BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पत्नी को पड़ोसी के साथ देख पति ने कर दी हत्या, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी, जाने कहा की है यह खबर...

पत्नी को पड़ोसी के साथ देख पति ने कर दी हत्या, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी, जाने कहा की है यह खबर...
Share

 नई दिल्ली। दिल्ली के बसई दारापुर गांव में अपनी पत्नी को पड़ोसी युवक के साथ देखकर गुस्साए पति ने लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। 2 फरवरी की रात 50 वर्षीय रीता थापा की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। रीता का 27 वर्षीय बेटा कृष्णा थापा जब 3 फरवरी की सुबह घर पहुंचा, तो उसने सूचना पुलिस को दी। मोती नगर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस ने एक घंटे में 38 वर्षीय आरोपी सुमित लांबा को टैगोर गार्डन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने घर नेपाल भागने की फिराक में था। 

पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि 3 फरवरी को 11.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला अपने घर में बेसुध हालत में पड़ी है। महिला के बेटे ने फोन किया था। आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की तो पाया कि महिला की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बेटे के बयान पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। 

प्राथमिक जांच में सामने आया कि रीता थापा के पहले पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पहले पति की मौत के बाद से रीता बेटे कृष्णा के साथ बसई दारापुर गांव में रहती थी। यहां सुमित लांबा से उसने 2014 में शादी की थी। 

नेपाल भागने की फिराक में था युवक-
कृष्णा 3 फरवरी की सुबह घर पहुंचा तो उसने अपनी मां को मृत पाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मोती नगर थाना एसएचओ संदीप कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने जांच के दौरान सुमीत पर शक होने के बाद उसकी तलाश में छापेमारी की। कई जगह छापेमारी के बाद पता चला कि आरोपी अपने दोस्त के यहां गया है। पुलिस ने टैगोर गार्डन से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share

Leave a Reply