BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Gold Price Today: बकरीद पर सस्ता हुआ सोना... जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Price Today: बकरीद पर सस्ता हुआ सोना... जानिए 10 ग्राम सोने का भाव
Share

 भोपालः वैश्विक परिस्थितियों के चलते सोने-चांदी के दामों में पिछले हफ्ते से कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही शादी-विवाह के सीजन के चलते सराफा बाजार में सोने-चांदी की जमकर खरीददारी की जा रही है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप सोने में निवेश (gold invest) करना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज यानी रविवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Gold Price Today) की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम  47,780 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम  50,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.

सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं
राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में कल यानी शनिवार को (22K Gold) 22 कैरेट सोना 47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका, जबकि (24K Gold) 24 कैरेट सोना 50,190 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका. यानी आज सोने के दाम में कोई कमी और बढ़त नहीं देखी गई है. 

चांदी के दामों में भी बदलाव नहीं
बैंक बाजार डॉट काम के अनुसार यदि बात करें चांदी कि तो जो चांदी भोपाल के सराफा बाजार में शनिवार को 62,400 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, जबकि आज 62,500 के दाम पर बिकेगी.

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता
(International Organization for Standardization) अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा.


Share

Leave a Reply