राहत भरी खबर:एक और कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ, अब तक 10 में से 9 मरीज हुए ठीक
रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त जो खबर निकलकर सामने आई है, वो बड़ी राहत देने वाली है. राज्य में एक और कोरोना मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है, उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है. प्रदेश में यह 9वां पॉजिटिव मरीज है जो ठीक हुआ है. कोरबा का रहने वाला युवक पूरी तरह ठीक हो गया है. यह युवक यूके की यात्रा कर कोरबा लौटा था. इसकी पुष्टि एम्स अधीक्षक करण पिपरे ने की है. अब सिर्फ कटघोरा का 16 साल का जमाती कोरोना पॉजिटिव मरीज ही बच गया हैं, जिसके भी जल्द ठीक होने की उम्मीद है.







.jpeg)












