BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में कानून मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी पाए गए कोरोना संक्रमित, भवन की चौथी मंजिल को किया सील

राजधानी में कानून मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी पाए गए कोरोना संक्रमित, भवन की चौथी मंजिल को किया सील
Share

नई दिल्ली | कोरोना वायरस (कोविड-19) ने पुरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है जिसके चलते सरकार ने लॉकडाउन के साथ कई गतिविधियों में भी रोक लगा दी है इसके बावजूद भी कई कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है इस वक्त देश की राजधानी दिल्ली से एक खबर सामने आ रही है की कानून मंत्रालय के एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शास्त्री भवन की एक मंजिल को आंशिक रूप से सील कर दिया गया है| इस सरकारी इमारत में कई मंत्रालयों के दफ्तर हैं| यह लुटियन जोन में स्थित दूसरी सरकारी इमारत है जिसके एक हिस्से को सील किया गया है, पिछले महीने नीति आयोग की इमारत को सील किया गया था|

पढिये पूरी खबर-
अधिकारियों के मुताबिक- कानून मंत्रालय का एक अधिकारी 
(कोविड-19) से संक्रमित पाया गया है, इस मंत्रालय का दफ्तर शास्त्री भवन के चौथे माले पर है| उन्होंने बताया कि प्रोटोकॉल के मुताबिक, उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है| अधिकारियों ने बताया कि शास्त्री भवन में चौथी मंजिल के 'ए' विंग को सील कर दिया गया है और उसे संक्रमण मुक्त किया जा रहा है, कई द्वार और लिफ्ट भी बुधवार तक बंद रहेंगी| नीति आयोग से पहले राजीव गांधी भवन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 मामले मिलने के बाद इमारत को संक्रमण मुक्त करने के लिए सील किया गया था, इस इमारत में नागर विमानन मंत्रालय का दफ्तर है इसी तरह के अन्य मामलों में, हाल में सीआरपीएफ का मुख्यालय और बीएसएफ के मुख्यालय का एक हिस्सा सील किया गया है| ये इमारतें राष्ट्रीय राजधानी के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में हैं|


Share

Leave a Reply