नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Share

झांसी : कस्बा बबीना थाना क्षेत्र में रहने वाली दो बच्चों की मां फांसी पर लटकी मिली, जिसे झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मेडिकल कालेज में महिला के मायके और ससुराल पक्ष आपस में भिड़ गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही की।


जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले सेवकराम ने अपनी 38 वर्षीय बेटी अंजलि वशंकार की शादी झांसी के खैलार में रहने वाले जयराम के साथ हुई थी। अंजली के दो बेटे हैं। जिनकी उम्र 17 और 14 वर्ष है। आरोप है कि अंजली का पति और ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। लगभग 8 वर्ष पहले अंजली को जलाने का प्रयास किया गया था। जिसका उसके पिता ने उपचार कराकर उसकी जिंदगी बचाई थी। अभी कुछ माह पहले अंजली के बेटे को अपेंडेक्स था जिसके उपचार के लिए उसके पिता ने 40 हजार रुपए दिए।


विगत शाम को उन्हें फोन कर बताया गया कि अंजलि की तबियत खराब हैं। वह झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती है। इसकी जानकारी होते ही वह झांसी मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां उन्होंने अंजली से मुलाकात करने का प्रयास किया तो पति और ससुरालीजनों ने उन्हें यह कहते हुए नहीं मिलने दिया किया वह आईसीयू में भर्ती है। से पर हुए विवाद के बाद उनमें मारपीट हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस आई और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
 


Share

Leave a Reply