BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टीका लगने से एक बच्चे की मौत, आधा दर्जन बच्चे हुये बीमार...

टीका लगने से एक बच्चे की मौत, आधा दर्जन बच्चे हुये बीमार...
Share

सुलतानपुर : तहसील क्षेत्र के धनपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कनकपुर ऐंजर गांव में पोलियो का टीका लगने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई और आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से बीमार है। जिनका इलाज चल रहा है गांव में सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। बल्दीराय थाना प्रभारी मनोज कुमार कनकपुर गांव पहुंचकर मृतक बच्ची के शव का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
बल्दीराय थाना अंतर्गत ग्राम कनकपुर मजरे ऐंजर में प्राथमिक विद्यालय में 5 मार्च को दिन में स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा जीरो से पांच वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया गया था

टीका लगने के बाद बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए आज सुबह रुद्रांश उम्र डेढ़ वर्ष पुत्र वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई टीका से मौत होने के बाद गांव में कोहराम मच गया और गांव के आकांक्षा उम्र 7 माह पुत्री दीपक कुमार, अंश उम्र पांच वर्ष पुत्र जगदीश प्रसाद, रितेश उम्र 5 वर्ष पुत्र महेश, आइशा उम्र डेढ़ वर्ष पुत्री रमेश, रिया उम्र 7माह पुत्री शिवकुमार, लक्ष्मी उम्र 7 माह पुत्री राजेंद्र निवासी कनकपुर ऐंजर के बच्चों के पैर में सूजन आ गई। बच्चे पैर से चलने फिरने में असमर्थ हो गए गांव वालों ने इसकी सूचना स्वास्थ विभाग को दी गई। मौके पर अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम के ना पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।

बीमार बच्चों की तबीयत और खराब हो जा रही है जिसे लेकर ग्रामीण चिंतित हैं एक बच्चे की मौत से गांव में मातम का माहौल हो गया है। नवजात बच्चे की मौत से परिवार सदमे में आ गया है बच्चे की मां पूजा यही बार-बार कह कर रो रही है कि आखिरकार कौन सा टीका है जो मेरे बच्चे की जान ले लिया बार बार कहकर बिलख रही हैं।
 


Share

Leave a Reply