जंगली जानवर के हमले से नाबालिग की मौत
सीधी : संजय टाइगर रिजर्व के कोर एरिया जंगल में मवेशी चराने गए नाबालिग की वन्य प्राणी के हमले से मौत हो गई है। पूरा मामला दोपहर 2 बजे कंचनपुर के बाघधरा मार्ग नदी के पास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही महावीर पांडे रेंजर वस्तुआ रेंज अपनी टीम के साथ पहुंच गए।
बता दें कि विनोद कुशवाहा पुत्र हर प्रसाद कुशवाहा 15 वर्ष निवासी कंचनपुर मवेशी चराने के लिए कंचनपुर बाघधरा मार्ग नदी के पास गया हुआ था। इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने गर्दन में हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। अन्य ग्रामीण भी जंगल के आसपास मवेशी चरा रहे थे इसकी सूचना संजय टाइगर रिजर्व विभाग के अमले को दिया गया। सूचना मिलते ही रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा तैयार किया गया। स्वजनों को तत्काल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। तो वही प्रकरण तैयार कर तीन दिवस के भीतर मिलने वाली अन्य सहायता राशि दे दी जाएगी।
बाघ या तेंदुए ने किया हमला
बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम को देखने में अंदाजा लगाया जा रहा है कि नाबालिग पर जिस प्रकार से गर्दन पर हमला किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि बाघ या फिर तेंदुआ ने हमला किया है। दरअसल जिस एरिया में यह घटना हुई है वह एरिया बाघ है या फिर तेंदुआ के लिए जाना जाता है। नदी का किनारा होने के कारण बड़े जानवर इन दिनों अपना ठिकाना आसपास के जंगलों में बनाए हुए हैं।
इनका कहना है
कंचनपुर के आरएफ 209 की यह घटना है। जहां किसी बड़े मांसाहारी जानवर के द्वारा बालक पर हमला किया गया है,जिससे उसकी मौत हुई है घटना स्थल पर रेत होने के कारण जांच नही हो पाई है कल जांच उपरांत ही पता चल सकेगा कि किस जंगली जानवर एक के द्वारा हमला किया गया है।







.jpeg)












