BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

6 छात्राओं को मकान मालिक ने बनाया बंधक, पुलिस ने कार्यवाही कर छात्राओं को छुड़ाया, जाने कहा की है ये खबर

6 छात्राओं को मकान मालिक ने बनाया बंधक, पुलिस ने कार्यवाही कर छात्राओं को छुड़ाया, जाने कहा की है ये खबर
Share

पेंड्रा | गौरेला क्षेत्र के सेमरा में किराया नही दे पाने पर मकान मालिक द्वारा 6 युवतियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। युवतियों का आरोप है, कि लॉकडाउन में मकान का किराया नहीं दे पाने पर मकान मालिक ने उन्हें बंधक बना लिया। शिकायत पर प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा, जिसके बाद उन्हें छुड़ाया गया।

मामला गौरेला के सेमरा पंचायत का है, जहां निजी कंपनी में काम करने वाली युवतियों ने मकान मालिक पर आरोप लगाया है, कि मकान का किराया नहीं दे पाने पर किराया वसूलने के लिये उन्हें बंधक बना लिया गया था।

पंचायत प्रतिनिधियों की शिकायत पर प्रशासन ने 6 युवतियों को बाहर निकाला है। इस बीच प्रशासनिक अमले व पंचायत के लोगों से मकान मालिक की जमकर बहस हुई।

वहीं मकान मालिक ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए युवतियों को बाहर जाने से मना करने पर शिकायत करने की बात कही है।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, बहरहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटी है, जिसके बाद सही तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।


Share

Leave a Reply