल को गिरफतार किया गया।

 

पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगा ली आग, जानिये पूरा मामला....

पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगा ली आग, जानिये पूरा मामला....

कोरबा : मोबाइल पर अज्ञात नंबर से आने वाले कॉल को लेकर दिक्कतें हो सकती हैं और इसे लेकर संदेह भी किया जा सकता है। प्रेम विवाह करने वाली पूजा ने इस बात को लेकर पति सूरजभान से विवाद किया और कुछ घंटे बाद कमरे में बंद कर खुद को आग लगा ली। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। पीडि़ता का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पति पत्नी का यह दूसरा विवाह है। 4 वर्ष पहले सूरजभान ने पूजा से विवाह किया था।


बताया गया कि 1 दिन पहले उसके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आया और यहां से ही समस्या शुरू हुई। पत्नी को ऐसा संदेह था कि किसी से अफेयर है इसलिए कॉल आ रहे हैं। सूरजभान ने बताया कि संदेह दूर करने के लिए वह अपना फोन घर पर ही छोड़ कर चला गया। कुछ घंटे बाद उसे पत्नी नहीं घर आने को कहा और उसके आने से कुछ देर पहले पहले कमरे में अग्नि स्नान कर लिया। दरवाजा तोड़कर सूरजभान ने उसे बचाया। इस दौरान उसके हाथ जल गए। आनन-फानन में पीडि़ता को कोरबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग 70 प्रतिशत जलि पूजा का उपचार यहां बर्न यूनिट में चल रहा है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है।

 

CG NEWS : 2 शराबी शिक्षकों को किया गया निलंबित...

CG NEWS : 2 शराबी शिक्षकों को किया गया निलंबित...

जगदलपुर : जिले के बस्तर विकासखण्ड के दो शिक्षकों प्रहलाद सिंह सेन एवं उदय सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड बस्तर से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार प्राथमिक शाला चितलवार के सहायक शिक्षक (एल.बी) प्रहलाद सिंह सेन और प्राथमिक शाला बनियागांव के सहायक शिक्षक (एल.बी) उदय सिंह ठाकुर के विरूद्ध मद्यपान कर संस्था में उपस्थित होने और शालेय छात्रों से अभद्र व्यवहार करने संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

सड़क  हादसे में हुई 2 युवकों की दर्दनाक मौत...

सड़क हादसे में हुई 2 युवकों की दर्दनाक मौत...

जगदलपुर : जगदलपुर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हो गई। कार तेज रफ्ताऱ थी। मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से ओडिशा की ओर जा रही महेंद्रा एसयूवी कार सड़क के किनारे रखे ईंट की ढेर से जा टकराई। इस हादसे में मौके पर ही दोनों युवक की मौत हो गई।


पुलिस ने बताया कि दोनों युवक मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। नगरनार पुलिस ने दोनों ही शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह 4 बजे की घटना है।
 

