BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस का अब ये बड़ा नेता आयकर विभाग के निशाने में,आखिर क्या है पूरा मामला पढ़े ये खबर

कांग्रेस का अब ये बड़ा नेता आयकर विभाग के निशाने में,आखिर क्या है पूरा मामला पढ़े ये खबर
Share

नईदिल्ली, कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल को आयकर विभाग ने समन जारी किया है. पटेल को 400 करोड़ रुपये के हवाला ट्रांजेक्शन मामले में ये नोटिस जारी कर पेश होने का आदेश दिया गया है. अहमद पटेल को ये समन अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के कोषाध्यक्ष पद पर रहने के दौरान के लिए दिया गया है.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट विभिन्न कंपनियों द्वारा भेजे गए हवाला ट्रांजेक्शन की जांच कर रहा है. आरोप है कि हवाला की रकम कांग्रेस के खातों में भी आया था. बताया जा रहा है कि करीब 400 करोड़ से ज्यादा की रकम कांग्रेस के खातों में आई थी. पटेल को ये नोटिस मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत से कांग्रेस के खातों में आए पैसों की बाबत दिया गया है.
इसके पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अहमद पटेल को 11 फरवरी को समन जारी किया था और 14 फरवरी को पेश होने को कहा था. ये समन आईटी एक्ट के सेक्शन 131 के तहत जारी किया गया था. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस मामले में कांग्रेस के लेखा डिवीजन के अधिकारियों के दफ्तर में भी छापेमारी की थी.
हालांकि, अहमद पटेल 14 फरवरी को तबीयत खराब होने की दलील देकर पेश नहीं हुए थे. उन्होंने कहा था कि उन्हें सांस की दिक्कत है और वह फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में भर्ती हैं.
 


Share

Leave a Reply