BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत…. जानिए कितने में मिल रहा टिकट?

रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत…. जानिए कितने में मिल रहा टिकट?
Share

  IPL 2026 in Raipur : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL 2026 के मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच टिकटों की संभावित कीमतों की जानकारी सामने आई है।

कितनी है टिकटों की संभावित कीमते?

सूत्रों के मुताबिक, इस बार टिकटों की शुरुआती कीमत 2000 रुपये रखी गई है। अलग-अलग स्टैंड्स और सुविधाओं के अनुसार रेट्स सामान्य सीट ₹2000, स्टैंड्स ₹2500, ₹3500, ₹5000, ₹8000, वहीं स्टूडेंट्स के लिए विशेष टिकट: ₹2000 हो सकती है। (IPL 2026 in Raipur)

 प्रीमियम कैटेगरी

लक्ज़री अनुभव चाहने वालों के लिए खास कैटेगरी भी तय की गई हैं, जिनमे सिल्वर ₹20000, गोल्ड ₹30000और प्लैटीनम ₹40000 है, इसके अलावा, कॉर्पोरेट बॉक्स का मजा लेने के लिए लगभग ₹30000 खर्च करने पड़ सकते हैं (IPL 2026 in Raipur)।

कब होंगे मैच?

रायपुर में इस सीजन दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे।  पहला मैच 10 मई को Royal Challengers Bangalore और Mumbai Indians के बीच होगा, वहीं 13 मई को Royal Challengers Bangalore और Kolkata Knight Riders के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे (IPL 2026 in Raipur)।

हालांकि ये सभी कीमतें फिलहाल संभावित हैं, टिकट रेट्स और बुकिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।


Share

Leave a Reply