बेटी के प्रेम विवाह करने के सदमे में पूरे परिवार ने दी कुँए में कूद कर जान, जाने कहा की है ये खबर
गढ़चिरौली | महाराष्ट्र के वनांचल क्षेत्र गढ़चिरौली से एक खबर सामने आयी है, जहां बेटी के प्रेम विवाह करने पर पूरे परिवार ने कुँए में कूद कर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी मिली है कि गढ़चिरौली निवासी रविंद्र वरगंटीवार की बेटी का गांव के ही एक दूसरे समाज के लड़के से प्रेम प्रसंग था । दोनों ने पहले अपने परिवार से शादी की अनुमति मांगी थी, लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया था । परिजनों के इनकार करने पर प्रेमी जोड़े ने रविवार को इलाके के मार्कंडादेव मंदिर में जाकर शादी कर ली | लेकिन दोनों के परिजन शादी से नाराज थे और शादी की खबर सुनकर सदमे में थे।
बेटी की प्रेम विवाह से सदमे में आए रविंद्र वरगंटीवार अपनी पत्नी और बेटे को लेकर सोमवार को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच आनंदनगर परिसर पहुंचे । यहां पूरे परिवार ने एक कुएं में कूदकर जान दे दी । पूरे परिवार की खुदकुशी की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया |







.jpeg)












