आईटी कार्रवाई के दौरान फेक खबरें फैलाने और निराधार सूचनाओं के सहारे छवि खराब करने वालों पर होगी वैधानिक कार्रवाई : टुटेजा
रायपुर , छत्तीसगढ़ शासन के अधीनस्थ अफसरों के घर-दफ्तर में किए जा रहे छापे पर आईएएस अनिल टुटेजा ने अपने उपर लगे आरोपों पर स्पष्ट किया है, कि कुछ चैनल द्वारा उनकी छवि खराब करने निराधार एवं भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका किसी शराब कारोबारी व निजी कारोबारी से किसी प्रकार कोई संबंध नहीं है। साथ ही किसी भी कंपनी में निवेश नहीं है, उनका कहना है, कि अशोक चतुर्वेदी नामक व्यक्ति से एक लंबी अवधि से कोई मुलाकात नहीं है और न ही कोई लेन-देन है। इस आशय की जानकारियां आयकर विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ऐसे छवि खराब करने वाले लोगों एवं सोशल मीडिया में बिना तथ्यों की वास्तविक जानकारी प्राप्त किए बगैर फेक खबरें वायरल करने वालों पर भी शीघ्र ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।







.jpeg)












