फौजी की पत्नी ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, जाने पूरी खबर...
ग्वालियर। इस वक्त एक खबर ग्वालियर शहर के आदित्यपुरम से सामने आ रही है जहां एक महिला ने खुद को गोली मार ली। आत्महत्या की इस कोशिश में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर गोली की आवाज सुनने के बाद लोगों में सनसनी फैल गई।
पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला ग्वालियर के आदित्यपुरम थाना महाराजपुरा का है जहां रिटायर्ड फौजी चन्द्रपाल सिंह गौर की पत्नी नीता ने खुद को गोली मार ली। महिला ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद पर गोली चलाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अभी तक खुद पर गोली चलाने का कारण पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के बाद महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की गई। फिलहाल महाराजपुरा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।







.jpeg)












