पारख ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए के गहनों की चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 करोड़ 47 लाख रुपए चोरी की वारदात को दिया था अंजाम
भिलाई | बीते दिनों भिलाई शहर के आकाश गंगा सुपेला स्थित पारख ज्वेलर्स में चोरो ने हाथ साफ किया था | चोरी के इस वारदात में पुलिस ने 2 करोड़ 47 लाख रुपए चोरी का खुलासा किया है। एक आरोपी लोकेश पुलिस के हत्थे चढ़ा है, आरोपी लोकेश कई जगहों में चोरी कर फरार था । आरोपी ने ही गुरुवार की रात को ज्वेलर्स शॉप में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था । आरोपी के पास से 05 किलो 558 ग्राम चोरी के जेवरात और नगदी बरामद किया गया है।







.jpeg)












