BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डॉक्टर कफील के मामा की गोली मारकर हत्या,पढ़े पूरी खबर

डॉक्टर कफील के मामा की गोली मारकर हत्या,पढ़े पूरी खबर
Share

गोरखपुर। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2017 में बड़ी संख्या में हुई बच्चों की मौत के मामले से चर्चा में आए डॉक्टर कफील खान के मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात सम्पत्ति और धन के लेनदेन के विवाद को लेकर हुई है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कफील के मामा एवं पेशे से प्रॉपर्टी डीलर डॉक्टर नुसरतउल्ला वारसी की शनिवार रात करीब पौने 11 बजे राजघाट थाना क्षेत्र के बनकटीचक स्थित उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सूत्रों के मुताबिक वारसी शनिवार रात पड़ोस में ही रहने वाले अपने मित्र सिराज तारिक के घर से लौट रहे थे कि तभी उनके घर के सामने खड़े एक व्यक्ति ने उनके सिर में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में इमामउद्दीन और अनिल सोनकर नामक व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वारसी ने पिछले साल नंवबर में इमामउद्दीन से साढ़े चार एकड़ जमीन पर कब्जे का मुकदमा जीता था। दोनों के बीच सिद्धार्थनगर जिले के इटवा इलाके में भी 10-12 एकड़ जमीन को लेकर विवाद था, वहीं अनिल सोनकर ने वारसी की प्रॉपर्टी डीलिंग कम्पनी में 1 करोड़ 95 लाख रुपए निवेश किए थे, जिन्हें वह वापस लेना चाहता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

वारसी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के निलंबित प्रवक्ता और इस वक्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मथुरा जेल में बंद डॉक्टर कफील खान के मामा थे।



 


Share

Leave a Reply