मोदी सरकार से देश नहीं संभल रहा, न कोल इंडिया बचा पा रहे, न रेलवे- कांग्रेस

मोदी सरकार से देश नहीं संभल रहा, न कोल इंडिया बचा पा रहे, न रेलवे- कांग्रेस

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य से 23 ट्रेनों के परिचालन रद्द किये जाने से एक बार फिर से यह साबित हो गया कि नरेन्द्र मोदी से देश नहीं संभल रहा है। मोदी सरकार से देश नहीं संभल रहा, न कोल इंडिया बचा पा रहे, न रेलवे। सुधार कार्य और मेंटेनेंस के नाम पर ट्रेनों को रद्द करना एक बहाना है। दरअसल मोदी सरकार ने ट्रेनों को परिचालन कोयला संकट के कारण रद्द किया है। भाजपा सांसद ने मोदी सरकार का पोल खोला मेंटेनेंस नहीं कोयला संकट के कारण ट्रेन रद्द हुई है। स्वयं रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने यह स्वीकार किया है कि यदि ट्रेनों को रद्द नहीं किया गया तो 7 से 8 राज्यों में बिजली संकट के कारण ब्लेक आऊट की स्थिति पैदा हो जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कियदि ट्रेन मेंटनेंस के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है तो फिर उसी रेलवे ट्रेक पर मालगाडिय़ों का परिचालन कैसे किया जा रहा है। न सिर्फ मालगाडिय़ों का परिचालन किया जा रहा उनकी संख्या दोगुनी भी कर दी गयी है। छत्तीसगढ़ की धरती रत्नगर्भा है। हमारे यहां कोयले का प्रचुर भंडार है। इसका मतलब यह तो नहीं कि खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ेगा। जिन मार्गो पर ट्रेनों को बंद किया गया वहां पर कुछ दूसरी ट्रेन चलेगी। धड़ल्ले से मालवाहन ट्रेन भी चलेगी। फिर शेष ट्रेनों को चलाने में क्या परेशानी होगी? जब सवारी ट्रेनों से 50 गुना ज्यादा वजन लेकर मालगाडिय़ां चल सकती है तब सवारी गाड़ी को ही क्यों बंद किया गया?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य की अब तक 109 ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। 87 ट्रेनों को पिछले दो सालों से कोरोना के नाम से दो साल से बंद किया गया। 22 ट्रेनों को अब रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों के बंद किये जाने से रेलवे से जुड़कर जीविकोपार्जन करने वाले लोग भी परेशान है। राज्य के साथ हुये इस अन्याय पर भाजपा नेता मौन क्यों हैं? छत्तीसगढ़ के भाजपा के 9 सांसद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री कहां है? जनता के हितों के लिये भी केंद्र सरकार के सामने आवाज उठाने में हिचक क्यों रहे हैं? क्या दलीय प्रतिबद्धता जन सरोकारों से भी बड़ी हो गयी है।

 

प्रदेश में फिर से मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, आदेश जारी....

प्रदेश में फिर से मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, आदेश जारी....

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों, कार्यालयों में मास्क पहनाना एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

इस संबंध में सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कई और पुराने आदेश लागू कर दिए गए हैं।

देखे आदेश की कॉपी 

 

पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

भैयाथान : बांध में मछली मारने गए युवक की हत्या की गुत्थी सूरजपुर जिले के झिलमिली पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल मृतक ने घटना दिवस की रात गलत नीयत से आरोपी की रिश्तेदार लडक़ी से फोन पर बात कराने को कहा। इससे आरोपी आवेश में आ गया व पत्थर उठाकर उसके सिर पर पटक दिया, इससे उसकी मौत हो गई थी। 23 अप्रैल की सुबह पेड़ के नीचे लाश मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के साथ रहने वाले युवकों से पूछताछ की तो आरोपी शक के दायरे में आ गया।

ग्राम हर्रापारा निवासी लल्ला उर्फ प्रमोद केंवट 38 वर्ष केंवरा के बांध में मछली मारने का काम करता था। 23 अप्रैल की सुबह उसका रक्तरंजित शव महुआपारा बांध के समीप पेड़ के नीचे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

घटना स्थल पर ही पड़े के पास मिले पत्थर पर खून के निशान लगे थे। इससे स्पष्ट था कि अज्ञात आरोपी ने पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची झिलमिली पुलिस मामले में धारा 302, 201 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई।इस दौरान पुलिस ने मृतक के साथ काम करने वालों से पूछताछ की इसमें ग्राम केवरा महुआपारा निवासी 42 वर्षीय पारसनाथ पिता मिलाल देवांगन गोल-मोल जवाब देता रहा । इस पर पुलिस ने शक होने पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने लल्ला उर्फ प्रमोद केंवट की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया।

इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना दिवस 22 अप्रैल की रात में वह बांध के पास मौजूद लल्ला के पास गया और खाना खाने को बोला। इसी बीच उसने विवाद करते हुए गलत नियत से उसके रिश्तेदार लडक़ी से बात कराने को कहा। इससे आवेश में आकर आरोपी ने पत्थर को उसके सिर पर पटक दिया, इससे उसकी मौत हो गई थी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बसंत खलखो, पास्कल लकड़ा, हितेश्वर राजवाड़े, हेमन्त सोनवानी, चंद्रदेव मरावी, महेश सिदार, राजू कुमार, भीमेश सिंह आर्मो व मनीष नायक सक्रिय रहे।
 

दो नए अतिरिक्त महाधिवक्ताओं की हुई नियुक्ति, आदेश जारी...

दो नए अतिरिक्त महाधिवक्ताओं की हुई नियुक्ति, आदेश जारी...

