लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

अब रेस्तरां में मनमाना सर्विस चार्ज वसूलने पर लगेगी लगाम! सरकार जल्द लाएगी दिशा-निर्देश, आज हुई मीटिंग

अब रेस्तरां में मनमाना सर्विस चार्ज वसूलने पर लगेगी लगाम! सरकार जल्द लाएगी दिशा-निर्देश, आज हुई मीटिंग
Share

रेस्तरां में खाने के बिल में सर्विस टैक्स लेना अन्यायपूर्ण और अनुचित व्यापार है, सरकार जल्द इस मामले में एक दिशा-निर्देश जारी करेगी. आज सरकार, रेस्टोरेंट एसोसिएशन और उपभोक्ता संगठनों के बीच इस मामले को लेकर एक मीटिंग हुई है.
रेस्तरां और होटलों द्वारा लगाए जाने वाले सर्विस टैक्स की जांच के लिए केंद्र जल्द ही एक मजबूत ढांचा तैयार करेगा. उपभोक्ता मामले का विभाग जल्द ही रेस्तरां और होटलों के लगाए जाने वाले सर्विस टैक्स के संबंध में हितधारकों द्वारा कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत ढांचा लाएगा. इसके पीछे की वजह यह है कि दैनिक आधार पर उपभोक्ताओं को सर्विस टैक्स प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है.
डीओसीए ने बुलाई मीटिंग
विभाग ने आज रेस्तरां संघों और उपभोक्ता संगठनों के साथ होटल और रेस्तरां में सर्विस टैक्स लगाने पर बैठक की. इस मीटिंग की अध्यक्षता डीओसीए के सचिव रोहित कुमार सिंह ने की. बैठक में नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया और फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया समेत अन्य संघों शामिल हुए.
मनमाना सर्विस टैक्स अनुचित
बैठक के दौरान, उपभोक्ताओं के सर्विस टैक्स से संबंधित मुद्दों को उठाया गया. चर्चा की गई सर्विस टैक्स की अनिवार्य रूप से वसूली, उपभोक्ताओं की सहमति के बिना सर्विस टैक्स को जोड़ना जैसे जैसे मुद्दे शामिल रहे. उपभोक्ता संगठनों ने देखा कि सेवा शुल्क लगाना पूरी तरह से मनमाना है और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत अनुचित है.

 


Share

Leave a Reply