BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

साल के अंत तक रूस से भारत को मिलेगा पहला एस-400 डिफेंस सिस्टम, पढ़ें पूरी खबर

साल के अंत तक रूस से भारत को मिलेगा पहला एस-400 डिफेंस सिस्टम, पढ़ें पूरी खबर
Share

नई दिल्ली | चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत को रुस से मिलने वाले दुनिया के सबसे उन्नत एस-400 अडवांस्ड एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की पहली डिलीवरी साल के अंत तक मिल जाएगी। इससे पहले यह भारत को 2021 में मिलना था लेकिन चीन के साथ जारी तनातनी के बीच रूस भारत को यह अभेद सुरक्षा कवच साल के अंत तक देने के लिए राजी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत के रक्षा मंत्री के अनुरोध के बाद रूस एस-400 को भारत को जल्दी देने पर सहमत हुआ है। पहले यह एडवांस्ड एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम वर्ष 2021 तक मिलने वाला था।

रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2024 तक भारत हर साल एक-एक एस-400 एडवांस्ड एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति की जाएगी। इस साल के आखिर तक अगर भारत को यह अत्याधुनिक डिफेंस सिस्टम मिल जाता है तो भारत अगले होने वाले रिपब्लिक डे की परेड में एस-400 सिस्टम का प्रदर्शन कर सकता है। वहीं रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह डिफेंस सिस्टम दुश्मन के विमानों और मिसाइलों के लिए काल साबित होगा।
इससे पहले रूस की यात्रा पर गए भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बातचीत के दौरान रूस के उपप्रधानमंत्री युरी इवानोविक बोरिसोव ने हथियारों की जल्द आपूर्ति का आश्वासन दिया था। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष सहयोग है और रूस ने भरोसा दिलाया है कि भारत संग किए गए समझौते तेजी से पूरे किए जाएंगे।
उन्होंने कहा, रूसी उपप्रधानमंत्री से मेरी बातचीत बहुत सकारात्मक रही। महामारी की कठिनाइयों के बाद भी हमारे द्विपक्षीय संबंध बने हुए हैं। मुझे भरोसा दिलाया गया है कि जो समझौते किए जा चुके हैं, उन्हें जारी रखा जाएगा। यही नहीं कई मामलों में इनको बहुत कम समय में पूरा किया जाएगा। भारत और रूस के बीच 2018 में दुनिया के सबसे अडवांस्ड एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम एस-400 की डील 5 अरब डॉलर यानी 40,000 करोड़ रुपये में फाइनल हुई थी। भारत ने इसकी पांच यूनिट्स खरीदने का करार किया है।
इसके अलावा भारत रूस से 31 फाइटर जेट खरीद रहा है। भारत ने टी-90 टैंक के महत्वपूर्ण कलपुर्जों को लेकर भी रूस से बात की है। इससे पहले रूस ने कहा था कि वह कोरोना वायरस को देखते हुए वह दिसंबर 2021 तक एस-400 की सप्लाई करेगा। फरवरी महीने में रूस के उद्योग मंत्री डेनिस मंतुरोव ने भारत के लिए एस-400 बनाने की शुरुआत का ऐलान किया था। भारत और रूस ने नौसेना के लिए तलवार श्रेणी के फ्रीगेट, हेलिकॉप्टर के लिए भी डील पर साइन किया है।
चीन के सरकारी प्रॉपगैंडा अखबार पीपल्स डेली ने रूस को यहां तक नसीहत दे डाली है कि वह भारत कोहथियार न बेचे। पीपल्स डेली ने फेसबुक पर सोसायटी फॉर ओरियंटल स्टडीज ऑफ रूस नाम के ग्रुप में लिखा है, एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर रूस को चीनी और भारतीयों के दिल पिघलाने हैं, तो भारत को ऐसे संवेदनशील वक्त में हथियार नहीं देने चाहिए। दोनों एशियाई ताकतें रूस की करीबी सहयोगी हैं। पीपल्स डेली ने कहा है, लद्दाख में चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत जल्द से जल्द 30 फाइटर जेट खरीदना चाहता है, जिनमें एमआईजी-29 और 12 सुखोई 30एमके शामिल हैं।
 

Share

Leave a Reply