BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत बना दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित वाला देश, पिछले 24 घंटे में आए 24 हजार मामले

भारत बना दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित वाला देश, पिछले 24 घंटे में आए 24 हजार मामले
Share

नई दिल्ली, भारत कोरोना वायरस से दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है. अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मामले अब भारत में है. संक्रमण के मामले में भारत ने रूस को भी पछाड़ दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 6 लाख 97 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 19,693 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख 24 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 24 हजार नए मामले सामने आए और 425 मौतें हुईं.


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक 5 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या एक करोड़ के करीब है, जिसमें से 1,80,596 सैंपलों का कल टेस्ट किया गया है.


दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित देश

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भी भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,981,009), ब्राजील (1,604,585) में हैं. वहीं अब रूस (681,251) में भारत से कम संक्रमण है.


एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य


आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 2 लाख 53 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 86 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर उत्तर प्रदेश है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.


एक्टिव केस मामले में भी दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा तीसरा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

 


Share

Leave a Reply