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पैरवी करने विधि और विधायी कार्य विभाग ने कुबेर बोध और राघवेंद्र प्रधान को अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया है। विधि और विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव राम कुमार तिवारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। 

कुदरगढ़ धाम में श्रद्धालुओं के बीच हुई विवाद, एक की हुई मौत, आक्रोशित लोगो ने किया चक्काजाम....

कुदरगढ़ धाम में श्रद्धालुओं के बीच हुई विवाद, एक की हुई मौत, आक्रोशित लोगो ने किया चक्काजाम....

सूरजपुर : मां बागेश्वरी कुदरगढ़ धाम में कोरिया जिले से पहुंचे बंसोर जाति के लोगों के बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद मारपीट में तब्दील हो गई और लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला शुरु कर दिया। इसी बीच समझाइश देने पहुंचे एक श्रद्धालु की हमले में मौत हो गई, जबकि हमले में कई श्रद्धालु घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंसोर जाति के लोगों को पकडकऱ थाने ले आई, यहां भी उन्होंने जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद कुदरगढ़ धाम में हुए श्रद्धालु की मौत को लेकर लोग सड़क पर शव को रख कर चक्काजाम करने लगे। 

CG NEWS : दोस्तों के साथ घुमने गया युवक की नहर में डूबने से हुई मौत....

CG NEWS : दोस्तों के साथ घुमने गया युवक की नहर में डूबने से हुई मौत....

धमतरी : जिले के रूद्री बैराज में देर शाम एक युवक का शव मिला। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर घटना की जांच में जुट गई है।


बता दे कि कांकेर के कोदगांव निवासी भावेश देवांगन 20 वर्ष शनिवार सुबह 10 बजे अपने मित्र यशवर्धन निवासी संजय नगर कांकेर और उमाशंकर निवासी सिंगारभाट के साथ कोदागांव से मोटर साइकिल पर निकला था। तीनों दोस्त धमतरी पहुंचे थे। यहां वे अपनी रिया नाम की फ्रेंड से मिले, जो कांकेर की रहने वाली है और धमतरी में कोचिंग कर रही है।

इसी दौरान उनके दो और मित्र विकास निवासी कांकेर और एक अन्य युवक यानिस भी वहां आए। कुछ देर बातचीत के बाद पांचों दोस्त रूद्री बैराज से निकलने वाले नहर में चले गए। शनिवार रात तक भावेश के वापस घर नहीं लौटने के बाद उसके परिजनो ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। मोबाइल बंद होने के कारण भावेश के परिजनो ने पता तलाश शुरू की और उसके साथ गए दोस्तों से संपर्क किया। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि परिजनो ने द्वारा संपर्क करने पर उसके मित्रों ने बताया कि वह अपने मोटर साइकिल से कांकेर की ओर आ रहा था, रास्ते में वह पिछड़ गया था। जिसके बाद वे घर लौट आए थे। लेकिन अगले दिन सुबह उसके मित्रों ने बताया कि भावेश नहर के पानी में कुद गया था।


घटना के बाद वे सभी डर गए थे और वहां से भाग गए। जिसके बाद उन्होंने भावेश की मोटर साइकिल को चारामा व धमतरी के बीच टोल प्लाजा के छोड़ दिया और कांकेर आ गए। यह जानकारी मिलने के बाद भावेश के परिजन रूद्री पहुंचे और पुलिस थाने में शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस कांकेर पहुंची थी और लापता युवक की पता तलाश के लिए दोनों युवकों को साथ लेकर गई थी। नहर में पुलिस के गोताखोंरों द्वारा खोजबीन के बाद देर शाम भावेश का शव नहर से निकाला जा सका।
 

भीषण सड़क हादसे में  हुई 2 युवकों की दर्दनाक मौत....

भीषण सड़क हादसे में हुई 2 युवकों की दर्दनाक मौत....

