BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस विचार विमर्श कमेटी ने कोरोना महामारी के चलते सरकार से की मांग, हर जनधन, पेंशन और पीएम किसान खाते में डाले जाएं इतने रुपये

कांग्रेस विचार विमर्श कमेटी ने कोरोना महामारी के चलते  सरकार से की मांग, हर जनधन, पेंशन और पीएम किसान खाते में डाले जाएं इतने रुपये
Share

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मोदी सरकार से हर जन धन खाते , प्रधानमंत्री किसान खाते और बुजुर्ग, विधवा और विकलांग के पेंशन खाते में 7500 रुपए भेजने की मांग की है. कांग्रेस ने केन्द्र सरकार से कहा कि कोरोना वायरस के चलते गरीब लोगों के रोज़गार ख़त्म हो गए है ऐसे में वो दो वक्त की रोटी खा सके इसके लिए सभी जन धन खाते में सरकार की तरफ़ से 7500 रू तुरंत भेजे जाने चाहिए.


पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने कहा , लघु उद्योग पूरी तरह से ख़त्म हो गए हैं. ऐसे में जन धन खाते के साथ साथ प्रधानमंत्री किसान, बुजुर्ग, विधवा और विकलांग के खाते में भी केन्द्र सरकार को तुरंत 7500 रू भेजे जाएं ताकि अगले एक महिने तक इन तमाम ज़रूरत मंदो की रोटी का इंतज़ाम हो सके.


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन दिन पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में एक विचार विमर्श समूह का गठन किया था, जिसमें राहुल गांधी, पी चिदंबरम समेत कांग्रेस के कुल 11 नेता हैं. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आज इस समूह की पहली बैठक हुई जिसमें इस बार पर ज़ोर दिया गया कि इन तमाम खातों में केन्द्र सरकार को 7500 रू भेजने चाहिए.


दराअसल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी “न्याय” योजना लेकर आए थे जिसमें लगभग 25 करोड़ गरीब लोगों के खाते में कांग्रेस की सरकार बनने पर 7500 रू भेजे जाने थे लेकिन कोरोना महामारी पर जब राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की तो उन्होंने कहा था , भले ही न्याय योजना का नाम बदल दीजिए लेकिन गरीब लोगों के खाते में 7500 रू मोदी सरकार को भेजने चाहिए और आज की विचार विमर्श कमेटी ने भी इसी बात पर ज़ोर दिया.

 


Share

Leave a Reply