BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बैंकों को 13960 करोड़ चुकाने माल्या तैयार, मनी लॉन्ड्रिंग मामलों को बंद करने सबसे ऊंची पेशकश

बैंकों को 13960 करोड़ चुकाने माल्या तैयार, मनी लॉन्ड्रिंग मामलों को बंद करने सबसे ऊंची पेशकश
Share

नईदिल्ली। भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या अब बैंकों को सेटलमेंट के तहत 13960 करोड़ रुपए चुकाने के लिए तैयार है। माल्या के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने बैंकों के कंसोर्टियम को बड़ा पैकेज देने की पेशकश की है और अगर यह स्वीकार किया जाता है, तो उनके खिलाफ सभी मामले प्रवर्तन द्वारा निदेशालय की ओर से हल निकाला जा सकता है। इससे पहले भी विजय माल्या ने कहा था कि वो किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा लिए गए सारे कर्ज को चुकाने के लिए तैयार है, लेकिन भारत में बैक और ईडी उसकी बात नहीं सुन रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष विजय माल्या के वकील ने सैटलमेंट पैकेज की रकम का जिक्र नहीं किया है। सूत्रों ने बताया है कि माल्या सेटलमेंट के लिए 13,960 करोड़ रुपए चुकाने के लिए तैयार है। माल्या की ओर से प्रस्तावित ये रकम अब तक की सबसे ज्यादा है। इससे पहले 9000 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। ईडी द्वारा पंजीकृत पीएमएलए के तहत बैंकों के कंसोर्टियम के साथ विवाद के निपटारे और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों को बंद करने के लिए माल्या की यह अब तक की यह सबसे ऊंची पेशकश है।

बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में 13 बैंकों के कंसोर्टियम ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ लंदन हाईकोर्ट में कहा था कि माल्या द्वारा 9,834 करोड़ रुपए चुकाने का प्रस्ताव बेतुका है। विजय माल्या पर देश के बैंकों का करीब 9000 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है और विजय माल्या इसे चुकाए बिना मार्च 2016 में देश से बाहर चला गया था। विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और उसपर लंदन की अदालत में केस भी चल रहा है। इसके अलावा कई भारतीय एजेंसियां उसको मनी लॉन्ड्रिंग और पैसे की धोखाधड़ी सहित कई डिफॉल्ट मामले में वॉन्टेड घोषित कर चुकी हैं।

Share

Leave a Reply