जगदलपुर : जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे रखे गये ईट के ढेर से टकरा गई, इस हादसे में कार में सवार दोनो युवकों मनीष सोनी पिता संतोष सोनी एवं कुलदीप सिंह सनोदिया पिता राजेंद्र सनोदिया की मौत हो गई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को मेकॉज भिजवाया गया।


नगरनार थाना प्रभारी बीआर नाग ने बताया कि वाहन क्रमांक सीजी 08 एस 6085 जिसमें 02 युवक सवार होकर जगदलपुर से ओडिसा की ओर जा रहे थे, इस दौरान सेमरा के पास सुबह करीब 04 बजे वाहन सड़क किनारे ईट ईट के ढेर से टकरा गई, इस हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने दोनो शव को मेकाज भिवाकर, क्षति ग्रस्त वाहन को हटाने के साथ ही मृतकों की शिनाख्त की गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों में 1.मनीष सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी सजनपुर जिला सतना मध्य प्रदेश 2. कुलदीप सिंह सनोदिया पिता राजेंद्र सनोदिया उम्र 31 वर्ष निवासी जबलपुर 304 कौशल्या अपार्टमेंट तिलवारा मध्य प्रदेश है, दोनो युवक जगदलपुर में जिओ कंपनी में काम करते है और रात में खाना खाने के लिए ढाबा जा रहे थे, लेकिन सड़क हादसे के चलते इनकी मौत हो गई।
 

पति ने हथौड़े से पत्नी पर किया हमला, पति के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज....

पति ने हथौड़े से पत्नी पर किया हमला, पति के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज....

कोरबा : कहासुनी पर आक्रोशित पति ने हथौड़े से पत्नी पर हमला किया। घटना में पत्नी घायल हो गईए जिसे अपोलो में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार रामपुर चौकी अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर निवासी 51 वर्षीय मीना देवांगन की एक सप्ताह पहले पति गंधूलाल से घर पर कहासुनी हो गई। इस पर गंधूलाल ने अचानक घर पर रखे हथौड़े से मीना पर हमला कर दिया। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगने से वह घायल हो गई, जिसे उसकी बेटी ने कोसाबाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। अपोलो से मिले मेमो पर सरकंडा थाना में केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण डायरी सिटी कोतवाली भेजी है।
 

लकड़ी कटाई  करने गई ग्रामीण को हाथी  ने उतारा मौत के घाट...

लकड़ी कटाई करने गई ग्रामीण को हाथी ने उतारा मौत के घाट...

महासमुंद : जंगल में विभागीय लकड़ी कटाई करने जा रहे एक ग्रामीण को हाथी ने पटक कर मार डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वन विकास निगम रवान मैं विभागीय कटाई जारी है।


जहां कटाई करने के लिए समीप के ग्राम रायतुम निवासी दयाराम पिता बुढान उम्र 50 वर्ष जा रहा था जहां रवान रेंज के ग्राम मोहदा के कक्ष क्रमांक 185 में जंगल के भीतर हाथी ने पटक कर मार डाला।


घटना के समय दयाराम के अलावा अन्य साथी भी उसके साथ कटाई में जा रहे थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। जबकि हाथी ने दयाराम को घटनास्थल पर पटक कर मार डाला। इस घटना की जानकारी अन्य सहयोगियों ने वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को दी। घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी गई जहां बया चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
 

BREAKING NEWS : नक्सलियों ने मचाया उत्पात, यात्री बस को किया आग के हवाले...

BREAKING NEWS : नक्सलियों ने मचाया उत्पात, यात्री बस को किया आग के हवाले...

सुकमा : दंडकारण्य में नक्सलियों ने बंद के आव्हान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने सोमवार सुबह एक यात्री बस को आग के हवाले किया है। मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा से यात्रियों को लेकर बस हैदराबाद के लिए निकली थी। जिसके बाद कोंटा से लगभग 15 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश के चिंतुर थाना क्षेत्र के कोतुर में हथियार बंद नक्सलियों ने बस को रोका।

सभी यात्रियों को बंदूक की नोक पर बस से उतार दिया और बस में आगजनी की। इस आगजनी में यात्री बस जलकर पूरी तरह राख में तब्दील हो गई है। इस नक्सली वारदात की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर रवाना होकर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सुरक्षाबल के जवानों को भी सर्चिंग के लिए क्षेत्र में रवाना कर दिया गया है।


दरअसल नक्सलियों ने आज दंडकारण्य बंद का आह्वान किया था और इस बंद के दौरान नक्सली हमेशा से ही बस्तर के अलग-अलग क्षेत्र में उत्पात मचाते आए हैं यही कारण है कि नक्सलियों ने इस यात्री बस को आग के हवाले किया है इसके अलावा नक्सली बैनर पोस्टर अंदरूनी क्षेत्र में लगाकर दंडकारण्य बंद को सफल बनाने के लिए अपील की है।