BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

4 लाख से ज्यादा गाड़ियों में आई खराबी, इन लोगों पर होगा असर

4 लाख से ज्यादा गाड़ियों में आई खराबी, इन लोगों पर होगा असर
Share

टेस्ला (Tesla) के लिए परेशानियां कम होती दिखाई नहीं दे रही है। अब 416 000 से अधिक टेस्ला कारों को ऑटोपायलट मोड़ से जुड़े अप्रत्याशित ब्रेकिंग रिपोर्ट पर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (एनएचटीएसए) द्वारा जांच का सामना करना पड़ रहा है।
एनएचटीएसए ने कहा कि वह इस मामले की ऑफिशियल जांच शुरू कर रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एजेंसी को पिछले 9 महीनों में इस मामले के बारे में 354 शिकायतें मिलने के बाद अमेरिका में 2021-2022 टेस्ला मॉडल 3 और मॉडल वाई गाड़ियों की जांच की जाएगी।
पहले भी आई खराबी
इससे पहले इसी महीने खबर आई थी जिसमें टेस्ला ने अमेरिका में अपनी 817000 से ज्यादा कारों को वापस रिकॉल करने की बात कही थी। इन गाड़ियों में स्टार्ट होने पर ड्राइवर के सीट बेल्ट नही पहने होने की स्थिती में वॉइस कमांड फीचर एक्टिवेट नही हो रहा था।
अमेरिका की राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (एनएचटीएसए) ने गुरुवार को कहा था कि टेस्ला का 2021-2022 मॉडल एस और मॉडल एक्स, 2017-2022 मॉडल 3, और 2020-2022 मॉडल वाई, मोटर व्हीकल सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन करने में विफल रहते हैं। टेस्ला इस समस्या के समाधान के लिए ओवर-द-एयर (ओटीए) सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी।
टेस्ला (Tesla) ने एनएचटीएसए को बताया कि 31 जनवरी तक वह इस मुद्दे से संबंधित किसी भी दुर्घटना या चोट से अनजान थी। टेस्ला ने एनएचटीएसए के साथ जमा किए डाक्यूमेंट में कहा, साउथ कोरिया ऑटोमोबाइल टेस्टिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (कात्री) ने 6 जनवरी को इस मामले को लेलर टेस्ला को जानकारी दी थी।
 


Share

Leave a Reply