BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

MCD Election: ‘आप’ का चला झाड़ू, भाजपा की 15 साल की सत्ता को किया खत्म, कांग्रेस दहाई भी नहीं कर पाई पार…

MCD Election: ‘आप’ का चला झाड़ू, भाजपा की 15 साल की सत्ता को किया खत्म, कांग्रेस दहाई भी नहीं कर पाई पार…
Share

 नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की 15 साल की सत्ता को खत्म करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है. आप जहां 134 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही, वहीं भाजपा का आंकड़ा 104 पर अटक गया. तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस दहाई का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई और महज 9 सीटों पर सिमट कर रह गई है.

दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था. चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें से 382 प्रत्याशी निर्दलीय थे. बुधवार को हुई मतगणना में शुरू के कुछ घंटों में आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर नजर आती रही, लेकिन जैसे-जैेसे लीड के बजाए परिणाम सामने आते गए, वैसे-वैसे आप का ग्राफ बढ़ता गया.

जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आप ने 134 सीटों पर जीत हासिल कर दिल्ली की जनता में अपनी पैठ को साबित कर दिया. वहीं बिना चेहरे के लड़ रही भाजपा मुद्दों में भटकते हुए महज 104 सीट ही हासिल कर पाई. वहीं 9 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर कांग्रेस की दिल्ली के चुनाव परिदृश्य में हाशिए पर चले जाने की पुष्टि हो गई.

चुनावी आंकड़ों ने बहुत बड़े संदेश दिए हैं, जिन्हें राजनीतिक दल समझते हुए आने वाले दिनों में अमल करें, तो न केवल दिल्ली बल्कि देश का राजनीतिक परिदृश्य बदल सकता है. तिहाड़ में कैद आप सरकार के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन के इलाके शकूरबस्ती में आप का सूपड़ा साफ हो गया. बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की है. वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज क्षेत्र की 4 सीटों में से आप को महज एक सीट मिली है, तीन साल भाजपा में खाते में गई.

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के इलाके में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत सकी, यहां की आरती चावला ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा आप के मुस्लिम नेता और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान के ओखला विधानसभा क्षेत्र के 5 सीटों में से आप महज एक सीट ही जीत पाई. भाजपा और कांग्रेस के खाते में दो-दो सीट आई.

केजरीवाल ने मांगा केंद्र से सहयोग

एमसीडी चुनाव में शानदार जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं के जरिए दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए नगर निगम की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद दिया. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को ठीक करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है. खासकर हमें केंद्र का सहयोग चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली को ठीक करने के लिए हमें पीएम मोदी और केंद्र सरकार का आशीर्वाद चाहिए.

15 साल बाद बीजेपी की विदाई

आप की जीत के साथ ही एमसीडी से 15 साल बाद बीजेपी की विदाई हो गई है. इससे पहले साल 2017 में बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में जीत हासिल की थी. बीजेपी ने तब कुल 270 सीटों में से 181 सीट पर जीत दर्ज की थी. वहीं आप को 48 और कांग्रेस को 30 सीटें मिली थी. अब देखना है कि जिन मुद्दों को लेकर आप ने सत्ता हासिल की है, उन्हें पूरा करने में कहां तक कामयाब होती है.


Share

Leave a Reply