BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोठारी सीवीसी और जुल्का होंगे भारत देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त, जाने पूरी खबर

कोठारी सीवीसी और जुल्का होंगे भारत देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त, जाने पूरी खबर
Share

नई दिल्ली | राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी अब देश के नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) और बिमल जुल्का नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) होंगे। बता दें कि आईएएस संजय कोठारी फिलहाल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव हैं। बिमल जुल्का और संजय कोठारी दोनों आईएएस अधिकारी रहे हैं। संजय कोठारी हरियाणा कैडर के साल 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, बिमल जुल्का मध्यप्रदेश कैडर के साल 1979 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम हुई चयन समिति की उच्चस्तरीय बैठक में इनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई। मुख्य सतर्कता आयुक्त का पद जून 2019 से खाली था।

जानकारी के मुताबिक इनकी मंजूरी को लेकर कांग्रेस के नेता सदन और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आपत्ति जताई है। चौधरी ने कहा कि जिस नाम पर सर्च कमेटी ने विचार ही नहीं किया। उसे किसी गुण-दोष पर विचार किए बिना इतने बड़े पद पर नियुक्त किया जा सकता है?
बैठक में अधीर रंजन चौधरी ने तर्क दिया है कि पीएमओ द्वारा सीवीसी की नियुक्ति के लिए जो कागजात दिए गए हैं उसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं है इसमें बहुत सारी कमियां हैं। उनकी आपत्ति यह थी कि वित्त सचिव राजीव कुमार जो खुद सर्च कमेटी के सदस्य, सीवीसी के लिए एक आवेदक भी बन गए हैं और अंत में सर्च कमेटी द्वारा सीवीसी के पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी आपत्ति को दरकिनार करते हुए बहुमत के फैसले से कोठारी की नियुक्ति पर मुहर लगा दी।
बैठक में सुरेश पटेल के नाम पर भी विवाद हुआ। छंटनी प्रक्रिया को पूरी तरह दोषपूर्ण करार देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने सतर्कता आयुक्त के पद पर सुरेश पटेल के नाम का विरोध करते हुए कहा कि जब पीएम राजीव कुमार का नाम पैनल में आने को प्रक्रियागत खामी मानते हैं तो पटेल की नियुक्ति कैसे की जा सकती है? कमेटी में शामिल मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी इस आपत्ति को भी सिरे से खारिज कर दिया और पटेल की नियुक्ति को भी हरी झंडी दे दी।
बहुमत के फैसले से पैनल ने सुरेश पटेल को सतर्कता आयुक्त और अनीता पांडोव को सूचना आयुक्त नियुक्त किया। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव कोठारी अभी भारत के राष्ट्रपति के सचिव हैं, जबकि पूर्व सूचना और प्रसारण सचिव जुल्का वर्तमान में सूचना आयुक्त हैं।
अधीर रंजन चौधरी के अलावा मंगलवार शाम की बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह शामिल थे। बैठक में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, पीएमओ कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव सी चंद्रमौली भी मौजूद थे ।

Share

Leave a Reply