राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी ने हेलमेट कि अनिवार्यता को लेकर गृह मंत्री को सौपा पत्र
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के द्वारा छत्तीसगढ़ के शहरों के अंदर हेलमेट नहीं पहनने पर चालान की कार्यवाही रोकने के लिए छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी मांग की।। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी ने आज छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री माननीय श्री ताम्रध्वज साहू से निवेदन किया है कि शहरों के अंदर हेलमेट को अनिवार्य ना किया जाए। क्यों की शहरों के अंदर सभी गाड़ियां कार से लेकर बाइक तक चलती है। हेलमेट पहनने के पश्चात गाड़ियों की हारन की आवाज भी कम सुनाई देता है तथा आजू-बाजू की देखने में समस्या होती है। और अभी वर्तमान में अगले माह होली का त्यौहार होने के कारण बाजार में भीड़ भाड़ चल रही है।शासन के द्वारा हेलमेट ना पहनने पर जुर्माना किया जा रहा है जिससे कि लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतः माननीय श्री ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री जी से अनुरोध है कि शहर के अंदर हेलमेट के कारण हो रहे चालान को रोकने का आदेश करें तथा हाईवे पर चेकिंग जारी रखें और वहां पर कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना हुआ है तो उसके ऊपर जुर्माना किया जाए ।







.jpeg)












