BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ग्राहकों पर महंगाई का दोहरा झटका, इन वस्तुओं कीमतों में हुई बढ़ोतरी, यहाँ देखे...

ग्राहकों पर महंगाई का दोहरा झटका, इन वस्तुओं कीमतों में हुई बढ़ोतरी, यहाँ देखे...
Share

नई दिल्ली : अमूल दूध के बाद अब पराग कंपनी ने भी दामों में इजाफा कर दिया है। पराग कंपनी ने जानकारी दी कि उसने गोवर्धन ब्रांड मिल्क की कीमत में 1 मार्च से ही रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। इससे पहले अमूल ब्रांड के दूध की कीमत में दो रुपये का इजाफा हुआ था। अब कुछ अन्य कंपनियों की ओर से भी कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। पराग कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अब तक गोवर्धन गोल्ड मिल्क जो 48 रुपये प्रति लीटर में मिलता था, वह अब 50 रुपये लीटर में बिकेगा।


इसके अलावा गोवर्धन टोन्ड वैराइटीका दूध अब 48 रुपये में बिकेगा, जो अब तक 46 रुपये प्रति लीटर ही बिक रहा था। पराग मिल्क फूड्स के चेयरमैन देवेंद्र शाह ने कहा, कीमतों में इजाफा तीन साल के बाद किया जा रहा है। ईंधन की कीमत बढऩे, पैकेजिंग, भाड़ा और चारा महंगा होने के चलते दूध का उत्पादन अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। शाह ने कहा कि डेरी किसानों की लागत में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके चलते दूध के दाम में भी इजाफा करना पड़ रहा है। गर्मियों के मौसम में दूध की मांग में इजाफा हो जाता है। शाह ने कहा कि ऐसी स्थिति में किसानों की ओर से उत्पादन लगातार जारी रहे, इसके लिए कीमतों को बढ़ाना जरूरी हो गया था।


कंपनी का कहना है कि उसके अपने मुनाफे में भी कटौती की है ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके और वे अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित हों। अमूल और पराग की ओर से दूध की कीमतें बढ़ाए जाने के बाद अब मदर डेयरी जैसे ब्रांड्स भी कीमतें बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं।
 


Share

Leave a Reply