नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कांग्रेस ने पायलट कैंप के दो विधायकों को किया निलंबित

 कांग्रेस ने पायलट कैंप के दो विधायकों को किया निलंबित
Share

जयपुर। कांग्रेस ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों में शामिल दो विधायकों को निलंबित कर दिया है। पार्टी ने हार्स-ट्रेडिंग के वायरल ऑडियो में दो विधायकों विश्वेंद्र सिंह और भंवरलाल शर्मा का नाम आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है।

इससे पहले पार्टी ने पायलट को राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच मांगे रखी है। पहली यह कि प्रथम दृष्टि से राजस्थान कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश में शामिल केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के खिलाफ एसओजी की तरफ से एफआईआर दर्ज की जाए, पूरी जाँच हो और अगर पद का दुरुपयोग कर जाँच प्रभावित करने का अंदेशा हो (जैसा प्रथम दृष्टि से प्रतीत होता है), तो वॉरंट लेकर गजेंद्र शेखावत की फौरन गिरफ्तारी की जाए। दूसरी मांग भंवर लाल शर्मा, विधायक व संजय जैन, भाजपा नेता के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर बिंदु 1 की तर्ज पर कार्यवाही हो। तीसरी मांग पैसे का आदान-प्रदान किस प्रकार से हो रहा हैव यह सारा काला धन किसने मुहैया करवाया, कहां से आया, हवाला से ट्रांसफरकैसे हुआ और किस-किस को दिया गया, इसकी संपूर्ण जाँच हो। चौथी मांग जाँच में यह भी खुलासा हो कि केंद्र सरकार के कौन से प्रभावशाली पदों पर बैठे व्यक्ति,अधिकारी व एजेंसियां सरकार गिराने की इस साजिश में शामिल हैं । पांचवीं मांगयह भी जाँच हो कि ऑडियो में नामित व्यक्तियों के अलावा क्या किसी और व्यक्ति या विधायक द्वारा सरकार गिराने या निष्ठा बदलने के लिए पैसों का लेन देन हुआ है । सचिन पायलट भी आगे आ 'विधायकों की सूची भाजपा को देनेबारे अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

Share

Leave a Reply