BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना अपडेट: देश में अबतक 31 लाख के पार केस, 57 हजार से ज्यादा मौत, 24 घंटे में आए 61 हजार नए मामले

कोरोना अपडेट: देश में अबतक 31 लाख के पार केस, 57 हजार से ज्यादा मौत, 24 घंटे में आए 61 हजार नए मामले
Share

नई दिल्ली, भारत में अबतक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 31 लाख के पार जा चुकी है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61,408 नए मरीज सामने आए और 836 लोगों की मौतें हो गई. ये कोरोना मामलों की संख्या दुनिया में एक दिन में आए मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है. अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 32,718 और 23,085 नए मामले आए हैं. इससे पहले भारत में 22 अगस्त को रिकॉर्ड 69,878 कोरोना मामले आए थे.


स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 31 लाख 6 हजार 348 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 57,542 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 10 हजार हो गई और 23 लाख 38 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.


मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.85% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 23% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 75% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.


ICMR के मुताबिक, 23 अगस्त तक कोरोना वायरस के कुल 3 करोड़ 64 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है.


एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

 


Share

Leave a Reply