BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : इस देश में एक दिन में 81 लोगों को दी गई सजा-ए-मौत, टूटा रिकॉर्ड

बड़ी खबर : इस देश में एक दिन में 81 लोगों को दी गई सजा-ए-मौत, टूटा रिकॉर्ड
Share

रियाद | अपने बेहद सख्त नियम कानूनों के लिए चर्चित सऊदी अरब में शनिवार को 81 लोगों को मौत की सजा दी गई. अरब देश के हालिया इतिहास में एकसाथ इतने लोगों को सूली पर चढ़ाने का यह रिकॉर्ड है. जिन लोगों को ये सजा दी गई, उन पर दुष्कर्म, हत्या, पूजास्थलों पर हमला, आतंकवादियों से संबंध जैसे कई संगीन अपराध साबित हुए थे. इनमें आतंकवादी संगठन अल कायदा, इस्लामिक स्टेट और हूती से जुड़े लोग भी थे.

सऊदी प्रेस एजेंसी ने सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से बताया कि मौत की सजा पाने वाले इन लोगों में 73 सऊदी नागरिक थे. सात यमन के थे और एक सीरिया का था. इन लोगों पर धार्मिक स्थलों व सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने, सुरक्षा अधिकारियों की हत्या करने, अपहरण, टॉर्चर, रेप आदि आरोप थे. इसके अलावा देश में अराजकता फैलाने के इरादे से हथियारों की तस्करी करने के जुर्म भी साबित हुए थे.

वैसे तो सऊदी अरब अपने बेहद कड़े कानूनों के लिए जाना जाता है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर कैदियों को मौत की सजा पहली बार दी गई है. इससे पहले 63 लोगों के सिर कलम करने का रिकॉर्ड 1980 में बना था. तब एकसाथ इतने लोगों को मौत की सजा मक्का मस्जिद पर कब्जे के बाद दी गई थी. 1979 में सऊदी प्रचारक जुहेमान अल-ओतायबी के नेतृत्व में करीब 200 सलाफी मुसलमानों ने मक्का मस्जिद पर कब्जा करके सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. हाल के आंकड़े देखें तो 2019 में सऊदी अरब में 37 लोगों को मौत की सजा दी गई थी. 2016 की जनवरी में 47 लोगों के सिर कलम किए गए थे. बता दें कि सऊदी अरब दुनिया में सबसे ज्यादा मौत की सजा देने वाले देशों में शामिल है.

एकसाथ 81 लोगों को मौत की सजा दिए जाने पर सवाल भी उठ रहे हैं. कुछ संगठन इन लोगों को सुनवाई का पूरा मौका न दिए जाने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि सऊदी अरब ने इससे इनकार किया है. सऊदी मीडिया के मुताबिक, सरकार ने कहा है कि आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए वकील दिया गया था. न्यायिक प्रक्रिया का पालन किया गया. 13 जजों ने तीन स्तरों पर सुनवाई के बाद इन लोगों को दोषी पाया था.


Share

Leave a Reply