BIG BREAKING : देश की राजधानी के उपमुख्यमंत्री निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी
नई दिल्ली | भारत देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ते जा रहा है | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विट कर दी है | उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि "हल्का बुख़ार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट क़राया था जिसकी रिपोर्ट पोज़िटिव आई है. मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है.
फ़िलहाल बुख़ार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूँ. आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूँगा."
हल्का बुख़ार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट क़राया था जिसकी रिपोर्ट पोज़िटिव आई है. मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है.
— Manish Sisodia (@msisodia) September 14, 2020
फ़िलहाल बुख़ार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूँ. आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूँगा.







.jpeg)












