BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरकार द्वारा जनधन महिला खाताधारकों के खाते में डाली गयी दूसरी किस्त,पढ़े पूरी खबर

सरकार द्वारा जनधन महिला खाताधारकों के खाते में डाली गयी दूसरी किस्त,पढ़े पूरी खबर
Share

नई दिल्ली, सरकार ने प्रधानमंत्री जनधन योजना की महिला खाताधारकों के खाते में 500 रुपए की दूसरी किस्त डालना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार अब तक ऐसी 10 करोड़ से अधिक जनधन महिला खाताधारकों के खाते में मई माह की दूसरी किस्त अंतरित की जा चुकी है।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मार्च अंत में प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत आने वाली सभी महिला खाताधारकों को 3 महीने तक हर महीने 500 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। यह राशि 1.7 लाख करोड़ रुपए के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का हिस्सा है।


महिला जनधन खाताधारकों को सोमवार से मिलेगी 500 रुपए की दूसरी किस्त


सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न आर्थिक संकट के बीच इस पैकेज की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अप्रैल 2020 में 500 रुपए की पहली किस्त जारी कर दी थी। सरकार के इस पैकेज में जनधन खाताधारक महिलाओं को 3 महीने तक हर माह 500 रुपए की सहायता के अलावा गरीबों को मुफ्त अनाज, दाल और खाने पकाने के गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी शामिल है। किसानों, बुजुर्गों को भी योजना के तहत नकद सहायता उपलब्ध कराई गई ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें कुछ मदद मिल सके।


जनधन महिला खाताधारकों के खाते में यह राशि 5 दिन की अवधि में अंतरित की जाएगी ताकि बैंक शाखाओं में एक ही दिन में भीड़ नहीं हो। पहली किस्त डालते समय भी यही तरीका अपनाया गया था। ऐसा बैंकों में भीड़भाड़ कम रखने और लोगों के बीच शारीरिक दूरी के नियम को बनाए रखने के लिए किया गया।

 

जाने कब किसके खाते में आएगा पैसा 


सूत्रों ने बताया कि वितरण के पहले 2 दिन में 500 रुपए की दूसरी किस्त को पहचाने गए करीब 50 प्रतिशत खातों में अंतरित किया जा चुका है। तय समय सारिणी के मुताबिक जिन जनधन महिला खाताधारकों के खाता नंबर का आखिरी अंक 0 और 1 है, उनके खाते में 4 मई को राशि डाली जा चुकी है, वहीं आखिर में 2 और 3 अंक वाले खाताधारकों के खाते में 5 मई को यह किस्त जारी की जा चुकी है।


इसके बाद 4 और 5 आखिरी अंक वाले लाभार्थियों के खाते में 6 मई को और जिन खाताधारकों के खाते की आखिरी संख्या 6 और 7 होगी। उनके खाते में 8 मई को यह किस्त अंतरित की जाएगी। उसके बाद 8 और 9 अंक वाले खाताधारकों के खाते में 11 मई को 500 रुपए की दूसरी किस्त डाल दी जाएगी। 7 मई को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश है।

 


Share

Leave a Reply