BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कोरोना विस्फोट, रायपुर में 869 समेत प्रदेश में 2564 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 13 की मौत
रायपुर, प्रदेश में आज 2564 कोरोनावायरस इन मरीजों की पहचान की गई जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 869, दुर्ग से 308, राजनांदगांव से 281, बिलासपुर से 225, जांजगीर चांपा से 69, रायगढ़ से 66, बलौदा बाजार से 64, नारायणपुर से 59, कबीरधाम से 56, कोरिया व बस्तर से 50-50, सुकमा से 49, सरगुजा से 45, बलरामपुर से 41, कोरबा से 39, कांकेर से 36, धमतरी व सूरजपुर से 35-35, जसपुर से 32, दंतेवाड़ा से 28, बेमेतरा से 23, बालोद से 22, मुंगेली से 21, गरियाबंद से 19, कोंडागांव से 18, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 13, महासमुंद से 3 व अन्य राज्य से 8 मरीज मिले हैं|
वही विगत रात्रि भी 254 मरीजों की पहचान की गई थी, आपको बता दें आज कुल 13 लोगों की मृत्यु हुई है जिसके साथ ही मृत्यु का कुल आंकड़ा 477 हो गया है, वहीं प्रदेश में आज 1146 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, इसके साथ ही कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 28041 हो गई है|
आज कुल 2,564 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व अब तक इलाज के बाद रिकवर्ड हुए कुल मरीजों की संख्या 24,414 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/ZmnZBdGb4x
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 9, 2020







.jpeg)












