BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक्सीडेंट में मौत पर एक करोड़ का मिलेगा मुआवजे जिला अदालत ने दिए आदेश....

एक्सीडेंट में मौत पर एक करोड़ का मिलेगा मुआवजे जिला अदालत ने दिए आदेश....
Share

भोपाल : निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की मौत के मामले में जिला अदालत ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ एक लाख 19 हजार रुपए की मुआवजा राशि देने के आदेश दिए हैं। यह राशि 30 अप्रैल 2019 से छह प्रतिशत ब्याज सहित एक्सीडेंट करने वाली कार के मालिक, कार के चालक और इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को देनी होगी। अदालत में मृतक के परिजनों की ओर से एडवोकेट आरके हिंगोरानी और सनी हिंगोरानी द्वारा दायर की गई याचिका की सुनवाई के बाद अपर जिला न्यायाधीश रश्मि मिश्रा की अदालत ने यह आदेश दिए हैं।

एडवोकेट सनी हिंगोरानी ने बताया कि एक निजी कंपनी में कार्यरत संकेत पालीवाल सात जुलाई 2018 को दोपहर दो बजे अपने घर से मोटरसाइकिल से अपने ऑफिस जा रहे थे। सकलेचा अस्पताल के पास मिसरोद-होशंगाबाद रोड पर कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से कार चलाते हुए पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मर दी थी। इससे संकेत पालीवाल की दर्दनाक मौत हो गई थी। 


Share

Leave a Reply