BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: तहसीलदार और उनका परिवार सहित 26 नए कोरोना पॉजिटिव, एक व्यवसायी की मौत

 छत्तीसगढ़: तहसीलदार और उनका परिवार सहित 26 नए कोरोना पॉजिटिव, एक व्यवसायी की मौत
Share

कोरबा। सोमवार देर शाम जारी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कोरबा जिले में आज 26 नए लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में संचालित कोविड अस्पताल भर्ती कराए गए 51 वर्ष के एक व्यवसायी की आज मौत हुई है। शुगर और ब्लड प्रेशर की शिकायत के साथ ही इस व्यक्ति को कोरोना का भी संक्रमण होना जांच में पाया गया था। 4 दिन से अस्पताल में भर्ती और वेंटिलेटर पर रहे इस मरीज की मौत हुई है। 

आज आए नए संक्रमितों में पोड़ी उपरोड़ा के तहसीलदार, उनकी पत्नी,पुत्र और पुत्री कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सर्दी-बुखार होने पर इन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसी तरह पंप हाउस कॉलोनी, सीएसईबी दर्री,राजीव नगर, पाली, पावर ग्रिड भैसमा, सीएसईबी हॉस्पिटल कोरबा का स्टाफ, रविशंकर नगर से एक ही परिवार के 4 सदस्य परसाभाटा व बाल्को से 5 लोग जिनमे 4 बालको कर्मी सहित इतवारी बाजार, सीतामढ़ी में शिव मंदिर के निकट निवासरत और एमपी नगर वार्ड क्रमांक 23 से भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल मिलाकर 26 मामले दर्ज हुए हैं इनमें 10 महिलाएं और 16 पुरुष शामिल हैं। इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही इनके संपर्क हिस्ट्री तलाशे जा रहे रहे हैं।

Share

Leave a Reply